12 साल बाद भी ओंकारेश्वर की नहरों में नहीं आया पानी, किसान रबी फसलों की बुआई नहीं कर पा रहे
ओंकारेश्वर परियोजना की नहरों में पानी छोड़ने का कमांड एरिया के किसान इंतजार कर रहे हैं। क्षेत्र की भूमि अधिग्रहण कर लेने के 12 साल बाद भी पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। रबी सीजन बीत रहा है। हरसाल जूझना पड़ता है। किसानों का कहना है क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत करा चुके हैं। सनावद से कसरावद तक प्रथम चरण में निर्माण हुई ओंकारेश्वर नहर परियोजना नहर में पानी नहीं होने से किसान रबी फसलों की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों का कहना है कि जिम्मेदारी विभाग के अधिकतर अधिकारी इंदौर निवास करते हैं वहीं से मानीटरिंग कर रहे हैं। सांसद एवं पूर्व कृषि मंत्री को आश्वासन मिला लेकिन अभी तक नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया। याचिकाकर्ता वीरेंद्र पावटेवाला ने बताया याचिका पर माननीय न्यायालय ने नर्मदा घाटी विकास विभाग को आदेश जारी किए थे। किसानों को विभाग के अधिकारी कर्मचारी समस्याएं बताते रहे 2 साल पहले नगर तक पानी आया था। इसके बाद जगह-जगह से टूट-फूट होने के डर से पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। अब दोबारा न्यायालय की शरण में जाएंगे। घटिया निर्माण की नहरों की स्थिति यह है कि जगह जगह से लीकेज एवं सीपेजिंग...