Posts

Showing posts with the label Dainik Bhaskar

आनंद कॉलोनी की सड़क के डामरीकरण की शुरुआत हुई

Image
सालों से खराब पड़ी आनंद कॉलोनी की सड़क का डामरीकरण होने लगा है। शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा ने पूर्व पार्षद सुशीला परमार के साथ पूजा-अर्चना कर की। डामरीकरण 6 लाख रुपए खर्च करके किया जा रहा है। कार्यक्रम में रहवासियों ने डामरीकरण कराए जाने विधायक चेतन्य काश्यप का आभार जताया। भूपेंद्र कावड़िया, मुबारिक खान, नीरज परमार, संजय पवांर, मोहम्मद जावेद, शाहिद मीर, सुहास चितले, सुनील राव, बलवीर राठौर आदि उपस्थित रहे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Road demarcation of Anand Colony started from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i1oQgr via IFTTT

आम्बा क्षेत्र में सुबह छाया घना कोहरा, दिन-भर रही धुंध

Image
रविवार को भी कोहरा छाया रहा। दोपहर में भी धुंध छाई रही धुंध के साथ हल्की पानी की बूंदें भी गिर रही थीं। कोहरे की वजह से सुबह 8 बजे तक ड्राइवरों को वाहन चलाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। 20 से 30 मीटर की दूरी पर कौन आ रहा है वह दिखाई नहीं दे रहा था। किसान इस मौसम को लेकर चिंतित हैं। फोटो | सोमेश सांकला Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Dense fog in the morning in Amba region, mist throughout the day from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xq0F1Y via IFTTT

6 साल में पहली बार कुंदा में गंदगी हटाने के लिए ठंड में उतरे समाजसेवी

Image
कुंदा की 2015 के बाद पहली बार ठंड में सफाई के लिए अभियान शुरू हुआ। रविवार को सुबह 7.30 बजे से 500 से ज्यादा लोगों गणगौर घाट क्षेत्र में श्रमदान किया। इसमें अफसर, जनप्रतिनिधि व सामाजिक संस्था प्रतिनिधि शामिल हुए। 5 डंपर व 2 ट्रैक्टर जलकुंभी हटाई गई। जनहितैषी पर्यावरण समिति संयोजक डॉ पुष्पा पटेल ने कहा कि कुंदा किनारे सौंदर्यीकरण भी जरूरी है। इसके लिए सुगंधित पौधे लगाए जा सकते हैं। सफाई अभियान में सांसद गजेंद्र पटेल भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कुंदा की पूरी सफाई के लिए गहरीकरण की जरूरत है। इसके लिए योजना बनाकर काम किया जाएगा। जब तक स्टापडेम के गेट नहीं खोले जाते हैं, गाद निकालने में मुश्किल आएगी। नगरपालिका की सफाई टीम भी अभियान में शामिल हुई। सांसद बोले- गहरीकरण की जरूरत है इसकी योजना बनाएंगे इसलिए मैली कुंदा शहर के दूसरे छोर उमरखली रोड क्षेत्र में रहवासी क्षेत्र व ईंट-भट्टों का गंदा पानी मिल रहा है। पहाड़सिंहपुरा क्षेत्र का पानी नालियों से होकर पहुंचता है। इसके अलावा गणगौर विसर्जन तट से होकर गंदा पानी नदी में मिल रहा। सीवरेज लाइन का काम धीमा होने से गंदा पानी अभी भी मिल रहा है। क...

जिले में 16 से लगेगी 9 हजार 652 स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन

Image
कोरोना महामारी से बचाव के लिए जिलेभर में 16 जनवरी से कोविड -19 वैक्सीन टीकाकरण होगा। पहले चरण में जिलेभर के 9 हजार 652 निजी व सरकारी स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीके लगेंगे। इसके बाद दूसरा डोज 28 दिन के बाद लगेगा। इसके लिए मंगलवार को जिले को वैक्सीन मिलेगी। रोजाना एक बूथ पर एक एएनएम 100 कर्मचारियों को वैक्सीन लगाएगी। इसकी तैयारियों के लिए रविवार को प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. राहुल कामले ने कहा कि 16 जनवरी को नेशनल ओपनिंग डे होगा। इसके तहत प्रथम चरण में स्वास्थ्यकर्मियों का वैक्सिनेशन किया जाएगा। जिले में वैक्सिनेशन के दौरान 6 सत्र स्थलों पर ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जाएगी। इसमें जिला अस्पताल के अलावा सिविल अस्पताल सनावद, बड़वाह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेगांव, गोगावां, महेश्वर को शामिल किया गया है। यूएनडीपी के आदित्य चौरे ने पोर्टल पर वेक्सिन सेवाओं की जानकारी दर्ज करने के संबंध में पोर्टल पर डेमो करके भी दिखाया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. संजय भट्ट, सिविल सर्जन डॉ. दिव्येश वर्मा सहित बीएमओ, बीईई, बीपीएम, स्टॉफ नर्स और डीईओ को टीकाकरण के महत्वपूर्ण बिंद...

आरक्षण के लाभ को लेकर संविधान में संशोधन करवाएंगे - सांसद पटेल

Image
ग्राम मोहनपुरा में रविवार को जनजागृति सम्मेलन का आयोजन हुआ। 5 घंटे तक चले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद गजेंद्रसिंह पटेल ने कहा जनजाति समाज का व्यक्ति धर्म बदलता है तो उसे आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए। लेकिन संविधान में इस बात का स्पष्ट उल्लेख नहीं होने से जनजाति वर्ग के 26 हजार पदों में से 23 हजार पदों पर धर्मांतरण किए व्यक्तियों की नियुक्ति हो गई है। आरक्षण के लाभ को लेकर संविधान में संशोधन करवाने का प्रयास करेंगे। इससे धर्मांतरण पर रोक लगेगी। जनजाति वर्ग की कोई भी समस्या हो। सभी दलगत राजनीति से ऊपर हटकर काम करेंगे। विधायक केदार डावर ने कहा बिस्टान व सेगांवा में आईटीआई खुलने वाले हैं। महाविद्यालय का प्रस्ताव भी भेजा है। साथ ही मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि आदिवासी क्षेत्र के बच्चों के हित में एक भी स्कूल बंद नहीं होना चाहिए। झगड़ी माता मंदिर में पानी की सुविधा के लिए 1 लाख रुपए दिए है। सुविधाओं के लिए कलेक्टर से चर्चा कर रहे हैं। आदिवासी भाई धरती के रक्षक हैं : विधायक सोलंकी भीकनगांव विधायक झूमा सोलंकी ने कहा आदिवासी भाई धरती के रक्षक हैं। आदिवासी के खून में मेहनत व ऊर्जा है...

ठेकेदार ने मरम्मत से किया इनकार, रिसाव रोकने कर्मचारियों ने नहर में बिछाई बरसाती

Image
ओंकारेश्वर परियोजना की नहर का पानी एनवीडीए के कई प्रयासों के बाद भी नगर तक नहीं पहुंच सका। जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से नहर का पानी रिस रहा है। नहर के पानी के भरोसे रबी फसलों की सिंचाई करने वाले किसान परेशान हो रहे हैं। एक माह पहले मरम्मत के निर्देश भी दिए गए, लेकिन ठेकेदार ने इनकार कर दिया। अब किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए कर्मचारियों ने नया रास्ता निकाला है। खुद राशि एकत्रित कर करीब 1000 मीटर दूरी तक नहर में प्लास्टिक बिछाई है। वर्तमान समय में कठोरा उद्वहन क्रमांक 64 की पानी की टंकी के पास तक पानी पहुंचा है। नहर क्षतिग्रस्त होने से 15 किसानों के खेतों में रिसाव का पानी पहुंच रहा है। पानी भरने से फसल प्रभावित हो रही है। साथ ही पानी आगे भी नहीं बढ़ पा रहा है। एनवीडीए के अफसरों का मानना है कि वर्तमान स्थिति में नहर की मरम्मत करवा पाना संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में लिकेज वाली जगह पर बरसाती बिछाकर ही पानी का रिसाव रोकने के साथ आगे बढ़ाया जा सकता है। मिर्जापुर व सामेड़ा के बीच जगह-जगह नहर क्षतिग्रस्त है। किसान कई बार समस्या भी बता चुके है। सामेड़ा के किसान महेंद्रसिंह पटेल व गौतम ...

किराणा दुकानों व हेयर सेलून से 50 हजार रु. का सामान चोरी

Image
नर्मदा किनारे के लेपा पुनर्वास स्थल पर शनिवार-रविवार रात अज्ञात बदमाशों ने दो किराना व एक हेयर सेलून में चोरी की। अज्ञात बदमाश करीब 50 हजार रुपए का सामान चुरा ले गए। ग्रामीणों ने देर रात 100 डायल को सूचना दी। तब तक बदमाश फरार हो गए। रविवार सुबह पीड़ित थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। किराना व्यवसायी विष्णु केवट ने बताया बदमाशों ने पहले किराना दुकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ने का प्रयास किया। इसमें सफलता नहीं मिली तो छत की चद्दर उचकाई। फिर दीवार तोड़ दुकान में घुसे। दुकान में रखा तेल, घी, बिस्किट, साबुन, चावल आदि 10 हजार रुपए का सामान चोरी गया है। रात 3.30 बजे नींद खुली तो 100 डायल को सूचना दी। तब तक बदमाश भाग निकले। एक अन्य किराणा व्यवसायी उमेश बामने ने बताया बदमाशों ने शटर तोड़कर बदमाश दुकान में घुसे और 40 हजार रुपए का सामान चुरा ले गए। गांव की हेयर सेलून दुकान से बदमाश दाढ़ी-कटिंग बनाने की सामग्री के साथ 500 रुपए की चिल्लर ले गए। दुकानदार राजू सेन ने बताया चद्दर उचकाकर बदमाश दुकान में घुसे। शिकायत पर पुलिस ने निरीक्षण करने के साथ आरोपियों की तलाश शुरू की है। Download Dainik Bha...

जलावर्धन व सीवरेज लाइन में पानी से नहीं कर रहे मिट्‌टी दबाई

Image
नगर पालिका के माध्यम से शहर में चल रहे जलावर्धन व सीवरेज लाइन का निर्माण कार्य घटिया होने से वाहन फंस रहे हैं। रविवार को वृंदावन कॉलोनी में ट्रैक्टर-ट्रॉली रोड किनारे धंस गई। ट्रॉली को बड़ी मशक्कत से निकाला गया। रहवासी पंकज बड़ोले, दिनेश शर्मा ने आरोप लगाए कि यहां काम देरी से किया गया। साथ ही मिट्‌टी की दबाई भी गुणवत्तापूर्ण नहीं की गई है। इसके चलते आए दिन वाहन फंसते हैं। 15 दिन पहले ही नूतन नगर स्थित रोड पर पेयजल लोडिंग वाहन फंस गया। उसे लोगों की मदद से निकाला गया। मामले में नपा के सरजू सांगले ने कहा कि ठेकेदार से चर्चा की है। उसे सही तरकी से मिट्‌टी दबाई को कहा है। सोमवार को कई जगह निरीक्षण करेंगे। इसलिए फंसते हैं वाहन : जलावर्धन या सीवरेज लाइन की खुदाई के बाद पाइप डालते हैं। पाइप डालने के बाद उसमें कम मिट्‌टी डाली जाती है। साथ ही उसमें मिट्‌टी डालने के बाद पानी का छिड़काव जरूरी है। इसके बाद उस स्थान की दबाई होना चाहिए। ठेकेदार के लोग केवल मिट्‌टी डाल देते हैं। उसमें न पानी डालते हैं न ही दबाई करते हैं। नतीजन अंदर मिट्‌टी कम होने के कारण वाहन आसानी से धंस जाते हैं। यहां से निकलते है...

राम जन्मभूमि धन निधि संग्रहण के तहत निकाली शोभायात्रा

Image
ग्राम में शनिवार रात को सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र धन निधि संग्रहण अभियान के तहत निकाली शोभायात्रा के पूर्व पंडित घनश्याम शर्मा के सानिध्य में पूजा अर्चन व महाआरती कर यात्रा शुरू की। शोभायात्रा में भगवा पताकाओं के साथ श्रीराम भक्त जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए मेन रोड़, परदेशी मोहल्ला, हरिजन मोहल्ला, यादव मोहल्ला से ढोल ताशों के साथ प्राचीन श्रीराम मंदिर पहुंची। जहां हनुमान चालीसा व महाआरती की। खंड प्रचारक अनिल परमार ने युवाओं को श्रीराम जन्म तीर्थ के तहत शोभायात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा श्री राम प्रत्येक हिंदू की आस्था से जुड़े हैं। मंदिर निर्माण में सभी का योगदान हो। जिसके लिए धन निधि समर्पण 14 जनवरी से 15 फरवरी तक एकत्रित कर मंदिर के निर्माण में लगाया जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Procession taken out under Ram Janmabhoomi Dhan Nidhi collection from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38vajGF via IFTTT

वाहन चालकों को हेड लाइट चालू कर निकालना पड़ा वाहन

Image
रविवार को नगर में सुबह से घना कोहरा छाया रहा। कोहरा होने के कारण मेन रोड पर वाहन चालकों को वाहनों की हेड लाइट चालू कर गुजरना पड़ा। घने कोहरे के कारण मार्ग पर 100 मीटर की दूरी पर भी वाहन मुश्किल से दिख रहे थे। हेडलाइट चालू कर व वाहन की गति कम करके वाहन गुजरे। घने कोहरे के कारण नगर में हिल स्टेशन जैसा माहौल हो गया। लोगों ने कहा कोहरे को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे पचमढ़ी या शिमला जैसा क्षेत्र हो। लोगों ने फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर भेजी। किसानों ने बताया कोहरे के कारण चने की फसलों में आई फूलों की बहार खत्म हो जाएगी। सुबह 9 बजे के बाद कोहरे का असर कम हुआ। पिपलियाबुजुर्ग | रविवार सुबह मौसम का मिजाज बदला। सुबह 10 बजे तक क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण पास का भी नजर नहीं आ रहा था। वाहनों की हेड लाइट चालू कर वाहन निकालना पड़ा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Vehicle drivers had to remove head lights from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xq61u9 via IFTTT

बिना नारे लगाए हाथों में बैनर लिए सड़क निर्माण को लेकर निकाला मौन पैदल मार्च

Image
सनावद व बड़वाह के बीच से गुजर रहे इंदौर-इच्छापुर हाईवे क्षतिग्रस्त और जर्जर राजमार्ग में बदल गया है। इसकी मरम्मत में हो रहे देरी व पुनासा मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सनावद विकास संघर्ष समिति ने रविवार को शासन के ध्यानाकर्षण के लिए मौन पैदल मार्च रैली निकाली। समिति के सदस्यों ने राजमार्ग न्यू होलकर कॉलोनी गेट से लेकर पुराना ट्रेंचिंग ग्राउंड तक हाथ में तख्तियां लेकर शांतिपूर्ण व अनुशासित पैदल मार्च एकल प्रदर्शन की तर्ज पर निकाला। सदस्यों ने कहा राजमार्ग मरम्मत की घोषणा और भूमिपूजन को लगभग दो पखवाड़े बीत चुके हैं लेकिन मरम्मत के लिए कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई है जबकि दुर्घटनाओं और चक्काजाम का सिलसिला रुक नहीं रहा है। इस कारण क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। हमारी मांग संबंधित तक पहुंच सके। उन्होंने बताया स्वामी विवेकानंद जयंती पर बासवा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय खंडवा समिति के साथ सविनय सांकेतिक ध्यानाकर्षण किया जाएगा। पैदल मार्च के दौरान समिति के जाकिर हुसैन अमी, डॉ. राजेंद्र पलोड़, डॉ. प्रवीण अधिकारी, विजय जैन, मुश्ताक मलिक, जय शिंदे, महेश बिरले...

मात-पिता के श्रेष्ठ आचरण व परिस्थितियां बालक को नाम के अनुरूप है बनाती

Image
नामकरण संस्कार के तहत नाम बालक की पहचान के साथ-साथ बालक के स्थूल व सूक्ष्म व्यक्तित्व को भी प्रभावित करता है। बालक के नाम के अनुरूप परिजनों को श्रेष्ठ व्यवहार करना व सदगुणों के विकास के लिए वातावरण भी तैयार करना पड़ता है। वातावरण का प्रभाव बालक के गुणों पर पड़ता है। बालक को जैसा वातावरण मिलता है। उसी अनुसार उसके गुण विकसित होते हैं। नामकरण संस्कार के माध्यम से शिशु रूप में जन्मी जीवात्मा को यज्ञीय लाभ पहुंचाने का प्रयत्न किया जाता है। स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ पर परिव्राजक महेंद्रसिंह चौहान ने नामकरण संस्कार कराते हुए ऋषि संदेश दिया। उन्होंने कहा बालक में नाम के अनुरूप संस्कारों की स्थापना के लिए माता-पिता को अपने अशुभ व बुरे संस्कारों को क्षीण करने के लिए श्रेष्ठ चिंतन व मनन का अभ्यास करना होता है। माता पिता के मन की साधना का श्रेष्ठ चिंतन व अनुकूल परिस्थितियां बालक को उसके नाम के अनुरूप बनाती है। गायत्री परिवार की नैष्ठिक परिजन गेंदाबाई मालाकर का निधन होने पर उनकी आत्मिक शांति व सदगति के लिए गायत्री महायज्ञ में महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां समर्पित की। गायत्री काॅलोनी में गेंदाबाई म...

आज से क्लासरूम टीचिंग के लिए खुलेंगे कॉलेज, अंकुर मैदान में वैदिक ब्राह्मणों का क्रिकेट टूर्नामेंट; शहर में कब-क्या होगा, यहां पढ़ें

Image
आपके लिए जरूरी अपडेट्स… मौसम साफ और शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री, न्यूनतम 14 डिग्री। बिजली कटौती सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक राजीव गांधी कॉलेज, सनखेड़ी, क्वालिटी पैराडाइज और बांस खेड़ी के आसपास का क्षेत्र। सुबह 10 से दोपहर शाम बजे तक अयोध्या नगर, बीडीए कॉलोनी, प्रेमनगर और आसपास का क्षेत्र। जागरूकता अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिला अपराध के उन्मूलन में समाज की भागीदारी के लिए जागरूकता अभियान की करेंगे शुरुआत, मिंटो हॉल, दोपहर 1:30 बजे म्यूजिक/डांस/नाटक राष्ट्रीय कला उत्सव, प्रशासनिक अकादमी, सुबह 11 बजे एग्जीबिशन/वर्कशॉप/मेला गुड़ मेला भोपाल हॉट, दोपहर 1 बजे अद्भुत आभूषण मेला, गौहर महल, दोपहर 1 बजे मानव संग्रहालय में माह के प्रादर्श में 'परा' की प्रदर्शनी। दोपहर 12 बजे से शाम को 5 बजे। लिखंदरा दीर्घा में भील समुदाय की युवा चित्रकार कामता ताहेड़ के चित्रों की प्रदर्शनी 'शलाका 10' का प्रदर्शन, जनजातीय संग्रहालय, सुबह 12 बजे से। हम थिएटर की ओर से सात दिवसीय कार्यशाला बालेंद्र सिंह बालू के निर्देशन में, माया स...

मुर्गियां दफनाने के बाद पहली बार हुए थे क्वारेंटाइन

Image
जिले में पहली बार बर्ड फ्लू यानी एवियन इन्फ्लूएंजा का मामला सामने आया है। इससे पहले 19 फरवरी 2006 को महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के नवापुर गांव की मुर्गियों में बर्ड फ्लू का वायरस मिलने के बाद पूरे राज्य में यह तेजी से फैला। महाराष्ट्र बार्डर स्थित इच्छापुर में मुर्गियों की मौत होने लगी। यहां पॉजिटिव केस आते ही बुरहानपुर-खंडवा का प्रशासन हरकत में आया। उस समय बुरहानपुर नया जिला बना था। तब खंडवा का ही स्वस्थ्य विभाग व पशु विभाग का अमला इच्छापुर पहुंचा। बुरहानपुर में मप्र व केंद्र की टीम ने हेड क्वार्टर बनाया। जहां पॉजिटिव केस मिले, उस क्षेत्र में तीन किमी एरिया की पोल्ट्री दुकानें सील कर मुर्गियों को मार दिया गया। उस समय सभी के पास मोबाइल नहीं हुआ करते थे। सभी लोग एक-दो दिन की ड्यूटी के हिसाब से इच्छापुर पहुंचे थे। मुर्गियों को मारने के बाद हमें बोला गया कि आपको क्वारेंटाइन रहना पड़ेगा। आप अपने घर नहीं जा सकते, न ही किसी से मुलाकात कर सकते हैं। तब हम बुरहानपुर, इच्छापुर, शाहपुर की होटल, लॉज व धर्मशालाओं में रहे। चूंकि वायरस का खतरा बढ़ने की आशंका थी। इसलिए रिस्क लेना मुश्किल था। तब हमारे...

‘परी’ से इलेक्ट्रिक मैकेनिक बनेंगी लाडली

Image
अब सरकारी स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ छात्राओं ने व्यवसाय के लिए इलेक्ट्रिक मैकेनिक बनने की कक्षा भी शुरू की है। छात्राएं स्कूल में ही फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, एसी, मिक्सर सुधारने का प्रशिक्षण भी ले रही हैं। छात्राओं ने कक्षा का नाम कबाड़ से जुगाड़ रखा है। शासकीय सूरजकुंड कन्या हायर सेकंडरी जिले का पहला स्कूल है, जहां पर छात्राओं ने कबाड़ से जुगाड़ की क्लास शुरू की है। छात्राएं व स्कूल प्रबंधन लोगों के घरों पर खराब हो चुके इलेक्ट्रानिक संयंत्रों को स्कूल लाकर यह काम कर रहा है। प्राचार्य संजय निंभोरकर ने बताया कबाड़ से जुगाड़ प्रयोगशाला का नाम प्रोजेक्ट परी रखा गया है। प्रोजेक्ट का प्रमुख उद्देश्य छात्राओं को घरेलू उपकरणों की संचरना से अवगत कराना और इन उपकरणों में सुधार करवाना है। प्राचार्य ने बताया इसके पहले स्कूल में कई नवाचार हुए हैं। जिनमें चित्रकला, ताइक्वांडो, कम्प्यूटर क्लास, रेमेडियल क्लास, सुरक्षा गार्ड सहित अन्य नवाचार शामिल है। लोग दान में दे रहे खराब इलेक्ट्रानिक उपकरण प्राचार्य निंभोरकर ने बताया घर में यदि फ्यूज उड़ जाए तो घर के पुरुष व महिलाओं को उसे ठीक करवाने के लिए लाइनम...

संगठन, अंत्योदय से आत्मनिर्भरता तक का मुकाम तपस्या का नतीजा

Image
आजाद भारत में कांग्रेस सरकार में पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक मात्र मंत्री रहे हो, लेकिन सत्ता की विचारधारा से भिन्न थे। उन्होंने आरंभ से कश्मीर समस्या समाधान पर प्रयास किए, लेकिन तुष्टिकरण की राजनीति ने समस्या को निरंतर गंभीर बना दिया। हालांकि पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी व ग्रह मंत्री अमित शाह के निर्णय से धारा 370 हटाए जाने से इस मामले को अब सही दिशा मिली है। 1980 में 2 और 1984-85 में 0 सीट वाली भाजपा ने 30 वर्ष लगातार विचारधारा से संगठन, जमीनी अंत्योदय स्तर पर के लक्ष्य से काम किया। इसी वजह से पहले पूर्ण बहुमत और फिर आत्मनिर्भरता को ओर देश को बढ़ा रही है। भाजपा संगठन में शून्य से शिखर का यह सफर राष्ट्रवाद की दृष्टि से तपस्या से कम नहीं है। यह सफर अभी आगे भी निरंतर जारी रखने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन संरचना व कार्य पद्धति में अपनी भूमिका निभानी है। यह बात ग्राम जोगीबेड़ा में चल रहे भाजपा मंडल हरसूद नगर, हरसूद ग्रामीण, रोशनी, खालवा व खार मंडल के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन वन मंत्री विजय शाह, पूर्व महापौर सुभाष कोठारी, वरिष्ठ भाजपा नेता पुरुषोत्तम...

नाव में सवार जितेंद्र ने कहा था- ढोल बंद नहीं होना चाहिए...

Image
मोरटक्का के खेड़ीघाट स्थित नावघाट पर नर्मदा नदी में नाव पलटने की घटना के 48 घंटे बाद लापता जितेंद्र पिता किशोलीलाल वर्मा (40) का शव नर्मदा तट स्थित सेमरला के पास मिला। परिजन को जानकारी मिलते ही जितेंद्र के सकुशल होने की उनकी अंतिम उम्मीद भी टूट गई। बड़ा भाई जुगल वर्मा घटना के बाद से घर तक नहीं गया था। वह दिन-रात नर्मदा के तटों पर घूमकर भाई के मिलने की उम्मीद लगाकर बैठा था। हादसे में बची पत्नी नमिता को भी घर वालों ने जितेंद्र के लापता होने की जानकारी नहीं दी थी। उन्हें निजी अस्पताल में उपचार होना बताया था, लेकिन जब शव घर पहुंचा तो वह बेसुध हो गई। परिजन ने बताया धार्मिक व समाजसेवी प्रवृत्ति का जितेंद्र घटना के पूर्व चुनरी चढ़ाने को लेकर बड़ा उत्साहित था। जब वह घाट पहुंचा तो ढोल बजना बंद हो गए थे, लेकिन उसने कहा मेरे आने पर ढोल क्यों बंद किए फिर से बजाओ। इस पर वह ढोलक की थाप पर बहुत थिरका। नाव में बैठते समय भी नर्मदे हर के घोष लगाते हुए एक हाथ में चुनरी और एक हाथ हवा में उठाकर बेहद खुश नजर आ रहा था। शव का अंतिम संस्कार नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा तट के श्मशान घाट पर किया। जितेंद्र की एमजी रोड ...

अरब देशों में जाएगा खंडवा के प्याज से बना पावडर-पेस्ट

Image
जिले के प्याज से बना पेस्ट व पावडर अरब के देशों में भी बिकेगा। चिप्स बनाने वाली देश की ब्रांडेड कंपनियां भी स्वाद बढ़ाने के लिए इसका पेस्ट व पावडर खरीदेगी। जिले में यह सब प्याज के भंडारगृह व प्रोसेसिंग यूनिट डालने के बाद होगा। इससे किसानों को अच्छे प्याज के बाजार में बेहतर दाम तो मिलेंगे ही, उसका खराब प्याज भी चटनी, पाउडर व पेस्ट बनाने के काम आएगा। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत एक जिला एक उत्पाद योजनांतर्गत जिले में प्याज का भंडारण करने वाले 50 किसानों के लिए सौ-सौ मीट्रिक टन के 50 भंडार गृह व 150 मीट्रिक टन के प्रोसेसिंग यूनिट बनाए जाएंगे। प्रोसेसिंग यूनिट पर 30 लाख रुपए तक खर्च होंगे, जिस पर शासन द्वारा 10 लाख रुपए या 35 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाएगी। प्रोसेसिंग यूनिट लगने के बाद विभाग एजेंसी के माध्यम से उत्पाद की मार्केटिंग भी कराएगा। जिसमें एमएससी कृषि के तीन, बीएससी कृषि के तीन, एमबीए के तीन कर्मचारी टेली मार्केटिंग, जबकि 13 कर्मचारी मार्केटिंग प्रोग्रामर रहेंगे। अभी केवल एक यूनिट, 52 और किसानों को जोड़ेंगे जिले में प्याज की प्रोसेसिंग यूनिट केवल बमनगांव...

16 से कोरोना टीकाकरण के लिए स्थगित किया 17 जनवरी से शुरू होने वाला पोलियो अभियान

Image
16 जनवरी से जिले में 34 टीकाकरण केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन लगाने का काम शुरू होगा। 16 से 20 जनवरी यानी पांच दिनों में कुल 66 सत्रों के माध्यम से जिले के फ्रंट लाइन हेल्थ केयर वर्कर्स का टीकाकरण होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहले चरण में हेल्थ केयर वर्कर्स का चुनाव किया है। कोरोना वैक्सीनेशन के लिए 11 जनवरी से राज्य सरकार ने दस्तक व 17 जनवरी से केंद्र ने पोलियो अभियान स्थगित कर दिया है। दोनों ही अभियान अब कोरोना वैक्सीनेशन के बाद चलाए जाएंगे। जिला अस्पताल सहित जिले में 21 केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन प्रीजर्व होगा। टीकाकरण की एक टीम में पांच लोगों का स्टाफ होगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.अनिल तंतवार ने बताया 200 वैक्सीनेटर्स हेल्थ वर्कर्स को कोरोना का टीका लगाएंगे। टीकाकरण केंद्र पर इंट्री के साथ सुरक्षा कर्मी वैक्सीन लगवाने आने वाले वर्कर्स के रिकार्ड की जांच करेगा। इसके बाद टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के बाद वर्कर्स को 30 मिनट आब्जर्वेशन कक्ष में रहना होगा। वहां पर उसकी निगरानी एक एएनएम और आशा कार्यकर्ता करेंगी। यदि कोई समस्या होगी तो उसे हायर सेंटर इलाज के लिए रैफर किया जाएगा। 3 ...

संगीत की धुन पर गांव में निकाली भव्य कलश यात्रा

Image
शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में देश भर में चलाए जा रहे हर हर गंगे घर घर गंगे अभियान के तहत जिले के छैगांवमाखन ब्लॉक के सेंटर ग्राम हरसवाड़ा में सोडल बाबा मंदिर के परिसर में नौ दिवसीय सामूहिक साधना देव कन्याओं द्वारा 1 जनवरी से प्रारंभ की गई थी, जिसकी पूर्णाहुति उपरांत ग्राम की 500 माताओं बहनों द्वारा कलश व ज्वारे सिर पर धारण कर गायत्री मां आईं संगीत पर गाते बजाते उत्साह उमंग ऊर्जा के साथ में समस्त ग्रामवासियों के द्वारा रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के समापन पर बरुड़ के उमाशंकर पटेल, खंडवा के डॉ. अजय लाड़, सिरसोद के इंदौरी पाटीदार व संतोष पाटीदार द्वारा उद्बोधन व संगीत का क्रम संपन्न हुआ। शाम 7 बजे विराट दीप महायज्ञ कन्या कौशल शिविर सामूहिक श्रद्धांजलि आयोजन और खासकर ग्रामीण अंचल को श्रद्धा व संस्कार से भरने वाला दंपती शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें 151 जोड़ों ने भाग लिया। दांपत्य जीवन को प्रेम सहनशीलता दया करुणा जैसे आदर्श परिवारों के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतार कर हम बदलेंगे युग बदलेगा हम सुधरेंगे युग सुधरेगा विचार संकल्प दिलाया। गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्व...