Posts

Showing posts from August, 2020

निजी अस्पताल बिना वेंटीलेटर के रखते हैं कोरोना पॉजिटिव मरीज हालत बिगड़ने पर कर देते हैं मेडिकल अस्पताल के लिए रवाना

Image
यूपी के एक प्रभावशाली व्यक्ति रविवार को अपने कोविड ग्रस्त परिजन के लिए देर रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोरोना वार्ड में वेन्टीलेटर वाला बेड तलाश रहे थे। उन्हें थोड़े से प्रयासों के बाद वांछित सुविधाएँ मिल गईं, लेकिन जब दैनिक भास्कर ने इस प्रकरण की जाँच-पड़ताल की तो पता चला कि बिना वेन्टीलेटर सुविधा वाले एक निजी अस्पताल ने इस मरीज को भर्ती कर रखा था। जब मरीज की हालत बिगड़ी तो उसे एक अन्य निजी अस्पताल बिना यह जानकारी लिए रिफर कर दिया कि वहाँ बेड है या नहीं? जब वहाँ बेड नहीं मिला तो उनके परिजनों ने अपने संपर्कों का उपयोग कर मध्य रात्रि के बाद मेडिकल में वेन्टीलेटर वाला बेड तो जुगाड़ कर लिया लेकिन यह प्रकरण जबलपुर जिले की मेडिकल सुविधाओं की दुर्दशा बता रहा है। मेडिकल में अव्यवस्था से मरीज क्षुब्ध आँकड़े बताते हैं कि अब तक जबलपुर में जो 82 मौतें हुईं हैं, उनमें से केवल 9 ही निजी अस्पतालों के खातों में आईं हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जिम्मेदार सूत्रों का कहना है कि कम से कम 3 दर्जन ऐसे मरीजों को हालत बिगड़ने पर निजी अस्पतालों ने मेडिकल रिफर किया है, जिनकी बाद में मौत हो गई। हालाँकि ...

बाढ़-बारिश से 51 मकान क्षतिग्रस्त, दो ढहे, सड़क-पुलिया क्षतिग्रस्त, फसलें हो गईं चौपट

Image
शनिवार रातभर व रविवार सुबह हुई भारी बारिश के बाद सोमवार को जब मौसम खुला और नदी-नालों का पानी उतरा तो इससे हुई नुकसानी का मंजर नजर आया। नगर व ग्रामीण क्षेत्र मिलाकर 51 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें से दो पूरी तरह ढह गए जबकि नदी-नालों किनारे खेतों में फसलों पर कीचड़ फैलने से नुकसान हुआ। कई पुलियाओं की एप्रोच रोड कट गई। नगर में पीलियाखाल के पानी के साथ सड़कों पर कीचड़ फैल गया था। भीमाखेड़ी अंडरब्रिज में निकासी नहीं होने से पानी भरा है। सोमवार को यहां रिक्शा व अन्य वाहन फंसे। हाथीखाना पुरानी पुलिया पूरी तरह जर्जर हो गई। फिर भी लोग जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं। जावरा में पॉलिटेक्निक रोड किनारे निकासी के लिए जेसीबी से खुदाई की थी, इससे यहां गड्‌ढा बन गया। हादसे का अंदेशा है। मंडावल में नाला उफान पर होने से पुलिया की एप्रोच रोड ही कट गई। जावरा-सीतामऊ रोड पर असावती खाल में डायवर्शन पुलिया के बीच गड्‌ढा हो गया। चंबल, मलेनी, कमला, पंगला, रोजड़ व निनोरी नदी किनारे कई खेतों में बाढ़ के पानी से फसलें खराब हुई, जिसका सर्वे किया जा रहा है। तहसीलदार नित्यानंद पांडेय ने बताया जिनका नुकसान हुआ, उन...

चौपाटी टंकी भरने वाली पाइप लाइन फूटी, आज भी नहीं मिलेगा पानी

Image
फिल्टर प्लांट से चौपाटी की टंकी तक जाने वाली मुख्य पाइप लाइन शांतिवन के पास फूट गई। इस कारण सोमवार सुबह टंकी नहीं भरी जा सकी और पानी सप्लाई नहीं हुआ। मंगलवार को भी टंकी नहीं भरने से चौपाटी क्षेत्र में पानी सप्लाई नहीं होगा। इससे 5 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित होंगे। नगरपालिका ने फिल्टर प्लांट से चौपाटी टंकी भरने रविवार रातभर मोटर चालू की लेकिन सोमवार सुबह पता चला कि टंकी खाली है। इसके बाद कर्मचारी लाइन वाली जगह से जांच करने निकले तो मालूम हुआ कि चौपाटी शांतिवन मुक्तिधाम की दीवार के पास पानी लीकेज हो रहा है। इसके बाद जेसीबी से यहां खुदाई की। पहले तो पानी को मोटर लगाकर निकाला और फिर मजदूरों से कीचड़ साफ करवाया। इसके बाद जेसीबी से खुदाई की गई लेकिन खोदने पर मालूम हुआ कि जहां पाइप लाइन निकल रही है, वहीं पर मुक्तिधाम परिसर की बाउंड्रीवाॅल बनी है। इसे तोड़कर लाइन दुरुस्त करने के लिए शांतिवन समिति को जानकारी देना होगी। फिर इसे तोड़कर दुरुस्त करने में एक दिन और लगेगा। मंगलवार को भी चौपाटी टंकी से सप्लाई मुश्किल है। सोमवार शाम 6 बजे सीएमओ डॉ. केएस सगर, एई अरविंद गंगराड़े मौके पर पहुंचे और पानी...

युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजन बोले : फांसी लगाई

Image
शबनम टॉकीज गली में सोमवार को किराये के मकान में एक युवती की संदिग्ध मौत हो गई। सिटी थाने के सब इंस्पेक्टर रघुवीर जोशी एवं मौके पर पहले पहुंचे एएसआई आरके बघेल ने बताया साेमवार शाम 4 बजे सूचना मिली। महक बानो पिता असलम अली (18) का शव घर के तीसरे माले पर कमरे में फर्श पर पड़ा था। परिजन ने बताया दोपहर करीब 1 बजे महक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सूचना लेट मिली। बताया जा रहा है कि महक की मां व पिता का सालों पहले तलाक हो गया था। इसके बाद मां का निधन हो गया और पिता भी साथ नहीं रहते थे। महक लंबे समय से मामा इमरान व नानी हसीना बी के पास रहती है। उसने आत्महत्या क्यों की यह स्पष्ट नहीं है। परिजन के मुताबिक उसने दो दुपट्‌टे जोड़कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस मामले में स्पष्ट कुछ नहीं बता रही है। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। खीमाखेड़ी में नवविवाहिता ने लगाई फांसी, जांच शुरू आईए थाना क्षेत्र के गांव खीमाखेड़ी में रविवार को अनिता उर्फ नीनू पति ईश्वरलाल (20) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सब इंस्पेक्टर राकेश मेहरा ने बताया अनिता का मायका नागदा के प...

कल खुलेगी मंडी, फिर अनिश्चितकाल तक बंद, कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे

Image
शुक्रवार से बंद दोनों कृषि उपज मंडी 1 सितंबर यानी बुधवार को केवल एक दिन के लिए खुलेगी। इसके बाद फिर बंद रहेगी। मॉडल मंडी एक्ट के विरोध में 3 से 5 सितंबर तक व्यापारी हड़ताल पर हैं। व्यापारी संगठन अध्यक्ष पवन पाटनी का कहना है कि मॉडल मंडी एक्ट में प्राइवेट मंडियां खुलेंगी और वे टैक्स फ्री हो जाएंगी तो सरकारी मंडियों का औचित्य नहीं रहेगा। हमारा भी टैक्स आधा करें। लाइसेंस आजीवन करें। वहीं 3 सितंबर से ही मंडी कर्मचारी संगठन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। इन्होंने सोमवार को एसडीएम एवं भारसाधक अधिकारी को ज्ञापन दिया। इनका कहना है हमें राज्य सरकार के कर्मचारी बनाएं तथा नौकरी की सुरक्षा दें क्योंकि प्राइवेट मंडी यानी मॉडल एक्ट लागू होने के बाद हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा। मांगें पूरी होने तक हम अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर रहेगे। अब यदि कर्मचारियों में समन्वय बैठ जाता है तब तो 7 सितंबर यानी सोमवार को मंडी खुल जाएगी अन्यथा नहीं खुलेगी। वहीं बुधवार को एक दिन के लिए मंडी खुलेगी तो लहसुन मंडी में तो पहले से खड़े वाहनों में रखी लहसुन ही नीलाम हो पाएगी इसलिए किसान रविवार तक लहसुन लेकर नहीं आएं। ...

मेजर की याद में साइकिल रैली निकली

Image
आशुतोष क्रिकेट क्लब व जिला खेल संघ ने राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया। मेजर ध्यानचंद की याद में मनाए जाने वाले इस दिन पर एक साइकिल रैली वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान रखते हुए निकाली गई। इसमें सीमित संख्या में खिलाड़ी व नागरिक शामिल हए। रैली में शामिल डॉ. लेखराज पाटीदार, डॉ.अमित सिंह कुशवाह, डॉ. देवेन्द्र शाह ने बताया खेल दिवस से शहर में बच्चों व बुजुर्गों को वर्तमान परिस्थितियों में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के अभियान की शुरुआत की तथा इसे निरंतर जारी रखेंगे क्योंकि अब हमें इन्हीं परिस्थितियों में जीना है। रैली का प्रारंभ जिला खेल संघ के संयोजक प्रदीप उपाध्याय ने किया। रैली नेहरू स्टेडियम से दो बत्ती, न्यू रोड, लोकेन्द्र टॉकीज, प्रताप सर्कल, राम मंदिर, रतनपुरी होते हुए हनुमान ताल पहुंची। यहां सभी खेल संगठनों, सामाजिक संस्थाओं ने मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। साथ ही देश के खेल मंत्री से मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए अपील की। जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, आशुतोष क्लब के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, जूलियस चाको, चीकू चानोदिया, मनीष सोनी, राकेश मोदी, देवर...

4392 अति कम वजन के बच्चे, स्वास्थ्य सुधार के लिए अभियान चलाएं

Image
जिले में 4392 अति कम वजन के बच्चे हैं। इनके स्वास्थ्य सुधार के लिए महिला बाल विकास अभियान चलाएं। अच्छे नतीजे आना चाहिए। यह बात अटल बाल मिशन समिति की बैठक कलेक्टर गोपालचंद्र डाड ने दिए। उन्होंने कम वजन वाले बच्चों को पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराने, आयरन फोलिक एसिड की टेबलेट खिलवाने के लिए कहा। आयुर्वेद के पौष्टिक चूर्ण तथा मालिश तेल भी करने को कहा। कलेक्टर ने बताया कुपोषण उन्मूलन के लिए जिले में चार नवाचार किए जा रहे हैं। इसकी जानकारी सरकार को भेज दी है। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा संचालित कुपोषण मुक्त रतलाम अभियान भी पहले की तरह चलता रहेगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bdVyI2 via IFTTT

आज से हड़ताल, ऑनलाइन पढ़ाई भी नहीं होगी, स्कूलों में न तो एडमिशन होगा और नहीं विद्यार्थियों को टीसी देंगे

Image
निजी स्कूलों में मंगलवार से हड़ताल रहेगी। स्कूलों में ना तो एडमिशन होगा और ना ही बच्चों को टीसी दी जाएगी। ऑनलाइन क्लास भी बंद रहेगी। दरअसल माध्यमिक शिक्षा मंडल एप और स्कूल शुरू नहीं करने से निजी स्कूल संचालक नाराज हैं और उन्होंने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। इससे शहर के सभी स्कूल बंद रहेंगे। हड़ताल 10 सितंबर तक चलेगी। मप्र प्रांतीय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ के आह्वान पर सोमवार को होटल पलाश में बैठक रखी गई व बंद की रूपरेखा बनाई गई। वहीं काली पट्टी बांधकर विरोध भी किया। स्कूल संचालकों ने विचार रखे। संचालकों का कहना है कि सरकार द्वारा हर व्यवसाय को खोलने की इजाजत दे दी है तो फिर विद्यालयों को क्यों नहीं खोला जा रहा है। विद्यालय भी खोले जाएं। सम विषम संख्याओं के आधार पर खोलें। माध्यमिक शिक्षा मंडल के 9 से 12 के एप को तत्काल वापस लिया जाए। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस का बहिष्कार किया जाएगा। सभी संचालक काला दिवस मनाएंगे। फिर भी अगर सरकार नहीं सुनती है तो विधायकों सांसदों और मंत्रियों को काले झंडे दिखाकर पुतले जलाए जाएंगे। प्रांतीय सचिव दीपेश ओझा, प्रांतीय उपाध्यक्ष रेखा दवे, संभागीय उपाध्य...

सीएम हेल्पलाइन में बिजली संबंधी शिकायतों में कमी

Image
मैदानी अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई एवं आपूर्ति की सघन माॅनिटरिंग से मालवा-निमाड़ क्षेत्र में सीएम हेल्पलाइन 181 पर बिजली संबंधित शिकायतों में व्यापक कमी आई है। यह कमी न केवल अन्य बिजली कंपनियों की तुलना में है, बल्कि अगस्त प्रथम कार्य दिवस की तुलना में अगस्त अंतिम कार्यदिवस में भी शिकायतों में कमी आई हैं। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक संतोष टैगोर ने बताया कि प्रबंध निदेशक अमित तोमर के निर्देशानुसार सभी 15 जिलों के अधीक्षण यंत्री आपूर्ति एवं उपभोक्ता सेवाओं पर पैनी निगाह रख रहे हैं। इससे शिकायतों में कमी की स्थिति बनी है। कंपनी स्तर पर इसकी रोज समीक्षा की जा रही है ताकि उपभोक्ताओं में संतुष्टि बरकरार रहे। 31 अगस्त की स्थिति में मप्र में सबसे कम बिजली संबंधी शिकायतें पश्चिम क्षेत्र कंपनी के पंद्रह जिलों की 2219 है। अगस्त प्रथम कार्य दिवस को शिकायतों की संख्या 2265 थी। वर्षा के बाद भी अब 31 अगस्त की स्थिति में सीएम हेल्पलाइन पर बिजली संबंधी शिकायतों में कमी आई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar ...

निजी मंडी के विरोध में 3 से 5 तक रहेगी हड़ताल

Image
माॅडल एक्ट को लेकर मंडी व्यापारी 3 से 5 सितंबर तक हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल मध्यप्रदेश अनाज दलहन तिलहन व्यापारी महासंघ के आह्वान पर की जा रही है। रतलाम मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष विनोद जैन लाला एवं सचिव राकेश राठी ने बताया कि केंद्र सरकार के मॉडल एक्ट को मंडियों में लागू नहीं किया जा रहा है जबकि मंडी के बाहर इसे लागू कर दिया गया है। यानी कोई व्यापारी मंडी परिसर में खरीदी करे तो उसे मंडी टैक्स चुकाना होता है। वहीं अनुज्ञा के आधार पर ही मंडी से बाहर माल ले जाया जा सकता है। जबकि यहीं खरीदी कोई व्यापारी मंडी के बाहर करता है तो उसे ना तो लाइसेंस की जरूरत है और ना ही मंडी टैक्स चुकाना पड़ता है। अनुज्ञा भी लेने की जरूरत नहीं। वह बगैर अनुज्ञा के ही कहीं भी माल भेज सकता है। प्रदेश सरकार को मॉडल एक्ट मंडियों के अंदर भी लागू करना चाहिए। प्रदेश सरकार दोहरा रवैया अपनाना बंद करें। इसको लेकर मंडी में सभी व्यापारी 3 से 5 सितंबर तक हड़ताल पर रहेंगे। इसकी जानकारी हमने मंडी प्रशासन को दे दी है। हड़ताल के बाद 7 सितंबर से खुलेगी मंडी 3 से 5 सितंबर तक व्यापारी हड़ताल पर रहेंगे, वहीं 6 सितंबर को रविवार है।...

समस्या सुनने नहीं आए तो धरने पर बैठे, कलेक्टर ने बात की तब माने

Image
फसलों को नुकसान का सर्वे करने, फसल बीमा का लाभ देने व बिजली बिल ज्यादा राशि देने सहित किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता धारा 144 तोड़कर पुराने कलेक्टोरेट जा पहुंचे। उद्देश्य कलेक्टर को ज्ञापन देने का था। पहले से सूचना देकर समय भी ले लिया था, बावजूद इसके कलेक्टर गोपालचंद्र डाड किसी जरूरी काम से निकल गए। पूर्व गृहमंत्री भारत सिंह, झाबुआ विधायक व पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया और सैलाना विधायक हर्ष विजय गेहलोत, जिलाध्यक्ष राजेश भरावा को जब पता चला तो वे भड़क गए और धरने पर बैठ गए। इतना ही नहीं भूरिया ने ज्ञापन लेने आई एसडीएम शिराली जैन को खरी खोटी सुनाई। लगभग आधे घंटे बाद कलेक्टर डाड ने बात की, तो भूरिया ने उन्हें भी दो टूक कह दिया जब फोन पर बात हुई थी तो यहां रहना चाहिए था। कलेक्टर ने फोन पर ही समझाया, जिससे कांग्रेसी शांत हुए और एसडीएम को ज्ञापन देने के बाद लौट गए। सैलाना बस स्टैंड से निकाली रैली इसके पहले किसान और कांग्रेस नेता सैलाना बस स्टैंड चौराहे पर इकट्ठा हुए। यहां से रैली के रूप में पुराने कलेक्टोरेट के लिए रवाना हुए। बाल चिकित्सालय, कॉलेज रोड, आं...

युवती की मौत, परिजन बोले-फांसी लगाई, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

Image
शबनम टॉकीज गली में सोमवार को किराये के मकान में एक युवती की संदिग्ध मौत हो गई। सिटी थाने के सब इंस्पेक्टर रघुवीर जोशी एवं मौके पर पहले पहुंचे एएसआई आरके बघेल ने बताया साेमवार शाम 4 बजे सूचना मिली। महक बानो पिता असलम अली (18) का शव घर के तीसरे माले पर कमरे में फर्श पर पड़ा था। परिजन ने बताया दोपहर करीब 1 बजे महक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सूचना लेट मिली। बताया जा रहा है कि महक की मां व पिता का सालों पहले तलाक हो गया था। इसके बाद मां का निधन हो गया और पिता भी साथ नहीं रहते थे। महक लंबे समय से मामा इमरान व नानी हसीना बी के पास रहती है। उसने आत्महत्या क्यों की यह स्पष्ट नहीं है। परिजन के मुताबिक उसने दो दुपट्‌टे जोड़कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस मामले में स्पष्ट कुछ नहीं बता रही है। बहरहाल, मामले में मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। खीमाखेड़ी में नवविवाहिता ने लगाई फांसी, सीएसपी ने शुरू की जांच आईए थाना क्षेत्र के गांव खीमाखेड़ी में रविवार को अनिता उर्फ नीनू पति ईश्वरलाल (20) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सब इंस्पेक्टर राकेश मेहरा ने बताया...

शिकायतों पर नहीं दिया ध्यान, बिजली कंपनी और कृषि अफसरों को नोटिस

Image
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी और कृषि विभाग के अधिकारियों को कलेक्टर गोपालचंद्र डाड ने नोटिस जारी किए हैं। इतना ही नहीं उप संचालक कृषि को हर दिन विकासखंड के अधिकारियों से बात के लिए कहा है। वे विभागों में लेवल-वन स्तर पर शिकायतें अटेंड किए जाने से नाराज थे। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि संबंधित अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए वेतनवृद्धि रोकी जाएगी। जिला अधिकारी कार्रवाई नहीं करेंगे तो उन पर कलेक्टर कार्रवाई करेंगे। सीईओ जिला पंचायत संदीप केरकेट्टा, अपर कलेक्टर जमुना भिड़े तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। यूं चली बैठक : पात्रता पर्ची के जवाब पर फटकार, हमें परिणाम दो, स्टोरी नहीं चाहिए सीएम हेल्पलाइन - सभी विभाग शिकायतों, आवेदनों का निराकरण ठीक से करें। शिकायत अटेंड नहीं करने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। नीट व जेइई परीक्षा - विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने तथा वापस लाने के लिए वाहनों की व्यवस्था करने के लिए जिला परिवहन अधिकारी को जिम्मेदारी दी। इस पूरे काम के लिए डिप्टी क...

दस महीने से फरार घोटालेबाज सीएमओ अरुण ओझा गिरफ्तार

Image
हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद नामली के घोटालेबाज सीएमओ अरुण ओझा को पुलिस ने सोमवार को रतलाम में उसके जवाहर नगर स्थित मकान से गिरफ्तार कर लिया। घोटालों के दो मामलों में वह 10 महीने से फरार था। गिरफ्तारी नहीं होने के कारण पुलिस की लापरवाही को लेकर पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष तूफान सिंह सोनगरा और कांग्रेस नेता दिलीप जाट ने 13 अगस्त को याचिका दाखिल की थी। जिस पर हाईकोर्ट ने पुलिस से जवाब मांगा था। फरार साथी तत्कालीन नगर परिषद अध्यक्ष नरेंद्र सोनावा और ठेकेदार सैयद अख्तर अभी फरार हैं। नामली के बहुचर्चित प्रधानमंत्री आवास व कोचा तालाब घोटाले में तत्कालीन नगर परिषद अध्यक्ष नरेंद्र सोनावा, मुख्य नपा अधिकारी अरुण ओझा तथा तालाब के ठेकेदार सैयद अख्तर के खिलाफ नामली थाने में प्रकरण दर्ज हुआ है तभी से आरोपी फरार थे। 10 महीने तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो 13 अगस्त को पूर्व नप उपाध्यक्ष तूफान सिंह सोनगरा व कांग्रेस नेता दिलीप जाट ने हाईकोर्ट इंदौर में याचिका दायर की। पहला घोटाला- कोचा तालाब कांग्रेस नेता दिलीप जाट ने 20 मई 2019 को नामली के कोचा तालाब निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। कलेक्टर ने जा...

हरदा-हाेशंगाबाद जिले में बाढ़ में 8 सब स्टेशन डूबे, 300 खंभे टूटे, 285 ट्रांसफार्मर हुए खराब

Image
नर्मदा नदी में आई बाढ़ से बिजली कंपनी के सर्किल (हाेशंगाबाद और हरदा) जिले में भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ से दाेनाें जिले में 11/33 केवी के 8 सब स्टेशन पानी में डूब गए। बाढ़ में डूबे सब स्टेशनों के कारण बाढ़ ग्रस्त क्षेत्राें में बिजली की तीन दिनाें से सप्लाई बंद है। हाेशंगाबाद जिले में 6 सब स्टेशन और हरदा में 2 सब स्टेशन से जुड़ी 11 केवी लाइन के 285 ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं व 300 खंभे क्षतिग्रस्त हाे गए हैं। बाढ़ के कारण कर्ई गांवाें और शहर के निचले हिस्सों में शुक्रवार की रात से पानी भराव के कारण बिजली कंपनी ने सप्लाई बंद कर दी थी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्राें में रविवार से नर्मदा नदी और तवा नदी सहित अन्य नदियों का पानी उतरने के बाद से बिजली कंपनी ने ऐसे स्थानाें पर जहां पर ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं उन्हें बदलने का काम शुरू कर दिया है। बिजली कंपनी के जीएम वीवीएस परिहार ने बताया कि बाढ़ से हरदा और हाेशंगाबाद जिले में काफी नुकसान हुआ है। ट्रांसफार्मर डूबने के कारण बिजली सप्लाई बंद है। सुधार कार्य शुरू बिजली कंपनी ने प्राथमिक ताैर पर घराें में बिजली की सप्लाई देने के लिए दाेनाें जिलाें...

अब तेज बारिश की उम्मीद नहीं, 10 सितंबर तक साफ रहेगा मौसम

Image
सिर्फ 24 घंटे तेज बारिश के बाद हमारे जिले में सिस्टम कमजोर हो गया। सोमवार को कभी तेज धूप तो कभी बादल की स्थिति बनी रही। इधर, मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अब तेज बारिश के आसार भी नहीं हैं। मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे ने बताया मौजूदा सिस्टम मजबूत होने से अच्छी बारिश हुई है। हालांकि, अब यह सिस्टम कमजोर होकर राजस्थान में पाकिस्तान बार्डर की तरफ चला गया है। इससे तेज बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि, दक्षिणी हवा है, इसकी नमी के कारण बारिश हो सकती है। आगामी दिनों में मजबूत सिस्टम भी नहीं बन रहा है, ऐसे में अब मौसम साफ ही रहेगा। ऐसा 10 सितंबर तक रहने के आसार हैं। इसके बाद मानसून कमजोर हो जाता है। बहुत तेज बारिश की उम्मीद कम है। अब तक जिले में करीब 35 इंच बारिश जिले में अब तक करीब 35 इंच बारिश हो गई है। जिले की कुल औसत वर्षा 36.14 इंच है। हालांकि, कुल औसत वर्षा सालभर की रहती है। इससे अब छिटपुट बारिश में हमारे जिले का कोटा पूरा होने की उम्मीद बनी हुई है। अगस्त के इस आखिरी सिस्टम ने बड़ी चिंता दूर कर दी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https...

31 दिन में मिले 555 सितंबर में कम बारिश हुई तो राहत मिलेगी

Image
अगस्त के आखिरी दिन भी कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला नहीं थमा। कुल पॉजिटिव का आंकड़ा 955 पर पहुंच गया। सिर्फ 31 दिन में 555 नए मामले सामने आ गए। संक्रमण की यह रफ्तार चौंकाने वाली है... इससे सबक लेना होगा। आज सितंबर का पहला दिन है... इस महीने मौसम तो आपका साथ दे देगा लेकिन, सावधानी रखना होगी। दो से तीन दिन में हमारा शहर प्रदेश के 1 हजार से ज्यादा मामले वाले शहरों में शामिल हो जाएगा। बचाव का सबसे बेहतर तरीका है... बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। अगस्त में कोरोना पॉजिटिव मरीज 139% की दर से बढ़े हैं। इस महीने रोज औसत 18 नए मरीज सामने आए हैं। 31 जुलाई तक जिले में कुल 399 पॉजिटिव मरीज थे, जिनकी अब संख्या 954 पर पहुंच गई है... यानी दो गुना से ज्यादा। हालांकि, अगस्त में बारिश का मौसम होने से ज्यादा मरीज मिलने के कयास पहले ही लगाए जा रहे थे। लेकिन, अब सितंबर में मौसम साथ देगा। मौसम वैज्ञानिक भी ज्यादा बारिश नहीं होने की बात कह रहे हैं। धूप रहेगी, नमी कम होगी। ऐसे में सतर्कता हमें कोरोना पॉजिटिव बनने से बचा सकती है। पहली बार... 200 से ज्यादा कंटेनमेंट 28 हजार से ज्यादा का सर्वे...

कोरोना संक्रमण के बीच आखिरी दिन फसल बीमा कराने के लिए लगी किसानों की कतार, बैंक प्रबंधन-सोशल डिस्टेंसिंग नहीं करवा सका

Image
मित्र निवास रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य ब्रांच के बाहर कतार में लगे यह किसान फसल बीमा कराने के लिए आए हैं। दरअसल सोमवार को फसल बीमा कराने की आखिरी तारीख थी। ऐसे में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, सोसायटी और राष्ट्रीयकृत बैंकों में बीमा कराने के लिए किसानों की भीड़ लगी रही। बैंकों में इतनी भीड़ उमड़ी की सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन भी नहीं हुआ। कई किसानों ने तो मास्क भी नहीं लगा रखे थे। जबकि जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बैंकों ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन भी नहीं करवाया। इसके पहले किसानों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए बैंक रविवार को भी खुली थी। इससे रविवार के दिन भी बैंकों में किसानों की कतारे लगी थी। अब तक जिले में 60 से ज्यादा किसान फसल बीमा करा चुके हैं। हालांकि आंकड़े अभी फाइनल नहीं है। मंगलवार को ही पता चल पाएगा कि कितने किसानों ने बीमा करवाया है। सोसायटी से आंकड़े जुटा रहे हैं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के महाप्रबंधक आलोक जैन ने बताया अभी हम सोसायटी से आंकड़े जुटा रहे हैं। मंगलवार तक फाइनल आंकड़े हमारे पास आ जा...

तवा जलाशय लबालब हुआ, इस बार गेहूं और मूंग काे आसानी से मिलेगा पानी

Image
जिले के सबसे बड़े तवा बांध में पर्याप्त पानी जमा हो गया है। इस सीजन में दो बार गेट भी खुल चुके हैं। बांध में पानी इतना हाे चुका है कि गेहूं, चना और फसल काे पानी हर साल की तरह दिया जाएगा। वहीं मूंग की फसल काे भी जल उपयाेगिता समिति की बैठक में तय रकबा के अनुसार सिंचाई के लिए पानी दिया जाएगा। अब पानी की कमी नहीं रहेगी। हालांकि अभी तवा बांध का जलस्तर 1163.30 फीट है। अभी 2.70 फीट पानी अाना बाकी है। बांध 1166 फीट तक भरा जाता है। इस संबंध में तवा बांध परियाेजना के कार्यपालन यंत्री आईडी कुमरे के अनुसार में पानी पर्याप्त है। अाने वाले समय में सिंचाई के लिए जरूरत के मुताबिक किसानाें काे पानी दिया जाएगा। अभी बारिश का सीजन बाकी है। इससे जलस्तर में अभी बढ़ाेतरी हाेने का भी अनुमान है। जिले में खेती का रकबा जिले में सिंचाई का रकबा 3.30 लाख हेक्टेयर है। कृषि उप संचालक जितेंद्र सिंह ने बताया कि तवा बांध से होशंगाबाद में एक लाख 5 हजार हेक्टेयर में सिंचाई हाेती है। अब यहां पानी मिलने में सहुलियत हाेगी। वहीं हरदा में करीब 60 हजार हेक्टेयर में तवा बांध के पानी से सिंचाई हाेती है। पिपरिया : डोकरी ...

वार्ड 33 के जलमग्न घराें से उतरा पानी, लाेगाें ने घराें और सड़काें की सफाई की

Image
शहर में साेमवार काे आदमगढ़, संजय नगर, ग्वालटोली ,भीलपुरा में बाढ़ का पानी उतरने के बाद लाेगाें ने अपने घराें की सफाई की। लाेगाें के घराें में रखा अनाज, कपड़े, इलेक्ट्रानिक सामान फ्रिज, टीवी, कूलर खराब हाे गए। ग्वालटोली स्थित वार्ड नंबर 33 के सभी घर बाढ़ के कारण जलमग्न हाे गए थे। यहां घराें में 10 से 22 फीट तक पानी था। वार्ड मेंं एक दर्जन कच्चे मकान बाढ़ के कारण ढह गए हैं। इन सभी वार्डों में चार दिनाें से बिजली सप्लाई बंद है। यही हाल वार्ड नंबर 20 आदमगढ़ में भी है। यहां भी 17 से 22 फीट तक पानी वार्ड की गलियों में घुसा था। साेमवार काे पानी उतरने के बाद लाेगाें ने अपने घराें की सफाई की और सामान बाहर निकाला। बाढ़ का पानी उतरा ताे लाेगाें ने अपने घराें का सामान बाहर निकाला और सफाई की। लेकिन सफाई के लिए लाेगाें काे टैंकरों से पानी भरना पड़ा। लाेगाें ने ठेलाें पर रखकर कुप्पों से पानी ढोया और अपने घराें की सफाई की। वार्ड 33 के पूर्व पार्षद लाेकेश गाेगले ने बताया कि वे शुक्रवार रात से ही रेस्क्यू में लगे रहे हैं। इस बीच उन्होंने वार्ड के लाेगाें काे बाहर निकलवाया और अब वार्ड में सफाई में जु...

फेसबुक पर फोटो अपलोड करने पर होता था विवाद इसलिए जला दिया

Image
चरित्र शंका को लेकर पत्नी पर केरोसिन डालकर जलाने वाले आरोपी को वसीम शाह निवासी खानशाहवली कॉलोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया। आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड पर लिया है। वहीं जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही मुस्कान शाह उर्फ अर्पिता जैन ने बताया कि वसीम से उसका प्रेम विवाह हुआ है। इससे पहले जैन समाज के एक युवक से प्रेम विवाह किया था। तलाक हो जाने के बाद वसीम से शादी की। मुस्कान आदिवासी समाज से है। मूलत: छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। पुलिस ने मरणासन्न बयान भी दर्ज किए हैं। जिसमें उसने बताया है कि उसके पति वसीम ने केरोसिन डालकर जलाया। फेसबुक पर फोटो अपलोड करने की बात पर वह अकसर विवाद करता था। चरित्र को लेकर भी शंका करता था। नगर पुलिस अधीक्षक ललित गठरे ने बताया आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर उसके बारे में जानकारी निकाल रहे हैं। आरोपी ने पत्नी को क्यों और कैसे जलाया कारणों का पता लगा रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QHazsx via IFTTT

प्रमाण पत्र के लिए परेशान हुए किसान, पावती, आधार कार्ड की फोटो कॉपी और बैंक पासबुक लाए तभी हो पाया फसल बीमा

Image
पीला मोजेक सहित अन्य कारणों से प्रभावित हुई फसलों का बीमा कराने के लिए सहकारी समितियों, को-ऑपरेटिव बैंक की शाखाओं व राष्ट्रीयकृत बैंकों में किसानों की भीड़ रही। देर रात तक अधिकारी-कर्मचारी दस्तावेज लेकर बीमा राशि जमा करते रहे। जिनके पास दस्तावेज थे उनका बीमा तो आसानी से हो गया, लेकिन कई किसान पटवारी प्रमाण पत्र, जमीन की पावती, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी जैसे दस्तावेजों के अभाव में बीमा कराने से चूक गए। जिले में को-ऑपरेटिव बैंक की 16 शाखाओं, 105 सहकारी समितियांे के 18 हजार व राष्ट्रीयकृत बैंकों की 104 शाखाओं में दर्ज 14 हजार किसान ऐसे हैं, जो डिफाल्टर व अऋणी की श्रेणी में आते हैं। शासन ने ऐसे किसानों को भी प्राकृतिक आपदा व अन्य कारणों से खराब हुई फसलों का बीमा कराने का मौका दिया। सोमवार को बीमा कराने का अंतिम दिन था। राष्ट्रीयकृत बैंक, सहकारी समिति व कोआपरेटिव बैंक की शाखाओं में सुबह से देर शाम तक किसानों की भीड़ रही। किसानों ने जमीन की पावती, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, पटवारी का फसल संबंधी प्रमाण पत्र, को-ऑपरेटिव व राष्ट्रीयकृत बैंक की पासबुक संबंधी दस्तावेज व जमा कराकर फसलों क...

कोरोना पॉजिटिव की इंदौर में इलाज के दौरान मौत, जिले में अब तक 22 मरीजों ने तोड़ा दम

Image
कोरोना संक्रमण के इलाज के लिए 26 अगस्त से इंदौर के अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 22 पर पहुंच गई। अगस्त के 30 दिन में यह तीसरी मौत है। जिसमें से दो मरीजों का इलाज के दौरान इंदौर में निधन हुआ। जानकारी के मुताबिक घंटाघर निवासी राजेंद्र गंगराडे (62) को 26 अगस्त को बुखार व सांस लेने में समस्या होने पर परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से उन्हें जांच के बाद डॉक्टरों ने इंदौर रैफर कर दिया था। मरीज की पॉजिटिव रिपोर्ट 27 अगस्त को आई थी। इंदौर में इलाज के दौरान गंगराडे की 30 अगस्त को मौत हो गई। इलाज करने वालों डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में गंगराडे को हाइपर टेंशन और डायबिटीज होने का भी जिक्र किया है। जिले में 95 मरीज एक्टिव जिले में अब तक कोरोना के 935 मरीज मिल चुके हैं। फिलहाल 95 मरीज एक्टिव है। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 82, होम आइसोलेट 10, इंदौर में दो तथा भोपाल में 1 मरीज का इलाज चल रहा है। वहीं सोमवार को तीन मरीजों को जिला अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। अबतक 818 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। Download Dainik Bha...

बिना बिक्री अनुबंध और किराया तय किए दाे दुकानदाराें काे दे दिया दुकानों पर कब्जा

Image
कृषि उपज मंडी के पूर्व मंडी सचिवों के कार्यकाल की जांच करने मंडी बोर्ड से अभी भले ही दल का गठन नहीं हुआ है, लेकिन मंडी प्रशासन की जांच में पूर्व सचिवों के नियम विरुद्ध कार्यों के खुलासे होने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला मंडी के स्वामित्व की दुकानों के आवंटन प्रक्रिया को लेकर हुआ है। मंडी की मेन रोड पर 88 दुकानें बनी हैं। इनमें से 86 दुकानें साल 2005 में नीलाम की गईं, जबकि 2 दुकानों की नीलामी 2015 में की गई। इन 2 दुकानों की नीलामी 3 मार्च 2015 को की गई थी। इसमें दुकान क्रमांक 78 देवेंद्र पिता मिश्रीलाल राजपूत और दुकान क्रमांक 85 अनीता पति कैलाश जैन ने नीलामी में प्राप्त की। इसमें देवेंद्र ने 7 लाख 92 हजार रुपए और अनीता जैन ने 7 लाख 87 हजार रुपए में दुकान नीलामी में खरीदी। दोनों खरीददारों ने 61-61 हजार रुपए मौके पर नकद जमा किए। शेष राशि चेक के माध्यम से मंडी प्रशासन काे 20 मई 2015 को दिए। इसके बाद तत्कालीन मंडी सचिव बीके राजपूत और शाखा प्रभारी केके उमरिया ने दोनों दुकानदारों को दुकान का कब्जा ताे दे दिया, लेकिन बिक्री का न कोई अनुबंध किया न ही मासिक किराया निर्धारित किया। ऐसे में दोनों दुक...

बँगले के सुरक्षाकर्मी को देखकर गुर्राया तेंदुआ; वहाँ रहने वाले परिवारों में दहशत

Image
एमपीईबी नयागाँव एरिया में तेंदुओं के लगातार मूवमेंट से वहाँ रहने वाले परिवार भारी दहशत में हैं। शुक्रवार की रात कारोबारी महेश केमतानी के घर में तेंदुआ घुसने के बाद शनिवार की रात करीब 1 बजे एक प्रशासनिक अधिकारी के बँगले में तैनात सिक्योरिटी गार्ड को अजीबो-गरीब आवाजें सुनाई पड़ीं। सड़क पर घूमने वाले कुत्तों को यहाँ-वहाँ भागता देख गार्ड समझ गया कि आसपास कोई तेंदुआ है, जिसके कारण वह बँगले के गेट पर बनी चौकी के अंदर चला गया और टॉर्च से पेड़ पर लाइट मारी तो एक जवान तेंदुआ उसकी तरफ घूरते हुए गुर्रा रहा था, गार्ड ने चौकी के अंदर से ही जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया और गायब हो गया। नयागाँव सोसायटी अध्यक्ष रजत भार्गव का कहना है कि उनकी काॅलोनी में लगातार तेंदुए का मूवमेंट हो रहा है, वे लोग वन विभाग से लगातार इस बात की माँग कर रहे हैं कि वन क्षेत्र को जालियों से कवर्ड कर दिया जाए, ताकि वन्य जीव जंगली एरिया में ही सीमित रहें। श्री भार्गव ने बताया कि लगातार शिकायतों के बावजूद वन विभाग भगवान भरोसे ही है, अधिकारी वन्य प्राणी अधिनियम और दूसरे नियमों का हवाला देकर ये ही कहते हैं कि तेंदुए या अन्य...

एमपी के सीहोर जिले हिरानी गांव डूबा; घर, फसल सब बर्बाद, बचा-खुचा सामान समेट रहे लोग, खाने-पीने के लिए कुछ नहीं बचा; बरेली में 600 लोगों को सुरक्षित निकाला

Image
सीहोर जिले के शाहगंज के पास बाढ़ में डूबा हिरानी गांव। केवट मोहल्ले के लोग अपने घरों की टूटी दीवारों को बेबस देख रहे हैं। घर का पूरा सामान बह चुका है। फसल भी बर्बाद हो गई। भास्कर संवाददाता सुधीर निगम और फोटो जर्नलिस्ट शान बहादुर की रिपोर्ट- एक हजार से ज्यादा आबादी वाले हिरानी पहुंचते ही हमें गांव के रामकुमार मीणा मिले। वे हमें साथ लेकर अपने गांव का मुआयना करवाने लगे। गाड़ी में बैठे-बैठे ही उन्होंने बताया कि उनकी धान और तुअर की पूरी फसल पानी में बर्बाद हो गई। अब भी उनके खेत में पानी भरा है। 10 एकड़ और 6 एकड़ के दो हिस्सों में फसल को पानी ने खत्म कर दिया। बातचीत करते हुए हम एक चौपाल पर पहुंचे, तो वहां बैठे लोग भी बाढ़ के नुकसान की ही बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अब तक उनके पास प्रशासन की ओर से कोई नहीं आया। गाड़ी वहीं छोड़कर पैदल कीचड़ भरे रास्ते से केवट मोहल्ले में पहुंचे। यहां सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। वहां से कई लोग हमारे साथ-साथ हो लिए। मोहल्ले में पहुंचते ही और भी लोग इकट्‌ठा हो गए थे। हमे प्रशासन के अफसर समझ एक-एक करके सबने अपना दुखड़ा सुनाना शुरू कर दिया। सबकी पीड़ा एक ही थी, ‘फसल ब...

गोरखपुर में देर रात हुई बमबाजी; कपड़ा व्यापारी के घर हुई घटना से आक्रोश

Image
गोरखपुर थाना क्षेत्र में मुख्य बाजार में देर रात असामाजिक तत्वाें ने एक कपड़ा व्यापारी के घर पर बमबाजी कर दी। बम के धमाकों से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी और बम के छर्रे लगने से एक युवक के पैरों में चोटें आ गई हैं। इस घटना को लेकर क्षेत्र के व्यापारियों ने आक्रोश जताया है। उधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच पड़ताल में जुटी रही। सूत्रों के अनुसार गाेरखपुर मेन रोड पर कपड़े की दुकान संचालित करने वाले कृष्ण कुमार गुप्ता के घर रात साढ़े 10 बजे के करीब क्षेत्र के ही कुछ असामाजिक तत्व पहुँचे और हंगामा करते हुए उनके घर पर दो जिंदा सुअरमार बम फेंके, जिनके धमाके से लोग दहशत में आ गये। बम के छर्रे लगने से प्रथम गुप्ता के पैरों में चोटें आई हैं। सूचना पर पर पहुँची पुलिस को व्यापारी ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व शुभम रघुवंशी व उसके साथियों द्वारा क्षेत्र में मारपीट की गयी थी और लोगों को बम पटकने की धमकी दी गयी थी। इसी के चलते यह घटना घटित हुई। पुलिस ने मौके से बमों के अवशेष जब्त कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कारोबार बंद रखेंगे व्यापारी- घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुुँचे ग...

बीआरसी के दल ने पंचायताें में जाकर शिक्षकाें की उपस्थिति की जानकारी ली

Image
बीआरसी के दल ने रविवार काे फसल बीमा से वंचित किसानों को बीमा की जानकारी देकर योजना का लाभ दिलाने के लिए गांवाें में संपर्क किया। दल ने ग्राम पंचायत पड़वा, चारुवा, सारसूद, कड़ाैलाराघाै, दीपगांवकलां, सोमगांवकलां, हसनपुरा, भगवानपुरा आदि पंचायतों में जाकर ड्यूटी पर लगाए गए शिक्षकों की उपस्थिति जानकारी ली। पटवारी, शिक्षक, सरपंच, उपसरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, कोटवार से चर्चा की। दल ने पंचायत में आवेदन पंजी का अवलोकन कर किसानों को किसान फसल योजना की जानकारी दी। दल में बीएसी अजय सैलाब, सुनील कुमार सोधिया, प्रभारी संकुल प्राचार्य जगदीश टेमले, जनशिक्षक चारुवा जसवंत सिंह इंगले शामिल थे। पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। काेई भी किसान पंजीयन से न छूटे इसके लिए शिक्षकाें काे भी भेजा गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QRexiB via IFTTT

बसों के लिए रेलवे स्टेशन पर बनेगा लेन सिस्टम

Image
जबलपुर रेलवे स्टेशन को री-डेवलपमेंट प्लान के तहत मॉडर्न बनाने का काम तेजी से हो रहा है। जिसमें सबसे पहले पार्किंग की व्यवस्था को दुरुस्त करने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि प्लेटफॉर्म नं. 6 के बाहर बसों, कारों और ऑटो वालों की वजह से दिन भर लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने बसों, कारों और ऑटो वालों के लिए अलग-अलग लेन बनाने का प्लान तैयार किया है, जिसमें बसों और कारों के आने और जाने के लिए अलग-अलग लेन होगी। इसके लिए मालगोदाम और रेलवे हॉस्पिटल के बाजू वाले रास्ते का खाका तैयार किया जा चुका है। रेल प्रशासन का मानना है कि बसों को फर्स्ट लेन में रखा जाएगा ताकि यात्रियों को लेन में और उतारते समय किसी प्रकार की परेशान न हो। दूसरी लेन में दोपहिया और चार पहिया वाहनों को रखा जाएगा, जिनके आने और जाने के रास्ते अलग होंगे। इस लेन सिस्टम में ड्रॉप एंड गो के कई स्टॉप होंगे, ताकि मेन सिस्टम डिस्टर्ब न हो पाए। इंजीनियरिंग विभाग पार्किंग जोन के लिए पहले ही जीएम ऑफिस के बाहर बने पुराने एक भवन को जमींदोज कर चुका है। अब आने वाले दिनों में यहाँ बसों और कारों के लिए स...

जीवन में आत्म कल्याण के मार्ग में त्याग ही अति उत्तम है, इसे धारण कर माेक्ष काे पाते हैं

Image
उत्तम त्याग का तात्पर्य परिग्रह रहित होना है। त्याग की भी अलग-अलग परिभाषा हैं। कहीं-कहीं हम बड़ी-बड़ी वस्तु का त्याग अल्प समय के लिए व आजीवन के लिए करते हैं। हर दिन हम कुछ छोटे-छोटे नियम थोड़े समय के लिए लेते हैं। त्याग और नियम छोटा हो या बड़ा हो। त्याग अमूक समय तक हो या जीवन पर्यंत का। जब कर्मों के बंध होते हैं तब त्याग के साथ भावनाएं और विचारधारा अच्छी होती है। यह बातें रविवार को अभिषेक जैन ने 8वां धर्म उत्तम त्याग पर विचार व्यक्त करते हुए कहीं। उन्हाेंने कहा शुभ कर्म और सुगति का बंध होता है। जीवन में आत्म कल्याण के मार्ग में त्याग ही अति उत्तम है। ऐसे संयमी भव्य जीव त्याग धर्म को धारण कर मोक्ष को पाते हैं। संसार में कोई भी व्यक्ति तब तक सुखी नहीं हो सकता। जब तक उसको किसी भी चीज की आकुलता है और आकुलता तब तक नष्ट नहीं हो सकती जब तक उसके पास कुछ भी परिग्रह है। पूर्ण परिग्रह का त्याग ही दिगंबर मुनिचर्या का आधार है। दिगंबर मुनिराज किसी भी बाह्य वस्तु का आलंबन नहीं लेते। सुई बराबर भी परिग्रह उनके साथ नहीं होता है। इसलिए वह नग्न होते हैं। गृहस्थ जीवन में यह त्याग गुरुओं ने दान के रूप में बता...

बच्चियों की मौत के कारणों का नहीं हो सका खुलासा; स्किन व बिसरा सुरक्षित रखा गया

Image
रांझी थाना क्षेत्र स्थित मोहनिया पहाड़ी पर टपरिया बनाकर रहने वाले बाबू लाल ठाकुर की 13 व 6 साल की बेटियों की मौत किन कारणों से हुई है इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। उधर पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है वहीं दोनों लड़कियों की स्किन व बिसरा सुरक्षित करवा लिया गया है। पीएम के बाद परिजनों द्वारा दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। सूत्रों के अनुसार शनिवार की दरमियानी रात बाबू लाल की बड़ी बेटी 13 वर्षीय कुमारी शोभना की हालत बिगड़ी थी और उसकी सुबह विक्टोरिया में मौत हो गयी थी उसके कुछ घंटे बाद छोटी बेटी 6 वर्षीय कुमारी कंचन की भी उसी स्थिति में मौत हो गयी थी। प्रारंभिक जाँच में दोनों की मौत किसी जहरीले कीड़े या साँप के डसने से होना या फिर फूड पॉइजनिंग से होने की आशंका जताई जा रही थी। जिसके चलते पुलिस द्वारा मार्ग कायम कर परिवार द्वारा उस रात किये गये भोजन का सैम्पल जाँच के लिए लिया गया है, वहीं दोनों की स्किन व बिसरा सुरक्षित करवाया गया ताकि पीएम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा नहीं होने पर स्किन व बिसरा को जाँच के लिए भेजा जाएगा। Download Dainik Bhaskar ...

कोरोना के चलते इस बार नहीं बनेंगे कुंड, घरों में ही होगा गणेश विसर्जन

Image
कोरोना के संक्रमण के कारण इस बार शहर में सार्वजनिक स्थानों पर भगवान गणेश की मूर्तियों की स्थापना नहीं की गई। ताजियों को लेकर भी प्रशासन ने पहले ही गाइड लाइन जारी कर दी थी। इस बार गणेश जी की बड़ी मूर्तियों के विसर्जन के लिए नगर पालिका अजनाल नदी किनारे विसर्जन कुंड नहीं बनवाएगी। हंडिया में भी नर्मदा किनारे भी विसर्जन कुंड बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस बार ज्यादातर लोगों ने गणेश की मूर्तियां घरों में ही विराजित की हैं। इन मूर्तियों को घर में ही विसर्जित करने की समझाइश दी जा रही है। शहर में भी हर साल 50 से ज्यादा सार्वजनिक जगहों पर गणेश की मूर्तियां विराजित की जाती थीं। पंडाल सजाए जाते थे, झांकियां सजाई जाती थी, लेकिन इस बार इन सब पर पाबंदी थी। इस कारण भगवान गणेश की मूर्तियां और गणेश उत्सव घरों तक ही सिमट कर रह गया है। ऐसे में मूर्तियों के विसर्जन के लिए हर साल की तरह इस बार नदी किनारे नपा कुंड नहीं बनाएगी। नपा सीएमओ जीके यादव ने बताया कि शासन ने पहले ही निर्देश जारी कर दिए थे, इसलिए कहीं भी सार्वजनिक उत्सव समिति द्वारा बड़ी मूर्तियों की स्थापना नहीं की गई है। ऐसे में विसर्जन कुंड की ...

सिविल लाइन थाने का प्रधान आरक्षक और एक किशाेरी मिली पाॅजिटिव

Image
जिले में रविवार काे 66 सैंपल की रिपाेर्ट आई। इनमें दाे पाॅजिटिव आए। इसमें सिविल लाइन थाने का प्रधान आरक्षक और टिमरनी के वार्ड 5 की 16 साल की किशाेरी शामिल है। बुखार आने से 5 दिन पहले पहले प्रधान आरक्षक ने सैंपल दिया था। इसके बाद से वह छुट्टी पर था। इधर, रविवार काे खंडवा बाइपास पर रहने वाले 80 साल के बुजुर्ग की माैत हाे गई। वे काेराेना संदिग्ध थे। हालांकि, उनकी रिपाेर्ट नहीं आई है। भाेपाल में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीएमएचओ डाॅ. केके नागवंशी ने बताया कि सिविल लाइन का 45 साल का युवक और टिमरनी की 16 साल की किशाेरी पाॅजिटिव आई है। अब तक 9548 में से 8490 सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी हैं। 1058 सैंपल की रिपोर्ट आना हैं। काेराेना के सक्रीय मरीजाें की संख्या 59 है। 350 मरीज ठीक हाे चुके हैं। रविवार काे टिमरनी के काेविड केयर सेंटर से 5 मरीज ठीक हाेकर घर लाैटे है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EwatBN via IFTTT