Posts

Showing posts with the label Sports

10 साल पहले पिद्दी सी टीम ने दी थी इंग्लैंड को जबरदस्त शिकस्त, विश्व कप में रचा था इतिहास 

Image
डिजिटल डेस्क (भोपाल)। 10 साल पहले आज ही के दिन (2 मार्च 2011) को बेंगलुरू में विश्व कप का वन-डे मैच खेला गया था। यह मैच क्रिकेट में पिद्दी सी टीम मानी जा रही आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 327 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। जब जवाबी पारी खेलने आयरलैंड की टीम मैदान में उतरी तो किसी ने सोचा नहीं था कि यह टीम इतिहास रचने वाली है। आयरलैंड की तरफ से 1 घंटे तक जबरदस्त बल्लेबाजी करने वाले पिंक हेयर खिलाड़ी ने इंग्लैंड को परास्त कर दिया।  इंग्लैंड से बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट की 92 रन की पारी की मदद से 327 रन का मजबूत लक्ष्य आयरलैंड के सामने रखा था। आयरलैंड के गेंदबाज जॉन मूनी ने 9 ओवर में 63 रन देकर चार विकेट लिए थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम के कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड शून्य के स्कोर पर एंडरसन की गेंद पर बोल्ड हो गए।  पहले विकेट शून्य पर गिर जाने के बाद आयरलैंड के बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग और एड जॉयस ने टीम को संभाला और स्कोर जब 63 रन पहुंचा तो टीम को दूसरा झटका पॉल स्टर्लिंग के रू...

India vs England Live: इंग्लैंड को लगा तीसरा झटका, सिराज ने कप्तान रूट को भेजा पवेलियन

Image
डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद।  इंडिया-इग्लैंड के बीच चौथा और आखिरी टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। फिलहाल, 4 टेस्ट की सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। पहली पारी में इंग्लैंड ने 30 रन पर तीसरा विकेट गंवा दिया। फिलहाल, फिलहाल, स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर हैं। दोनों में टीम में ये हुआ बदलाव टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया गया। जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को मौका मिला है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। उन्होंने पेसर जोफ्रा आर्चर और स्टुअर्ट ब्रॉड को बाहर किया। उनकी जगह डॉम बेस और डैन लॉरेंस को मौका दिया। दोनों टीमें इंडिया: शुभमन गिल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज। इंग्लैंड: डॉम सिबली, जैक क्राउली, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, बेन फोक्स (विकेटकीपर), डैन लॉरेंस, डॉम बेस, जैक लीच और जेम्स एंडरसन। ...

सोशल मीडिया पर विराट का शतक, इंस्टाग्राम पर '100 मिलियन' फॉलोअर्स हुए, यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर और पहले भारतीय

Image
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक और शतक बनाया है। लेकिन, यह शतक क्रिकेट की पिच पर नहीं, बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बनाया है। विराट के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 100 मिलियन (10 करोड़) पहुंच गई है। इस जादुई आंकड़े पर पहुंचने वाले कोहली दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। यही नहीं विराट इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हैं।  ओवरऑल चौथे एथलीट, सबसे आगे रोनाल्डो खिलाड़ियों की ओवरऑल सूची में वह चौथे पायदान पर हैं। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo 266* मिलियन) पहले, अर्जेंटीना के लियोनल मेसी ( Lionel Messi 266* मिलियन) दूसरे और ब्राजील के नेमार (Neymar 147* मिलियन) तीसरे स्थान पर हैं। इस खास उपलब्धि पर ICC ने उन्हें ट्वीट कर बधाई भी दी। प्रधानमंत्री मोदी तक पिछड़े इस कीर्तिमान के साथ विराट कोहली ने कई राजनेताओं को फिल्मी स्टार्स को पछाड़ा है। भारतीयों में कोहली के बाद प्रियंका चोपड़ा का नंबर आता है, जिन्हें 6.08 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। वहीं कोहली के बाद क...

एक मैच में दो कमाल: श्रीलंका के जिस गेंदबाज ने ली विकेटों की हैट्रिक, उसी के 1 ओवर में पोलार्ड ने जड़े 6 छक्के, देखें वीडियो

Image
डिजिटल डेस्क, एंटीगा।  Sri lanka vs West Indies के बीच श्रीलंका के एंटीगा में खेल जा रहे T-20 इंटरनेशनल मैच में एक साथ दो कमाल देखने को मिले। इंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए 1 ओवर में 6 छक्के मारने का कारनामा किया है। 33 साल के कैरेबियाई धुरंधर पोलार्ड यह उपलब्धि हासिल करने वाले T-20 इंटरनेशनल के इतिहास में दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। पोलार्ड से पहले ये कारनाम युवराज सिंह इंग्लैंड के खिलाफ T-20 विश्वकप में कर चुके हैं। तब युवराज ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 36 रन लूटे थे।  कीरोन पोलार्ड के 1 ओवर में लगाए 6 छक्के You will never have a better Mastercard Priceless Moment than this one! @KieronPollard55 became the 1st West Indian to hit 6 sixes in a T20I over! #WIvSL #MastercardPricelessMoment #MenInMaroon pic.twitter.com/YOGItXOY8H श्रीलंका के अकिला धनंजय ने ली हैट्रिक That hat-trick feeling Congratulations, Akila Dananjaya! #WIvSL pic.twitter.com/0NjRwi6Zd3 — ICC (@ICC) March 4, 2021 दिलचस्प बात यह...