Posts

Showing posts from December, 2020

फतेहाबाद स्टेशन से पहले बायपास ट्रैक बनाया, ट्रेनों को नहीं बदलना पड़ेगा इंजन

Image
रेलवे ने फतेहाबाद चंद्रावतीगंज स्टेशन के पास डेढ़ किमी लंबा नया ट्रैक बनाया है। इसका फायदा उज्जैन से रतलाम आने-जाने वाली ट्रेनाें काे हाेगा। ये ट्रेनें अब फतेहाबाद चंद्रावतीगंज स्टेशन पर रुकने की बजाय उससे पहले ही बायपास हाेकर सीधे रतलाम व उज्जैन निकल जाएगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह हाेगा की इस रूट पर रतलाम-उज्जैन की ट्रेनाें काे वाया फतेहाबाद चंद्रावतीगंज आने के दाैरान हाेने वाली इंजन बदलने की प्रक्रिया से निजात मिलेगी। जिन्हें रतलाम-उज्जैन की ट्रेनाें के रूट में फतेहाबाद चंद्रावतीगंज स्टेशन नहीं हाेगा व सीधे इस ट्रैक से बायपास हाे जाएगी। फतेहाबाद चंद्रावतीगंज स्टेशन से करीब डेढ़ किमी पहले इस बायपास ट्रैक का निर्माण रेलवे ने पूरा कर लिया है। इसमें उज्जैन से फतेहाबाद चंद्रावतीगंज आ रहे रेलवे ट्रैक से डेढ़ किमी का अतिरिक्त ट्रैक निकाला है। इस ट्रैक काे दूसरे छाेर पर सीधे इंदाैर-रतलाम रेलवे ट्रैक से जाेड़ा है, जिससे की रतलाम व उज्जैन की तरफ आने-जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें जिनके रूट में फतेहाबाद चंद्रावतीगंज शामिल नहीं था, लेकिन इस ट्रैक के बनने के पहले उन्हें मजबूरी में इस रूट पर आना पड...

डूडा बोरगांव में 100 एकड़ में बनेगा लॉजिस्टिक हब

Image
डूडा बोरगांव में 100 एकड़ जमीन पर एनडीआर कंपनी लॉजिस्टिक हब बनाने जा रही है। इस जमीन पर 500 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। इस जमीन को हाल ही में कलेक्टर राकेश सिंह के प्रयासों से लिया गया है। इस लॉजिस्टिक हब में बड़े गोदाम, फ्लोर मिल और राइस मिल बनाई जाएंगी। वहीं फूड प्रोसेसिंग यूिनट बनेगी। इससे जिले के लगभग 8 हजार लोगोंं को अप्रत्यक्ष और 2 हजार लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। ट्रेन कनेक्टिविटी से देश के सारे हिस्से में माल पहुंचाया जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Logistics hub to be built on 100 acres in Duda Borgaon from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X2yXrT via IFTTT

मुलताई वासियों की प्यास बुझाएगा हरदौली डेम

Image
पेयजल संकट से जूझ रहे मुलताई नगर के लोगों को इस साल 2021 में हरदौली पेयजल योजना के माध्यम से पानी मिलेगा। 20 करोड़ की योजना में हरदौली डेम का काम पूरा हो गया है। फिल्टर प्लांट और पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। साल के अंत तक यह काम भी पूरा हो जाएगा। इससे मुलताई नगर के 40 हजार लोगों को गर्मी में पेयजल संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। 5 किमी दूर डेम से मुलताई लाया जाएगा पानी। शहर में 47 किलोमीटर में पाइप लाइन बिछाकर पानी घरों तक पहुंचाया जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Hardauli Dame will quench the thirst of Multanites from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WZX0Yl via IFTTT

नए साल में 13,876 युवाओं को मिलेगा रोजगार

Image
उद्योगों से उम्मीद... जी हां पीथमपुर का स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क निश्चित रूप से हमारी उम्मीदों के पंख को ऊंचा आकाश देगा। 2017 में प्रदेश सरकार ने यहां स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क बनाना शुरू किया। 480 हेक्टेयर में फैले इस औद्योगिक क्षेत्र में कुल 90 उद्योग लगेंगे, जिनमें 14600 लोगों को रोजगार मिलेगा। 4 इंडस्ट्री खड़ी हो चुकी है और 724 लोगों को रोजगार मिल चुका है। 7 उद्योगों का काम चल रहा है, ये पूरे होते ही 709 लोगों को और रोजगार मिलेगा। बाकी उद्योगों के लगने पर 13876 लोगों को और रोजगार मिलेगा। अब तक 55 उद्योगों ने जमीन ले ली है तो 28 ने जमीन के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें फार्मा, ऑटोमोबाइल्स, फूड प्रोसेसिंग, मल्टी प्रोडक्ट सेक्टर उद्योग शामिल है। दुनिया में ख्यात रालसन टायर, दवाई बनाने वाली सिपला कंपनी, मेकलाइड फार्मा और ऑटोमेटिव एक्सेल जैसी कंपनिया आ रही है। रालसन टायर ने तो कंपनी लगाने का काम भी शुरू कर दिया है। पूरी इंडस्ट्रीयल पार्क में 5600 करोड़ का पूंजी निवेश होगा। 2021 के आखिरी तक यहां 90 फीसदी शुरू हो जाएंगे। कोरोना ने छीनी नौकरी: पीथमपुर के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में पूर...

ई-लाइब्रेरी में ऑनलाइन पढ़ेंगे काॅलेज स्टूडेंट्स

Image
जेएच कॉलेज में एजुकेशन के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई का मौका मिलेगा। 100 कंप्यूटरों वाली ई-लाइब्रेरी इस साल शुरू हो जाएगी। ई-लाइब्रेरी के प्रोजेक्ट को 2012 में मंजूरी मिली थी। लेकिन बाद में बजट नहीं मिलने के कारण काम रुक गया। ई लाइब्रेरी में खिड़की दरवाजे सहित बिजली का काम करने के लिए 72 लाख की राशि स्वीकृत हुई थी। स्वीकृति के बाद पीडब्लयूडी ने टेंडर निकालकर ठेका दिया। ठेकेदार ने लाइब्रेरी में काम शुरू कर दिया है, जो इस साल पूरा हो जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today College students will study online in e-library from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pEapS9 via IFTTT

कढ़ाई गांव में शहर के कचरे से बनेगी खाद

Image
कढ़ाई में 10 एकड़ जमीन पर 2 करोड़ 40 लाख की लागत से ट्रेंचिंग बनाया जा रहा है। यहां पर डंपिंग यार्ड, शेड और कचरे के नाडेफ टांके बनाए जाएंगे, जिनमें खाद बनाई जाएगी। गोठाना के ट्रेंचिंग ग्राउंड को कचरा ट्रांसफर स्टेशन सेंटर बनाया जाएगा। इस सेंटर से बड़ी मात्रा में कचरा शिफ्ट करवाकर कढ़ाई के ट्रेंचिंग ग्राउंड तक लाया जाएगा। इसके लिए समतलीकरण का काम शुरू हो गया है। लगभग 40 टन कचरे का निपटारा प्रतिदिन हो सकेगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/385OihL via IFTTT

कोसमी औद्योगिक क्षेत्र में रेलवे प्लेटफाॅर्म बनेगा, सीधे माल जाएगा दूसरे राज्यों में

Image
कोसमी औद्योगिक क्षेत्र में रेलवे प्लेटफाॅर्म बनाने के लिए रेलवे फाटक कोसमी से सटी हुई जमीन चिन्हित कर ली है। रेलवे की जमीन पर प्लेटफाॅर्म बनेगा। इससे कोसमी क्षेत्र की 85 इंडस्ट्रीज की कनेक्टिविटी पूरे प्रदेश और देश की इकाइयों से हो सकेगी। माल बुलाने तथा माल बाहर भेजन की व्यवस्था भी बन सकेगी। इससे लोडिंग-अनलोडिंग भी बड़ी मात्रा में होगी और रोजगार के अवसर बनेंगे। लगभग एक हजार मजदूर, हेल्पर, वाहन चालक और सुपरवाइजर समेत अन्य कर्मचारियों के लिए रोजगार के नए अवसर बन सकेंगे। इससे एक हजार से ज्यादा लोग को काम मिल जाएगा। ये होंगे फायदे : प्लेटफाॅर्म बनने से कोसमी क्षेत्र की 85 इंडस्ट्रीज की कनेक्टिविटी पूरे देश की इकाइयों से हो जाएगी। माल कम समय में बुलाया और भेजा जा सकेगा। कोसमी में दलिया, खाद्य तेल, गत्ते के बोर्ड, बेकरी उद्योग, सीमेंट पाइप, जैविक खाद, दुग्ध उद्योग, प्लाई निर्माण की ईकाईयां हैं। वे माल सीधे बाहर भेज सकेंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Railway platform will be built in Kosmi Industrial Area, direct freight will go to other states fr...

नई राह... 2014 में बन चुका बैतूल-नागपुर फोरलेन, इस साल बैतूल-औबेदुल्लागंज का काम होगा पूरा

Image
बैतूल–भोपाल तक का फोरलेन 2021 में बनकर तैयार हो जाएगा। बैतूल से नागपुर तक का 177 किलोमीटर लंबा फोरलेन 16 जून 2014 को शुरू हो गया था, लेकिन बैतूल-इटारसी-भोपाल फोरलेन का काम पूरा नहीं होने से नागपुर से भोपाल तक की कनेक्टिविटी तेज नहीं हो पा रही थी। अब यह कनेक्टिविटी भी हो जाएगी। अभी नागपुर से भोपाल पहुंचने में 8 घंटे लगते हैं जो घटकर 6 घंटे रह जाएंगे। 2 घंटे की बचत होगी। पाढर तक फोरलेन का काम पूरा हो गया है। वहीं पुल और पुलियाओं का काम कंम्पलीट हो गया है। फोरलेन बनने से जिससे विकास की रफ्तार बढ़ेगी। यह काम साल के अंत तक पूरा हो जाएगा पाढर तक काम पूरा बैतूल से इटारसी तक फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है। 600 करोड़ की लागत से बनने वाले 72 किमी तक के फोरलेन का 40 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। पुल और पुलियाएं बनने का काम कम्प्लीट होने की कगार पर है। बरेठा घाट में 7.5 किमी वन क्षेत्र में जानवरोंं के निकलने के लिए 9 अंडरपास भी बनाए जाएंगे। 5 मीटर ऊंचे अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। 600 करोड़ के प्रोजेक्ट में नवंबर 2017 को काम शुरू किया गया था। पहले यह काम ट्रांसट्राय कंपनी को दिया गया था, लेकिन...

नए साल में मिलेगी छात्रावास की सौगात; संचालन जल्द शुरू

Image
नए साल में शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी में ग्रामीण क्षेत्रों से शहर में आकर अध्ययन करने वाले पिछड़ी जाति के विद्यार्थियों को 2021 में छात्रावास की सुविधा मिल जाएगी। डीपीसी राजीव सूर्यवंशी ने बताया लोकशिक्षण संचालनालय के माध्यम से समग्र शिक्षा अभियान के तहत शहर में शासकीय कन्या चिमणाबाई स्कूल के समीप बालक छात्रावास एवं बीआरसी कार्यालय के समीप बालिका छात्रावास का निर्माण कराया है। शासन से छात्रावासों के संचालन कराने के आदेश मिल जाएंगे उसके बाद हम नए छात्रावासों का संचालन चालू कर देंगे। दोनों छात्रावास 100-100 सीटर हैं और ढाई-ढाई करोड़ की लागत से बनाए हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aZCoYG via IFTTT

उम्र 60 पार, फिर भी दर्द और बीमारी इनसे काेसाें दूर, क्याेंकि ये जिंदादिली के साथ जीते हैं जिंदगी

Image
अपनाें से दूर, उम्र का तकाजा फिर भी जीवन में उत्साह बरकरार है, क्याेंकि ये जिंदादिली के साथ जिंदगी जीते हैं। जी हां हम बात कर रहे वृद्धाश्रम के इन बुजुर्गाें की, उम्र 60 के ऊपर है, कई ताे 90 पार कर चुके हैं, हर चेहरे पर मुस्कान है। खास बात ताे यह है कि काेराेना काल में जहां संक्रमण का खतरा शहर सहित जिलेभर में है, वहीं ये बुजुर्ग उस खतरे से बाहर हैं, क्याेंकि इनकी हरसंभव काेशिश रहती है कि कोविड के प्राेटाेकाॅल का पालन गंभीरता से हाे। वृद्धाश्रम बसेरा में 60 से 94 साल तक के बुजुर्गाें में से एक काे भी काेराेना वायरस छू तक नहीं सका है। इसलिए ये बुजुर्ग नए साल की तैयारी में झूम रहे हैं, उन्हें संक्रमण का जरा भी खतरा नहीं है। आगंतुकों पर प्रतिबंध आश्रम के संचालक दिनेश चाैधरी ने बताया जब से कोरोना संक्रमण शुरू हुआ तब से बुजुर्गाें काे बिना किसी काम से परिसर से बाहर नहीं जाने दिया गया। आश्रम में आने वाले आगंतुकाें पर भी प्रतिबंध लगाया ताकि वायरस आश्रम में नहीं आ सके। साथ ही आश्रम में काम करने वाले 10 कर्मचारियाें काे बिना मास्क, ग्लब्स, हेड कवर के आने नहीं दिया जाता है। आश्रम में रहने वाल...

मिनी सुपर काॅरीडाेर, स्पाेर्ट्स पार्क, कलेक्टोरेट भवन और फ्लायओवर बनेंगे

Image
नया साल विकास की तमाम संभावनाएं लेकर आ रहा है। शहर के लिए पांच बड़े विकास कार्य विशेष उपलब्धि भरे हाेंगे। इनमें पहला है मिनी सुपर काॅरीडाेर, इस प्राेजेक्ट काे स्वीकृति मिल गयी है। इसके अलावा आईएसबीटी, कलेक्टाेरेट भवन, स्पाेर्ट्स पार्क और फ्लायओवर नए साल में यह विकास कार्य शहर काे नई दिशा देंगे। इन कार्याें का शुभारंभ शहर में व्यापार और राेजगार के लिए भी महत्वपूर्ण हाेगा, वहीं इन तमाम विकास कार्याें से शहर की सूरत संवरेगी। नए साल में मधुमिलन से टाटा चाैराहे तक बनेगा स्पाेर्ट्स पार्क, मिलेगी साैगात : एबी राेड पर टाटा चाैराहे से मधुमिलन चाैराहे के बीच पाैन किमी ग्रीन बेल्ट की जमीन पर औद्याेगिक इकाइयाें के सामाजिक उत्तरदायित्व फंड से स्पाेर्ट्स पार्क बनाया जा रहा है। नए साल में शहरवासियों काे पार्क की साैगात मिल जाएगी। पार्क में स्पाेर्ट्स गेम के अलावा रेसिंग ट्रेक भी बनेगा। स्पाेर्ट्स पार्क में फुटबाॅल, बाॅस्केटबाॅल, लाॅन टेनिस, वाॅलीबाॅल, कबड्डी, कराते, कुश्ती के लिए काेर्ट बनेंगे। क्रिकेट के लिए 6 पिच भी बनेगी, जहां खिलाड़ी प्रेक्टिस करेंगे। पार्क में ही फूड काेर्ट बनेगा, जिसमें खाने...

जनजातीय संग्रहालय में फिल्मी गीतों की प्रस्तुति, शौर्य स्मारक में सैन्य फिल्म का प्रदर्शन; शहर में कब-क्या होगा, यहां पढ़ें

Image
आपके लिए जरूरी अपडेट्स… मौसम साफ और शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 24 डिग्री, न्यूनतम 11 डिग्री। म्यूजिक/डांस/नाटक ‘गमक’ के अंतर्गत बारेलाल बैंड की सदाबहार फिल्मी गीतों की प्रस्तुति, जनजातीय संग्रहालय, शाम 6 बजे। एग्जीबिशन/वर्कशॉप लिखंदरा दीर्घा में गौंड समुदाय पर युवा चित्रकार रीता श्याम की प्रदर्शनी, जनजातीय संग्रहालय, सुबह 11 बजे से। जल तरंग प्रदर्शनी भारत भवन, दोपहर 2 बजे से। अनंत मंडी, गांधी भवन, दोपहर 2 बजे। फिल्म शो सैन्य फिल्म टैमिंग ऑफ स्नो का प्रदर्शन, शौर्य स्मारक, शाम 6 बजे फूड फेस्ट उमंग 2020 फूड फेस्ट और क्राफ्ट बाजार, पलाश रेसीडेंसी परिसर, सुबह 12 बजे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Presentation of film songs at Tribal Museum, Military film performance at Shaurya Smarak; What will happen in the city, read here from Dainik Bhaskar https://ift.tt/351V06l via IFTTT

मप्र के 244 किमी हिस्से का काम इसी साल हो जाएगा पूरा

Image
भारतमाला परियोजना में बन रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे 8 लेन का काम जारी है। 1352 किमी के एक्सप्रेस-वे का प्रोजेक्ट मार्च 2023 तक पूरा होगा। 52 पैकेज में अलग-अलग कंपनियां निर्माण करेंगी। इनमें से 39 में टेंडर हो गए हैं। एक्सप्रेस-वे की कुल लागत एक लाख करोड़ रुपए है। 244 किलोमीटर हिस्सा मप्र में है और यहां 10 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। एक्सप्रेस-वे में मुख्य रूट पर बीच में कहीं कोई टोल बूथ नहीं रहेगा। 120 किमी की रफ्तार से वाहन दौड़ेंगे। दिल्ली से मुंबई का सफर 22 की बजाय 12 घंटे में तय होगा। मप्र में यह रामगंजमंडी सीमा से गरोठ, जावरा, रतलाम, थांदला व झाबुआ होकर निकलेगा। कहीं टोल बूथ नहीं, एक्जिट पर कटेगा टोल एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) रतलाम प्रोजेक्ट डायरेक्टर रवींद्र गुप्ता बताते हैं कि एक्सप्रेस-वे मेन रोड पर जैसे ही वाहन एक्सप्रेस-वे पर आएगा, उसकी इंट्री पॉइंट पर नम्बर नोट होंगे, जब वह सफर तय करके बाहर होगा, उस एग्जिट पॉइंट पर उसकी यात्रा की दूरी के हिसाब से फास्टैग सिस्टम से टोल टैक्स कटेगा।। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद टोल दर तय होगी। जावरा क्षेत्र के दोनों पैक...

जिले का पहला हिल स्टेशन तैयार... शंकरगढ़ पहाड़ी

Image
नए साल 2021 में मालवा क्षेत्र के लिए पयर्टन के ताैर पर एक बड़ी साैगात मिलेगी। इंदाैर भाेपाल बायपास स्थित शंकरगढ़ पहाड़ी काे बड़े स्तर पर विकसित किया जाएगा। 100 एकड़ में फैली यह पहाड़ी वीरान थी और यहां अवैध उत्खनन किया जाता था। जिला प्रशासन ने इस पहाड़ी काे बड़े स्तर पर विकसित करने की याेजना तैयार की है और इसकी प्रारंभिक शुरुआत भी हाे चुकी है। इस पहाड़ी के विकसित हाेने के बाद देवास के अलावा, उज्जैन, इंदाैर, धार, झाबुआ, खंडवा, महू, रतलाम, मंदसाैर सहित मालवा क्षेत्र के लाेग पर्यटन का लुत्फ उठा सकेंगे। पहाड़ी पर अलग-अलग हिस्से में तमाम निर्माण कार्य करवाए जाएंगे। पर्यटकाें के लिए काॅटेज बनेंगे। एडवेंचर फेस्ट, स्पोर्ट्स और फूड जाेन के लिए अलग से निर्माण कार्य करवाए जाएंगे। पहाड़ी के बीच में छोटे- छाेटे कुंंड का भी निर्माण करवाया जाएगा, जिनमें फाउंटेन लगाए जाएंगे। बडे़ स्तर पर हाेगा प्लांटेशन जिला प्रशासन द्वारा इस बार पहाड़ी पर बड़े स्तर पर प्लांटेशन की याेजना तैयार की गई है। लक्ष्य यह है कि नए वर्ष में बारिश से पहले यहां तमाम तैयार कर ली जाएंगी, जिससे बारिश के सीजन में यहां बड़े स्तर प...

फ्रीगंज और स्टेशन रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश हो जाएगा बंद

Image
नए साल में फ्रीगंज और स्टेशन रोड के रहवासियों की तीन दशक पुरानी रेलवे के गुड्स शेड से भारी वाहनों की आवाजाही से होने वाली परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा। धौंसवास स्टेशन के लेवल क्रॉसिंग (गेट नंबर 192बी) के पास नया गुड्स शेड तैयार हो गया है। सुरक्षा के लिए दोनों एप्रोच रोड पर आरपीएफ की पोस्ट बना दी है। प्लेटफॉर्म पर बनने वाले कवर शेड बनाने का सामान पहुंच गया है। इस सप्ताह कवर शेड आकर लेने लगेगा। जल्द ही डीआरएम विनीत गुप्ता रेलवे ट्रेडर्स से मीटिंग करेंगे। उसके बाद पुराने गुड्स शेड को यहां शिफ्ट करना शुरू कर देंगे। ट्रेडर्स को लंबे और चौड़े नए शेड से लोडिंग-अनलोडिंग करने और ट्रकों का मूवमेंट करने में सुविधा होगी। वहीं रेलवे को गुड्स ट्रेन को शेड की लाइन में लेने के लिए यात्री ट्रेनों को रोककर शंटिंग नहीं करना होगी। नए गुड्स शेड का आकर {लागत : 13.56 करोड़ रुपए {प्लेटफॉर्म : 700 बॉय 18 मीटर {ट्रैक : 760 मीटर लंबा ट्रैक {एप्रोच रोड : 10 मीटर चौड़े, औद्योगिक क्षेत्र और रेलवे फाटक के पास से एंट्री Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Entry of heavy vehicles will...

वैक्सीन के लिए 29 कोल्ड स्टोरेज तैयार पहले 8174 हेल्थ वर्करों को लगेगा टीका

Image
नए साल की सबसे बड़ी सौगात कोरोना वैक्सीन है। वैक्सीन को लेकर ट्रेनिंग दे दी है। सबसे पहले यह वैक्सीन 8174 स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगाई जाएगी। इसके लिए सभी कर्मचारियों का डाटा इकट्ठा हो गया है। 29 कोल्ड स्टोरेज तैयार है, जहां लाखों वैक्सीन रखी जा सकती है। जिले में कोरोना वैक्सीन कब आएगी, इसे लेकर अभी अधिकारी कुछ नहीं कह रहे हैं। वैक्सीन लगाने के लिए तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। उच्च अधिकारी ट्रेनिंग लेकर आ चुके हैं। जो बीएमओ को ट्रेनिंग दे रहे हैं। बीएमओ अधीनस्थ कर्मचारियों को ट्रेनिंग देंगे। जिले में 29 कोल्ड स्टोरेज को तैयार कर लिया है। इनमें वैक्सीन रखी जाएगी। स्टोरेज में बिजली की परेशानी ना हो, इसके लिए तैयारी की है। ऐसे लगेगी वैक्सीन... हाईटेक रहेगा काम 1. जिन्हें वैक्सीन लगना है उनके मोबाइल पर एक मैसेज आएगा। इस मैसेज में उन्हें वैक्सीन लगवाने कब और कहां आना है, इसकी जानकारी रहेगी। 2. वैक्सीनेशन के लिए अलग-बूथ बनाए जाएंगे। तय समय पर संबंधित व्यक्ति अपने बूथ पर वैक्सीन लगाने के लिए पहुंचेगा। 3. बूथ पर पहुंचने के बाद अपना मैसेज दिखाएगा, आधार कार्ड से संबंधित व्यक...

अलकापुरी में एटीएम का ढक्कन खुला छोड़ दिया

Image
अलकापुरी में लगे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम का गुरुवार दोपहर को ढक्कन खुला रह गया। रुपए निकालने के लिए लोग एटीएम के कैबिन में दाखिल हुए तो वे ढक्कन खुला देख हैरत में पड़ गए। वहीं लोग तो डर की वजह से अंदर ही दाखिल नहीं हुए। उन्हें यह डर था कि अंदर जाएंगे तो फंस जाएंगे। यहां बैंक ने एटीएम नया लगाया है और इस तरह की बड़ी लापरवाही सामने आ गई। लोगों ने जानकारी एसबीआई को दी। इस पर बैंक ने एजेंसी को निर्देशित कर ढक्कन बंद करवाया। एजेंसी को ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं - एसबीआई के रीजनल मैनेजर मनोज कुमार चौधरी ने बताया मकान मालिक ने एटीएम का ढक्कन खुला रहने की जानकारी दी थी। एजेंसी को बंद करने को कहा है। साथ ही आगे इस तरह की गलती नहीं करने को भी कहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today ATM lid left open in Alkapuri from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o5pjAF via IFTTT

बाइक पर पिता के साथ जा रही थी बालिका, टैंकर की टक्कर से मौत

Image
पिता के साथ बाइक पर जा रही बालिका की गुरुवार शाम करीब 7 बजे टैंकर की टक्कर से मौत हो गई। टायर पंचर होने पर खड़ी जेसीबी के आसपास रखे पत्थरों के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना हुई। मलवासी निवासी कालू खड़िया 9 वर्षीय बेटी कलावती को लेकर बहन बसंतीबाई से मिलने सेतुतपाड़ा गया था। वापस मलवासी लौटते समय रानीसिंग में खड़ी जेसीबी के आसपास रखे पत्थर से संतुलन बिगड़ा और बाइक गिर गई। पीछे बैठी कलावती उछलकर सड़क पर गिरी और सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गई। कलावती की घटनास्थल पर मौत हो गई। घायल कालू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hw950M via IFTTT

वे प्रोजेक्ट जिनसे शहर विकास को मिलेगी रफ्तार

Image
शहर में कई विकास कार्य चल रहे हैं जो शहर को कहीं न कहीं प्रभावित करते हैं। इनके पूरा होने से शहरवासियों को कई नई सुविधाएं मिलेंगी। शहरवासियों को रोज मिलने लगेगा पानी : नए साल में पूरे शहर के लोगों को रोजाना पानी मिलने लगेगा। 20 साल से एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा था। 14 दिसंबर को विधायक चेतन्य काश्यप ने कस्तूरबा नगर टंकी से नियमित जलप्रदाय का प्रारंभ कर दिया है। अब दीनदयाल और ग्लोबस टंकी से रोजाना पानी देने की तैयारी की जा रही है। जून तक काम करने लगेगा सीवरेज सिस्टम : गंदे पानी को नाले की बजाए अंडर ग्राउंड तरीके से शहर के बाहर ले जाकर ट्रीटमेंट कर साफ करने के लिए बनाया जा रहा सीवरेज सिस्टम जून तक काम करने लगेगा। 275 किमी में से 11 किमी लाइन ही डलना है। 5 में से 3 पंपिंग तैयार हो चुके है, दो का काम जल्द शुरू होगा। प्रदेश में सबसे पहले जिले में हाई-वे पुलिसिंग : हाई-वे पर होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए नए साल में प्रदेश में सबसे पहले जिले में हाई-वे पुलिसिंग की शुरुआत होगी। इसके लिए अक्टूबर व नवंबर में ‘रोड सेफ्टी ऑडिट’ करने के बाद पुलिस कप्तान गौरव तिवारी ने पूरी योजना ...

इंडस्ट्रियल पार्क से रफ्तार पकड़ेंगे शहर के नए उद्योग

Image
अल्कोहल प्लांट की 19.85 हेक्टेयर में इंडस्ट्रियल पार्क विकसित हो रहा है। औद्योगिक विकास की यह योजना विधायक चेतन्य काश्यप के दिमाग की उपज है। पार्क के 158 प्लॉटों की एमपीआईडीसी (मप्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड) ने बुकिंग शुरू कर दी है। निवेश के 200 से ज्यादा उद्योगपतियों ने रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है। सब कुछ योजना के मुताबिक चला तो साल अंत तक कुछ यूनिट की स्थापना भी होने लगेगी। इससे शहर के दो हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today New industries of the city will gain momentum from industrial park from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KUwcWW via IFTTT

पांच नए थाना भवन और पांच पुलिस चौकी मिलेंगी

Image
संसाधनों की कमी से जूझ रहे पुलिस विभाग को भी नए साल कई सुविधा मिलेगी। इनमें पांच नए थाने और पांच पुलिस चौकी की बिल्डिंग और पुलिसकर्मियों के लिए बनकर तैयार 68 फ्लैट्स हैं। इसमें भी किराए के भवन में चल रहे शहर के दीनदयाल नगर थाने की बिल्डिंग और पुलिस लाइन व हाथी खाना में 69 फ्लैट्स बनकर तैयार हो चुके हैं। अब सिर्फ विधिवत उद्घाटन होकर शिफ्टिंग होना बाकी है। बाकी चार पुलिस थानों और दो चौकियों का निर्माण चल रहा है, जो इस साल पूरा हो जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Five new police station buildings and five police posts will be found from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3526neq via IFTTT

इस साल 80 हजार घरों में लग जाएंगे स्मार्ट मीटर

Image
2021 खत्म होने से पहले शहर के 80 हजार उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लग जाएंगे। इनमें से एक हजार से ज्यादा स्मार्ट मीटर विनोबा नगर जोन के रत्नपुरी, कस्तूरबा नगर, शक्ति नगर सहित अन्य इलाकों में लगा दिए हैं। दिसंबर से इन क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली के बिल इन स्मार्ट मीटर की रीडिंग से जारी होना शुरू हो गए हैं। उपभोक्ता घर बैठे मोबाइल पर हर दिन बिजली की खपत और मंथ वाइस रीडिंग देख सकेंगे। दिसंबर 2021 के पहले सभी 80 हजार मीटर बदल दिए जाएंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today This year, smart meters will be installed in 80 thousand homes from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pElu5U via IFTTT

Moscow train carriage helps rehome stray pets

The Tails and Paws train features posters of dozens of animals in need of a new home. from BBC News - Technology https://ift.tt/3n3C90Q

आज के स्लॉट पहले ही बुक, अब 1 के बाद होंगी रजिस्ट्रियां

Image
स्टाम्प ड्यूटी पर मिलने वाली दो फीसदी छूट गुरुवार को समाप्त हो रही है। ऐसे में रजिस्ट्रार विभाग में रजिस्ट्री कराने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। गुरुवार को होने वाली रजिस्ट्रियों के सभी स्लॉट एक दिन पहले बुक हो गए। यानी अब किसी को रजिस्ट्री कराने है तो वो 1 जनवरी के बाद ही होगी। हालांकि एक जनवरी या इसके बाद रजिस्ट्री कराने वालों को दो फीसदी स्टाम्प ड्यूटी ज्यादा चुकाना होगी। राज्य सरकार ने कोरोना को देखते हुए सिंतबर से स्टाम्प ड्यूटी में दो फीसदी की छूट दी थी। पहले जहां स्टाम्प ड्यूटी 12.50 फीसदी थी। यह घटकर 10.50 फीसदी हो गई। लेकिन राज्य सरकार ने छूट 31 दिसंबर तक के लिए ही दे रखी है। इसके बाद स्टाम्प ड्यूटी बढ़कर 12.50 फीसदी हो जाएगी। इससे रजिस्ट्री के लिए लोगों की भीड़ है। रजिस्ट्रार विभाग में रोजाना 100 रजिस्ट्री की कैपेसिटी है। बुधवार को भी 100 रजिस्ट्री हुई और अब गुरुवार के लिए भी सभी 100 रजिस्ट्री के लिए स्लाट की बुकिंग हो गई है। अब 1 जनवरी और इसके बाद की स्लॉट की बुकिंग हो रही है। आज रजिस्ट्री कराने पर 20 हजार रुपए का फायदा जिला पंजीयक विभाग की गाइड लाइन के ...

कोरोना में चोरियां रुकीं, आपसी विवाद बढ़े

Image
पिछले साल में जिले में जहां 5765 प्रकरण दर्ज हुए थे वहीं इस साल यह संख्या 5763 तक पहुंच गई हैं। हत्या और हत्या के प्रयास के आंकड़ों में ज्यादा अंतर नहीं है। कोरोना के कारण लॉकडाउन में लोग घरों में रहे इस कारण पारिवारिक विवाद और पड़ोसियों के झगड़े बढ़े हैं वहीं इस साल कोरोना के कारण चोरियों की वारदातों में काफी कमी आई है। छेड़छाड़ और ज्यादती की घटनाओं का ग्राफ गिरा है। एसपी गौरव तिवारी ने तीन सालों के तुलनात्मक आंकड़े जारी किए। एसपी ने बताया 2019 में चोरियों की 591 वारदातें हुई थीं इस साल यह आंकड़ा 427 पर रुक गया है। 2019 में छेड़छाड़ के 220 और ज्यादती के 217 प्रकरण दर्ज हुए थे सन 2020 में छेड़छाड़ के 172 और ज्यादती के 143 प्रकरण दर्ज हुए। अन्य आपराधिक घटनाओं में भी काफी कमी आई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o6JBtu via IFTTT

अभाविप ने कोचिंग सेंटर शुरू करने के लिए घेरी कलेक्टोरेट

Image
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिले में कोरोना के कारण बंद कोचिंग सेंटर को दोबारा शुरू करने की मांग को। बुधवार को छात्रों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। हालांकि, पहले ही जिला प्रशासन ने सेंटर शुरू करने का कह दिया था। शहर एसडीएम अभिषेक गहलोत ने महू रोड पर पहुंचकर विद्यार्थियों से चर्चा की। उन्होंने कोचिंग शुरू करवाने का आश्वासन दिया। अभाविप के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर गोपाल सिंह डांड से चर्चा की। जिला संयोजक कृष्णा डिंडोर ने कोचिंग सेंटरों को पुनः शुरू कराने की मांग की। नगर मंत्री सुरभि रावल ने बताया आगामी दिनों में एमपीपीएससी व मध्यप्रदेश पुलिस की परीक्षा होने वाली है। तैयारी को लेकर विद्यार्थी बहुत परेशान हैं। जल्द कोचिंग सेंटर शुरू करें। कलेक्टर ने जल्द कोरोना के नियमों का पालन करते हुए कोचिंग सेंटर शुरू करने की बात कही। परिषद के विभाग सहसंयोजक शुभम चौहान, जिला सहसंयोजक अनुज पोरवाल, नगर अध्यक्ष रवि शंकर दोहलियाज नगर सह मंत्री रागिनी यादव, दीपक यादव सहित अन्य मौजूद थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rIu70U ...

शहर की 240 से ज्यादा स्ट्रीट लाइट बंद

Image
शहर के दस से ज्यादा इलाकों के रहवासी शुक्रवार को नए साल का जश्न अंधेरे में मनाएंगे क्योंकि इन इलाकों की 240 से ज्यादा स्ट्रीट लाइट कई दिनों से पड़ी है। कारण, ईईएसएल कंपनी द्वारा मेंटेनेंस बंद किया जाना है। उसका लगभग 1.90 करोड़ का भुगतान बाकी है। इसके चलते ईईएसएल कंपनी ने मेंटेनेंस के लिए जरूरी सामान भेजना बंद कर दिया है। नगर निगम कुछ दिन पहले सिर्फ जून माह के 10 लाख रुपए दिए हैं, लेकिन टीम ने मेंटेनेंस शुरू नहीं किया है। बोहरा बाखल के समाजसेवी सलीम आरिफ बादशाह ने बताया बाखल की 15 से 28 स्ट्रीट लाइटें डेढ़ माह से बंद पड़ी है। कंट्रोल रूम पर शिकायतें करने के बाद भी नहीं सुधारी जा रही है। निगम के अफसरों को ध्यान देना चाहिए। अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश बड़ी वारदात कर सकते हैं। मेंटेनेंस के लिए सामान नहीं ईईएसएल कंपनी के हसन अली ने बताया हमारे पास स्टॉक में मेंटेनेंस के लिए जरूरी एलईडी लाइट्स, तार सहित अन्य सामान व उपकरण ही नहीं हैं। ननि प्रकाश विभाग प्रभारी एमके जैन ने बताया पेमेंट को लेकर कोई ईश्यू है। इसलिए मेंटेनेंस नहीं हो पा रहा है। यहां अंधेरा - बोहरा बाखल, काटजू नगर, अलकापुरी, जवाहर ...

जिला स्तरीय राेजगार मेला 4 जनवरी काे, 900 से ज्यादा काे मिलेगा राेजगार

Image
कलेक‍टाेरेट सभाकक्ष में कलेक्टर चंद्रमाैली शुक्ला की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। कलेक्टर ने बताया 4 जनवरी को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला विकासनगर चौराहा स्थित आईटीआई परिसर में लगेगा। मेले में विभिन्न कंपनियों के माध्यम से 900 से अधिक युवक-युवतियों कंपनी की ट्रेड रिक्वायरमेंट के हिसाब से प्रशिक्षित करके रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। 7 से 9 जनवरी तक अन्न उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें पात्र व्यक्तियों को शत-प्रतिशत खाद्यान्न सामग्री का वितरण अधिकारियों की उपस्थिति में किया जाए। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा की और शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करने को कहा। शिकायतें एल-2 पर नहीं पहुंचे। 100 दिन से लंबित शिकायतों का निराकरण 3 जनवरी तक करना सुनिश्चित करें। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pChxyx via IFTTT

बाेरवेल से माेटर निकालते समय लाेहे का पाइप बड़ी लाइन से टकराया, करंट से एक की मौत, दूसरा घायल

Image
नगर परिषद के जल प्रदाय विभाग में कार्यरत शेखर पर्ते की मंगलवार शाम करंट लगने से मौत हो गई। वार्ड 10 के पार्षद राजेश पर्ते ने पुलिस को बताया कि शाम 4 बजे के लगभग बाइक में पेट्रोल भरवाने जा रहा था। तभी लंगर बीड़ी कारखाने के सामने भीड़ जमा देखी। जाकर देखा तो मेरे मोहल्ले का शेखर पर्ते बेहोश पड़ा था। वहीं पर मौजूद नगर परिषद के जलप्रदाय कर्मचारी घनश्याम ग्वाल ने मुझे बताया कि मैं और शेखर बड़ी लाइन के नीचे लगे बोरवेल (होल) से मोटर बाहर निकाल रहे थे। उसी समय लोहे का पाइप बड़ी लाइन से टकरा गया, जिससे हम दोनों को करंट लग गया। फिर मैं घनश्याम और शेखर को सरकारी अस्पताल खातेगांव लेकर आया, जहां शेखर को डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घनश्याम को हरदा रेफर कर दिया। इसके बाद मैंने दोनों के परिजन को फोन से घटना की सूचना दी। खातेगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शेखर नगर परिषद खातेगांव में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hvZzLp via IFTTT

दो माह में 86 ग्रापं में करा दिए 3400 नए नलकूप खनन, पानी निकला सिर्फ 400 में

Image
अल्पवर्षा होने के चलते व किसानों द्वारा बिजली मोटरों के जरिए अंधाधुंध निकाले जा रहे धरती से पानी के चलते लगातार वाटर लेवल नीचे जा रहा है। हालात ये हैं कि अब अधिकांश से भी ज्यादा नलकूप खनन में पानी नहीं निकल रहा है। इसका मुख्य कारण अल्पवर्षा व अंधाधुंध हो रहे नलकूप खनन हैं। इतना ही नहीं दो माह में अकेली पोहरी ब्लॉक में हुए नलकूप खनन पर नजर डाली जाए तो 86 ग्राम पंचायतों में 3 हजार 400 नए निजी नलकूप खनन किए जा चुके हैं। किसानों के अनुसार महज 400 ही बोर में पानी निकला है, शेष 3 हजार बोर खनन सूख गए हैं। किसानों के अनुसार इन नवीन बोर खनन की गहराई भी 500 से 800 व एक हजार फीट तक है। इसके बाद भी पानी नहीं निकने से किसान चिंतित बने हुए हैं। वहीं लगातार हो रहे नलकूप खनन में पानी नहीं निकलने व जल स्तर कम होने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा नलकूप खनन पर प्रतिबंध नहीं किया जा रहा है। भटनावर में करा दिए 400 नलकूप खनन : पोहरी की ग्राम पंचायत भटनावर में इस सीजन में किसानों ने 400 से भी अधिक नए निजी नलकूप खनन करा दिए हैं। इसमें महज 5 से 10 फीसदी ही किसानों के नलकूपों में पानी निकला है। शेष सभी किसानो...

रेहटी के दाे व्यापारी भाइयाें ने 22 किसानों से खरीदी 1.73 कराेड़ रुपए से ज्यादा की उपज; इंदौर से पकड़ा

Image
एक बार फिर किसानों के साथ हुई धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। गांव रेहटी निवासी दो व्यापारी भाइयों पवन खोजा और सुरेश खोजा ने खातेगांव-कन्नौद तहसील सहित हरदा, होशंगाबाद और सीहोर जिले के किसानों से डॉलर चना और मूंग सहित अन्य उपज खरीदी, लेकिन उन्हें राशि नहीं दी। हालांकि किसानों के राशि के लिए दबाव बनाने पर विश्वास दिलाने के लिए कुछ को चेक दे दिए गए, लेकिन जब चेक भी बाउंस होने लगे तो किसानों को चिंता होने लगी। इसके बाद उन्होंने प्रशासन को इसकी शिकायत की। किसानों ने बताया कि पहले तो दोनों व्यापारी भाई किसानों के फोन उठाकर आश्वासन देते थे, लेकिन चेक बाउंस होने के बाद से दोनों ने फोन उठाने बंद कर दिए। जब पीड़ित किसान दाेनाें व्यापारी भाइयाें को ढूंढते हुए उनके घर पहुंचे ताे दोनों के फरार होने का पता चला। 22 किसानों ने संयुक्त रूप से अपने आवेदन खातेगांव एसडीएम एवं हरदा एडीएम को दिए हैं। इसमें किसानों ने लगभग 900 क्विंटल डॉलर चना एवं करीब 1900 क्विंटल मूंग दाेनाें व्यापारी भाइयाें को विक्रय करना बताया है। इसका अनुमानित मूल्य 1 करोड़ 73 लाख 87 हजार 700 रुपए का भुगतान उन्हें अब तक नहीं मिला ...

संबल पंजीकृत पात्र श्रमिक की मृत्यु के 90 दिवस बाद भी कर सकते आवेदन

Image
शासन की जन कल्याणकारी संबल योजनांतर्गत पंजीकृत हितग्राही की मृत्यु होने पर अनुग्रह सहायता राशि दिए जाने के लिए शासन प्रदत्त 90 दिन में स्वीकृत सहायता से वंचित पात्र हितग्राही के प्रकरण में स्वीकृति के लिए छूट प्रदान की गई है। संबल योजना शाखा के अनुसार ऐसे पात्र हितग्राही जिन्होंने पंजीयन पात्रता प्राप्त की ऐसे संबल योजना के पंजीकृत पात्र श्रमिक की मृत्यु होने पर अनुग्रह सहायता के आवेदन नहीं कर पाए हो वे 90 दिन के बाद भी छूट में शामिल होकर निगम के संबल योजना कार्यालय में 7 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। 90 दिन के बाद दिए गए 4 आश्रित आवेदनकर्ताओं के प्रकरण में सहायता स्वीकृति की कार्रवाई निगम के द्वारा की जा रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rJxWTu via IFTTT

चिटफंड कंपनी में धन दाेगुना के लालच में पैसा जमा करने वालाें काे जल्द मिलेगी राशि, संपत्तियाें की 29 जनवरी काे हाेगी नीलामी

Image
ग्राम के भाेलेभाले लाेगाें काे धन दाेगुना करने का लालच देकर लाखाें रुपए हड़पने वाली चिटफंड कंपनियाें की संपत्तियाें की 29 जनवरी काे देवास कलेक्टाेरेट में नीलामी की जाएगी। संपत्ति नीलामी के लिए अभिकर्ताओं ने पूर्व में कई बार कलेक्टाेरेट में आवेदन देकर गुहार लगाई थी कि जल्द संपत्ति की नीलामी की जाए, जिससे की हम लाेगाें काे पैसा लाैटा सकें। लगातार गुहार लगाने के बाद अब चिटफंड कंपनियाें की संपत्तियां नीलाम हाेगी। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी चंद्रमौली शुक्ला ने मप्र निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम के तहत चिटफंड कंपनियों की संपत्तियों को नीलाम करने के आदेश जारी किए हैं। संपत्तियों की नीलामी 29 जनवरी 2021 को दोपहर 2 बजे कार्यालय कलेक्टर में की जाएगी। कलेक्टर ने बताया, इच्छुक बोलीदारों को अपनी बोली की रकम सीलबंद लिफाफे में कार्यालय कलेक्टर में 27 जनवरी तक प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। बिना कारण दर्शाए विक्रय निरस्त करने अथवा किसी भी नीलामी बोली को स्वीकार-अस्वीकार करने या आगे बढ़ाने का अधिकार सुरक्षित है। इन भूमियों की हाेगी नीलामी कन्नाैद तहसील के ग्राम किलोदा, थूरिया, बामनीखुर्द, गादि...