Posts

Showing posts from September, 2020

सोयाबीन की फसल काटने की बात पर कुल्हाड़ी से हमला, घायल इंदौर रेफर, छह पर प्रकरण दर्ज

Image
हार्वेस्टर मशीन से खेत की सोयाबीन आधी काटने की बात को लेकर हुए विवाद में छह लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर कुल्हाड़ी से पांव पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे इंदौर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार नामली थाना क्षेत्र के ग्राम पलसोड़ा निवासी भरतलाल पिता मोहनलाल राठौड़ (45) को घायल अवस्था में बुधवार सुबह जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर होने पर इंदौर रेफर कर दिया गया। घायल भरतलाल ने बताया कि एक सप्ताह पहले उसने गांव के ही कैलाश से खेत में सोयाबीन हार्वेस्टर मशीन से कटवाई थी। उस दौरान उसने आधी ही सोयाबीन काटी थी व बाद में काटने की बात कही, लेकिन उसने नहीं काटी। मंगलवार रात को बारिश आने के कारण सोयाबीन खराब हो गई। इसी बात को लेकर बुधवार सुबह गांव के बस स्टैंड चौराहे पर भरतलाल और कैलाश के बीच कहासुनी होने लगी थी। इसके चलते कैलाश ने साथी धर्मेंद्र, सुरेश, भेरू, रामचंद्र, लखन ने कुल्हाड़ी, लोहे के पाइप व पत्थर से हमला कर दिया। भरतलाल ने बताया आरोपी सुरेश ने कुल्हाड़ी से पैर पर हमला कर दिया। हमले में भरतलाल के सिर व पैर में गंभीर चोट...

गमी में जा रहे परिवार को बस की टक्कर, 3 घायल

Image
परिवार में गमी होने पर इंदौर से कार में सवार होकर शिवगढ़ जा रहे एक परिवार को निजी यात्री बस ड्राइवर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आईं। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कालाखेत में बीके यादव ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 13 पी 0416 के ड्राइवर ने एक कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार में सवार इंदौर निवासी जय उनके पिता मनोहर व मां रीना बाई परिहार को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था और बस रोड से नीचे उतर गई थी। बताया जाता है कि कार में सवार परिहार परिवार शिवगढ़ में गमी होने पर उसमें शामिल होने के लिए आए थे। वहीं बस उज्जैन की ओर जा रही थी। पुलिस ने बस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया :- जांच कर रहे टीआई आर एस भाभोर ने बताया कि ओवरटेक के दौरान दुर्घटना हुई है। घायल जय परिहार की रिपोर्ट पर बस ड्राइवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। बस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Family collided with bus, 3 injured ...

दो निजी अस्पतालों में कल से शुरू हो सकता है पॉजिटिव मरीजों का इलाज

Image
निजी अस्पताल की मनमानी पर चले प्रशासनिक डंडे का असर बुधवार से ही दिखने लगा है। शहर के दो अस्पताल कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए राजी हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक अस्पताल 2 अक्टूबर से ही मरीजों को भर्ती करना भी शुरू कर सकते हैं। हालांकि, अन्य निजी अस्पताल अभी खुलकर सामने नहीं आए हैं। अब गुरुवार को डॉक्टर कलेक्टर से मुलाकात करेंगे। यहां अस्पतालवार बेड की जानकारी दी जाएगी। इधर, रतलाम के निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों का इलाज नहीं होने को लेकर बुधवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव मो. सुलेमान ने भी नाराजगी जता दी है। रतलाम में अब तक एक भी निजी अस्पताल कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए तैयार नहीं था। इस मनमानी पर मंगलवार को प्रशासन सख्त हो गया था। सभी अस्पतालों में 40 प्रतिशत बेड पॉजिटिव मरीजों के लिए आरक्षित करने का फरमान भी जारी कर दिया था। आदेश के एक दिन बाद शहर के दो निजी अस्पताल इलाज को तैयार हो गए हैं। दोनों अस्पताल 20 बेड के साथ शुरू होंगे। अस्पताल में 2 अक्टूबर से मरीजों को भर्ती भी किया जाएगा। गुरुवार को कलेक्टर के साथ मीटिंग होना है, इसमें दोनों ही अस्पताल इलाज शुरू करने की जानकारी दे...

हमें मिले 363/500, क्योंकि नहीं छुड़ा पाए गंदगी का दाग, 8वें नंबर पर रहे

Image
जनवरी में हुई सफाई की मुख्य परीक्षा में अच्छे नंबर लाने वाला हमारा शहर अगस्त में चले गंदगी भारत छोड़ो अभियान में पिछड़ गया। अभियान 16 से 31 अगस्त तक चला था। यह 500 अंक का था। हमारे शहर को सिर्फ 363 अंक मिले। विशेष सफाई के बावजूद नगर निगम (एक से पांच लाख जनसंख्या वाली) बमुश्किल प्रदेश की 11 नगरीय निकायों में 8वें नंबर पर अा पाया है। जिले के अन्य निकायों में से सैलाना की पोजीशन अच्छी रही। 25 हजार से एक लाख की आबादी वाले प्रदेश की 94 निकाय में सैलाना 470 स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर रहा। उधर 2 अक्टूबर से फिर नई तैयारी शुरू हो गई है। इस दिन सरकार स्वच्छता के 6 साल बेमिसाल कार्यक्रम करेगी। वेबिनार से होने वाले कार्यक्रम में मंत्री हरदीप सिंह पूरी शामिल होंगे। अगस्त में ही मिला अवाॅर्ड : स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के लिए जनवरी में हुई परीक्षा का परिणाम 20 अगस्त यानी गंदगी भारत छोड़ो अभियान के दौरान ही आया था। इसमें रतलाम को बेस्ट स्माल सिटी इन सिटीजन फीडबैक अवाॅर्ड मिला था। ओवरऑल रैंक 49 रही थी। ऐसे पिछड़ा हमारा शहर पहली थीम- अभियान का शुभारंभ (16 से 18 अगस्त तक) क्या हुआ- जोरदार तरीके से हुआ न...

मकान का ताला तोड़ कर पांच लाख रुपए मांगने वाले आरोपी को जेल

Image
टीचर्स कॉलोनी स्थित एक मकान के खाली पड़े कमरे का ताला तोड़ कर मकान मालिक से पांच लाख रुपए मांगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। मामले में दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने फरियादी प्रवीण कुमार पिता सुजानमल तलेरा नवासी धानमंडी की रिपोर्ट पर सुनीता पति पूनमचंद बाली निवासी हरिजन बस्ती, गब्बू पिता मधु पटेल निवासी पटेल कॉलोनी और हर्ष पिता सुनील शर्मा निवासी अमृत सागर कॉलोनी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। प्रकरण में पुलिस ने आरोपी गब्बू पटेल को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। टीआई मुकेश सस्तिया ने बताया कि प्रकरण में फरार चल रही सुनीता और सुनील शर्मा की तलाश की जा रही है। यह था मामला प्रवीण कुमार धानमंडी निवासी होकर माणकचौक में किराना दुकान है। उसके बेटे नितेश तलेरा के नाम से टीचर्स कॉलोनी में मकान है। इसमें पांच कमरे हैं इनमें से एक किराये पर दे रखा है और चार पर ताले लगे हुए हैं। प्रवीण कुमार ने गत रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 ...

बड़ी कार्रवाई के लिए पहुंची टीम, नहीं मिली सफलता

Image
क्षेत्र में बड़े स्तर पर सट्टा व जुआ, चलने की जानकारी और शिकायतें मिल रही थीं। इस पर एसपी गौरव तिवारी के निर्देश पर बुधवार को आईपीएस विनोद मीणा टीम के साथ सिविल ड्रेस में संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी, लेकिन उन्हें किसी भी प्रकार की सफलता नहीं मिली। उत्कृष्ट विद्यालय के सामने केशुराम लक्षकार को सट्टा लिखते हुए पकड़ा और उसके कब्जे से 270 नकदी व सट्टा उपकरण जब्त किए। टीआई के एल पटेल ने बताया कसट्टे वालों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3imAelI via IFTTT

बिना अनुमति संपत्ति पर प्रचार तो हो सकती है एफआईआर

Image
|विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए होने वाली चुनावी सभाएं जिले में 17 स्थानों पर हो सकेंगी। इनमें से 12 स्थान ग्वालियर शहर और 5 स्थान डबरा में तय किए गए हैं। इन सभाओं में कोविड नियमों का पालन कराने के लिए प्रत्याशी और उनके समर्थकों की जिम्मेदारी रहेगी। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सभा की अनुमति पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत पर मिलेगी। अनुमति बिना पूर्व सूचना के किसी भी समय निरस्त की जा सकेगी। साथ ही सभा के आयोजकों को अनिवार्यत: इस बात का पालन करना होगा कि वह सभा में विघ्न डालने वाले या अव्यवस्था फैलाने वाले लोगों से स्वयं न निपटें, बल्कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सहायता प्राप्त करें। इसके अलावा कलेक्टर श्री सिंह ने संपत्ति विरूपण को लेकर भी आदेश जारी किए हैं कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान विभिन्न राजनैतिक दल या चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी या विज्ञापन के लिए किसी भी शासकीय अशासकीय सम्पत्ति को संबंधित विभाग या भवन स्वामी की अनुमति के बिना विरूपित करना प्रतिबंधित रहेगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n70pk0...

हिंदुओं की आस्था को पददलित करने वाली ताकतों की शर्मनाक पराजय

Image
बाबरी विध्वंस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा सुबूत के अभाव में 32 नेताओं को बरी करने के फैसला उन ताकतों की शर्मनाक पराजय है, जो आजादी के बाद से ही लगातार हिंदुओं की अस्थाआंें को पददलित करते आ रहे हैं। यह बात पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने बुधवार को दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान कही। उक्त मामले में आरोपी रहे श्री पवैया ने कहा कि जिस तरह से राम मंदिर के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक था, उसी तरह विशेष अदालत का फैसला भी ऐतिहासिक और स्वागत योग्य है। श्री पवैया ने कहा कि मैं भारत की न्याय प्रणाली को नमन करता हूं। सारी दुनियां के सामने 28 वर्षों से हिंदू नेताओंं को बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी। कांग्रेस की तत्कालीन केंद्र सरकार के इशारे पर जिन कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर षड़यंत्र रचा गया था, वह धाराशायी हो गया। अदालत ने आज स्पष्ट कहा कि छह दिसंबर 1992 की घटना नियोजित षड़यंत्र नहीं था। यह सबकुछ अचानक हुआ। श्री पवैया ने कहा कि रामजन्म भूमि आंदोलन भारत का अब तक का सबसे व्यापक अहिंसात्मक आंदोलन था। लेकिन ये मैं आज भी कहता हूं कि छह दिसंबर को भी जो भी हुआ वह देश के ल...

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया को भाजपा ने छत्री और कांग्रेस ने नदी गेट पर दी पुष्पांजलि

Image
पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने का असर बुधवार को दिवंगत माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि के कार्यक्रमों पर भी देखने को मिला। पिछले कई वर्षों से कांग्रेस द्वारा प्रभात फेरी निकालकर कटोराताल स्थित छत्री में दिवंगत माधवराव को पुष्पांजलि दी जाती थी, लेकिन इस बार कांग्रेस ने प्रभात फेरी और पुष्पांजलि कार्यक्रम को नदी गेट चौराहे पर स्थित माधवराव सिंधिया की प्रतिमा तक सीमित रखा। इस मौके पर पार्टी के शहर अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि माधवराव सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी की सेवा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। वे हर कांग्रेस नेता के दिल में हमेशा जिंदा रहेंगे। कांग्रेस द्वारा छत्री पर काेई कार्यक्रम भी नहीं रखा गया। इस दौरान पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव, सतीश सिकरवार, चंद्रमोहन नागौरी, आनंद शर्मा, अशोक प्रेमी, हेवरन कंषाना आदि मौजूद थे। वहीं सिंधिया समर्थकों ने छत्री पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें भजन संध्या भी हुई। शहर के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर माधवराव सिंधिया को पुष्पांजलि दी। केंद्रीय मंत्री संजय राव धोत्रे, सांसद विवेक...

नवरात्र : सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी घटस्थापना, 9 में से 7 दिन विशेष संयोग, बाजार में आएगी रौनक

Image
नवरात्र में इस बार घट स्थापना सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी। इसके साथ ही नवरात्र के 9 दिन में से 7 दिन सर्वार्थ सिद्धि, रवि सिद्धि, द्विपुष्कर और सौभाग्य योग बनेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार यह योग लोगों को नई वस्तु खरीदने, गृह प्रवेश करने, रिश्ते तय करने के मामले में शुभ फल देने वाले होंगे। इसके अलावा इस दौरान प्रमुख ग्रहों के मार्गी चलने से लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस बार 17 अक्टूबर को नवरात्रि घट स्थापना सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी। इसके बाद भी 6 दिन अलग-अलग विशेष संयोग रहेंगे और यह लोगों के द्वारा नए कार्य शुरू करने में शुभकारी होंगे। नवरात्र 25 अक्टूबर तक चलेंगे। गृह प्रवेश, मांगलिक कार्य, वस्तुओं की खरीदारी सभी के लिए शुभ सर्वार्थ सिद्धि योग : 17 अक्टूबर को घटस्थापना सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी, इसके बाद 19,23,24 अक्टूबर को भी सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। इस योग में मनोकामना से जप भक्ति करते हैं तो पूर्ण फल मिलता है। इसके साथ ही इस योग में गृह प्रवेश, व्यापार मुहुर्त, मकान की नींव डालने, विवाह संबंध तय करने के लिए शुभ रहता है और पूर्ण फल की प्राप्ति होती है। रवि सिद्धि योग :...

आनंद नगर में चल रहा था सेक्स रैकेट दो महिलाएं और दो पुरुष पकड़े गए

Image
बहोड़ापुर के आनंद नगर इलाके में पुलिस ने एक घर में चल रहा सेक्स रैकेट पकड़ा है। सीएसपी ग्वालियर नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि सूुचना मिलने पर बहोड़ापुर थाना टीआई प्रशांत यादव के नेतृत्व में बनी टीम में शामिल एक सिपाही को ग्राहक बनाकर भेजा गया। गतििवधियां संदिग्ध होने पर वहां पहुंचे सिपाही ने एसएमएस कर पुलिस फोर्स को बुला लिया। तलाशी में यहां एक कमरे से संदिग्ध हालत में दो महिलाएं और दो पुरुष मिले। पुलिस ने सूरज गोस्वामी निवासी नदीपार टाल और रूपेश शर्मा निवासी चंदन नगर को गिरफ्तार कर चारों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Skqg9L via IFTTT

युवती ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा जीवन में कभी खुशी होती है कभी गम

Image
बहोड़ापुर निवासी एक 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन युवती ने सुसाइड नोट लिखा है। इसमंे उसने लिखा कि जीवन में कभी खुशी होती है कभी गम होता है। मैं अपनी मर्जी से अपनी जान दे रही हूं। इसके लिए किसी को दोष न दिया जाए और किसी को परेशान न किया जाए। प्रारंभिक पड़ताल में पुलिस को पता लगा है कि युवती के पिता की कुछ महीने पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इससे वह परेशान थी। उसे पिता की जगह अनुकंपा नौकरी भी मिलने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही उसने आत्महत्या कर ली। टीआई बहोड़ापुर प्रशांत यादव ने बताया कि बहोड़ापुर निवासी राधेश्याम माहौर राजा मानसिंह संगीत विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। करीब चार महीने पहले उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उनकी इकलौती बेटी कनिष्का(19) की अनुकंपा नियुक्ति होने वाली थी। मंगलवार रात को वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। इसी दौरान उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर बहोड़ापुर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली तो सुसाइड नोट मिला। इधर... फर्नीचर कारोबारी ने फांसी लगाई मूल रूप से दतिया का रहने वाला सं...

घराें और हाेटलों से निकला काेविड वेस्ट सड़क पर, बढ़ते हाेम आइसोलेशन के बीच नगर निगम की लापरवाही, राेजाना निकल रहा 10 टन कचरा

Image
शहर में संक्रमित लाेगाें के घराें और अस्प्तालाें से संबद्ध हाेटलाेें से निकलने वाले मेडिकल और काेविड वेस्ट को सड़काें के किनारे फेंका जा रहा है। निजी अस्पतालाें से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट काे भी इंसीनरेटर वाहन को नहीं दिया जा रहा है। इस कचरे काे सड़क किनारे या सार्वजनिक स्थानाें पर फेंके जाने के कारण शहर में संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। दरअसल, शहर में होम आइसोलेट मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इन घराें से मेडिकल वेस्ट काे एकत्रित करने के लिए नगर निगम काे कचरा वाहन भेजना था, लेकिन ऐसा नहीं हाे रहा है। राेज शहर में करीब 10 टन मेडिकल वेस्ट निकल रहा है, लेकिन निगम की गाड़ी नहीं पहुंचने के कारण संक्रमित लाेग और उनके परिजन घर के नजदीक के ठियाें पर खुले में कचरा डाल रहे हैं। गत 14 अप्रैल से अभी तक 24862 किलो मेडिकल वेस्ट निकल चुका है। इसे आंतरी के प्लांट पर नष्ट करने का दावा स्वास्थ्य विभाग ने किया है। गौरतलब है कि अभी तक संस्थागत 7470 लोग संस्थागत और 72753 लाेग होम क्वारेंटाइन हाे चुके हैं। जानिए...शहर में कहां-कहां डाला जा रहा मेडिकल वेस्ट कैंसर पहाड़ी: शिवपुरी लिंक रोड का रास्ता सुनस...

युवक की मौत के बाद परिजनों ने डाॅक्टराें को पीटा, गुस्साए डॉक्टरों ने उनकी गाड़ियां पलट दीं

Image
जेएएच में हादसे में घायल होकर पहुंचे युवक की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजन ने डॉक्टरों की पिटाई कर दी। इसके जवाब में डॉक्टरों ने उनकी गाड़ियां पलट दीं। बानमोर के पास सड़क हादसे में घायल हुए मुरैना के पप्पू गुर्जर(32) को लेकर परिजन बुधवार को जेएएच पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे गुससाए परिजन ने ओपीडी से ट्रॉमा सेंटर जा रहे जूनियर डॉक्टर देवेंद्र शर्मा की मारपीट करना शुरू कर दी। वे जान बचाकर एक कमरे में घुस गए। इसके बाद परिजनों ने वहां मौजूद तीन अन्य डॉक्टरों की भी पिटाई कर दी और वहां से चले गए। सूचना मिलते ही अन्य मेडिकल स्टूडेंट वहां पहुंच गए। वहां उन्हें मारपीट करने वाले नहीं मिले तो उन्होंने वहां खड़ीं कारों के शीशे तोड़ दिए और कार पलट दी। हंगामे के बाद अस्पताल अधीक्षक के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचा और अपनी निगरानी में युवक के शव का पीएम कराकर रवाना किया। डॉ. शर्मा का कहना है कि वह तो सिर्फ वहां से गुजर रहे थे, लेकिन मृतक के परिजनों ने हमला कर दिया। कंपू थाना पुलिस ने जूनियर डॉक्टर की शिकायत पर जीतू गुर्जर, एदल गुर्जर व तीन अन्य के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, ...

सांवेर को संवारने के वादों के बीच मुद्दे सिर्फ तीन: जल, फसल और दलबदल; दोनों प्रमुख दलों के बीच प्रतिष्ठा की सबसे बड़ी लड़ाई

Image
(मुकेश माथुर) जल और फसल... सांवेर को संवारने का सपना दिखा रहे दोनों मुख्य प्रत्याशी इन पर खूब बात कर रहे हैं। इधर, जिन्हें वे दिन के उजाले में ये सपने दिखा रहे हैं...। आम लोग। वे जल, फसल नहीं ‘दलबदल’ की बात छेड़ आनंद ले रहे हैं। उन्हें भी पता है। सपना तो सपना ही है। प्रत्याशी की खिंचाई करने का मौका जरूर अपना है। इंदौर जब कोरोना की आफत झेल रहा है तब जिले के सांवेर में चुनाव का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। निपानिया जैसे बायपास के इस तरफ के इलाके छोड़ दीजिए। शहर की 20 प्रतिशत नई टाउनशिप वाले इस शहरी इलाके में लोग अपार्टमेंट्स में सिमटे हैं। लेकिन बायपास पार गांवों में जाएं या उज्जैन मार्ग पर बढ़ें तो चुनाव की चर्चा है। 19 सितंबर को मुख्यमंत्री ने 178 गांवों के लिए 2398 करोड़ रुपए की नर्मदा योजना का भूमिपूजन किया। किसी भी क्षेत्र में वोट हासिल करने की यह कम कीमत नहीं है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के सबसे करीबी तुलसी सिलावट की जीत प्रतिष्ठा का प्रश्न जो है। लेकिन, अर्जुन बड़ौदा गांव में कमलनाथ ने हथेली में सोयाबीन लेकर मुद्दा जल से फसल की तरफ मोड़ दिया। कहा- शिवराज मांग कर रहे थे कि किसानों को 40 ...

पहले रोज 106 क्विंटल बिकते थे गरम मसाले और सूखे मेवे अब 286 क्विंटल की खपत

Image
कोरोनाकाल में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लोग गरम मसालों में कालीमिर्च, दालचीनी, लौंग, आंवला, सूखे मेवों में बादाम, अखरोट, खजूर, किशमिश का अधिक सेवन कर रहे हैं। यही कारण है कि इनकी खपत में भी इजाफा हुआ है। सूखे मेवे के कारोबारी मनीष जैन के अनुसार लॉकडाउन से पहले चुनिंदा गरम मसालों और सूखे मेवों की बिक्री 106 क्विंटल रोजाना हुआ करती थी जो अब बढ़कर 286 क्विंटल पहुंच गई है। इसी तरह फलों की खपत 260 क्विंटल से बढ़कर 650 पर पहुंच गई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30nTObc via IFTTT

काेराेना काल में भी नवाचार करके आत्मनिर्भर बने युवा

Image
लॉकडाउन में जब लोग घर बैठे थे, तब शहर के कुछ ऐसे भी युवा हैं जो नवाचार कर रहे थे। इसके लिए कुछ ने अपनी जॉब छोड़ी तो कुछ कॉलेज से पास आउट होने के बाद सीधे नवाचार करने में लग गए। परिणाम यह हुआ कि कोरोना काल में ये युवा न केवल आत्मनिर्भर बन गए बल्कि उनके नवाचार का फायदा आम लोगों को भी मिल रहा है। आज हम आपको शहर के ऐसे ही युवाओं की कहानियां बताने जा रहे हैं। प्रस्तुत है रिपोर्ट... कागज की पेंसिल बनाते थे, अब कोविड-19 सैंपल कलेक्शन चेंबर बना दिए फलित गोयल, आरजेआईटी से एमटेक कर रहे महज 23 साल के फलित गोयल ने पर्यावरण बचाने के उद्देश्य से 2 साल पहले अखबारी कागज से पेंसिल बनाने की शुरुआत की थी। अब वे हर महीने 30 हजार पेंसिल बना रहे हैं और इसकी मशीन भी घर पर ही बनाई। मार्च-2020 में कोरोना आया तो फलित ने दो नवाचार और किए। बकौल फलित, कोरोना के सैंपल लेने वाले डॉक्टर या संक्रमित होने की खबरें पढ़कर ऐसा कलेक्शन चेंबर बनाने का आइडिया आया, जिससे डॉक्टर सुरक्षित रहे। घर में एल्युमिनियम और ग्लास का उपयोग कर पहला चेंबर बनाया। चेंबर ऐसा है कि सैंपल लेने वाले व्यक्ति के केवल हाथ ही बाहर निकलते हैं। कीमत ...

उम्र 70 पार, बीपी-शुगर भी, वेंटीलेटर पर रहे, लेकिन अब पूरी तरह ठीक

Image
कोरोना संक्रमण के चलते शहर में अब तक 183 लोगों की मौत हो चुकी है। अगस्त में जहां 59 संक्रमितों का निधन हुआ वहीं सितंबर में यह आंकड़ा 100 को भी पार कर गया। मृतकों में अधिकांश वे संक्रमित थे, जिनकी आयु 65 या उससे अधिक थी। कोरोना वायरस की चपेट में आने से पहले वे शुगर, बीपी जैसे रोगों से लंबे समय से ग्रसित थे। लेकिन इस अवधि में कई ऐसे मरीज भी रहे, जो बहुत ही खराब स्थिति में अस्पताल पहुंचे। सांस लेने में परेशानी के कारण पहले ऑक्सीजन सपोर्ट, फिर बाईपेप मशीन (नान इंवेसिव वेंटीलेटर) पर भी रहे। इन तमाम जटिलताओं के बाद भी इन मरीजों ने संक्रमण को परास्त किया और स्वस्थ होकर घर लौटे। 6 दिन वेंटीलेटर पर रहे, अब अपने हाथ से खा रहे खाना एलएनआईपीई में कार्यरत 72 वर्षीय महेंद्र कौरव के फेफड़ों में इंफेक्शन था। सुपरस्पेशलिटी हास्पिटल में भर्ती कराया तो हाई फ्लो ऑक्सीजन देनी पड़ी। फिर भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें 6 दिन नाॅन इंवेसिव वेंटीलेटर पर रखा गया। 22 दिन अस्पताल में रहने के बाद वे 25 सितंबर को घर लौटे। अब वे खुद खाना खा रहे हैं। पत्नी विद्यादेवी कौरव ने बताया, लगभग 10 साल से वे दमा के मरी...

पीपल वाला की दो दुकानों और शक्ति डेयरी पर दबिश, घी, पनीर, तेल व 90 लीटर केरोसिन जब्त

Image
खाद्य सामग्री में मिलावट की लगातार शिकायतों के बाद तहसीलदार आरसी खतेड़िया की टीम ने शहर में तीन दुकानों पर दबिश दी। यहां से अमानक सामग्री की आशंका में घी, तेल, सेंव, पाम आइल के सैंपल लिए हैं। तालाब चौक स्थित दो सेंव दुकानों पर केरोसिन भी मिला है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने पंचनामा बनाया। तहसीलदार आरसी खतेड़िया ने बताया कि बुधवार को दोपहर 2 बजे शक्ति डेयरी में दबिश दी। यहां से घी व पनीर के सैंपल लिए। इसके अलावा पास ही संचालित शक्ति फूड जोन से घी व पनीर के सेंपल लिए हैं। यहां संचालक अश्विन घोड़े की उपस्थिति में पंचनामा बनाया है। इसके बाद तालाब चौक स्थित गौरीशंकर तोनगरे की पीपल वाला नमकीन पर कार्रवाई की। यहां गौरीशंकर तोनगरे की उपस्थिति में सेंव, तेल, बेसन व पाम आईल के सैंपल लिए हैं। ड्रम में भरा 50 लीटर केरोसिन भी जब्त किया है। पड़ोस ही रामनारायण नमकीन से संचालक शिवशंकर तोनगरे की उपस्थिति में 40 लीटर कोरोसिन, तेल, मिक्चर के सैंपल लिए हैं। कार्रवाई के बचने के लिए संचालकों ने कई तरह के बहाने भी बनाए। केरोसिन के बारे में बताया कि एक ग्राहक यहां रखकर गया है। इस पर तहसीलदार ने कहा कि लाओ कौन ग्...

मिशन कार्यालय का घेराव, नर्सिंग विद्यार्थियों ने नौकरी मांगी

Image
प्रदेश में कम्यूनिटी ऑफिसर के 3800 पदों के लिए नर्सिंग विद्यार्थियों को अयोग्य मानने के विरोध में पिछले दिनों भोपाल के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन(एनएचएम) कार्यालय का घेराव कर दिया। यहां नर्सिंग के विद्यार्थी राजरत्न रघुवंशी, गुंजन जोशी, मोहित निरोगे, निशांत मालवीया ने बताया कि सरकार हमारी भर्ती नहीं कर रही है। जबकि छह माह पहले ही नर्सिंग के विद्यार्थियों की भर्ती हुई थी। अब नियम में बदलाव करते हुए 6 माह के सर्टिफिकेट कोर्स पास ही योग्य है। यदि संसोधन नहीं हुआ तो आमरण अनशन करेंगे। विद्यार्थियों ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अफसर हमारी मांग नहीं मान रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Mission office surrounded, nursing students sought jobs from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Saq11c via IFTTT

जलावर्धन 60 व सीवरेज का 90% काम हुआ, कलेक्टर बोलीं- जल्द पूरा करें

Image
शहर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व 24 घंटे पेयजल आपूर्ति के लिए अमृत योजना में चल रहे कामों की कलेक्टर अनुग्रहा पी ने बुधवार को मैदानी हकीकत देखी। इंटेकवेल वाटर ट्रीटमेंट, सीवरेज ट्रीटमेंट व खुदाई के बाद सड़क मरम्मत के कामों की स्थिति जानी। इसके बाद दोनों निर्माण एजेंसियों की बैठक ली। अब तक जलावर्धन का 60 व सीवरेज का 90 प्रतिशत काम पूरा हुआ है।। एजेंसी कर्मचारी देरी के सवाल पर बोल नहीं पाए। उनसे अक्टूबर तक उनके काम के टारगेट की कार्ययोजना मांगी। उसका भी जवाब नहीं दे पाए। उन्हें 2 दिन की मोहलत देकर पेयजल सप्लाय व सीवरेज ट्रीटमेंट की समीक्षा के लिए 3 अक्टूबर को बैठक रखने को कहा। सड़क खुदाई व मरम्मत के कामों के कारण आमजन परेशान हैं। लोगों को परेशानी नहीं होना चाहिए। एक काम पूरा होने के बाद ही अगला हाथ में लेने को कहा गया है। एकसाथ खुदाई, पाईप बिछाना, कनेक्शन देना व रोड सुधार करने को कहा है। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर मिलिंद ढ़ोके, नपा सीएमओ प्रियंका पटेल, जल प्रभारी सरजू सांगले, प्रकाश चित्ते, कमलकांत जोशी सहित दोनों कंपनियों के प्रभारी इंचार्ज उपस्थित रहे। वाटर इंटेकवेल प्लांट : जरुरत से कम ...

अधूरे निर्माण से फिरा कचरा, गंदगी से फिसली शहर की रैंक

Image
देश की नंबर-1 नगरपालिका खरगोन की तीन माह बाद रैंकिंग फिसल गई है। पहले गंदगी भारत छोड़ो अभियान में प्रदेश के 16 जिलों में खरगोन नपा ने टाॅप-5 में जगह तो बना ली है लेकिन चौथे नंबर पर। 1 लाख से 5 लाख की जनसंख्या वाले प्रदेश के 16 नगरीय निकाय में चौथा स्थान मिला। नतीजों में पहले नंबर पर पीथमपुर, दूसरे पर गुना, तीसरे पर मंदसौर, चौथे पर खरगोन तथा पांचवें स्थान पर बैतूल नगरपालिका है। कोरोना संक्रमित कचरे का भंडारण और निपटान के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान तथा सूखे और गीले कचरे के पृथकीकरण के साथ सफाई के लिए चलाए जागरुकता अभियान में 500 में से 413 अंक मिले। 16 से 31 अगस्त तक गंदगी भारत छोड़ो अभियान पांच थीम पर चलाया गया था। इस थीम पर शहर में कार्य करके प्रतिदिन डेली रिपोर्टिंग भी करना थी। 5 थीम पर चला था अभियान थीम-1 : 16 से 18 अगस्त तक मलिन बस्तियों में जाकर स्वच्छता की शपथ, सफाई अभियान चलाना, शौचालयों का रखरखाव तथा लोगों को जागरूक करना था। थीम-2 : 19 से 21 अगस्त तक सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाना। थीम-3 : 22 से 24 अगस्त तक कोरोना कॉल में लोगों को मास्क पहनने के लिए ...

3 दावे-आपत्ति आए, एसडीएम ने तीनों खारिज किए, अब निवाली पंचायत बनेगी नगर परिषद

Image
निवाली के नगर परिषद बनने का रास्ता अब साफ हो गया है। वार्ड आरक्षण के बाद तीन दावे-आपत्ति आई थी। एसडीएम पानसेमल ने इन आपत्तियों को निरस्त कर दिया। 22 सितंबर को जनपद पंचायत में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया हुई थी। इसके बाद अफसरों ने दावे-आपत्ति के लिए 7 दिन का समय दिया था। वार्ड आरक्षण के दौरान ग्राम कुसमिया के लोगों ने नगर परिषद में शामिल न होने व वार्ड सुनियोजित नहीं करने की मांग की थी लेकिन एसडीएम ने इस आपत्ति को खारिज कर दिया है। अब जल्द ही नगर परिषद के गठन की अधिसूचना का प्रकाशन किया जाएगा। निवाली नगर परिषद को लेकर 22 सितंबर को जातिगत आरक्षण प्रक्रिया जनपद सभागृह में हुई थी। पानसेमल एसडीएम एसएस मुजाल्दा, सीएमओ शिवजी आर्य, तहसीलदार सहित जनप्रतिनिधियों व लोगों की मौजूदगी में प्रक्रिया की गई थी। इसमें 15 वार्ड आरक्षित किए गए थे। एसडीएम को निवाली, तलाव से तीन अलग-अलग दावे-आपत्ति पेश किए गए थे। इसमें वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया में कमी बताने के साथ नगर परिषद में शामिल नहीं होने व एक ही वार्ड में दो अलग-अलग रूप में एक ही नगर को करने पर तलाव के लोगों ने दावा-आपत्ति दर्ज कराई थी। जिसे एसडीएम प...

गांव में बिजली कनेक्शन नहीं, फिर भी थमाए बिल; ग्रामीणों ने बिजली कंपनी के आलाधिकारियों से शिकायत की

Image
बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय के पास बसे विलोहरा गांव में बिजली लाइन तक नहीं डाली वहां के लोगों को बिल थमाने का कारनामा कर दिखाया है। इस बात की शिकायत ग्रामीणों ने बिजली कंपनी के आलाधिकारियों से शिकायत की है। गौरतलब है कि विलोहरा गांव के ग्रामीण पिछले कई वर्ष से गांव में बिजली लाइन बिछाने की मांग बिजली कंपनी अधिकारियों से करते आ रहे हैं। उसके बाद भी अभी तक गांव में न तो बिजली खंभे लगाए गए और न ट्रांसफार्मर लगे। वर्तमान में ग्रामीण अंधेरे में रह रहे हैं। उसके बाद भी ग्रामीणों को बिजली कंपनी कर्मचारियों ने सितंबर माह का बिजली बिल दे दिया। स्व. केसर देवी शिक्षा प्रसार समिति अध्यक्ष प्रमोद राजावत ने बताया कि इस संबंध में मेरे द्वारा बिजली कंपनी अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कुछ नहीं हुआ। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फाइल फोटो from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mXpfmp via IFTTT

ओवर लोडिंग से चंबल पुल हुआ क्षतिग्रस्त, टेस्टिंग शुरू; चंबल पुल के कई स्प्रिंग खराब, कभी भी हो सकता है हादसा

Image
मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की सीमा को जोड़ने वाले भिंड इटावा रोड पर बरही के निकट स्थित चंबल नदी का पुल ओवर लोडिंग से दम निकल रहा है। पुल बहुत ही खतरनाक हालत में पहुंच गया है। ऐसे में इटावा सेतु निगम पुल की टेस्टिंग करा रहा है, जो कि पिछले पांच दिन से चल रही है और करीब 10 दिन और चलेगी। इसके बाद सेतु निगम केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय को इस पुल के संबंध में रिपोर्ट सौंपेगा। यहां बता दें कि नेशनल हाईवे-92 की भिंड इटावा रोड पर बरही के निकट स्थित चंबल पुल काफी जीर्णशीर्ण हालत में पहुंच गया है। बावजूद इस पर दिन भर सैकड़ों ओवर लोड वाहन गुजरते हैं। वहीं इटावा एआरटीओ और बढ़पुरा थाना पुलिस द्वारा यूपी सीमा में खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दिए जाने से इस पुल पर एक साथ कई ओवरलोड वाहन खड़े हो जाते हैं, जिससे पुल के पिलरों में दरारें आने लगी हैं। साथ ही उसकी स्प्रिंग और बेयरिंग भी खराब हो रही है, जिससे यह पुल कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकता है। ऐसे में इटावा सेतु निगम अब इस पुल की मुंबई की कैब कंपनी से टेस्टिंग करा रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त कंपनी पिछले पांच दिन से उक्त पुल की...

पहले अकड़ा दुकानदार, फिर माफी मांगी; फुटपाथ से सामान हटाने पर दुकानदार ने की नपा सीएमओ से अभद्रता

Image
शहर के मुख्य सदर बाजार में फुटपाथ पर सामान रखकर अतिक्रमण किए दुकानदारों पर नगरपालिका सख्त हो गई है। मंगलवार की सुबह नगरपालिका सीएमओ सुरेंद्र शर्मा स्वयं अमला लेकर सदर बाजार में फुटपाथ पर अतिक्रमण हटाने और बिना मास्क वालों पर कार्रवाई करने निकले। यहां उन्होंने जब एक दुकानदार पर फुटपाथ पर रखे सामान को देखकर जुर्माना लगाने की बात कही तो दुकानदार भड़क कर सीएमओ शर्मा से बोला कि सड़क क्या तुम्हारे बाप की है? इस पर सीएमओ ने पुलिस बुलाकर उनके खिलाफ कार्रवाई कराने की बात कही। हालांकि जब सीएमओ वहां से आगे चल दिए तो दुकानदार हाथ जोड़कर सीएमओ के पास आ गया और माफी मांगने लगा। ऐसे में सीएमओ ने भी उसे कुछ देर बाद माफ कर दिया। बताया जा रहा है कि सीएमओ से बहस करने वाले दुकानदार देवेंद्र जैन और प्रवीण जैन हैं। दरअसल सदर बाजार में कुछ लोग सड़क पर सामान रखकर सामान बेच रहे हैं। इस पर नपा सीएमओ सुरेंद्र शर्मा अपने अमले को लेकर मंगलवार की सुबह सदर बाजार पहुंचे। जहां उन्होंने न सिर्फ फुटपाथ और सड़क पर सामान रखकर बेच रहे लोगों पर 500-500 रुपए का जुर्माना लगाया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest H...

मनचला किशोरी को कर रहा था परेशान, तंग आकर बीच बाजार में चप्पलों से पीटा

Image
दो दिन से एक मनचला किशोरी को परेशान कर रहा था। जब तीसरे दिन भी मनचले ने वही हरकत की तो किशोरी से रहा नहीं गया। उसने राहगीरों के सहयोग से पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। यह घटना इमली वाली गली- राज टॉकीज गली के बीच की है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को मनचले को सौंप दिया गया। कोतवाली में आरोपी युवक ने माफी मांगी और भविष्य में इस प्रकार की हरकत न करने की हिदायत देकर मनचले को जाने दिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Maniacal teenager was harassed, fed up and beaten with slippers in the middle market from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33cGGaA via IFTTT

दंदरौआ धाम में महंत रामदास ने किया शिला पूजन रथयात्रा का शुभारंभ; संत रामदास ने कहा- अयोध्या में बन रहा भव्य श्रीराम मंदिर भक्त करें सेतु का काम

Image
भारतवासियों की आस्था के केंद्र अयोध्या धाम में श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण होने जा रहा है। भगवान श्रीराम और श्रीराम चरित मानस में आस्था रखने वाले भक्तजन को इस मंदिर के निर्माण में सेतु का काम करना है। इससे बड़ा पुण्य कार्य कोई और नहीं हो सकता। मंदिर निर्माण में तन, मन, धन जिस पर जैसा बन पड़े सहयोग करना चाहिए। इसका पुण्य फल सबको मिलेगा। यह बात दंदरौआ धाम में श्रीराम शिला रथयात्रा शुभारंभ अवसर पर महंत रामदास महाराज ने कही। महंत रामदास ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के प्रति आस्था और सहानुभूति रखते हुए अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण का निर्माण होने जा रहा है। इसके लिए अथक प्रयास करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य सभी जन को आशीर्वाद है। रथ यात्रा में चल रहे अभिभाषक राम मिलन शर्मा, यात्रा प्रभारी डॉ. रमेश दुबे, जिला प्रबंध समिति के अमृतपाल सिंह बघेल ने कहा कि श्रीराम शिला पूजन रथ यात्रा 20 दिन तक मेहगांव व गोरमी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जाएगी। श्रद्धालुजन शिला पूजन कर पुण्य लाभ प्राप्त करें। Download Dainik Bhaskar App to read La...

आचार संहिता: मंत्री डंडौतिया दौरा अधूरा छोड़कर लाैटे, पुलिसकर्मियों से कहा- आपकी ड्यूटी खत्म, कांग्रेस का आंदोलन भी हड़बड़ी में खत्म

Image
मप्र में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव का मंगलवार को बिगुल बज गया। निर्वाचन आयोग ने दोपहर 2 बजे आचार संहिता लगने की घोषणा कर दी। लेकिन राजनीतिक दल भाजपा-कांग्रेस सहित जिला प्रशासन भी अलर्ट दिखा। दिमनी विस से भाजपा प्रत्याशी व राज्यमंत्री गिर्राज डंडौतिया सुबह 12 बजे अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर निकले लेकिन जैसे ही उन्हें आचार संहिता लगने की जानकारी मिली वे दौरा छोड़कर अपने रामनगर स्थित घर लौट आए और सरकार द्वारा उपलब्ध पायलेटिंग वाहन पर तैनात पुलिसकर्मियों से कहा-अब आपकी ड्यूटी खत्म, वापस लौट जाईए। इससे पहले भाजपा के ही चंबल वाटर प्रोजेक्ट में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी सुबह 11 बजे समारोह बीच में छोड़कर मुरैना से ग्वालियर फिर यहां से दिल्ली रवाना हो गए। उन्होंने समारोह इसलिए छोड़ा क्योंकि उन्हें भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ 12 बजे से पहले ग्वालियर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होना था। वहीं किसान कांग्रेस ने भी आज किसान बिल के विरोध में शहर की गल्ला मंडी में सुबह 11 बजे से रैली निकालकर आंदोलन रखा था। यहां भी पुलिस की नजर थी कि ...