WB: चीफ सेक्रेटरी अलपन बंद्योपाध्याय रिटायर हुए, ममता ने 3 साल के लिए प्रमुख सलाहकार बनाया, केंद्र ने दिल्ली बुलाया था - bhaskarhindi.com
Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com , कोलकाता। केंद्र और राज्य सरकार के विवाद के बीच पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रेटरी अलपन बंद्योपाध्याय सोमवार को अपने पद से रिटायर हो गए। अब उन्हें अगले तीन वर्षों के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है। एच के द्विवेदी को राज्य का नया चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। बंधोपाध्याय को केंद्र ने सोमवार सुबह को ही दिल्ली बुलाया था, पर वो नहीं पहुंचे। इसके बाद केंद्र सरकार ने अलापन को कारण बताओ नोटिस भेजा था। ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखा ता पत्र इससे पहले दिन में ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बंद्योपाध्याय को दिल्ली बुलाने के आदेश को वापस लेने का अनुरोध किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी सरकार बंद्योपाध्याय को रिलीज नहीं कर रही है। पांच पन्नों के पत्र में, बनर्जी ने प्रधानमंत्री से मुख्य सचिव को वापस बुलाने के केंद्र के फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया। बनर्जी ने कहा कि वह केंद्र के फैसले से हैरान हैं और आदेश को "एकतरफा" करार दिया, जो राज्य सरकार के साथ "बिना किसी पूर्व...