Posts

Showing posts from October, 2020

बांटे श्रमेव जयते पत्र

Image
पंचायत रानीसिंग में भाजपा ने ग्रामीण क्षेत्र में श्रमेव जयते पत्र का वितरण किया। इससे आदिवासी ग्रामीण मजदूरों में जागृति आएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा के मार्गदर्शन में सैलाना विधानसभा के पूर्व विधायक संगीता चारेल, मंडल अध्यक्ष अंबाराम गरवाल तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमेव जयते पत्र बांटे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kN3fJs via IFTTT

ओपन कबड्‌डी स्पर्धा में आदिवासी छात्र संगठन रहा विजयी

Image
ग्राम पंचायत नाहरपुरा में दो दिनी ओपन कबड्डी का आयोजन हुआ। इसमें राजस्थान, मध्यप्रदेश की 24 टीमों ने भाग लिया था। विजेता टीम आदिवासी छात्र संगठन रावटी रही और उपविजेता माही क्लब सेमलिया रही। विजेता टीम को 6500 रुपए व उपविजेता टीम को 3300 रुपए नगद पुरस्कार दिया गया। स्पर्धा आदिवासी छात्र संगठन जिलाध्यक्ष मुकेश भूरिया के नेतृत्व में हुई। कमल देवड़ा,रायसिंह निनामा, रणसिंह डोडियारस रमेश कटारा, शंभूसिंह भूरिया, मानसिंह भूरिया, कालू बारोड़, चंदु मईड़ा सहित सभी जनप्रतिनिधी सरपंचजन मौजूद थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jMYuy0 via IFTTT

घटिया कीटनाशक विक्रय पर लगी रोक

Image
संयुक्त संचालक कृषि भोपाल ने सभी जिलों के उप संचालकों को निर्देश दिए है कि 25 दिसंबर की अवधि में कीटनाशक गुणवत्ता नियंत्रण के लिए अभियान चलाएं। इस दौरान कीटनाशी निरीक्षकों के माध्यम से कीटनाशी विक्रय केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करवाया जाए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eeCxqt via IFTTT

7 नवं. तक दाखिल हो सकेंगे 9वीं के नामांकन

Image
कक्षा 9वीं में नामांकन की आखरी तारीख 7 नवंबर कर दी गई है। इससे विद्यार्थी नामांकन के लिए आवेदन अब 7 नवंबर तक कर सकेंगे। वहीं कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रवेश सूची की आखिरी तारीख 25 नवंबर कर दी गई है। इससे विद्यार्थी और स्कूल संचालकों को राहत मिली है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eckfq5 via IFTTT

एक्सप्रेस-वे निर्माण कंपनी का डंपर चोरी

Image
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के निर्माण में लगी जय कंस्ट्रक्शन कंपनी अहमदाबाद का डंपर चोरी हो गया। आईए थाना प्रभारी जनकसिंह रावत ने बताया डंपर ड्राइवर उमेश पनिका ने रिपोर्ट लिखवाई कि शुक्रवार रात डंपर (जीजे 01 एचटी 7263) भूतेड़ा कैंप में रखा था। खड़ा डंपर कोई बदमाश ले गया। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज करके जांच शुरू की है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kPqbHV via IFTTT

नहाने के लिए तालाब में गया, डूबने से माैत

Image
धामनोद के तालाब में डूबने से 26 साल के युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार पारापुरा (धामनोद) निवासी 26 वर्षीय कृष्णचंद्र पिता सीताराम बामनिया दोपहर को गांव के पास राम सागर तालाब में नहाने गया था। नहाते वक्त पैर फिसलने से पानी में डूब गया। भाई अमर सिंह ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31ZPr6Z via IFTTT

कीटनाशक पी लेने से महिला की मौत

Image
बाजना के पास कागलीखोरा में कीटनाशक पीने से महिला की मौत हो गई। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस के अनुसार कागलीखोरा निवासी 38 वर्षीय भूरीबाई पति प्रभु मचार का शव गांव मे रामा मचार के खेत के पास मिला। पुलिस ने शव को बाजना अस्पताल पहुचाया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। बाजना थाने में मर्ग दर्ज किया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/320BG82 via IFTTT

गांजा तस्करी के दो अरोपी को जेल, तीसरा रिमांड पर

Image
सिटी पुलिस ने गांजा तस्करी मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रेमदास बैरागी निवासी रलायता और विनोद दमामी निवासी रतलाम को रिमांड पूरा होने पर शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से इन्हें जेल भेज दिया। वहीं गांजा बेचने वाले आरोपी प्रहलादसिंह सौंधिया राजपूत निवासी डोबरा थाना गंगधार (राजस्थान) को 2 नवंबर तक के लिए रिमांड लिया है। थाना प्रभारी वीडी जोशी ने बताया कि प्रहलादसिंह ने किसी ईश्वरसिंह से गांजा खरीदना बताया था। अब उससे ईश्वरसिंह के बारे में पूछताछ की जा रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jJCSTh via IFTTT

शेरपुर बुजुर्ग में 32 साल के युवक ने लगाई फांसी, मौत

Image
गांव शेरपुर बुजुर्ग में शुक्रवार रात 32 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। खारवाकलां चौकी प्रभारी कन्हैया अवास्या ने बताया कि गांव शेरपुर बुजुर्ग निवासी राजेंद्रसिंह चौहान का शव उसके खेत पर बने मकान के आगे वाले कमरे में रस्सी से लटका मिला। मंडावल निवासी भंवरसिंह डोडिया की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फांसी में उपयोग की गई रस्सी बरामद की। उनके पिता मनोहरसिंह ने बताया दोपहर 1 बजे हमने राजेंद्रसिंह को देखा था। शाम 5 बजे खेत पर बने मकान पर जाकर देखा तो वह फंदे पर लटका मिला। रविवार को खारवाकलां अस्पताल में पीएम कराने के बाद शव परिजन को सौंपा। राजेंद्रसिंह की दो पुत्रियां हैं। एएसआई ओपी त्रिपाठी ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37Y66LW via IFTTT

किसान पखवाड़े में 2 से 12 नवंबर तक बंटेगा लोन

Image
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 2 से 12 नवंबर तक किसान पखवाड़ा मनाएगी। इसका उद्देश्य सरकारी एवं गैर सरकारी एजेंसियों को एक मंच पर लाकर अनुभव साझा करना और भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही किसान कल्याण, ऋण योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाना तथा एफपीओ एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को बैंक से जोड़ना है। क्षेत्रीय प्रबंधक आरके नायर ने बताया रतलाम क्षेत्र के पांचों जिलों रतलाम, मंदसौर, नीमच, झाबुआ, अलीराजपुर में पखवाड़े के दौरान मेगा शिविर, कृषक चौपाल, किसान संध्या आदि आयोजित की जाएगी। एलडीएम राकेश गर्ग ने बताया जिले में 2 नवंबर से 4 नवंबर के मध्य अलोट, बाजना एवं जावरा में कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके लिए समस्त शाखाओं को मार्गदर्शन प्रदान किए जा चुके हैं। सभी शाखाओं को शिविर और चौपाल में सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करवाए एवं मास्क एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mGPdte via IFTTT

दिन के पारे में 1.4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई

Image
शहर में दोपहर में भी ठंडक होने लगी है। शनिवार को दिन का तापमान 1.4 डिग्री कम हो गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री रहा। शुक्रवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की कमी तो न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की कमी हो गई। अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह आर्द्रता 56 व शाम को 45 प्रतिशत रही। मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे ने बताया हवा का रुख बदलने के कारण ठंडक बढ़ी। अभी हवा उत्तरी है। नवंबर के पहले सप्ताह में दिन का तापमान कम होने के आसार हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jF9OfK via IFTTT

डॉ. आंबेडकर नगर- कटरा सुपरफास्ट ट्रेन 9 से चलेगी

Image
मालवांचल के रहवासी आसानी से वैष्णोदेवी के दर्शन कर सकेंगे। श्रद्धालुओं के लिए रेलवे 9 नवंबर से डॉ. आंबेडकरनगर –श्री माता वैष्णोदेवी कटरा-डॉ. आंबेडकर नगर सुपरफास्ट ट्रेन चलाने जा रहा है। शेड्यूल के अनुसार 02919 डॉ. आंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णोदेवी ट्रेन 9 नवंबर से प्रत्येक सोम, बुध व शुक्र को सुबह 11.50 बजे चलकर 12.15 बजे इंदौर, 1.04 बजे देवास, 1.45 बजे उज्जैन होकर दूसरे दिन शाम 6.30 बजे श्री माता वैष्णोदेवी कटरा पहुंचेगी। वापसी में 02920 श्री माता वैष्णोदेवी कटरा-डॉ. आंबेडकर नगर ट्रेन 11 नवंबर से प्रत्येक बुध, शुक्र एवं रवि को श्री माता वैष्णोदेवी कटरा से सुबह 6.55 बजे चलकर दूसरे दिन 11 बजे उज्जैन, 11.56 बजे देवास, 12.40 बजे इंदौर होकर 1.15 बजे डॉ. आंबेडकर नगर पहुंचेगी। इसमें एक सेकंड एसी, छह थर्ड एसी, आठ स्लीपर एवं चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3egDdLX via IFTTT

पति ने टीचर पत्नी को कमरे में बंद कर पीटा

Image
इंदौर के सरकारी स्कूल में शिक्षिका पत्नी को ससुराल रतलाम में आरोपी पति ने कमरे में बंद कर पीटा। मारपीट का शिकार पत्नी ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार गोपालपुरा इंदौर निवासी जयकुंवर पिता देवीसिंह ठाकुर निवासी पिंजारा मोहल्ला गोपालपुरा (इंदौर) की शादी 2017 में एमबी नगर निवासी महेंद्र सिंह पिता प्रेम सिंह सिसौदिया से हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले उसे परेशान करते थे। नौकरी के लिए पत्नी जयकुंवर गोपालपुरा (इंदौर) अप डाउन कर रही थी। लॉकडाउन के बाद वह मायके चली गई थी। मायके से लौटने के बाद 29 अक्टूबर की रात ससुराल वालों ने विवाद किया। आरोपी पति ने जयकुवर को कमरे में बंद कर पीटा। अगले दिन 11:30 बजे छोड़ा। जयकुवर की रिपोर्ट पर औद्योगिक क्षेत्र थाने में प्रकरण दर्ज किया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34LjelO via IFTTT

7 नए पॉजिटिव जिले में अब कुल संक्रमित 2286

Image
अक्टूबर माह के आखिरी दिन शनिवार को जिले में 7 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2286 पर पहुंच गया है। जिले में कोरोना से अब तक 58 मौतें हो चुकी हैं। शनिवार को मेडिकल कॉलेज से जारी हुई रिपोर्ट में ट्रेस किए गए नए संक्रमितों में सुयोग परिसर के 52 साल के पुरुष, कलईगर रोड की 50 साल की महिला, गणेश नगर का 56 साल का पुरुष, बिलपांक की 24 साल की महिला, रत्नपुरी का 33 साल का पुरुष, मिड टाउन कॉलोनी की 21 साल की युवती, डीआरपी लाइन का 25 साल का पुरुष शामिल हंै। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/323nxqF via IFTTT

मंडी के बाहर माल बेचने वाले किसानों को भी नहीं मिली राशि

Image
मंडी से लाइसेंस लेकर कारोबार करने वाली फर्म श्री कृष्णा ट्रेडिंग ने मंडी के बाहर भी किसानों से खरीदी की है। मंडी के अंदर माल बेचने वाले जितने किसानों ने मंडी प्रशासन से भुगतान नहीं मिलने की शिकायत की थी मंडी प्रशासन ने उनको तो भुगतान करवा दिया है। जिन किसानों ने मंडी के बाहर इस फर्म को माल बेचा उन्हें अब तक भुगतान नहीं मिला है। किसान आज भी भुगतान के इंतजार में हैं। इस संबंध में भारतीय किसान संघ एसडीएम से मिल किसानों को भुगतान की मांग करेगा। संघ के जिलाध्यक्ष ललित पालीवाल ने बताया मंडी प्रशासन ने मंडी परिसर में उपज बेचने वाले किसानों को तो भुगतान करवा दिया। बाहर भी कई किसानों ने श्री कृष्णा ट्रेडिंग फर्म को माल बेचा है। व्यापारी भुगतान नहीं कर रहा है। किसानों को अब तक रुपए नहीं मिले हैं। सोमवार को एसडीएम से मुलाकात कर उन्हें किसानों की समस्या बताई जाएगी और किसानों को भुगतान दिलवाने की मांग की जाएगी। ताकि किसानों को राशि मिल सकें। इधर व्यापारी के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं खरीदी के बाद किसानों को सेम डे भुगतान हो। मंडी प्रशासन अनाउंसमेंट कराती है। श्री कृष्णा ट्रेडिंग फर्म ने किसान...

राहत का अक्टूबर : 51.61% कम मिले पॉजिटिव

Image
कोरोना काल में अक्टूबर का महीना राहतभरा रहा है। इस महीने 434 पॉजिटिव सामने आए हैं, सितंबर के मान से देखे तो ये आंकड़ा बढ़ा नहीं है, क्योंकि सितंबर में 897 पॉजिटिव मरीज सामने आए थे। आंकड़ों के इस फेर में आप बेफिक्र मत हो जाना... क्योंकि, अब कोरोना की दूसरी लहर आने की आशंका भी बनी हुई है। हमारे जिले में कुल पॉजिटिव की संख्या 2286 पर पहुंच गई है। अक्टूबर के महीने में कोरोना धीमी चाल से आगे बढ़ा है, दो दिन तो ऐसा मौका भी आया जब 5-5 मरीज ही सामने आए। जबकि, सितंबर के महीने में कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो चुकी थी, कई बार 50 से ज्यादा मामले भी सामने आए थे। इधर, कोरोना के कम केस मिलने से आमजन भी बेफिक्र नजर आ रहे है। एक्सपर्टों के मुताबिक अभी कोरोना का डाउन ट्रेंड चल रहा है, जोकि देशभर में एक सा ही है। हालांकि, दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसी स्थिति से बचें... समय रहते पहुंच जाएं फीवर क्लिनिक जिले में इस महीने भले ही कोरोना पॉजिटिव केस कम सामने आए है, लेकिन कोरोना से मौत के आंकड़े सितंबर महीने के बराबर ही है। कोरोना से 19 लोग दम तोड़ चुके हैं, कुल 58 लोगों की मौत हो चुकी है। इधर, 60 ...

टैंकर में पार्टीशन कर 400 लीटर दूध रोज चुराते और उसमें भर देते थे पानी

Image
सागोद रोड स्थित सांची दुग्ध संयंत्र में जिस टैंकर से दूध सप्लाई हाे रही थी उसमें 400 लीटर के पार्टीशन में पानी भरा मिला है। कलेक्शन सेंटराें से दूध एकत्रित करने के बाद रास्ते में टैंकर के पार्टीशन से दूध निकालने के बाद पानी भरकर प्लांट भेजा जा रहा था। मामला कर्मचारियों की सतर्कता से उजागर हुआ। ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड कर पुलिस को शिकायत की गई है। जिन कर्मचारियों ने मामला उजागर किया। दुग्ध संयंत्र ने उनका तबादला कर दिया। सांची दुग्ध संयंत्र के सीईओ जांच की बात कर रहे हैं। सांची दुग्ध संयंत्र के आलोट क्षेत्र में 8 दूध कलेक्शन सेंटर हैं। इन केंद्रों से दूध लेकर टैंकर से सागोद रोड स्थित सांची प्लांट भेजा जाता है। 25 दिन पहले जो टैंकर दूध लाता था वो खराब हो गया। ठेकेदार विनोद प्रजापति ने दूसरा टैंकर लगाया। 7 हजार लीटर की क्षमता के टैंकर से रोज 3000 लीटर दूध की सप्लाई सांची प्लांट में की जाती है। आलोट के केंद्रों से टैंकर दूध लेकर प्लांट पहुंचा था। कर्मचारियों ने टैंकर से पानी टपकता देखा। शंका हुई कि दूध के टैंकर से पानी क्यों टपक रहा। जांच में निकला कि वाॅल्व से पानी टपक रहा। उन्होंने जान...

3 लाख रुपए में सेजावता के पूर्व सरपंच ने खरीदा था चोरी हुआ 12 लाख का सोयाबीन

Image
सोयाबीन से भरा ट्रक चोरी होने के मामले में सेजावता के पूर्व सरपंच एवं वर्तमान सरपंच पति और एक बाल अपचारी सहित चार आरोपियों का पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूर्व सरपंच ने 12 लाख रुपए का चोरी का सोयाबीन 3 लाख रुपए में खरीदकर धाकड़ वेअरहाउस में पीछे खाली करवाया और हम्माल नहीं मिले तो बाहर ही सोयाबीन ढंकवा दिया। ग्राहक तलाशने से पहले ही पुलिस ने चोरी का माल जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय से 2 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर सौंपने के आदेश हुए। सीएसपी हेमंत चौहान ने बताया टीआईटी रोड निवासी अनाज व्यापारी संजय पिता धीरजमल जैन ने बुधवार को सलीम पिता वकीलउद्दीन को ट्राले (एमपी 07 एचबी1567) में 12 लाख रुपए कीमत का 235 क्विंटल सोयाबीन लोड करवाया। सोयाबीन के बोरों में जेबीआर का मार्का था। यूनिक तोड़ कांटे पर तौल करवाने के बाद ड्राइवर शहजाद पिता सुल्तान खान ने रात 11:30 बजे ट्राला अनाज मंडी के सामने खड़ा कर दिया। सुबह 6:00 बजे ड्राइवर शहजाद पहुंचा तब तक ट्राला गायब हो गया। गायब ट्रक गुरुवार को सैलाना के पास बोदीना रोड पर मिला। चोरी का पता लगाने के लिए एसपी गौरव तिवारी ने एएसपी इंद्रजीत बाकलवार, सी...

वेलवेट के फूल की आई बहार

Image
| दीपावली पर वेलवेट के फूल का घर की सज्जा में अहम योगदान रहता है। जुलवानिया में वेलवेट के फूलों की खेती हो रही है। दीपावली के दो से तीन दिन पहले ये मंडी में आना शुरू हो जाएंगे। ताकि आप दीपावली पर इन फूलों से घर की सजावट कर सकें। इन फूलों को मुर्गा मुर्गा कलंगी के फूल भी कहा जाता है। फोटो | चिंटू मेहता Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today The velvet flower came out from Dainik Bhaskar https://ift.tt/380oMec via IFTTT

ड्यूटी पर रतलाम आ रही महिला आरक्षक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत

Image
जावरा-मंदसौर फोरलेन पर रिछाचांदा के समीप शनिवार दोपहर मंदसौर से रतलाम आ रही महिला आरक्षक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोटें आने और खून बहने से आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। वे पिता से मिलकर ड्यूटी पर लौट रही थीं। पुलिस वाहन का पता लगाने में जुटी हुई है। सरकारी अस्पताल में पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजन के सुपुर्द किया। डोरवाड़ा जिला मंदसौर निवासी 24 वर्षीय आरक्षक आरती व्यास दो साल पहले ही पुलिस में भर्ती हुईं। वे रतलाम पुलिस लाइन में पदस्थ थीं। कुछ दिनों पहले उनके पिता गोपाल व्यास की तबीयत खराब होने के कारण वे छुट्‌टी लेकर मिलने गई थीं। शनिवार को गांव से रतलाम लौटते समय फोरलेन पर रिछाचांदा के समीप पुलिया के टर्न पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वे स्कूटी सहित नीचे गिर गईं। इससे उनके सिर में चोट आने के साथ ही बहुत खून बह गया। मौके पर ही आरक्षक व्यास ने दम तोड़ दिया। स्कूटी भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर सीएसपी दीपक राणावत, रिंगनाेद थाना प्रभारी दर्शना मुजाल्दे मौके पर पहुंचे। आरक्षक को सरकारी अस्पताल लाए। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करने के बाद पुलिस अधिकार...

कोचिंग डिपो, स्टेशन पर दिलाई जागरुकता की शपथ

Image
रेलवे द्वारा मनाए जा रहे सतर्कता जागरुकता सप्ताह के तहत अनेक गतिविधियां हो रही हैं। सप्ताह का समापन 2 नवंबर को होगा। शनिवार को कोचिंग डिपो, स्टेशन पर जागरुकता की शपथ दिलाई। मंडल रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता ने कर्मचारियों को ऑनलाइन संकल्प दिलाया। अपर मंडल रेल प्रबंधक केके सिन्हा सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। शनिवार को रेलवे स्कूल में चित्रकला, निबंध और प्रश्नोत्तरी हुई। प्राचार्य सुनील शर्मा के साथ स्टाफ मौजूद रहा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Pledge of awareness administered at the coaching depot, station from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34J38ZB via IFTTT

बालाजी का विशेष शृंगार कर बांटा खीर व चपड़े का प्रसाद

Image
शहर के अधिकांश मंदिरों में शनिवार को शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। सुबह भगवान का अभिषेक कर श्रृंगार किया। देर शाम को खीर बनाकर चंद्रमा की रोशनी में रखी गई। रात में आरती कर भक्तों को खीर का प्रसाद बांटा। शनिवार को शरद पूर्णिमा होने पर शहर के मंदिरों में भक्तों की चहल-पहल रही। शहर के श्री कालिका माता मंदिर, श्री महा लक्ष्मी मंदिर, माणकचौक स्थित बड़े गोपाल मंदिर, श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर, ऊंकाला के बड़े गणेश मंदिर सहित अन्य मंदिरों में शरद पूर्णिमा होने पर पूजा-अर्चना की गई। रात में सभी मंदिरों में प्रतीकात्मक रूप से आरती कर खीर की प्रसादी बांटी। कई भक्तों ने अपने मकानों की छत पर चपड़ा और खीर चंद्रमा की रोशनी में रखकर रात में भगवान को भोग लगाकर आरती की। आरती के बाद खीर व चपड़े के प्रसाद का ग्रहण किया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Distributed pudding of kheer and chapada by making special adornment of Balaji from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jHH8mp via IFTTT

पटेल जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली

Image
सरदार वल्लभ भाई पटेल व वाल्मीकि जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को भाजपा के 40 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वार्ड एक और दो के इन कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में लाने अजा विभाग अध्यक्ष हितेश पैमाल की मेहनत रही। सदस्यता लेने वालों में पूर्व अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश घावरी, पूर्व महामंत्री अश्विनी वर्मा, आनंद वैद्य सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल ंहै। जिलाध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने नए सदस्यों का स्वागत कर शपथ दिलाई। मप्र महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष यास्मीन शेरानी, रजनीकांत व्यास, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, कमरुद्दीन कछवाहा, अरविंद सोनी, मीना बग्गा, बाबूलाल खंडारे, मुकेश खत्री, ओम प्रकाश बिलवाल मौजूद रहे। संचालन जोयब आरिफ ने किया। आभार प्रदर्शन विशाल कंडारे ने किया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today BJP workers subscribe to Congress on Patel Jayanti from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34Iy10g via IFTTT

हाटपिपल्या में बेटों के लिए पिताओं ने संभाली चुनावी कमान, पूर्व विधायक राजेंद्रसिंह व पूर्व जिपं अध्यक्ष नारायण चौधरी सक्रिय

Image
भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी के पिता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायणसिंह चौधरी व कांग्रेस प्रत्याशी राजवीरसिंह बघेल के पिता पूर्व विधायक राजेंद्रसिंह बघेल अपने-अपने बेटों की सियासत बचाने में जुटे हैं। दोनों गांव-गांव घूमकर अपने बेटों के लिए जनता से वाेट मांग रहे हैं। साथ ही बूथ लेवल तक चुनावी मैनेजमेंट भी कर रहे हैं। बघेल तीन बार के अनुभव के साथ राजेंद्रसिंह बघेल इसी सीट से चार बार चुनाव लड़ चुके हैं। वे पुरानी टीम को लेकर बेटे के लिए मैदान में हैं। तीन बार के विधायक के अनुभव के साथ चुनावी रण में डटे हुए हैं। राजेंद्रसिंह बघेल लाेगाें से चर्चा करते हुए। चौधरी भी लड़ चुके हैं निर्दलीय चुनाव नारायणसिंह चौधरी भी अपने बीस साल के अनुभव के साथ चुनावी मैदान में हैं। वे भी दो बार विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। वे जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे हैं। दोनों का ज्यादा फाेकस शिप्रा बेल्ट पर नारायणसिंह चौधरी व राजेंद्रसिंह बघेल दोनों अपना ज्यादातर समय शिप्रा बेल्ट में दे रहे हैं। मनोज के बड़े भाई बलराम चौधरी व राजवीरसिंह के छोटे भाई रघुवीरसिंह बघेल भी अपने-अपने भाइयों के लिए वोट मांग रहे हैं। Dow...

भितरघात के भंवर में फंसे भाजपा के प्रभुराम, अकेले किला लड़ा रहे कांग्रेस के मदनलाल

Image
(अनिल गुप्ता) सांची में कई दिनों की कोशिशों के बाद भी भाजपा अभी तक भितरघात से पूरी तरह पार नहीं पा पाई, जबकि कांग्रेस नए चेहरे मदनलाल चौधरी के साथ इसी का लाभ उठाने की रणनीति पर आगे बढ़ चुकी है। भाजपा ने हालांकि रायसेन जिले में संगठन के समानांतर एक टीम खड़ी कर दी है, लेकिन फिर भी भाजपा प्रत्याशी प्रभुराम चाैधरी के विरोधियों की सक्रियता बरकरार है। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद भाजपा यह उम्मीद कर रही है कि संगठन एकजुट हो जाएगा। इस बीच संघ भी सक्रिय हो गया है। भाजपा ने कांग्रेस उम्मीदवार के प्रभाव वाले क्षेत्र गैरतगंज और हरदोट में सक्रियता बढ़ाई है, क्योंकि 2018 के चुनाव में कांग्रेस को यहीं से लाभ हुआ था। रायसेन, देवनगर और सांची के वोट भी बंटने का अंदेशा है। कांग्रेस और भाजपा का इसी पर पूरा ध्यान है। गुलगांव, फिरोजपुर, मुरली खेड़ी और ऐरन गांव में कांग्रेस के मदनलाल चौधरी वफादार और गद्दार के मुद्दे को भी जनता के बीच छोड़ रहे हैं। वे अकेले ही किला लड़ा रहे हैं। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा सांची में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के साथ ही संगठन का संदेश स्पष्ट कर रहे हैं कि जो पार्टी के साथ है, वही...

पुल के दोनों तरफ अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र; दोनों जगह चुनाव का शोर, वर्षों से मुद्दे वही सड़क, बिजली और पानी

Image
(गौरव शर्मा) एक नदी, एक पुल। पुल के दोनों तरफ अलग-अलग विधानसभाएं। दोनों में उपचुनाव हो रहा है। दोनों सीटों के प्रचार का शोरगुल, चौपाल बैठकें, लेकिन समस्याएं वही तीन... सड़क, पानी और बिजली। वह भी तब, जब दोनों विधानसभाओं ने ताकतवर विधायक दिए, मंत्री दिए, पर 20-25 साल में किसी के वादे, इरादे नहीं बन पाए, सड़कों की तरह उखड़े, उथले ही रहे। शिप्रा नदी के इंदौर तरफ वाला हिस्सा सांवेर विधानसभा में आता है, जबकि देवास की तरफ या यूं कहें कि टिगरिया व डबलचौकी की तरफ जाने वाला रास्ता हाटपिपल्या विधानसभा में। इंदौर-देवास को जोड़ने वाले फोरलेन को छोड़ दें तो यहां से टिगरिया जाना हो या बूढ़ी बरलाई, वाहनों के चक्के और लोगों के पैर दोनों डगमगाने लगते हैं। राजेश सोलंकी कहते हैं कि गांव से टिगरिया रोड डबलचौकी को सीधे जोड़ता है। 15 और गांव जुड़ते हैं इस रोड से, लेकिन सड़क की हालत देखो? हम लगातार मांग कर रहे हैं, पिछले चुनाव में भी यही मुद्दा था और उसके पिछले चुनाव में भी। एक बार काम शुरू हुआ, फिर कुछ दिन में ही बंद भी हो गया। विक्की चौहान और हेमेंद्र सिंह कहते हैं, गुड्‌डू और सिलावट दोनों 25 साल से बूढ़ी बरलाई...

सुखद आंकड़ा... 15 दिन में 157 कोरोना पॉजिटिव मिले, 475 ठीक होकर घर गए

Image
रिकवरी रेट में सुधार हुआ तो कोरोना संक्रमण भी घटने लगा। एक दिन को छोड़ दें तो पिछले 13 दिनों से लगातार कोरोना मरीजों के मिलने का आंकड़ा कम हुआ है। यह 10 के पार नहीं गया है जबकि इससे पहले प्रतिदिन 20 से 49 तक मरीज मिल रहे थे। इस माह एक दिन ऐसा भी आया जब एक ही दिन में 105 मरीज ठीक होकर घर पहुंचे थे जो अब तक सर्वाधिक आंकड़ा था। पिछले 15 दिनों की बात करें तो 475 पॉजिटिव ठीक हुए हैं। सीधे एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 390 से सीधे गिरकर 79 पर आ गया। इससे साफ हो जाता है कि अब कोरोना संक्रमण पहले की तरह नहीं फैल रहा है। इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. सुधीर डेहरिया ने बताया कि अभी कोरेाना की रफ्तार कम हुई है। लोगों के सैंपल बराबर लिए जा रहे हैं। किस तरह रिकवरी रेट में हुआ सुधार 16 अक्टूबर को 42 मरीज ठीक होकर घर गए। इसके बाद 43, 14, 24 10, 29, 31 और फिर सीधे 105 एक ही दिन में डिस्चार्ज हुए। 23 अक्टूबर को जब कोविड केयर सेंटर और होम आइसोलेशन से 105 लोग ठीक हुए और उन्हें डिस्चार्ज किया गया तो एक्टिव कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा भी सीधे गिरकर नीचे आ गया था। इसके बाद से 2 से 8 तक प्रतिदिन नए मरीज मिलते गए लेकिन ठीक ह...

भाजपा के सात और कांग्रेस के आठ प्रत्याशी खुद को ही नहीं दे सकेंगे वोट

Image
(नरेंद्र सिंह कुशवाह) उपचुनाव में कई उम्मीदवार खुद अपने लिए वोट नहीं डाल सकेंगे। भाजपा और कांग्रेस के ऐसे 15 उम्मीदवार हैं जिनका नाम उस विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में नहीं है, जहां से वे चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें भाजपा के सात और कांग्रेस के आठ उम्मीदवार शामिल हैं। यह जानकारी खुद उम्मीदवारों ने ही अपने नामांकन फॉर्म के साथ दिए शपथ-पत्र में दी है। सभी 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही तीसरी प्रमुख पार्टी बसपा के ऐसे सबसे ज्यादा 11 उम्मीदवार हैं जिनका नाम उनके चुनाव क्षेत्र वाली सीट की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। कांग्रेस के आठ प्रत्याशी। यह उम्मीदवार भी खुद के लिए वोटिंग नहीं कर सकेंगे। आगर, अंबाह, अनूपपुर, डबरा, दिमनी, हाटपिपल्या, मलहरा, मुंगावली, पोहरी, सांची और सांवेर के बसपा उम्मीदवारों के नाम इन चुनाव क्षेत्र के अलावा दूसरे क्षेत्रों की मतदाता सूची में दर्ज हैं। 4 सीटें, जहां दोनों प्रत्याशियों के वोट अन्य क्षेत्र में बमोरी, भांडेर, सांवेर और सुरखी में भाजपा व कांग्रेस दोनों के प्रत्याशियाें के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं। सांवेर में बसपा के उम्मीदवार का वोट भी नहीं है। Dow...

कल से 25 दिन तक बिना टेलीस्कोप के देख सकेंगे मंगल ग्रह, 10 नवंबर काे आमजन काे दिखाएंगे नजारा

Image
खगोल प्रेमियों के लिए इस माह आसमान में अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। शाम 6.30 बजे से पूरी रात मंगल ग्रह देखा जा सकता है। शाम को यह ग्रह पूर्व से उदय होकर भोर होते होते पश्चिम में अस्त हो जाएगा। यह नजारा माह के 25 दिन देखने को मिलेगा। मंगल के पृथ्वी के नजदीक आ जाने के कारण यह स्थिति बनेगी। 1 से 25 नवंबर तक शहरवासी इस नजारे को बिना टेलीस्कोप के देख सकेंगे। यह तारे की तरह दिखाई देगा। टेलीस्कोप से मंगल ग्रह का लाल नजारा नजर आता है। इस अद्भुत नजारे काे लोगों काे दिखाने के लिए ज्योति नगर स्थित शासकीय उमावि के शिक्षक व खगोलविद् अशोक शर्मा ने 10 नवंबर को उत्कृष्ट विद्यालय में विशेष व्यवस्था की है। यहां टेलीस्कोप के माध्यम से विद्यार्थियों व शहरवासियों को मंगल ग्रह दिखाएंगे। अशोक शर्मा ने बताया कि मंगल ग्रह सौरमंडल में सूर्य का चौथा ग्रह है। पृथ्वी से इसकी आभा नारंगी दिखाई देती है। इसी वजह से इसे लाल ग्रह के नाम से भी जानते हैं। पृथ्वी की तरह मंगल भी एक स्थलीय धरातल वाला ग्रह है। इसका वातावरण विरल है। इसकी सतह देखने पर चंद्रमा की सतह जैसी और पृथ्वी पर दिखाई देने वाले रेगिस्तान, चट्टान की घाट...

बिल पर जोन का लैंडलाइन नंबर भी होगा, तुरंत करेंगे निराकरण; त्योहार पर बिजली सप्लाय सुचारु रखने के प्रबंधन

Image
त्योहारी सीजन में फाल्ट की शिकायत होने पर जल्द से जल्द निराकरण हो जाए, इसलिए जोन पर भी शिकायत सुनने की व्यवस्था की जा रही है। बिजली गुल होने पर उपभोक्ता 1912 के अलावा अब जोन पर भी शिकायत कर सकेंगे। कंपनी प्रबंधन ने सभी जोन के सहायक इंजीनियर को आदेश जारी किए हैं कि इस बार जो बिल वितरित किया जाएगा, उस पर जोन के लैंडलाइन नंबर की सील लगाना होगी। किसी भी बिल पर सील नहीं मिली तो सहायक इंजीनियर को नोटिस जारी किया जाएगा। दरअसल, बिजली कंपनी ने बारिश के दिनों में शिकायत का निराकरण करने के लिए जोन पर पांच-पांच कर्मचारी तैनात किए थे, जो शिकायत सुनकर फील्ड स्टाफ को भेजते थे। अब इन कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं 1912 नंबर व्यस्त रहने, तकनीकी खराबी आने पर कई बार बंद रहता है। कंपनी के सीजीएम संतोष टैगोर ने पिछले दिनों सभी सहायक इंजीनियर को सोशल मीडिया के जरिए लैंडलाइन नंबर की सील बनवाकर बिल पर चस्पा करने के आदेश जारी किए थे। 200 की रसीद नहीं मिल रही भागीरथपुरा में बिल नहीं भरने पर तीन सौ से ज्यादा उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए थे। इन लोगों ने बिल भर दिया था। कनेक्शन फिर से चालू कराने क...

5 करोड़ से बदलेगी गिरवर तालाब की सूरत, पर्यटन के रूप में तैयार करने की योजना

Image
शहर के बीच बने गिरवर तालाब की सूरत जल्द ही बदल जाएगी। तालाब का गहरीकरण कराकर सालभर इसे जिंदा रखा जाएगा। वहीं पाल की पिचिंग कराकर झूले व अन्य पर्यटक संबंधी सामग्री लगेगी। इसके लिए केंद्र सरकार की योजना में शाजापुर के गिरवर तालाब काे शामिल किया गया है। तालाब सौंदर्यीकरण की पहल दो साल पहले से शुरू हुई है। उस समय पेयजल संकट को देखते हुए नपा ने डेम का गहरीकरण कराया था। गहरीकरण के बाद तालाब में जमा पानी के कारण बढ़े क्षेत्र के जलस्तर को देख नपा ने इसके संरक्षण के लिए योजना तैयार की और जिला प्रशासन के माध्यम से भोपाल व दिल्ली भेजी। हाल ही में इस तालाब को सरकार के वेटलैंड्स संरक्षण कार्यक्रम फेस-2 में शामिल कर लिया। प्रदेश के चुनिंदा 5-7 तालाबों में से एक शाजापुर का गिरवर तालाब इस योजना में शामिल किया गया है। इसके लिए पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन पर्यावरण विभाग मप्र भोपाल ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को भी भेज दी है। योजना में शामिल करने के बाद तालाब सौंदर्यीकरण के लिए केंद्र की योजना के तहत 5 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन व नगर पालिका की टीम को प्लान तैयार कर डीपीआर तैयार करना...

शुरुआत में 1000 घरों में लगेंगे

Image
शहर में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी तेज हो गई है। कंपनी ने टेस्टिंग शुरू कर दी है। शुरुआत में बिजली कंपनी पावर हाउस रोड ज़ोन, त्रिवेणी जोन और विनोबानगर जोन में 1000 घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसके बाद शहर में बारी-बारी से सभी कॉलोनियों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं के साथ बिजली कंपनी को फायदा होगा और ना रीडिंग की झंझट रहेगी और ना ही बिल ज्यादा आने की शिकायतें आएगी। बिजली कंपनी के शहर कार्यपालन यंत्री विनय प्रताप सिंह ने बताया स्मार्ट मीटर लगाने के लिए सर्वे हो चुका है। हमने शहर के सभी उपभोक्ताओं के घरों पर पहुंच सर्वे किया है। इसके बाद स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे । इसे लगाने वाली कंपनी बिजली मीटर की टेस्टिंग कर रही है। इसके बाद हम हमारी लैब में टेस्ट करेंगे और फिर मीटर लगाए जाएंगे। यह होगा फायदा बिजली मीटर से किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं हो सकेगी। बिल बकाया हुआ तो कंट्रोल रूम पर बैठे-बैठे ही सप्लाई बंद होगी। हर पल की रीडिंग मिलती रहेगी । मीटर रीडर नहीं आने या ज्यादा रीडिंग की शिकायत नहीं आएगी। बिजली का बिल नहीं भरने पर उपभोक्ता के घर कनेक्शन काटने जान...

वार्ड 26 के ज्योतिनगर में 15 साल से स्ट्रीट लाइट नहीं, कच्ची सड़क से ऊंची बना दी पक्की नालियां

Image
वार्ड 26 के दिल्लोद रोड से लगे ज्योतिनगर क्षेत्र के रहवासियों काे 15 साल बाद भी अब तक पक्की सड़क व स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं मिल सकी। इस कारण रहवासियों में आक्रोश है। पार्षद व काम कराने वाले उनके प्रतिनिधि ने भी इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। इतना ही नहीं कुछ साल पहले यहां बनी नाली को भी दूसरी नाली में मिलाने के बजाए ऐसे ही छोड़ दिया। इस कारण इसका गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है। इस नाली को जहां छोड़ा गया है वहां नाली को सड़क से इतना ऊंचा उठा दिया कि बारिश का पानी इन नालियों में नहीं जाता। नतीजतन सड़क पर ही गंदा पानी फैला रहता है। इससे मच्छर का प्रकोप रहता है और बीमारियां फैलती है। इसकी शिकायत व नपा में कर चुके हैं परंतु उसका कभी भी कोई निराकरण नहीं हुआ। क्षेत्र के श्याम राठौर बताते हैं कि नपा के वार्ड 26 के दिल्लौद रोड हनुमान मंदिर के पास वाली गली में करीब 15 साल से न तो सड़क है और न स्ट्रीट लाइट। परेशानी का आलम यह है कि नल के आने-जाने का समय तक निर्धारित नहीं है। कई बार नगर पालिका अधिकारी से निवेदन करने के बाद भी आज तक समस्या का निराकरण नहीं हो सका। वार्ड निवासी रेखा राठौड...