Posts

Showing posts from June, 2020

हनी ट्रैप पर बोलूंगा तो और फंसा दोगे, माय होम का धंधा तो मैं बंद ही करने वाला था : जीतू

Image
मानव तस्करी जैसे संगीन मामलों में गिरफ्तार माफिया जीतू उर्फ जितेंद्र सोनी पूछताछ में पुलिस अफसरों को घूमा-फिराकर जवाब दे रहा है। जब अफसरों ने हनी ट्रैप कांड में सीडी, वीडियो के बारे में पूछा तो बोला कि मैं कुछ भी बताऊंगा तो तुम मुझे और फंसा दोगे। मेरे बयान मेरे ही अगेंस्ट (विरोध) में जाएंगे। दबंगई के लिए पहचान बनाने वाले जीतू की हालत ये है कि जैसे ही अफसर उससे सख्त अंदाज में कोई सवाल पूछते हैं तो रोने लगता है। इधर-उधर की बातें करने लगता है। हालांकि अफसरों का मानना है कि ये उसकी बहानेबाजी और टालमटोल का ही तरीका है। हवालात में मोस्ट वांटेड, इसलिए महिला थाना लगा है मंदिर में 64 अपराधों से लदे जीतू के गिरफ्तार होकर आने के बाद महिला थाने का काम ठप सा हो गया है। सुरक्षा के लिए पूरे थाने को हथियारों से लैस जवानों ने घेर रखा है। अफसर पूछताछ के लिए आते हैं तो उसे थाने की हवालात से निकालकर ऊपर की मंजिल पर ले जाया जाता है, जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इन सुरक्षा इंतजामों के चलते महिला थाने के पीड़ितों की सुनवाई थाने के पास बने मंदिर में हो रही है। गंभीर सवालों के जवाब टालता, गुमराह करता गया जी...

अवैध कॉलोनियों में प्लॉट लेकर परेशान हैं लोग, खेतों को पूरकर बसा दी कॉलोनी, कहीं से कोई अनुमति नहीं

Image
शहर में चारों तरफ अवैध कॉलोनियों का जाल बिछा हुआ है। सस्ती दरों पर अवैध कॉलोनी बनाने वाले तथा कथित बिल्डर लोगों को प्लाॅट बेचकर गायब हो जाते हैं। प्लाॅट खरीदने वाले इन अवैध कॉलोनियों में रजिस्ट्री लेकर अपने प्लाॅटों को तलाश करते रहते हैं। कागज का टुकड़ा ही उनके हाथ में लगता है और मौके पर उन्हें प्लाॅट नहीं मिलते। अवैध कॉलोनियों में प्लाॅट लेने वाले हजारों की संख्या में लोग अभी भी भटक रहे हैं। जमीन की जंग, भास्कर के संग में अवैध कॉलोनियों में प्लाॅट लेने वालों की अनेक शिकायतें प्राप्त हुई हैं। अवैध कॉलोनियों में जिन लोगों ने किसी तरह अपने मकान बना भी लिए हैं तो वे मूलभूत सुविधाओं के लिए आज भी तरस रहे हैं। अवैध कॉलोनियों में भू-खण्ड खरीदकर बिल्डर की ठगी के शिकार होने की शिकायतें लेकर बहुत लोग आ रहे हैं। इनमें ज्यादातर शिकायतकर्ता ऐसे हैं, जिन्होंने शहरी और उपनगरीय क्षेत्रों में बन रही अवैध कॉलोनियों में भू-खण्ड खरीदे हैं। पीड़ितों का कहना है कि कई बिल्डर्स व कॉलोनाइजर कम कीमतों पर प्लॉट दिलवाने की बात कहते हैं और यदि उनसे कॉलोनी विकास के लिए संबंधित दस्तावेजों के बारे में पूछा जाता है ...

किसानों ने खेताें में बोवनी की, 85 प्रतिशत पूरी

Image
बारिश के बीच माैसम खुला मिलने, तेज धूप से बतर आने पर किसान जुटकर खरीफ की फसल की बोवनी करते रहे। किसानाें ने 85 प्रतिशत बाेवनी का काम पूरा कर लिया है। माैसम खुला रहा ताे बाकी की बाेवनी किसान तेजी से करेंगे। अभी किसान साेयाबीन की बाेवनी कर रहे हैं, उड़द की बाेवनी कम है किसान इसे लेट करेंगे, जिससे अगस्त के आखिर और सितंबर के प्रथम सप्ताह में हाेने वाली बारिश से उड़द की फसल खराब न हाे। इस साल बारिश समय पर हाेने से बाेवनी समय पर हाे पा रही है। कृषि विभाग भी उड़द की बाेवनी लेट करने की सलाह दे रहा है। अभी साेयाबीन की कम दिन की किस्म जेएस 2069, जेएस 2034, जेएस 2029, जेएस 1025, अंजलि, हरदा नामक किस्म की बाेवनी कर रहे हैं। यह 90 से 95 दिन में तैयार हाेना बताया जा रहा है। यह किस्में समय पर फसल दे देंगी ऐसा अनुमान है। वहीं किसानाें ने जेएस 9560, जेएस 9305 की बाेवनी भी की है। किसान उड़द की प्रताप वन किस्म बाे रहे हैं। किसान राजकुमार सिंह बघेल, मनाेज जैन, कुंवर सिंह कुर्मी का कहना है कि दाे दिन की धूप के कारण खेताें में बतर मिल गया था, जिससे अच्छी बाेवनी हुई थी, पहले की बाेवनी जरा कमजाेर रहेगी, तभी...

2900 दुकानदारों से नगर निगम लॉकडाउन के तीन माह का किराया नहीं लेगा

Image
निगम ने अपने किराएदारों को बड़ी राहत देते हुए 2900 दुकानों का किराया माफ कर दिया है। निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने बताया नगर निगम के 104 मार्केट हैं। इनमें 2900 दुकानें किराए पर हैं, जिनका किराया सालों से निगम वसूल रहा है। 22 मार्च के बाद से लगे लॉकडाउन के कारण व्यापार प्रभावित हुआ है। इसके साथ ही लोगों को आर्थिक मार भी झेलना पड़ी है। इसे देखते हुए निर्णय लिया कि तीन माह का किराया माफ कर दिया जाए। पिछले साल ही निगम ने इन दुकानों के किराए में पांच गुना तक की वृद्धि की थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31zT2sW via IFTTT

आज देवशयनी एकादशी से 25 नवंबर तक मांगलिक कार्य बंद

Image
शहर में धर्म स्थल खुले नहीं हैं लेकिन गुरु पूर्णिमा एवं सावन मास की मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। 1 जुलाई को देवशयनी एकादशी से 25 नवंबर तक सभी तरह के मांगलिक कार्य बंद रहेंगे। जैन समाज के चातुर्मास की कलश स्थापना 4 जुलाई से प्रारंभ होगी। 1 जुलाई को देव योगनिद्रा में जा रहे हैं। ज्योतिर्विद सुमित रावल के अनुसार देवउठनी एकादशी 25 नवंबर के बाद मांगलिक मुहूर्त शुरू हो जाएंगे, जो 25 व 30 नवंबर एवं दिसंबर 7, 9, 11 को विवाह आदि मांगलिक कार्य हो सकेंगे। अधिक मास के कारण सभी प्रमुख त्योहार आगे बढ़ गए ज्योतिर्विद शशांक वशिष्ठ के अनुसार 5 जुलाई को गुरु पूर्णिमा, 6 को सावन माह की शुरुआत, 20 को सोमवती अमावस्या, 25 को नागपंचमी, 3 अगस्त को रक्षाबंधन, 11-12 अगस्त को जन्माष्टमी, 13 को गोगा नवमी, 21 को हरतालिका तीज, 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी, 1 सितंबर को अनंत चतुर्दशी, इसी दिन से 16 दिनी श्राद्ध पक्ष शुरू, अश्विन अधिक मास के कारण कुछ प्रमुख त्योहारों की तारीखें आगे बढ़ गई हैं। 17 अक्टूबर को नवरात्रि की शुरुआत, 25 अक्टूबर को नवमी एवं दशहरा, 12 नवंबर को धनतेरस, 14 को दिवाली है। Download Dainik ...

प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेसियों ने मनाया काला दिवस

Image
ब्लॉक कांग्रेस द्वारा सर्वोदय चौराहे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला दहन कर हाथ में काली पट्टी बांध कर सरकार के 100 वें दिन को काला दिवस के रुप में मना कर विरोध प्रदर्शन किया गया। पुतला दहन के दौरान पुलिस एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पुतला को लेकर छीना छपटी भी हुई। पुतला दहन के दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि लोकतंत्र की हत्यारी सरकार के 100 वें दिन को काले दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने धन बल का दुरुपयोग कर जनता द्वारा निर्वाचित सरकार के मंत्रियों व विधायकों को करोड़ो में खरीद कर सरकार को गिराया। इस अवसर पर मनोहर राय,निर्मला सप्रे,ब्लाक अध्यक्ष दीनदयाल उपाध्याय,महेंद्र सिंह ठाकुर,ओम प्रकाश पंजाबी, अंकिता किंग,ओम प्रकाश केथोरिया, रज्जू सेन,श्रीराम पाराशर, शशिमोहन तिवारी,नवीन समैया,विवेक मिश्रा,राजा माधव राय,नरेश दुबे,वासु यादव,शालू बिलगैया, सीपी तिवारी,मनोज केथोरिया,राकेश वर्मा,प्रशांत पाराशर आदि उपस्थित रहे। कांग्रेस ने भाजपा की नीतियाें काे जनविरोधी बताते हुए काला दिवस मनाया ब्लाक कांग्रेस ने ...

रेडीमेड कपड़ा कारोबारी की खुदकुशी में गिरफ्तार सेठी के खिलाफ लोगों ने की धोखाधड़ी की शिकायत

Image
रेडीमेड कपड़ा कारोबारी हरीश पाहवा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कंस्ट्रक्शन कारोबारी प्रमोद सेठी और उसके बेटों के खिलाफ मंगलवार को दर्जनभर से ज्यादा पीड़ित डीआईजी के पास शिकायत लेकर पहुंचे। पीड़ितों ने आरोप लगाए कि आरोपी सेठी ने कई व्यापारी, इन्वेस्टमेंट कंसल्टेंट, गृहिणी और व्यापारियों के रुपए हड़प रखे हैं। जावरा कंपाउंड निवासी पीड़ित प्रमेश शाह ने धोखाधड़ी व धमकाने के आरोप लगाए हैं। एक महिला ने 10 लाख नहीं लौटाने की शिकायत की है। पीड़ितों के वकील अभिषेक ने सामूहिक आवेदन देकर जांच की मांग की। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today People complain of fraud against Sethi arrested by readymade textile businessman from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BVxXhK via IFTTT

जमीन की धोखाधड़ी में फरार बॉबी का भाई सतबीर और मैनेजर रमानी गिरफ्तार

Image
क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को भू-माफिया बॉबी छाबड़ा के भाई फरार इनामी बदमाश सतबीर सिंह छाबड़ा और मैनेजर संदीप रमानी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा इनामी बदमाश साजिद चंदन वाला भी पकड़ में अाया है। उस पर धमकाकर वसूली करने के 40 मामले दर्ज हैं। एएसपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि सतबीर सिंह छाबड़ा और बॉबी के मैनेजर संदीप रमानी पर बीस-बीस हजार रुपए का इनाम घोषित था। आरोपियों ने नांदेड़ साहेब अमृतसर, वैष्णोदेवी माता और भोपाल में फरारी काटी है। संदीप रमानी को न्यू रानी बाग से और सतबीर को पागनीस पागा स्थित उसी के घर से गिरफ्तार किया है। संदीप रमानी की कनाड़िया पुलिस को भी तलाश थी। गृह-निर्माण संस्थाओं में रमानी ने बॉबी छाबड़ा के कहने पर चुनाव में भी गड़बड़झाले किए थे। गृह-निर्माण संस्थाओं के चुनाव के दौरान उसके पर्यवेक्षकों के साथ फोटो वायरल हुए थे। सतबीर और संदीप रमानी को कनाड़िया पुलिस को सौंपा है। उन्हें अपने यहां दर्ज केस में भंवरकुआं और रावजी बाजार पुलिस भी गिरफ्तार करेगी। दोनों छह माह से फरार थे। बॉबी की टीम के सबसे शातिर खिलाड़ी, अब गृह निर्माण संस्थाओं में गड़बड़ी की परतें खोलेगी पुलि...

डीएवी स्कूल में क्वारेंटाइन 3 लोगों को भेजा गया था बीएमसी, 2 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Image
रिफाइनरी के डीएवी स्कूल में क्वारेंटाइन रिफाइनरी शटडाउन में काम करने के लिए बाहर के आए 3 मजदूरों को कोरोना संदिग्ध लक्ष्ण के आधार पर कुछ दिनों पहले बीएमसी सागर भेजा गया था। जिनमें से 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीएमओ एवं सिविल अस्पताल प्रभारी डॉक्टर संजीव अग्रवाल ने बताया कि रिफ़ायनरी शटडाउन में काम करने के लिए बाहर से आए मजदूरों को एक होटल में क्वारेंटाइन किया गया था। जिनके सैंपल लेकर कोरोना की जांच की गई थी।जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद में 3 मजदूरों को रिफाइनरी डीएवी स्कूल के एक कक्ष में क्वारेंटाइन किया गया था। इन मजदूरों में से एक काे खुशबू एवं स्वाद आना बंद हो गया था। तो दूसरे को सर्दी,खांसी,बुखार जैसे लक्ष्ण दिखाई देने लगे थे। कोरोना वायरस के लक्ष्णों के आधार पर 3 मजदूरों को कुछ दिन पहले बीएमसी भेजा गया था। जिसमें से महाराष्ट्र के 51 वर्षीय एवं बिहार के 38 वर्षीय की रिर्पोट पॉजिटिव आई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38d9Gjw via IFTTT

अंचल में एक ही दिन में 129 संक्रमित मिले, ग्वालियर में आंकड़ा 400 के पार

Image
बाजार अनलाॅक हाेने के कारण कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। पिछले एक महीने में ही 265 नए काेराेना पाॅजिटिव राेगी सामने आए हैं। जबकि इससे पहले लाॅकडाउन के कुल 68 दिन में महज 137 संक्रमित मिले थे। बाजार अनलाॅॅक हाेने पर 1 जून से जहां सैंपलों की संख्या करीब चार गुना बढ़ी ताे पाॅजिटिव मरीज भी इसी रफ्तार से बढ़े। जिले में अभी तक 402 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें 4 मरीजों की इलाज के दाैरान मौत हाे चुकी है। सख्ती कम हुई, छूट बढ़ने के साथ लापरवाही बढ़ी इसलिए मिला कोरोना को फैलने का मौका चार में से पहले दो लॉकडाउन में प्रशासन ने सख्ती की। इस कारण लोग घरों से निकल नहीं पाए और इसलिए 25 मार्च से 3 मई तक महज 9 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनमें से 4 मरीजों को आईसीएमआर ने कोरोना संक्रमित नहीं मान। इस तरह पहले दो लॉकडाउन में महज 5 कोरोना संक्रमित सामने आए। तीसरे लॉकडाउन यानी 4 से 17 मई तक में लोग एक जगह से दूसरी जगह छिपते-छिपाते आना-जाना शुरू हो गए थे। इस कारण कुल 5365 कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। इनमें से 56 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें से डबरा के 76 वर्षीय गंगाराम रोहिरा क...

अस्थाई नाले को बंद कर गड्ढे में से निकाला पुराना नाला, टीन लगाकर किया गया कवर्ड

Image
सोमवार को शास्त्री वार्ड स्थित मस्जिद के पास ओवरब्रिज के लिए खोदे गए गड्ढे में 3 नाबालिग बच्चों के शव उतराते हुए मिले थे। शवों को बाहर निकालने के बाद सिविल अस्पताल में पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था। घटना के बाद दूसरे दिन बाद मंगलवार को पीडब्ल्यूडी एसडीओ ब्रिज साधना सिंह मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से ठेकेदार के द्वारा खोदे गए अस्थाई नाले को मिट्टी डालकर बंद किया गया। वहीं पुराने नाले को पिलर के लिए खोदे गए गड्ढे से जोड़कर उस पर लोहे के टीन लगाकर कवर्ड किया गया। इसके अलावा दूसरे गड्ढे पर भी बेरीगेट्स लगाया जा रहा है। कई बार दे चुके ठेकेदार को नोटिस - घटना स्थल का मुआयना करने पहुंची पीडब्ल्यूडी एसडीओ ब्रिज साधना सिंह ने बताया कि जिस गड्ढे में घटना हुई थी उसको कवर्ड दिया गया है। दूसरे गड्ढे पर भी बेरी गेट्स किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार के द्वारा कार्य के दौरान सुरक्षा में लापरवाही के मामले में पूर्व में कई नोटिस जारी कर चुके है । 2016 से सेफ्टी को लेकर ठेकेदार को नोटिस जारी कर रहे है। उन्होंने बताया कि 27 जून को निरीक्षण के दौरान सेफ्टी को लेकर...

चने का भुगतान समय पर नहीं मिलने से बोवनी से वंचित हो रहे किसान

Image
सेवा सहकारी समितियों द्वारा समर्थन मूल्य पर चना खरीदी के बाद अभी तक भुगतान नहीं किए जाने से परेशान किसानों ने एक ज्ञापन एसडीएम राकेश मरकाम को सौंपा। जिसमें उल्लेख किया गया कि हम सभी किसान तहसील हटा और पटेरा के हैं। सभी किसानों ने समर्थन मूल्य पर सेवा सहकारी समितियों को 29 मई से 15 जून तक चना की उपज बेची और 30 रुपए क्विंटल पल्लेदारों को तुलाई और भराई के दिए हैं बल्कि यह भुगतान सेवा सरकारी समितियों को करना था। तुलाई और फीडिंग के सात दिन में किसानों का भुगतान भी किया जाना था। लेकिन किसानों की फीडिंग 1 जून को हो गई थी और एक माह बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ है। किसान केशवराम पटेल ने बताया कि खरीफ की फसल की बोवनी होने का समय चल रहा है और भुगतान नहीं होने से खाद बीज की समस्या बन रही है। सही समय पर भुगतान नहीं हुआ तो हम लोग बोवनी से वंचित रह जाएंगे। किसान चंद्रभान पटेल ने बताया कि हम लोगों के पास खेती ही आजीविका का साधन है और समय पर भुगतान नहीं होने से आर्थिक रुप से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए शीघ्र भुगतान कराया जाए। ज्ञापन देते समय सुरेश, उमराव, देवी, कृष्ण कुमार, धर्मे...

अंडर ब्रिज बने तीन वर्ष बीते लेकिन बारिश के पानी की निकासी की नहीं की कोई व्यवस्था

Image
घटेरा स्टेशन व रेलवे पुल के बीच बनाए गए अंडरब्रिज में बारिश के पानी निकासी की व्यवस्था तीन वर्ष के बाद भी नहीं हुई है। बारिश के पानी का भराव ग्रामीणों के लिए आवागमन में परेशानी का सबब बन हुआ है। अंडर ब्रिज के नीचे गहराई में तीन फीट तक पानी का भराव हो जाता है, जिससे अंडरब्रिज से निकलने वाले वाहन चालकों व आम राहगीर इस गहरे पानी से होकर निकल रहे हैं। यह परेशानी विगत वर्षों से बनी हुई है और बारिश के होते ही यह समस्या ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन जाती है। जबकि अंडरब्रिज से घटेरा गाड़िया चनपुरा सहित दर्जनों ग्राम का आवागमन होता है। ग्राम के सरपंच वेदवती राजू शर्मा ने 24 मई 2017 को क्षेत्रीय मंडल रेल प्रबंधक मध्य रेल जबलपुर को एक आवेदन देकर बारिश के पूर्व घटेरा अंडरब्रिज से बारिश के पानी निकासी की व्यवस्था करने की मांग की थी, बावजूद इसके 2018-19 की बारिश में ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हुआ। रेल मंडल प्रबंधन के द्वारा वर्ष 2020 में समस्या के समाधान के लिए कार्य तो शुरू किया गया था लेकिन बारिश के पहले ही कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। जिससे ग्रामीणों को इस वर्ष भी अंडरब्रिज के नीचे हो रही ...

परिजन को चाय देने के बाद सातवीं की छात्रा ने दी जान

Image
पिपलानी इलाके में मंगलवार को एक किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिलने से फिलहाल कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। किशोरी सोमवार रात एक शादी समारोह से घर लौटकर आई थी। पुलिस के अनुसार सौ क्वार्टर बस्ती पिपलानी निवासी 15 वर्षीय वर्षा पिपराईया सातवीं कक्षा की छात्रा थी। उसने सुबह परिजन को चाय दी और घर के अंदर जाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फंदे पर लटके देखा तब पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसने सुबह सभी से बात की थी। साथ में ही चाय पी थी। सड़क हादसे में तीन गंभीर ऐशबाग इलाके में सोमवार रात दो बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सुदामा नगर निवासी 38 वर्षीय सैय्यद आरिफ अली सोमवार को पत्नी को मायके छोड़ने के लिए बुधवारा गए थे। रात सवा ग्यारह बजे वे बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे सुदामा नगर मोड़ पर मुड़े तभी पिपलानी की ओर से आ रही बाइक से टकरा गए। दूसरी बाइक पर 80 फीट रोड शिवनगर निवासी 18 वर्षीय रिंकू और 19 वर्षीय आशीष सवार थे। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hind...

4 साल बाद सूखा रहा जून.. सिर्फ 55.2 मिमी बारिश, काेटा से 16.6 मिमी कम

Image
बिना बारिश के ही जून का आखिरी दिन भी बीत गया। जिले में 4 साल बाद जून में सबसे कम 55.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। इससे पहले जून 2016 में 46.4 मिमी बारिश हुई थी। जबकि जून में औसत बारिश का कोटा 71.8 मिमी है। पिछले तीन दिन से ग्वालियर प्रदेश में सबसे गर्म बना हुआ है। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह प्रदेश में सबसे अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार अंचल से होकर ट्रफ लाइन गुजर रही है लेकिन बादलाें को नमी तभी मिलेगी जब बंगाल की खाड़ी में मानसून सिस्टम सक्रिय होगा। 3 जुलाई की रात से अंचल में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। बीती रात बूंदाबांदी होने से रात का पारा 6.20 लुढ़ककर 25.7 डिग्री पर आगया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 2.80 गिरावट के साथ 38.60 दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.50 अधिक रहा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3icfq1z via IFTTT

पूरे प्रदेश में आज से चलेगा ‘किल कोरोना अभियान’

Image
प्रदेश में बुधवार से ‘किल कोरोना अभियान’ शुरू होगा। 15 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में डोर-टू-डोर सर्वे होगा। इसमें 11458 सर्वे टीम लगाई जाएंगी। हर टीम को नॉन कांटेक्ट थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर आदि उपलब्ध कराए जाएंगे। सर्वे के बाद 3 लाख से ज्यादा चिह्नित संदिग्धों के सैंपल लिए जाएंगे। रोज 21 हजार टेस्ट करने की क्षमता विकसित की जा रही है। इसके बाद प्रदेश में प्रति 10 लाख पर टेस्ट की संख्या 4022 से बढ़कर 7747 होने की संभावना है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कमिश्नर-कलेक्टर को अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today भोपाल के पास गोहरगंज में एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां लोगों से जानकारी ली। from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BfEbcB via IFTTT

नाबालिग का अपहरण करने के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

Image
विशेष न्यायाधीश आरएस शर्मा ने 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को धमकाकर अपहरण करने के मामले में आरोपी की जमानत मामला गंभीर मानते हुए खारिज कर दी। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते सुनवाई वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से की गई। शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक राजीव बद्री सिंह ठाकुर द्वारा की गई। अभियोजन के अनुसार 26 अप्रैल 2020 को शाम 6 बजे पीड़िता की मां पानी भरने गांव में गई थी। उस समय पीड़िता घर पर अकेली थी। तभी थाना तेंदूखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेलढाना निवासी आरोपी बेड़ीलाल केवट 18 वहां आया और पीड़िता को शादी करने की कहकर अपने साथ ले जाने लगा। पीड़िता के मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर अपने ग्राम बेलढाना ले गया। ग्राम बेलढाना की एक टपरिया में पीड़िता को छोड़ जब वह खाना लेने गए तो पीड़िता वहां से निकलकर मुख्य मार्ग तरफ आ गई। जहां पर उसका भाई मिला। फिर पीड़िता व घर के लोग थाना तेंदूखेड़ा पहुंचे, जहां पर घटना की रिपोर्ट लिखाई। बचाव पक्ष ने आरोपी के 18 वर्ष का होने एवं निर्दोष होने का हवाला देकर जमानत मांगी। वहीं शासकीय अभिभाषक ने घटना को 13 वर्षीय बालिका का बल पूर्वक अपहरण करने को गंभीर ब...

लॉकडाउन में वेतन देने से मुकरा सेठ, कर्मचारी ने की खुदकुशी

Image
मोहन नगर में आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने मंगलवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइडल नोट में उसने आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी बताया। लॉकडाउन में फैक्टरी बंद हुई तो वेतन नहीं मिला और मोहन नगर निवासी व्यक्ति पर कर्जा चढ़ गया। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। औद्योगिक क्षेत्र थाने में प्रकरण दर्ज किया है। एएसआई कमालसिंह बामनिया ने बताया घटना में मोहन नगर निवासी 55 वर्षीय रफीक पिता बुंदू शाह की मौत हुई है। वे औद्योगिक क्षेत्र डोसीगांव स्थित जहीर भाई की प्लास्टिक फैक्टरी में काम करते थे और पत्नी रोशन बी के साथ किराए के मकान में रहते थे। उनके दो बेटे मोहसिन और वसीम भी परिवार के साथ मोहन नगर में अलग रहते हैं और मजदूरी करते हैं। बेटी यास्मीन की शादी हो चुकी है वह भी मोहन नगर में उनके घर के पास ही रहती है। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे पत्नी रोशन बी काम करने गई और रफीक शाह घर में थे। सुबह 8:30 बजे बेटी यास्मीन घर पहुंची तो पिता को पंखे पर रस्सी से बंधे फंदे पर लटके देखा। शोर मचाया तो पड़ोसी और पास में रहने वाले दोनों भाई आ गए। सूचना पर एफएसए...

आनू फाटक के पास रेलवे ट्रेक पर 200 मी. तक दौड़ाई जेसीबी

Image
दमोह-कटनी रेलखंड पर रेलवे की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां पर आनू रेलवे फाटक के पास एक जेसीबी को 200 मीटर तक रेलवे पटरियों पर चलाई गई। मामला सामने के आने के बाद रेलवे के स्थानीय अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे बैठे हैं। जानकारी के अनुसार आनू फाटक के पास रेलवे द्वारा अंडर ब्रिज बनाया गया है। जहां पर कुछ काम शेष होने के कारण ठेकेदार द्वारा वहां पर जेसीबी बुलाई गई थी। पहले तो जेसीबी ट्रेक के बाजू से खेतों से होकर कीचड़ होने की वजह से बमुश्किल से पहुंची। इसी बीच काम करने के बाद जेसीबी लौटने लगी तो स्थानीय ग्रामीणों ने अपने खेतों से जेसीबी ले जाने से मना कर दिया। इसी बीच अप लाइन पर एक मालगाड़ी दमोह से कटनी की ओर गई। इसके बाद ठेकेदार ने पता किया कि अभी इस ट्रक पर कोई भी गाड़ी नहीं आने वाली है। जिसके चलते जेसीबी को रेलवे ट्रेक पर ही निकाला गया। करीब 200 मीटर तक जेसीबी रेलवे के स्लीपर से होकर दौड़ती नजर आई। खास बात तो यह है कि मौके पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति लिए बिना ही इतने वजनी वाहन को निकाला गया। यदि जेसीबी से सीमेंट के स्लीपर या ट्रेक में कुछ छति हो जाती तो वहां से ट्रेन न...

शिवराज बोले- राहुल कभी अपनों से भी सवाल करें; कमलथनाथ ने ली चुटकी- यार रहजनों से आपने भी तो खूब यारी निभाई है

Image
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के शायराना बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कुछ इसी अंदाज में उन्हें जवाब दिया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी चुटकी लेते हुए शिवराज काे जवाब दिया। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन में चीन का कोई जिक्र न होने पर निशाना साधा था। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि - ‘यूं ही दिल खोलकर आप बात करें, कभी अपनों से भी सवाल करें। आपको रहजनों से गिला है तो अपने यार रहजनों से आप कुछ तो सवाल करें। इसके तुरंत बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि -‘यार रहजनों से आपने भी तो खूब यारी निभाई है।’ जा-जाकर उनके आगे खूब झोलियां फैलाई हैं। उनकी तारीफों में भी जी भरकर कसीदे गढ़े हैं। आज अपनों से सवाल की हिम्मत नहीं है आपमें। इसलिए क्या खूब पलटी खाई है आपने’। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फाइल फोटो। from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eMpM60 via IFTTT

डाक घर में पत्नी की ड्यूटी, मगर पति दे रहे सेवाएं

Image
जिले के दो डाक घरों में अजीबोगरीब स्थितियां बनी हुई हैं। इन डाक घरों में महिलाओं की ड्यूटी है, लेकिन वे ड्यूटी पर तैनात नहीं रहतीं, उनकी जगह पर उनके पति सेवाएं दे रहे हैं। जब भी कोई व्यक्ति कार्यालय से जुड़ा काम लेकर आता है वह कुर्सी पर पति को देखकर चौंक जाता है। दरअसल डाक घर में वित्तीय काम भी होते हैं, ऐसे में रुपयों का जमा करना और निकालने जैसे काम भी किए जाते हैं, यह सभी काम महिलाओं के पति करते हैं, जबकि महिलाएं कार्यालय में होती ही नहीं हैं। इस तरह के दो मामले सामने आए हैं। बताया जाता है कि तेंदूखेड़ा के तारादेही के पोस्ट आफिस में बैंक पोस्ट मास्टर के पद पर गीता अहिरवार पदस्थ हैं, लेकिन उनकी जगह पर उनके पति मुकेश अहिरवार सेवाएं दे रहे हैं। इतना ही नहीं वे पिछले दो साल से निरंतर पोस्ट ऑफिस कार्यालय में बैठ रहे हैं और वित्तीय काम भी देख रहे हैं। कुछ इसी तरह की शिकायत समनापुर पोस्ट आफिस से सामने आई है। यहां पर भी बीपीएम अभिलाषा गौड़ हैं, लेकिन सेवाएं उनके पति आनंद गौड़ दे रहे हैं। स्थानीय निवासी अर्पित बड़कुल ने इस स्थिति से सागर में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया है, लेकिन अभी तक...

जावरा में तूफान से  400 पेड़ समेत बिजली के 80 खंभे गिरे, 24 घंटे में 2.28 इंच बारिश दर्ज

Image
मंगलवार तड़के 4 बजे आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई। तूफान ने ऐसी तबाही मनाई कि सुबह उजाला हुआ तो हर तरफ नुकसानी का मंजर नजर आया। पूरे ब्लॉक में 400 से ज्यादा विशालकाय पेड़ गिर गए। डीई एमके मेड़ा ने बताया 80 बिजली खंभे टूटे। नगर व अंचल मिलाकर 35 से ज्यादा घरों के पतरे उड़ गए। कई दीवारें ढही। शुक्र है जनहानि नहीं हुई लेकिन अनाज, घरेलू सामग्री गीली हो गई। तहसीलदार नित्यानंद पांडेय ने पटवारियों को सर्वे के निर्देश दिए। फोरलेन पर भगतसिंह कॉलेज के सामने पांच से ज्यादा बड़े पेड़ गिरने से सुबह दो घंटे यातायात ठप रहा। झोपडि़यों पर गिरे पेड़ हुसैन टेकरी क्षेत्र में टॉप शरीफ के पास रोड किनारे बनी झोपडि़यों पर पेड़ गिर गए। यहां कई लोग बाल-बाल बचे। बामनखेड़ी से टेकरी तरफ जाने वाला रास्ता भी दोपहर तक बंद रहा। जून में पिछले साल 5 इंच बारिश हुई थी, इस बार 11.14 इंच हो गई- मंगलवार तड़के घंटेभर बारिश हुई तो मलेनी नदी उफन गई। हतनारा गांव की पुरानी पुलिया डूब गई। जावरा में 24 घंटे के दरमियान 2.28 इंच बारिश दर्ज की। जून में कुल बारिश 11.14 इंच हाे गई, जबकि पिछले साल 30 जून की स्थिति में 5 इंच बारिश ही ...

फ्री सर्विस का झांसा देकर उड़ाई कार पेपर और मोबाइल भी ले गया बदमाश

Image
फ्री सर्विसिंग का झांसा देकर सोमवार को एक महिला के घर से उनकी कार लेकर भागे जालसाज को शाहपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुलमोहर काॅलोनी, शाहपुरा निवासी 40 वर्षीय शीना थाॅमस ने थाने में आवेदन दिया था कि 28 जून की शाम उन्हें एक काॅल आया था। फोन करने वाले ने बताया कि घर पर ही कार सर्विसिंग करने की स्कीम चल रही है। स्कीम सुनने के बाद शीना ने उसे अगले दिन सुबह 10 बजे घर आने को कहा था। तय समय पर एक युवक उनके घर पहुंचा और उसने शीना से गाड़ी की चाबी, रजिस्ट्रेशन, आधार और मोबाइल फाेन मांगा। उसने बताया कि मोबाइल में एप डाउनलोड करना पड़ेगा। थोड़ी देर बाद वे लौटीं तो देखा तो युवक कार लेकर गायब था। पुलिस ने छत्रपति नगर, अयोध्या नगर निवासी दीपक शर्मा और उसके सहयोगी चैतन्य कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार बरामद कर ली है। सतना में हेराफेरी के मामले में हो चुका है गिरफ्तार दीपक पिपलानी स्थित एक कॉल सेंटर में जॉब करता था। जनवरी में वह सतना चला गया। वहां कार शोरूम में काम करने लगा। यहां रीसेल एवं चार पुरानी कार हेराफेरी करके बेच दी थीं। पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर 2 लाख 80 हजार रुपए नगद...

नींद नहीं खुली तो बुदनी-होशंगाबाद के बीच यात्री ने चेन खींचकर ट्रेन रोकी, केस दर्ज

Image
निजामुद्दीन से एर्नाकुलम जा रही स्पेशल एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री की नींद नहीं खुली तो बुदनी और होशंगाबाद के बीच चेन खींचकर ट्रेन रोक दी। दूसरी ओर इटारसी जंक्शन पर एक सीट पर दो दावेदार होने के विवाद में मुजफ्फरपुर-सूरत स्पेशल एक्सप्रेस को चेन खींचकर रोका गया। आरपीएफ ने दोनों मामलों में बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने का केस दर्ज किया है। मामला 1 : निजामुद्दीन-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में बुदनी-होशंगाबाद स्टेशनों के बीच चेन खींच कर ट्रेन रोकी गई। गाड़ी में तैनात अारपीएफ हेड कांस्टेबल तरुण कुमार ने जांच में पाया कि भिंड के 53 वर्षीय एक यात्री शीशुपाल ने ट्रेन के एसी कोच ए-3 की जंजीर खींची है। वे ग्वालियर से भोपाल की यात्रा कर रहे थे। भोपाल में नींद नहीं खुलने के कारण बुदनी के आगे चेन पुलिंग कर दी। पुलिस ने उन पर केस दर्ज कर दिया। मामला 2 : मुजफ्फरपुर-सूरत स्पेशल एक्सप्रेस में कोच क्रमांक S-11 से चेन पुलिंग होने पर आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने स्टॉफ के साथ 28 जून को इटारसी में कोच अटेंड किया। कोच में 28 वर्षीय संदीप परिहार निवासी बायडोली सूरत गुजरात ने चेन खींचकर ट्रेन...

निर्माण दर बढ़ोतरी को मंजूरी मिली कल से लागू होगी नई गाइडलाइन

Image
मप्र शासन ने लॉकडाउन के कारण नई गाइडलाइन के प्रस्तावित प्रावधान 30 जून तक के लिए स्थगित कर दिए थे। सोमवार को केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की भोपाल में हुई बैठक में बोर्ड ने पूर्व में स्वीकृत की गई निर्माण दर की बढ़ी लागत को मंजूर कर लिया है। इसके अलावा नई 98 कॉलोनियों के नाम भी जोड़ने की सहमति दे दी है। इंदौर की नई गाइडलाइन 1 जुलाई से लागू हो जाएगी, जिसमें नई बढ़ी हुई निर्माण दर प्रभावी होने के साथ ही स्टाम्प ड्यूटी, पंजीयन शुल्क में मिल रही छूट भी 30 जून को खत्म हो जाएगी। वरिष्ठ जिला पंजीयक बालकृष्ण मोरे ने कहा कि मप्र शासन के निर्देश आ गए हैं, जिसमें इंदौर की गाइडलाइन आदि को मंजूरी मिल गई है। वहीं छूट खत्म होने के दो दिन पहले सोमवार को एक ही दिन में 408 दस्तावेज पंजीबद्ध हुए, जिससे विभाग को करीब पांच करोड़ का राजस्व मिला। इतने दस्तावेज मप्र के किसी भी अन्य जिले में पंजीबद्ध नहीं हुए हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dF1sSg via IFTTT

रात 12 से सुबह 8 बजे तक खनिज चाैकी पर तैनात होंगे अधिकारी

Image
भोपाल तिराहे से भेापाल की ओर जाने वाले रेत से भरे डंपरों की जांच करने के लिए एडीएम जीपी माली ने खनिज चौकी पर नायब तहसीलदार की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाई है। जो रेत चोरी को पकड़ने के का काम करेंगे। अब यह अधिकारी रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक भोपाल तिराहे पर ड्यूटी करेंगे। इसमें नायब तहसीलदार और खनिज निरीक्षक तैनात किए गए हैं, जबकि जिले की डोलरिया और नानंदनेर चाैकी पर अभी तक किसी भी अधिकारी की ड्यूटी नहीं लगाई गई है। ये देंगे ड्यूटी 29 जून: मृगनेंद्र सिसाेदिया, नायब तहसीलदार, 30 जून: सुनील वर्मा, नायब तहसीलदार, 1 जुलाई: ललित साेनी, नायब तहसीलदार, 2 जुलाई: अर्चना ताम्रकार, खनिज निरीक्षक, 3 जुलाई: पुष्पेंद्र त्रिपाठी, खनिज निरीक्षक, 4 जुलाई: मृगनेंद्र सिसाेदिया,नायब तहसीलदार, 5 जुलाई: सुनील वर्मा,नायब तहसीलदार, 6 जुलाई: ललित साेनी,नायब तहसीलदार, 7 जुलाई: अर्चना ताम्रकार, खनिज निरीक्षक, 8 जुलाई: पुष्पेंद्र त्रिपाठी,खनिज निरीक्षक Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BN4yqe via IFTTT

सिंघाड़े की खेती रोकी, कब्जे हटाए तो मिलता रहा 30 एमएलडी पानी

Image
दीपेश शर्मा, 600 एकड़ में फैले यशवंत सागर तालाब की गहराई भले ही 19 फीट है लेकिन यह तालाब सालभर इंदौर को 30 एमएलडी पानी देता रहा। 100 से ज्यादा डोंगियों से सिंघाड़े की खेती के दौरान कीटनाशकों का जमकर प्रयोग और पाल पर 50 से ज्यादा झोपड़ियों से जकड़े यशवंत सागर को मुक्त करने के लिए भास्कर ने पिछले साल अभियान चलाया। नतीजा यह हुआ कि तालाब में अभी भी 12 फीट से ज्यादा पानी भरा है, जबकि बारिश अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुई है। भास्कर के साथ इस तालाब की मौजूदा स्थिति देखने पहुंचे जलकार्य समिति प्रभारी रहे बलराम वर्मा ने बताया कि यशवंत सागर अब तक की सबसे बेहतर स्थिति में आ गया है। तालाब की मॉनिटरिंग के लिए मछली पालन का ठेका भी दिया जा चुका है। अब इसकी तैयारी... लगेगा फ्लोटिंग सोलर प्लांट तालाब पर 500 करोड़ से 120 मेगावॉट बिजली के लिए सोलर फ्लोटिंग प्लांट लगाया जाएगा। 80 मेगावॉट का प्लांट यशवंत सागर में और 40 मेगावॉट का प्लांट जलूद में लगेगा। अभी निगम को 20 करोड़ रुपए महीना बिजली का बिल भरना पड़ता है। इस प्लांट से न सिर्फ बिजली के बिल की बचत होगी बल्कि सात साल में पूरा प्लांट लाभ की स्थिति में आ जाएगा।...

परीक्षा फाॅर्म भरने वाले स्टूडेंट्स का ही बनेगा बिना परीक्षा के रिजल्ट, फाॅर्म नहीं भरने वाले, फेल और सप्लीमेंट्री वालाें काे देनी हाेगी परीक्षा

Image
बिना परीक्षा के रिजल्ट बनाने का लाभ केवल उन्हीं काॅलेज स्टूडेंट्स काे मिलेगा जाे परीक्षा फाॅर्म भरकर परीक्षा में शामिल हाेने की प्रक्रिया पूरी कर चुके थे। वहीं जिनके परीक्षा फाॅर्म नहीं भरवाए गए, लेकिन पिछली कक्षा पास करके वर्तमान कक्षा की पढ़ाई कर रहे थे उनका भी बिना परीक्षा के रिजल्ट बनाया जा सकेगा। फाॅर्म ना भरने वाले, पिछली कक्षा में सप्लीमेंट्री और फेल स्टूडेंट्स के बिना परीक्षा के रिजल्ट नहीं बनाए जाएंगे। बिना परीक्षा के रिजल्ट बनाने की कार्रवाई के लिए उच्च शिक्षा विभाग की विशेष कमेटी परीक्षा और रिजल्ट के प्रत्येक बिंदु पर चर्चा कर रही है। इससे बाद में स्टूडेंट्स, प्राध्यापकाें, काॅलेज प्रबंधन, विश्वविद्यालयाें और उच्च शिक्षा विभाग काे परेशान ना हाेना पड़े। जिनके रिजल्ट नहीं उनकी हाेगी परीक्षा जिन स्टूडेंट्स के रिजल्ट नहीं बन सकेंगे वे स्टूडेंट्स स्थिति सामान्य हाेने पर हाेेने वाली परीक्षा में शामिल हाे सकेंगे। यह विशेष परीक्षा हाेगी जिसमें वे स्टूडेंट्स भी शामिल हाे सकेंगे, जाे बिना परीक्षा के बने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हाेंगे। संक्रमण की स्थिति सामान्य हाेने और काॅलेज खुलने...

आईआईटी में वाट्सएप से परीक्षा 24 घंटे में जवाब दे सकेंगे छात्र

Image
आईआईटी इंदौर बीटेक अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा वाट्सएप के जरिए ले रहा है। संस्थान ने छात्रों को सवालों के जवाब भी चार से चौबीस घंटों के भीतर देने की छूट दी है। जवाब देने के लिए छात्र वाट्सएप, ई-मेल या क्लाउड का उपयोग कर सकते हैं। संभवत: यह पहला मौका है जब आईआईटी जैसा संस्थान सोशल मीडिया के जरिए परीक्षा ले रहा है। 28 जून से शुरू हुई अंतिम सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षा 6 जुलाई तक चलेगी। सुबह छात्रों को प्रश्न ई-मेल, क्लाउड और वाट्सएप के जरिए भेजे जाते हैं। एक कागज पर उनके जवाब लिखकर छात्र फोटो खींचकर या पीडीएफ के रूप में किसी भी माध्यम से संस्थान को पहुंचा सकते हैं। परीक्षा के लिए हर कोर्स का एक वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसमें प्रोफेसर के साथ एकेडमिक ऑफिसर और सभी छात्र शामिल होते हैं। आईआईटी के मीडिया अधिकारी सुनील कुमार ने बताया, दूरस्थ क्षेत्र के छात्र भी पेपर पर जवाब लिखकर इंटरनेट कनेक्टिविटी में जाकर हमें जवाब भेज सकते हैं। इस प्रक्रिया को छात्रों के सुझाव के बाद ही अपनाया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https:/...

छुट्‌टी के दिन आईडीए में दस्तावेज फाड़ते रिटायर्ड अधिकारी का वीडियो वायरल

Image
मई में रिटायर हुए अधिकारी का रविवार के दिन आईडीए पहुंचकर दस्तावेज फाड़ने का वीडियो सोमवार को वायरल हुआ। संबंध में आईडीए सीईओ विवेक श्रोत्रिय का कहना है कि आईडीए के पूर्व एक्जीक्यूटिव इंजीनियर रमण महाजन को मैंने ही कहा था कि वे अपने प्रोजेक्ट और अन्य दस्तावेज दूसरे अधिकारी को सौंप दें। उनके साथ हमारे सुप्रिंटेंडेंट इंजीनियर भी थे। उन्होंने जो दस्तावेज फाड़े वे गैर जरूरी हो सकते हैं। रमण महाजन ने कहा, मुझे सीईओ ने ही निर्देश दिए थे। मैंने सिर्फ फोटो कॉपी और डुप्लीकेट दस्तावेजों को वहां से हटाया। शासकीय दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ नहीं की। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Video of retired officer tearing documents in IDA on holiday from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NDaC7n via IFTTT

प्रतिनियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन

Image
जिले में बीएसी और सीएसी प्रतिनियुक्ति की लंबित मांग को लेकर सोमवार को एक ज्ञापन तहसीलदार डीके सांवले को सौंपा। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के तहसील अध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि जनपद शिक्षा केंद्रों में लंबित बीएसी एवं सीएसी काउंसिलिंग द्वारा शिक्षा विभाग से पात्र शिक्षकों को डेपुटेशन पर लेकर कार्य निश्चित समय सीमा के लिए सौंपा जाता है। 7 जनवरी 2020 को प्रतिनियुक्ति को लेकर काउंसलिंग हो चुकी है। पांच माह के उपरांत भी बीएसी और सीएसी प्रतिनियुक्ति की सूची जारी नहीं की गई है। नियमानुसार तय समयावधि उपरांत पुनः काउंसिलिंग कर प्रतिनियुक्ति पर लेकर नए शिक्षकों को कार्य सौंपा जाता है, लेकिन काउंसिलिंग उपरांत भी नई प्रतिनियुक्ति के स्थान पर पहले से जमें अथवा नियम विरूद्ध रिक्त पदों पर अस्थाई नियुक्ति दे कार्य कराया जा रहा है। इससे संबंधित कार्यालय व शालाओं के कार्यों पर विपरीत प्रभाव पड़ने की संभावना हमेशा बनी रहती है। इस दौरान मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के नगर अध्यक्ष संतोष गुरु, संतोष शर्मा, अनिल मसीह, ओम प्रकाश धनगर, राम सिंह रघुवंशी, गोविंदसिंह रघुवंशी, अनिल गौर, विक्रम सिंह रघुवंशी, अनिल दुबे, व...

भेदभाव से अतिक्रमण हटाने का लगाया आरोप, कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

Image
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसडीएम वंदना जाट के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रशासन द्वारा चलाई जा रही अतिक्रमण विरोधी मुहिम को भेदभाव पूर्ण बताते हुए उसमें सुधार की मांग की गई है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहर में विगत 2 दिनों से प्रशासनिक अमले द्वारा बाजार क्षेत्र एवं मुख्य सड़क मार्ग पर फैले अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जा रही है, वह भेदभाव पूर्ण है। कार्रवाई के दौरान प्रभावशाली लोगों का अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। प्रशासन की कार्रवाई सिर्फ छोटे और फुटकर दुकानदारों पर ही चल रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रशासन का अगर इसी तरह का रवैया रहता है तो छात्र संगठन द्वारा सड़कों पर आंदोलन करेगा। ज्ञापन देने वालों में संतोष मालवीय, गजेंद्र चौधरी, संजय तिवारी, ऋषभ दीक्षित, अर्पित तिवारी, कार्तिक शर्मा सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CQmLDD via IFTTT