बॉलीवुड ड्रग्स केस:NCB ने कोर्ट में चार्जशीट फाइल की, सुशांत सिंह की बहन श्वेता बोलीं-अंधेरे के बाद उजाला जरूर होता है
from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/38gUEdH via IFTTT बॉलीवुड ड्रग्स केस: NCB ने कोर्ट में चार्जशीट फाइल की, सुशांत सिंह की बहन श्वेता बोलीं-अंधेरे के बाद उजाला जरूर होता है 11 मिनट पहले दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को करीब 9 महीने हो चुके हैं। सुशांत की मौत के केस में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शुक्रवार को कोर्ट में चार्जशीट फाइल कर दी है। इस पर अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह का रिएक्शन सामने आया है। श्वेता सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, "अंधेरे के बाद उजाला जरूर होता है।" अपनी इस पोस्ट में श्वेता सिंह ने एक फोटो भी शेयर किया है। इस फोटो में एक आदमी टनल में अंधेरे से उजाले की ओर जाता दिखाई दे रहा है। सुशांत की मौत के बाद से ही उनकी बहन श्वेता लगातार सोशल मीडिया पर कोई न कोई कैंपेन चला रही हैं और अपने भाई के लिए इंसाफ की मांग भी करती रहती हैं। इसके साथ ही वह अपने भाई से जुड़ी बातें भी शेयर करती रहती हैं। NCB ने 33 लोगों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की NCB ने बॉलीवुड ड्रग्स केस में कोर्ट में 12000 पन्नों की चार्...