Posts

Showing posts from July, 2020

रिटायर पुलिस कर्मियाें से बाेले एसपी- कभी मेरे लायक काम हाे ताे जरूर बताना

Image
हर अफसर का काम करने का अपना अलग तरीका रहता है। एसपी अतुल सिंह ने चंद दिनाें में ही अपनी कार्यशैली से पब्लिक और पुलिस कर्मियाें दाेनाें में भराेसा कायम किया है। शुक्रवार काे 5 पुलिस अधिकारी कर्मचारी रिटायर हुए। उन्हें भावपूर्ण विदाई देते हुए एसपी सिंह ने उनसे कहा कि यदि कभी मेरे लायक काम हाे ताे बेझिझक आइए या फाेन पर बताएं। अापकी हरसंभव मदद करूंगा। रिटायर हाेने वालाें में उप निरीक्षक सोबरन प्रसाद यादव, उप निरीक्षक शिवपाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक महेश तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक तरसीयुस तिर्की, सहायक उपनिरीक्षक रमेश सिंह काे एसपी ने शाॅल, श्रीफल एवं पौधा भेंट किए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया, विक्रम सिंह, जेपी भटेले एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XaPZ7F via IFTTT

पड़ाेसी निकला 3 साल की बच्ची से रेप व हत्या का आराेपी, चिल्लाने पर मुंह दबाया, दम घुटने से माैत

Image
शाहगढ़ इलाके में 5 दिन पहले मिली 3 साल की बच्ची की आधी दफन लाश के मामले में पुलिस ने शुक्रवार काे खुलासा किया। घटना वही निकली जिसका पहले से अंदेशा था। नशेड़ी पड़ाेसी युवक ने बच्ची काे अपने खेत पर ले जाकर उससे रेप का प्रयास किया। वह चिल्लाई ताे उसका मुंह दबा दिया। जिससे दम घुटने से उसकी माैत हाे गई। घबराकर आराेपी उसे आधा अधूरा दफनाकर भाग निकला। अगले दिन उसकी लाश मिली। जानवर उसका एक पैर नाेंचकर ले गए थे। निचला हिस्सा क्षत-विक्षत मिला था। डीआईजी रविशंकर डेहरिया और एसपी अतुल सिंह ने बताया कि अाराेपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 26 जुलाई काे शाहगढ़ के हनुमान टोरा निवासी बच्ची की लाश खेत में मिली थी। उससे रेप के बाद हत्या की आशंका के चलते पुलिस अधीक्षक सिंह ने टीम बनाकर जांच शुरू कराई थी। आईजी अनिल शर्मा ने सुराग देने वाले काे 20 हजार रुपए के इनाम की घाेषणा की थी। पुलिस ने परिवार के लाेगाें के अलावा गांव के कई लाेगाें के बयान दर्ज किए। पुलिस काे दाे तीन सुराग मिले। इसी बीच पुलिस ने जब नशैड़ी और अविवाहित युवकाें के बारे में लाेकेशन ली ताे पड़ाेस में ही रहने वाला 22 वर्षीय...

राजीनामा के लिए दबाव बनाने वाले आरोपी की जमानत रद्द

Image
थाने में दर्ज पुलिस केस में राजीनामा करने के लिए चाकू दिखाकर दबाव बनाने वाले आरोपी का जमानत आवेदन विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट नीलू संजीव श्रृंगीऋषि ने निरस्त कर दिया है। घटना पांच माह पहले सुरखी थाने के तहत आने वाले गांव में हुई थी। अभियोजन के अनुसार नाबालिग बालिका सुरखी थाने के तहत आने वाले गांव में माता-पिता के साथ रहती है। 12 मार्च 2020 को उसने सुरखी पुलिस को शिकायती आवेदन दिया। इसमें कहा गया है कि गांव के कोमल पटेल, हल्ले पटेल तथा रमेश पटेल उसके घर आए थे। आरोपी पुलिस केस में राजीनामा करने के लिए दबाव बना रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर गालीगलौज की तथा चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कोर्ट में पेश किया। इस दौरान आरोपियों ने जमानत के लिए कोर्ट में आवेदन किया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों की जमानत खारिज कर दी थी। इसके बाद कोमल पटेल ने दूसरी बार कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी लगाई थी। कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपराध की गंभीरता को देखते आरोपी की जमानत अर्जी निरस्त कर दी। पैरवी सहायक जिला ...

अस्पताल से दो नवजात को उज्जैन के शिशु गृह पहुंचाया

Image
एमसीएच के एसएनसीयू से शुक्रवार को दो नवजात बच्चों को उज्जैन के शिशु गृह में भेजा है। इनमें से एक बच्चे को मां अस्पताल में छाेड़ गई थी, वहीं दूसरे बच्चे को परिजन ने लेने से ही मना कर दिया था। दोनों ही नवजात की हालत अब स्वस्थ है। जिन दो नवजात को उज्जैन भेजा गया है, उनमें पहली बालिका है। बालिका को 15 दिन पहले एक अज्ञात महिला अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आई थी, बालिका को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, ऐसे में उसे एसएनसीयू वार्ड में रखा गया था। महिला को भर्ती करवाने का पर्चा बनाने का कहा, लेकिन महिला दोबारा नहीं लौटी। इसके बाद से ही महिला की कोई जानकारी भी नहीं मिल सकी। वहीं, दूसरा बालक है। अस्पताल में 10 दिन पहले एक नाबालिग बालिका ने इस बालक को जन्म दिया था। कम वजन होने के कारण इस बालक को एसएनसीयू वार्ड में भर्ती करवाया गया था। बालक स्वस्थ तो हो गया, लेकिन परिजन ने लेने से मना कर दिया। बाल कल्याण समिति ने दिया भेजने का आदेश बाल कल्याण समिति के सदस्य जीवराज पुरोहित, केएन जोशी, सुमित्रा अवतानी, वीरेन कुलकर्णी ने बालक व बालिका को उज्जैन के शिशु गृह भेजने का निर्णय लिया। चाइल्ड लाइन को शि...

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने दी जान, कोर्ट ने पति, देवर और ससुर को भेजा जेल

Image
दहेज के लिए प्रताड़ित कर नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पति, देवर और ससुर की जमानत अर्जी गढ़ाकोटा की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी वीणा खलखो ने खारिज कर दी है। साथ ही आरोपियों को जेल भेज दिया है। अभियोजन के अनुसार राधा की शादी करीब 2 साल पहले चौका गांव निवासी मनोज कुर्मी के साथ हुई थी। राधा के मायके पक्ष ने पर्याप्त दहेज दिया था। मनोज एवं उसके पिता कलू उर्फ कल्याण कुर्मी राधा के घर से मोटरसाइकिल खरीदने के लिए पैसे की मांग कर रहे थे। पैसे नहीं देने की वजह से ससुराल वाले राधा से मारपीट करते थे। 4 जुलाई 2020 को मनोज ने मायके पक्ष को फोन पर सूचना दी कि राधा ने फांसी लगा ली है। उसे लेकर अस्पताल गढ़ाकोटा जा रहे है। मायके पक्ष के लोग परिवार के साथ आए तो राधा मृत अवस्था में थी। घटना की रिपोर्ट थाना गढ़ाकोटा में दर्ज कराई। पुलिस ने पति मनोज, ससुर कलू उर्फ कल्याण कुर्मी एवं देवर अमोल के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कोर्ट में पेश किया। इस दौरान आरोपियों ने कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन किया था। कोर्ट ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आवेदन पर सुनवाई की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने ...

बांसवाड़ा थाने में शुक्रवार को दर्ज हुई अपहरण की रिपोर्ट

Image
सैलाना में शिकारवाड़ी के पास बुधवार सुबह मृत मिले बांसवाड़ा के युवक महेंद्र कलाल का अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर 3 बजे पुलिस रिपोर्ट दर्ज होने के बाद हुआ। शुक्रवार को परिजन और समाजजन दलाल मुकेश जोशी और लुटेरी दुल्हन गिरोह को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए चक्काजाम करने की बात पर अड़ गए थे। राज्यमंत्री व बांसवाड़ा विधायक अर्जुन बामनिया के हस्तक्षेप पर बांसवाड़ा थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई। मैरिज ब्यूरो चलाने वाले साबला निवासी मुकेश जोशी ने 26 जुलाई को महेंद्र की शादी करवाई थी। गाल और पैर पर चोट के निशान मिले- रतलाम जिला अस्पताल सूत्रों के अनुसार मृतक महेंद्र कलाल के गाल पर नाखून के और हाथ पर चोट के निशान दिखे हैं। शंका है कि गला घोंटकर हत्या करने के बाद लाश को सैलाना लाकर लटका दिया है। कार की तलाश जारी सैलाना थाना इनचार्ज एसआई मनोज पाटीदार ने बताया पीएम रिपोर्ट नहीं मिली है। बांसवाड़ा से महेंद्र और उसकी पत्नी जिस कार से गए हैं उसकी तलाश कर रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EFL6x1 via IFTTT

बारिश में सता रही गर्मी, दिन का पारा सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा

Image
शुक्रवार को सुबह से मौसम साफ रहा। दिन भर उमस लोगों को सताती रही। तीखी तेज धूप ने तापमान को भी स्थिर कर दिया। बीच-बीच में बादल भी छाए। फिर जस की तस स्थिति हो गई। मौसम विभाग की माने तो मानसून सिस्टम एक्टिव होने के बाद भी लो-प्रेशर एरिया नहीं बन पा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रहा। वह भी सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड में लिया गया है। सुबह की आर्द्रता 84% तो शाम की आर्द्रता 68% रही। 24 घंटे में दिन का तापमान स्थिर रहा। रात का तापमान 1.2 डिग्री चढ़ गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3flRdD8 via IFTTT

ठेके पर हटाई जाने वाली जलकुंभी अब बचत के लिए निगम खुद साफ करा रहा

Image
शहर की लाखा बंजारा झील के छोटे तालाब में जलकुंभी निकालने के लिए इस बार नगर निगम ने कोई टेंडर जारी न करते हुए खुद इसकी सफाई का जिम्मा उठाया है। तालाब के 70% हिस्से में फैली जलकुंभी में से अभी तक 90 डंपर जलकुंभी निकाली जा चुकी है। गौरतलब है कि नगर निगम हर साल जलकुंभी हटाने के लिए 8 से 10 लाख रुपए खर्च करता है। जबकि इस बार यह काम सफाई मित्रों से कराने की पहल की है। नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार ने इस काम की मानिटरिंग करने के लिए दो इंजीनियरों को भी तैनात किया है। पिछले कुछ दिनों से छोटे तालाब की सफाई अभियान लगातार जारी है। यह काम नगर निगम और भी जल्द पूरा कर सकता है। दरअसल, झील शुद्धीकरण के लिए वर्ष 2018 में नगर निगम के पास 2.69 करोड़ रुपए का बजट रखा हुआ है। बजट में से झील सफाई और जलकुंभी को हटाने के लिए करीब 80 लाख रुपए की लागत से स्किमर (पानी में कचरा साफ करने वाली मशीन) की खरीदी की जाना है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30eY7pB via IFTTT

मरीज अस्पताल से घर पहुंचे, माता-पिता अब भी इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटाइन

Image
जिले में कोरोना के मरीज अपनी बीमारी से उतना परेशान नहीं होते जितना प्रशासन द्वारा उनके परिवार को परेशान किए जाने से हो जाते हैं। भास्कर परिवार के सदस्य के साथ भी ऐसा ही किया। उनके मेडिकल में भर्ती होते ही माता-पिता को बीड़ी अस्पताल में क्वॉरेंटाइन कर दिया गया, जबकि उनके साथ भर्ती मरीजों के परिजन अपने-अपने घर पर ही हैं। माता-पिता हाई बीपी के मरीज हैं और पिता का कुछ साल पहले हार्ट का ऑपरेशन भी हो चुका है। ये बात सारे अफसरों को बताई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। मरीज तो 10 दिन पूरे होने पर घर पहुंच गए लेकिन उनके माता-पिता को अब भी घर नहीं भेजा गया, ऐसे में वे अगर बीमार पड़ते हैं तो जिम्मेदारी किसकी होगी। इस मामले में कलेक्टर दीपक सिंह का कहना है कि इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटाइन केवल उन्ही लोगों को किया जाता है। जिनके पास जगह नहीं है। फिर भी अगर किसी मरीज के परिजन को दुर्भावना पूर्ण तरीके से क्वारेंटाइन किया तो उस पर कार्रवाई होगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/319H5bt via IFTTT

आज-कल टोटल लॉकडाउन, दूध-सब्जी के लिए 9 बजे तक की छूट

Image
शनिवार और रविवार को बीते सप्ताह की तरह पूर्णत: लॉकडाउन रहेगा। लोगों को सब्जी, दूध सुबह 9 बजे तक घर पहुंच सेवा के तहत उपलब्ध कराए जाएंगे। चूंकि शनिवार को ही मुस्लिम समुदाय का त्योहार बकरीद भी है, इसलिए कलेक्टर दीपक सिंह, एसपी अतुलसिंह ने वीसी के जरिए एसडीओपी व थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने बताया कि ईद के त्योहार को देखते हुए कुर्बानी की रस्म करने वाले मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों को शहर में आने-जाने की छूट रहेगी। वहीं ईदगाह समेत मस्जिदों में 5 से अधिक लोग एकत्र नहीं होंगे। उन्होंने दोहराया कि जिले में धारा 144 लागू है, जिसका सभी लोगों को पालन करना होगा। जनसुविधा को देखते हुए कुकिंग गैस, पेट्रोलियम पदार्थ, दवाएं व अस्पताल जैसी सेवाएं जारी रहेंगी। वन विभाग से मांगा अमला, बिजली बहाल रखें कलेक्टर सिंह ने बकरीद पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वन विभाग के उत्तर, दक्षिण व नौरादेही मंडलाधिकारियों से वनरक्षकों को संबंधित एसडीएम ऑफिस में अटैच करने के निर्देश दिए हैं। ये अमला पुलिस के साथ मैदानी ड्यूटी करेगा। इधर उन्होंने बिज...

नगर निगम की महिला कर्मचारी, सेना के जवान और ट्रांसपोर्ट व्यापारी सहित 11 नए पॉजिटिव

Image
जिले में शुक्रवार को 11 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 8 की पुष्टि बीएमसी की वायरोलॉजी लैब से और तीन की पुष्टि इंदौर की निजी लैब से हुई है। 11 नए पॉजिटिव मिलने के बाद सागर में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 682 पर पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार बीएमसी की वायरोलॉजी लैब में पॉजिटिव मिले मरीजों में 43 और 45 वर्षीय सेना के जवान शामिल हैं। जो पूर्व में संक्रमित मिले जवानों के संपर्क में थे। वहीं गोपालगंज निवासी 45 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह नगर निगम में कार्यरत हैं। इनके अलावा सिंधी कैंप निवासी 50 वर्षीय किराना व्यापारी और पुरव्याऊ टोरी निवासी 48 वर्षीय ट्रांसपोर्ट व्यापारी भी कोरोना पॉजिटिव मिले। इनके अलावा परकोटा निवासी 50 वर्षीय पुरुष, रजाखेड़ी निवासी 65 वर्षीय वृद्धा और बड़ा बाजार निवासी 64 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा इंदौर की निजी लैब से पॉजिटिव मिले 3 मरीजों में बीना के सिटी हॉस्पिटल में कार्यरत 24 वर्षीय युवक, पोद्दार कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय युवक और चकरा घाट निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। Download Dainik Bhaskar App to ...

इंदौर की बिल्टी पर घाटा बिल्लौद की शराब फैक्टरी में सरकारी मक्का ले जा रहा था ड्राइवर, रतलाम में रोका, पुलिस को सौंपा केस

Image
फर्जी बिल्टी से छिंदवाड़ा के चोराई से सरकारी मक्का लेकर घाटाबिल्लौद की शराब फैक्टरी में लाने का मामला सामने आया है। ट्रक मालिक को भोपाल में फर्जीवाड़े का पता चला तो उसने ट्रक रतलाम लाकर खड़ा कर दिया और पुलिस को शिकायत की। उधर चोराई एसडीओपी खुमानसिंह ध्रुव ने बताया कि अनाज व्यापारी ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ माल की अफरा-तफरी की शिकायत की है। थाने के सब इंस्पेक्टर मामले की जांच कर रहे हैं। भोपाल में टायर फटा तो हुआ खुलासा, छिंदवाड़ा से व्यापारी भी पहुंचा पुलिस के पास नागदा जंक्शन निवासी हिम्मतसिंह पिता गोवर्धनसिंह ने शिकायत में बताया चोराई (छिंदवाड़ा) की जयमाता दी ट्रेडिंग कंपनी के संचालक अमित अग्रवाल ने 17 जुलाई को ट्रक (एमपी 09 एचजी 6870) में 20 टन माल (मक्का के 473 कट्‌टे) घाटा बिल्लाैद भिजवाने के लिए लोडिंग करवाया। बिल्टी देकर माल घाटाबिल्लौद स्थित फैक्टरी में खाली करने को कहा था। ड्राइवर माल लेकर भोपाल तक पहुंचा और ट्रक के दोनों टायर फूट गए। जानकारी मिलने पर भोपाल पहुंचे ट्रक मालिक हिम्मतसिंह ने देखा ट्रक में भरे बोरों पर मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई काॅर्पो. लिमि. तथा उचित मूल्य की द...

4 महीने में पहली बार खिला बाजार अब रक्षाबंधन पर अनलॉक होगा, दो दिन के लॉकडाउन से पहले बाजारों में त्योहारी खरीदी

Image
लंबे समय बाद शुक्रवार को बाजारों में काेरोना काल से पहले जैसी रौनक दिखाई दी। ईद और रक्षाबंधन के पहले बाजारों की यह रौनक खरीदी को लेकर थी। शनिवार और रविवार के टोटल लॉकडाउन की वजह से शुक्रवार देरशाम तक लोगों ने यहां खरीददारी की। किसी ने राखी खरीदी तो किसी ने नए कपड़े। कपड़ा कारोबारी संजय जैन ने बताया चार महीने बाद पिछले पांच दिनों में कपड़े की अच्छी बिक्री हुई है। मिठाई दुकान संचालक भरत राजपूत ने बताया लॉकडाउन के बाद दुकान पर पहली बार भीड़ बढ़ी। कपड़े-साड़ियों की खरीदी सबसे ज्यादा ईद और रक्षाबंधन के लिए बाजारों में सबसे ज्यादा कपड़े, साड़ियों, मिठाइयां, गिफ्ट आइटम, चूड़ियां का कोरोबार पिछले कुछ त्योहारों की अपेक्षा बेहतर रहा। इसलिए रही भीड़ खरीदारी को लेकर यह मौका इसलिए भी अहम था क्योंकि शनिवार और रविवार को बाजार पूरी तरह से लॉकडाउन हैं। अप्रैल में अक्षय तृतीया पर भी बंद था बाजार अप्रैल में अक्षय तृतीया और मई में मीठी ईद पर लॉकडाउन के कारण बाजारों के बंद होने से खरीदी नहीं हो पाई थी। इसलिए शुक्रवार को भीड़ बढ़ गई। 20000000 रुपए का कारोबार हुआ पिछले रक्षाबंधन पर। इस साल इसके मुकाबले 50% ही का...

राखी के एक दिन पहले लॉकडाउन ही रहेगा, इसलिए व्यापारियों ने आधी मिठाई ही बनाई

Image
रक्षाबंधन पर राखी के साथ ही घेवर, मिठाई और नारियल की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है लेकिन इसके ठीक एक दिन पहले रविवार आ रहा है। इस दिन लॉकडाउन के आदेश हैं। लॉकडाउन रहेगा या नहीं इसको लेकर अभी तक आदेश जारी नहीं हुए हैं। इसलिए इस बार मिठाई विक्रेताओं ने पिछले साल की तुलना में 50 फीसदी ही माल तैयार किया है। व्यापारियों का कहना है कि यदि मिठाई बना ली और बच जाएगी तो कहां ले जाएंगे। इससे इस बार मिठाई कम बनाई है। रक्षाबंधन पर घेवर की डिमांड भी रहती है लेकिन घेवर विक्रेताओं ने इस बार घेवर भी पिछले साल की तुलना में कम तैयार किए हैं क्योंकि रक्षाबंधन के बाद घेवर की बिक्री नहीं होती है, इसलिए कम तैयार किए हैं। यही स्थिति नारियल वालों की भी है। नारियल वालों को भी लॉकडाउन की चिंता है। उनका कहना है कि लॉकडाउन को देखते हुए इस बार माल कम मंगाया है क्योंकि राखी के एक दिन पहले लॉकडाउन के कारण इस बार ग्राहकी पर असर होना तय है। तो कहां बेचेंगे - शुद्ध, मिठाई नमकीन विक्रेता संघ के अध्यक्ष विपिन खिलौसिया ने बताया इस बार 50 फीसदी ही माल तैयार किया है। राखी के एक दिन पहले लॉकडाउन है। ऐसे में माल बच जाएगा तो कह...

नैक मूल्यांकन का उद्देश्य सतत स्तरीय शिक्षा का प्रवाह बनाए रखना है : डॉ. अहिरवार

Image
नैक मूल्यांकन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विद्यार्थियों को सतत् स्तरीय ज्ञानवर्द्धक शिक्षा का प्रवाह बना रहे ताकि विद्यार्थी रोजगारोन्मुख होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकें। यह बात प्राचार्य डॉ. बीडी अहिरवार ने कही। वे शुक्रवार को एक्सीलेंस गर्ल्स डिग्री कॉलेज में नैक के क्राइटेरिया 7 विषय पर चल रहे राष्ट्रीय वेबीनार के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस वेबिनार में देश-प्रदेश के 11 महाविद्यालयों एवं 1023 प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता दी। वेबीनार में अपने ज्ञान एवं अनुभव को साझा किए जाने से महाविद्यालयों को अपना-अपना नैक मूल्यांकन कराने में संबल मिलेगा। डॉ. भावना ने कहा कि उच्च शिक्षा देश की रीढ़ होती है जिसके उन्नयन एवं विकास में नैक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। डॉ. नवीन गिडियन ने कहा कि क्रायटेरिया-7 के सभी बिन्दु ऐसे हैं जिन पर संस्थायें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कार्य कर रही हैं। संस्थाओं को सिर्फ सही दिशा और व्यवस्थित कार्य की आवश्यकता है। हम ई वर्ल्ड में रह रहे हैं, और अनुपयोगी ई बेस्ट को किस प्रकार प्रबंधन करें यह समस्या सभी संस्थाओं को ...

दिन के तापमान में 1.6 डिग्री की कमी, आलोट में 1.29 इंच

Image
शहर में लगातार गर्मी व उमस-भरे दिनों के बीच शुक्रवार का दिन राहतभरा रहा। दिन के तापमान में 1.6 डिग्री की कमी हो गई। हालांकि, बारिश नहीं हो सकी। इधर, जिले के आलोट में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 1.29 इंच बारिश दर्ज की गई है। शहर में शुक्रवार को दोपहर में बादल छाए। अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की कमी तो न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़त हो गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री रहा था। सुबह को आर्द्रता 90 व शाम को 82 प्रतिशत रही। मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे ने बताया कि प्रदेश में सिस्टम के असर के कारण कहीं कहीं बारिश हो रही है। जावरा में एक इंच बारिश इधर, शहर में बारिश नहीं हो सकी, लेकिन जिले में कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। आलोट में 1.29 इंच, जावरा में एक इंच, ताल में 16 मिमी, बाजना में 19 मिमी, रावटी में 6 मिमी व सैलाना में 8 मिमी बारिश दर्ज की है। अब तक जिले में कुल 393 मिमी बारिश हो चुकी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Tod...

कोरोना की आड़ में पूंजीवादी ताकतें अपना आधिपत्य जमाने का प्रयास कर रही हैं : ठाकुर

Image
शुक्रवार को तुलसी स्मृति न्यास द्वारा स्वर्गीय विश्वनाथनाथ सिंह ठाकुर के स्मरण दिवस पर व्याख्यान हुआ। कोरोना महामारी खत्म होने के बाद दुनिया का कैसा स्वरूप बनने वाला है विषय पर समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने कहा कि कोरोना केवल एक महामारी ही नहीं हैं वरन इसकी आड़ में दुनिया की पूंजीवादी ताकते संचार तकनीक का फैलाव कर अपना आधिपत्य जमाने का प्रयास भी कर रही हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि भारत जैसे देश में जहा समाज से जुड़ा हर कारोबार प्रभावित हुआ है और एक बड़ी आबादी जो करोड़ो में हैं आर्थिक कठिनाई के कारण गहरे संकट में फंस गई। पर क्या कारण है कि संचार तकनीक से जुड़ी हुई दुनिया की कंपनियां जिसमें भारत में कारोबार कर रही कम्पनियां भी शामिल है, उन्होंने अपना मुनाफा दिन दोगुना रात चौगुना बढ़ा लिया है। हमें घरों के अंदर ढकेला जा रहा हैं बीमारी के डर के कारण हमें एकांकी जीवन जीने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इससे न केवल हमारे सामाजिक रिश्ते तार तार हो रहे हैं वरन अकेलेपन के कारण आत्महत्याओं के आंकड़े भी लगातार बढ़ रहें हैं। यह बीमारी नहीं हैं हमारे दिमागों के जरिये हमारी जीवन शैली पर कब्जा करने क...

बकरा घुमाने को लेकर दो भाइयों पर तलवार से हमला, एक की हालत गंभीर

Image
बकरा घुमाने को लेकर गुरुवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो भाइयों पर तलवार से हमला कर दिया। एक की हालत गंभीर है। उसकी अंगुली भी कट गई है। चंदन नगर पुलिस के अनुसार, घटना आमवाला रोड स्थित सातवीं गली की है। परिजन ने बताया कि फैजान रात में बकरा घुमा रहा था। गलती से बकरा दूसरे पक्ष के घर के पास पहुंच गया। इस पर विवाद शुरू हो गया तो शकील, शरीफ, मुस्कान और जावेद ने तलवार और चाकू से दोनों भाइयों शाहनवाज और फैजान पर हमला कर दिया। घायलों को पहले जिला अस्पताल लेकर जाया गया। वहां से उन्हें एमवायएच भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है। शाहनवाज की अंगुली कटी है। उसकी हालत गंभीर है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Two brothers attacked with sword with a goat, one in critical condition from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39LoE0N via IFTTT

50 से ज्यादा शिकायतों के बाद 3 लाख की ठगी में 8 साल बाद केस

Image
50 से ज्यादा शिकायत करने के बाद राऊ पुलिस ने आठ साल बाद तीन लाख रुपए की ठगी के मामले में केस दर्ज किया है। फरियादी रामेश्वर बोलोलिया पाटीदार ने शिकायत की थी कि साल 2012 में आरोपी मनोज चौधरी, अनिल पटेल, दीपक शर्मा और गिरिराज पांडे ने जी लाइफ इंडिया डेवलपर्स एंड कॉलोनाइजर कंपनी का एजेंट बनकर संपर्क किया और पांच साल की निवेश स्कीम में पैसा लगाने पर दोगुना लाभ देने की बात कही थी। इस पर उन्होंने तीन लाख रुपए का निवेश कर दिया था। पांच साल बाद रुपए और मुनाफा मांगने पर आरोपी आनाकानी करने लगे। कंपनी ने भी कोई जानकारी नहीं दी। परेशान होकर फरियादी ने डीआईजी से शिकायत की थी। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी गिरिराज पांडे और दीपक शर्मा ने कई और लोगों से भी इस तरह की ठगी की है। गिरिराज इस समय राजस्थान की एक जेल में है। वहीं पुलिस ने मनोज चौधरी को गिरफ्तार किया है। बाकी फरार हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EBlktD via IFTTT

राखी के तीन दिन पहले ही पहुंचा 55 हजार रुपए के पार

Image
सोने के भाव में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को दाम में 350 रुपए की तेजी आई और भाव 55,250 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गए। सराफा बाजार के इतिहास में सोना पहली बार इस भाव बिका है। दस दिन में सोना 10 फीसदी तक महंगा हुआ है। 20 जुलाई को सोने के भाव 50,300 रुपए प्रति दस ग्राम थे। अब दाम 55,250 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से सोना महंगा हो रहा है। बाजार के जानकार पहले दीपावली तक सोना 55 हजार रुपए प्रति दस ग्राम बिकने की उम्मीद जता रहे थे। लेकिन राखी के पहले ही सोने के भाव 55 हजार के पार पहुंच गए हैं। सोने के भाव में तेजी आगे भी रहेगी। वहीं चांदी के भाव 62,700 रुपए प्रतिकिलो रहे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/317zz0T via IFTTT

फर्जी हेल्पलाइन नंबर डालकर ठगी करने वाले 31 पर केस

Image
कई नामी वेबसाइट्स के कस्टमर केयर नंबरों और हेल्पलाइन नंबरों पर फर्जी मोबाइल नंबर देकर धोखाधड़ी करने वाले 31 आरोपियों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को केस दर्ज किया है। एएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि लंबे समय से लोग शिकायतें कर रहे थे कि किसी भी कंपनी की समस्या को लेकर गूगल पर वेबसाइट सर्च करो और उस पर फ्लैश होने वाले नंबरों पर कॉल करो तो धोखाधड़ी हो रही है। एएसपी दंडोतिया ने बताया कि इस आधार पर ऐसे आरोपियों के खिलाफ उनके मोबाइल नंबरों को आरोपी के रूप में रखकर केस दर्ज किए गए हैं। पीड़ित मारुति नंदन, रावीर राजपूत, खालिद कुरैशी, अवनीश पाठक, पीयूष अग्रवाल, ओमप्रकाश जाटव, ऋचा सिंह ने बताया कि उन्हें हेल्पलाइन नंबरों से ही आरोपियों ने ठगा है। इस गैंग के आरोपी संस्था, बैंक, कंपनी, पेमेंट वॉलेट आदि की वेबसाइट पर षड्यंत्रपूर्वक स्वयं के नंबर डाल देते थे। फिर जब भी कोई इन्हें कॉल करता तो वह उस कंपनी का कर्मचारी या अधिकारी बताकर उससे संपर्क करते और बातों में झांसा देकर उनसे ऑनलाइन पेमेंट प्रोसेस के तहत ट्रांजैक्शन करवाकर धोखाधड़ी करते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hind...

लिंबोदी में 11 दिन बाद फिर वारदात की कोशिश, कृष्णकुंज में रिटायर्ड कर्मचारी व बैंक अफसर के यहां घुसे तीन नकाबपोश

Image
लिंबोदी की प्राइम सिटी में रिटायर्ड अफसर के यहां हुई लूट के 11 दिन बाद फिर उसी इलाके (तेजाजी नगर) में तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे। इस बार बदमाश खंडवा रोड स्थित कृष्णकुंज कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड कर्मचारी कैलाश ठाकुर और बैंक अफसर के घर घुसे। उन्होंने रिटायर्ड कर्मचारी के घर की खिड़की की ग्रिल तोड़ दी। घटना के वक्त दंपती जाग रहे थे, इसलिए बदमाश सफल नहीं हुए, लेकिन घटना कैमरे में आ गई है। तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार, घटना गुरुवार रात 1.30 बजे की है। ठाकुर ने बताया कि रात में अचानक बारिश हुई तो पत्नी ने कहा- बाहर सीमेंट और गेहूं की बोरी रखी है। वह जैसे ही बाहर उठाने गई तो बदमाश पास में रहने वाले बैंक अफसर मिस्टर राय के आंगन से कूदकर भागते दिखे। उसने देखा तो खिड़की की ग्रिल टूटी हुई थी। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग इकट्‌ठा हो गए। फिर घरों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। उसमें तीन नकाबपोश दिखे। दो बदमाश बैंक अफसर के आंगन से भागे, जबकि तीसरा सामने से भागा। एक ही गिरोह का शक : ऐसी ही वारदात प्राइम सिटी में रहने वाले रिटायर्ड अफसर के यहां हुई थी। वहां भी तीन नकाबपोश थे। खिड़की की ग्रिल तोड़ने का तरी...

ऑनलाइन बिजली बिल भरने के मामले में इस साल रतलाम संभाग तीसरे नंबर पर आया

Image
ऑनलाइन बिजली बिल भरने वालों की तादाद रतलाम में बढ़ती जा रही है। ऑनलाइन बिल भरने में संभाग में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। हमारे यहां तीस फीसदी उपभोक्ता यानी 80 हजार उपभोक्ता अब ऑनलाइन बिजली का बिल भर रहे हैं। जबकि तीन साल पहले तक यह आंकड़ा 30 हजार के आसपास था। मप्र पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी में ऑनलाइन बिल पेमेंट करने वालों की संख्या दोगुना हो गई है। 2.40 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इसमें से 80 हजार उपभोक्ता बिजली का बिल हर महीने बिजली कंपनी के काउंटर पर ना जाकर ऑनलाइन भुगतान कर रहे हैं। ... इसलिए बढ़ रही है ऑनलाइन बिल भरने वालों की संख्या ऑनलाइन बिजली भरने पर कंपनी उपभोक्ताओं को 1 हजार की छूट देती है। इसमें निम्न दाब उपभोक्ताओं को 5 से 20 रुपए तक की छूट मिलती है। वहीं उच्च दाब उपभोक्ताओं को 1000 की छूट मिलती है। ऑनलाइन पेमेंट करने पर बिजली बिल का पूरा हिसाब मोबाइल में ही नजर आता है। पूरे साल की हिस्ट्री उपभोक्ता देख सकते हैं कि साल में उसने बिजली कंपनी को कितने रुपए चुकाए हैं। 24 घंटे कभी भी भुगतान किया जा सकता है। अधिकतम एक मिनट में बिल पेमेंट हो जाता है। एक साल में ही आंकड़ा ...

सिंहस्थ-2016 के पीएचई टंकी घोटाले से जुड़े श्रीवास्तव को फिर ईई का प्रभार दिया

Image
सिंहस्थ 2016 के कामों में घोटालों से जुड़े दूसरे अधिकारी की शहर में वापसी हुई है। यह है पीएचई के ईई आरके श्रीवास्तव। उन्हें उज्जैन मंडल का अस्थायी प्रभार सौंपा है। ये पीएचई के टंकी घोटाले से जुड़े हैं। इसके पहले नगर निगम में एई पीयूष भार्गव की वापसी हो चुकी है, जिन पर शौचालय घोटाले के आरोप हैं। इन मामलों की ईओडब्ल्यू में जांच चल रही हैं। श्रीवास्तव को अधीक्षण यंत्री राजीव खुराना ने संधारण खंड उज्जैन का प्रभार अस्थायी रुप से सौंपा है। इस पद पर आसीन ईई धर्मेंद्र वर्मा की अधिवार्षिकी (सेवा निवृत्ति) आयु पूर्ण होने पर उनके स्थान पर श्रीवास्तव को प्रभार दिया गया है। सिंहस्थ में श्रीवास्तव ईई रहे हैं। उनके कार्यकाल में सिंहस्थ टंकी घोटाला हुआ था। सिंहस्थ में साधु संतों के पंडालों में लगाने के लिए मंगाई गई पीवीसी टंकियों में से 535 टंकियां और 435 स्टैंड फिर से स्टोर में नहीं पहुंचे थे। स्टोर के रिकॉर्ड में टंकियों व स्टैंड की खरीदी के बिल तो लगे मिले लेकिन स्टोर में इन टंकियों की इंट्री नहीं हुई और न ही वापसी दर्ज मिली। 2017 में यह मामला सामने आया। उस समय तत्कालीन ईई धर्मेंद्र वर्मा ने ही पूर...

खाना बनाते समय आग से जली महिला, गंभीर हालत में रेफर

Image
बांसादेही गांव में बीती रात एक महिला खाना बनाते समय झुलस गई। 90 प्रतिशत झुलसी महिला की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए भोपाल रेफर किया है। विनीता (20) पत्नी अनिल अहिरवार घर में गुरुवार-शुक्रवार की रात खाना बनाने चूल्हे में केरोसिन डाल रही थी। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। महिला की दो साल पहले ही शादी हुई थी तथा उसका एक डेढ़ वर्षीय पुत्र भी है। गढ़ी चौकी प्रभारी योगिता उपाध्याय एवं नायब तहसीलदार सपना झिलोरिया ने बयान लिए। आग में जली महिला बचाने में पति भी झुलसा बरेली | नगर की पुरानी बस्ती जोशी मोहल्ले में रहने वाली लक्ष्मीबाई धाकड़ (28) शाम 5 बजे भोजन बनाने के दौरान आग लगने से झुलस गई। पत्नी को आग से बचाने में पति लखन धाकड़ भी झुलस गया। पड़ोसियों ने दोनों पति पत्नी को बड़ी मशक्कत के साथ आग से बचाया और सिविल अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद दोनों को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में रेफर कर दिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jS7W4J via IFTTT

कबीर चबूतरा से जबलपुर की ओर 50 फीट चौड़ी होगी अमरकंटक सड़क

Image
जबलपुर से अमरकंटक बिलासपुर सड़क का हाईवे के रूप में विस्तार तो मान लिया गया है पर इसका निर्माण फोरलेन के रूप में न होकर 50 फीट चौड़ा ही होगा। जबलपुर से अमरकंटक और फिर उसके नजदीक कबीर चबूतरा तक 220 किलोमीटर के दायरे में 50 फीट चौड़ी सड़क बनना है। पहले हिस्से के रूप में केन्द्र सरकार ने 45 किलोमीटर के हिस्से में निर्माण की अनुमति दी है। इसके लिए टेण्डर की प्रक्रिया अगस्त माह में पूरी की जाएगी। कबीर चबूतरा से सागर टोला तक यह विस्तार होगा उसके बाद सागर टोला से डिण्डौरी, शहपुरा, कुण्डम और खमरिया तक यह सड़क बनना है। इसमें विशेष बात यह है कि खमरिया और कुण्डम में इसी सड़क पर बायपास भी बनाया जाना है। इसके लिए सरकारी, निजी और वन भूमि चाहिए होगी जिसके अधिग्रहण के लिए प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। लोक निर्माण एनएच के अधिकारियों के अनुसार सागर टोला से डिण्डौरी, शहपुरा, कुण्डम एरिया में सड़क चौड़ीकरण के लिए जो भूमि चाहिए होगी उसके लिए अधिग्रहण किया जाना है। रास्ते में कितने पेड़ काटे जाने हैं, कितनी भूमि 50 फीट सड़क निर्माण में चाहिए होगी इसका आकलन िकया जा रहा था लेकिन लॉकडाउन में यह प्रक्रिया धीमी ...

प्रसव के दौरान पत्नी की हुई थी मौत, सदमे में पति ने लगाई फांसी

Image
2 महीने पहले प्रसव के दौरान पत्नी की मौत हो जाने के गम में पति ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला तहसील के ग्राम पड़रिया गढ़ी का है। युवक की पत्नी की मौत प्रसव के दौरान हो गई थी इसी सदमे में वह घर में गुमसुम रहने लगा। तभी गुरुवार को पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिवार समेत ग्रामीण हतप्रभ हैं। पड़रिया गढ़ी में रहने वाले मुकेश कुशवाह पिता करनसिंह कुशवाह 30 वर्ष ने गांव के पास ही नदी किनारे एक पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार की सुबह 10 बजे की है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारा तथा पोस्टमार्टम के लिए गैरतगंज अस्पताल भेजा। बताया जाता है कि मृतक युवक की पत्नी की बीते दो माह पूर्व गर्भवती रहने के समय मृत्यु हो गई थी। मृतक मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन कर रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर उक्त मामले की विवेचना शुरू कर दी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xd6Lms via IFTTT

औपचारिकता बना वाहनों का फिटनेस टेस्ट, ले-देकर कर ली जाती है खानापूर्ति

Image
आरटीओ में वाहनों का फिटनेस टेस्ट मात्र औपचारिकता बनकर रह गया है। वाहनों के टेस्ट के दौरान ले-देकर मात्र खानापूर्ति कर ली जाती है। वाहनों के टेस्ट के दौरान आटीओ के बाबू तक मौजूद नहीं रहते हैं। इस कार्य में आॅफिस के इर्द-गिर्द दलाल सक्रिय हैं और बाकायदा दलालों ने ऑफिस के बाहर ऑनलाइन सेंटर भी खोल रखे हैं। इन दलालों द्वारा वाहनों का टेस्ट कराया जाता है। टेस्ट के दाैरान वाहनों की कमी के हिसाब से अतिरिक्त पैसे ले लिए जाते हैं। इसके बाद वाहनों को टेस्ट का सर्टिफिकेट दे दिया जाता है। जानकारी के अनुसार छोटे-बड़े वाहनों के हिसाब से कमीशन सेट होता है। वाहनों की फिटनेस जाँच के लिए सरकारी फीस के अलावा दलालों के माध्यम से कमीशन सेट होता है। फीस और कमीशन मिलने के बाद जितनी कमी वाहन में होती है उसी हिसाब से दलाली की राशि बढ़ जाती है। जो वाहन दलालों के बिना फिटनेस के लिए जाता है तो स्टाफ औपचारिकताओं के नाम पर चक्कर लगवा-लगवा कर परेशान कर देते हैं, लेकिन दलालों के संपर्क में आने के बाद वाहनों का फिटनेस हो जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग द्वारा दो सालों के लिए वाहनों का फिटनेस सर...

फिर मिले 13 पॉजिटिव, एएसआई और दो बंदी संक्रमित

Image
जिले में गुरुवार को फिर से 13 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसमें सांची का एक एएसआई और बेगमगंज उपजेल के दो बंदी शामिल है। इस तरह जिले में मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 336 पर पहुंच गया है। उदयपुरा में 2, सांची में 3 और बरेली में 5 और मंडीदीप में 1 नया मरीज मिला है। इनमें सांची में एक 60 साल की महिला और रतनपुर निवासी 20 साल का युवक पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा बरेली में गुरारिया, वार्ड नंबर 10, कामतोन में 19 साल की युवती, वार्ड नंबर 12 में रहने वाली एक महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शशि ठाकुर ने बताया कि अभी तक 226 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। रायसेन जिले में कुल 102 एक्टिव केस हैं, जिनमें डीसीएचसी रायसेन में 37 मरीज, चिरायु अस्पताल भोपाल में 9 मरीज, सीएचसीसी उदयपुरा में 7 मरीज, एम्स भोपाल में 26 मरीज, जीएमसी भोपाल में 5 मरीज तथा मेडिकल कॉलेज सागर में एक मरीज भर्ती हैं। बरेली में 4 मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया है तथा एक मरीज होम आइसोलेशन में है। इंडियन चौराहे स्थित कोविड केयर सेंटर से गुरुवार सु...

कटंगा की गुमटियाँ हटीं तो वहाँ रेत और डस्ट बिकने लगी, लाखों रुपयों से बनाया गया था फुटपाथ

Image
नगर निगम की कटंगा स्थित जिस भूमि पर केन्ट बोर्ड ने गुमटियाँ बनाकर बेच दी थीं वह जगह बड़ी मुश्किल से खाली कराई गई और स्मार्ट सिटी ने आनन-फानन में यहाँ फुटपाथ भी बना दिया था। अधिकारियों का कहना था कि इससे यहाँ दोबारा कब्जा नहीं होगा लेकिन इन दिनों यहाँ रेत, गिट्टी और डस्ट बेची जा रही है। सरेराह सरकारी भूमि पर इस प्रकार कब्जा कर व्यावसायिक उपयोग हो रहा है लेकिन किसी ने इस तरफ देखने तक की जुर्रत नहीं समझी। कटंगा तिराहे से सदर की ओर जाने पर लोक निर्माण विभाग की बाउंड्री से लगकर ही पहले गुमटियों का निर्माण हुआ था। इस मामले में उच्चस्तरीय शिकायतें हुईं और मामला न्यायालय तक पहुँचा जिसके बाद गुमटियों को केन्ट बोर्ड ने खुद ही हटवाया था। जगह खाली होने के बाद यहाँ ठेले और टपरे खड़े होने लगे थे जिसके बाद फिर से सड़क पर जाम लगने लगा था। इसे देखते हुए नगर निगम स्मार्ट सिटी की ओर से यहाँ फुटपाथ बनाया गया था ताकि कब्जे न हों और लोगों को वाॅकिंग के लिए एक जगह मिल जाए। कुछ दिनों से इसी फुटपाथ पर रेत, गिट्टी और डस्ट का कारोबार हो रहा है। कई डम्पर मटेरियल यहाँ गिराया गया है और दिन भर बिक्री होती रहती है।...

गंजबाजार और चूड़ी बाजार में अंदर नहीं जा सकेंगे वाहन, 14 दुकानदारों के पुलिस ने बनाए चालान

Image
कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की खास नजर शहर के गंज बाजार और चूड़ी बाजार पर है। सबसे अधिक संकरी सड़कें यहां होने से भीड़ अधिक जमा हो जाती है। चूड़ी बाजार में तो एक ही परिवार के पांच लोग कोरोना पॉजिटिव भी मिल चुके हैं। इसको लेकर वहां भीड़ जमा न हो इसका प्रबंध शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार से यहां बेरीकेड्स लगाकर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी। इस बाजार में लोग पैदल ही प्रवेश कर पाएंगे। इससे वहां जाम की स्थिति न बनें। टीआई जगदीशसिंह सिद्धु ने बताया कि गुरुवार को सड़कों पर राखी की दुकानें लगाने वाले 14 दुकानदारों के 200-200 रुपए के चालान बनाकर उनकी दुकानें हटवाईं गईं। मास्क न पहनने वाले और सड़क पर दुकानें लगाने वाले लोग शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर नाराज दुकानदार कलेक्टर पास भी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। अलग-अलग नियम शहर के लखन चक्रवर्ती का कहना है कि हमारे विरोध इस बात को लेकर है कि जब चूड़ी बाजार में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद भी वहां की सभी दुकानें खुली हुई हैं। तो गंज बाजार में गरीब लोगों को अनावश्यक परेशान क्यों किया जा रहा है। पुलिस और प्...

कटंगा के अवैध होर्डिंग्स हटाने की कार्रवाई ठंडी पड़ी : गायब हो गई फाइल

Image
मध्यप्रदेश होर्डिंग नीति पर नेताओं की चापलूसी भारी पड़ती नजर आ रही है। यही वजह है कि कटंगा के अवैध होर्डिंग्स हटते-हटते रह गये। केंट बोर्ड ने नगर निगम के सवालों का जवाब तो दे दिया मगर उसके बाद क्या हुआ? यह खुद सवालों के घेरे में है! जो नगर निगम मध्यप्रदेश की होर्डिंग नीति 2017 की दुहाई देकर अवैध होर्डिंग्स को उखाड़ फेंकने का दावा ठोंक रहा था, अब उसी होर्डिंग नीति का पालन करने से मुँह मोड़ा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि होर्डिंग माफिया की काली करतूतों को खादी की सफेद चादर से ढक दिया गया है। जिन नेताओं के बर्थ-डे, नियुक्तियों और आयोजनों पर होर्डिंग माफिया मुफ्त में प्रचार-प्रसार करते आ रहा था, वही नेता अब होर्डिंग माफिया के लिये ढाल बनकर खड़े हो गये हैं। एक ओर नगर निगम राजस्व की कमी का रोना रोता है तो दूसरी ओर राजस्व वसूली का मजाक उड़ाने वालों की तरफ से आँखें मूँद लेता है। होर्डिंग माफिया के आगे घुटनाटेक हो चुके नगर निगम की हकीकत बयाँ करती डीबी स्टार की रिपोर्ट। मध्यप्रदेश सरकार की होर्डिंग नीति 2017 का मजाक उड़ा रहे कटंगा के अवैध होर्डिंग्स को हटाने में नगर निगम अधिकारियों के हाथ ...

दोपहर से शाम तक चार बार हल्की बारिश, दिनभर में केवल आधा इंच

Image
शहर में गुरुवार को दोपहर से लेकर शाम तक चार बार हल्की बारिश ने भिगोया लेकिन फिर भी बारिश का आंकड़ा केवल आधा इंच ही रहा। हालांकि अच्छी खबर यह है कि 3-4 अगस्त से शहर सहित जिले में अच्छी बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए थे। दोपहर 1.30 बजे बूंदाबांदी के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई लेकिन 10 मिनट बाद ही बारिश रुक गई। हालांकि कुछ देर बाद ही फिर से बारिश शुरू हो गई लेकिन इस बार बारिश के बाद धूप निकल आई। इसी तरह दोपहर से लेकर शाम तक चार बार हल्की बारिश हुई। देवास रोड, इंदौर रोड, फ्रीगंज, देवासगेट, गोपाल मंदिर सहित शहर के अधिकांश इलाकों में इस दौरान बारिश हुई। शाम 5 बजे धूप के बीच बारिश होने का नजारा रहा। गुरुवार को दिन का तापमान 33.2 डिग्री व रात का तापमान 23.8 डिग्री रहा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hTqxLW via IFTTT

खाद की कालाबाजारी करने वाले 2 सहकारी समिति प्रबंधक और तीन कर्मचारी पद मुक्त

Image
यूरिया और डीएपी की एक-एक बोरी के लिए किसानों को लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है, तो वहीं दूसरी और खाद की कालाबाजारी हो रही है। ऐसा ही एक मामला बरेली में आया है। जहां से एक निजी खाद विक्रेता और डूमर सोयायटी द्वारा सैकड़ों बोरी यूरिया ट्रकों से छिंदवाड़ा रवाना कर दिया। यह खाद जिले से बाहर भी पहुंच गया लेकिन 12 जुलाई को पिपरिया में ट्रक जब्त कर लिए गए। उसके बाद इस मामले की जांच शुरू हुई। जांच के बाद बरेली की डूमर और घाट पिपरिया सोसायटी के प्रबंध सहित तीन कर्मचारी दोषी पाए गए। जांच के बाद कलेक्टर उमाशंकर भार्गव द्वारा दोषियों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं। वहीं डूमर सोसायटी प्रबंधक कमलेश शर्मा और घाट पिपरिया समिति के प्रबंधक भास्कर शर्मा सहित कर्मचारी सुनील बाडीवा, मनीष सोनी, नीलेश शर्मा को जिला सहकारी बैंक के सीईओ एनयू सिद्धकी द्वारा पदमुक्त कर दिया है। इन दिनों जिले में खरीफ की बोवनी का काम तेजी से चल रहा है। जिले के किसान खाद के लिए जगह-जगह भटक रहे हैं तो वहीं जिले की सहकारी समितियां खाद की कालाबाजारी करके उनकी परेशानी को और बढ़ा रहे हैं। यूरिया की 267.50 की बोरी 320 रुपए में ...

पर्यटन विकास निगम की उज्जयिनी होटल भी अब क्वारेंटाइन सेंटर

Image
क्वारेंटाइन सेंटर के रूप में अब मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम की उज्जयिनी होटल भी शामिल होने जा रही है। इच्छुक व्यक्ति शुल्क जमा कर 7 से 14 दिन तक यहां रह सकेंगे। मप्र पर्यटन के अपर मुख्य सचिव आईसीपी केशरी ने बताया प्रबंधन ने निगम की पांच होटल्स को क्वारेंटाइन सेंटर के रूप में स्थापित करने का फ़ैसला लिया है। इसी कड़ी में भोपाल की होटल लेकव्यू, अशोका, जबलपुर की कलचुरी रेसीडेंसी, ग्वालियर की तानसेन रेसीडेंसी, उज्जैन की उज्जैयिनी होटल एवं रीवा की विंध्या रिट्रीट को क्वारेंटाइन सेंटर बनाया जा रहा है। इनमें रहने के लिए 7 से 14 दिन की अवधि में खान-पान एवं ठहरने के लिए सुविधा सशुल्क उपलब्ध होगी। विदेशों से स्वदेश वा‍पस आने वाले तथा प्रदेश के बाहर से भी आने वाले व्यक्तियों/यात्रियों को भी इन सेंटर्स में रखा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 18002337777 पर संपर्क किया जा सकता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30cebs5 via IFTTT

तीन अगस्त को राखी, 2 को संडे पूर्ण लाॅकडाउन रहेगा

Image
तीन अगस्त को रक्षाबंधन है। इसके एक दिन पहले रविवार होने से जिले में पूर्ण लाॅकडाउन रहेगा, जिसे लेकर जिला प्रशासन ने गुरुवार को ही स्थिति स्पष्ट कर दी है ताकि लोग इस भ्रम में न रहे कि सोमवार को आ रहे पर्व के लिए खरीदारी रविवार को कर ली जाएगी। हालांकि इधर इन तमाम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद लोग अभी से ही बाजारों में पर्व से जुड़ी खरीदारी की तैयारी में जुट गए हैं। बाजार में सामान्य दिनों की अपेक्षा अभी थोड़ी ज्यादा भीड़ दिखाई दे रही है। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से कलेक्टर आशीष सिंह ने धारा-144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर रखे हैं, जिसके तहत प्रत्येक रविवार को जिला उज्जैन में नगर निगम सीमा क्षेत्र, नगर पालिका, नगर परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्र में संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। ये लाॅकडाउन सोमवार सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। इस अवधि में सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। मॉर्निंग वॉक भी पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही सभी किराना, फल, सब्जी आदि की दुकानें भी नहीं खुल सकेंगी। उपरोक्त प्रतिबंध इमरजेंसी चिकित्सा, इमरजेंसी ड्यूटी, मेडिकल दुकान, अस्पताल, दूध...

पांच जगह कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाएंगे चकोर पार्क में अब प्रवेश पर 15 रु. शुल्क

Image
शहर में पांच जगह पर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे। चकोर पार्क में प्रवेश के लिए अब 15 रुपए देने होंगे। इसके अलावा छत्रीचौक की पानी की टंकी के साथ डिस्पेंसरी को भी तोड़ा जाएगा। इन प्रस्तावों को नगर निगम में गुरुवार को हुए साधारण सम्मेलन में स्वीकृति मिल गई। इसमें वर्ष 2020-21 का बजट भी पारित हुआ। सम्मेलन में 75 मुख्य प्रस्तावों के साथ 18 अतिरिक्त प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। सुबह 11.30 बजे से शुरू हुआ सम्मेलन शाम 7 बजे तक चला।महापौर मीना जोनवाल ने बजट पढ़ा। अध्यक्षता सभापति सोनू गेहलोत ने की। शुरुआत प्रश्नोत्तरों से हुई। वार्ड 1 के पार्षद संजय कोरट ने कहा- वार्ड नं. 37 में जिम का सामान गायब हो गया है। पार्षद प्रेमलता बैंडवाल बोली-वार्ड के लोग हम पर चोरी का इल्जाम लगाते हैं। सम्मेलन के आखिरी में सहायक आयुक्त सुबोध जैन ने कहा-सामान मिल गया है। पार्षद संतोष व्यास ने पार्श्वनाथ सिटी के डेवलपर्स और निगम अफसरों पर एफआईआर की बात उठाई। उन्होंने कहा-कॉलोनी में अब तब ट्रांसफार्मर नहीं है। सभापति ने इसके लिए एक करोड़ रुपए का प्रावधान रखा। सांसद प्रतिनिधि शिवेंद्र तिवारी बोले-पार्श्वनाथ सिटी चार स...