अंचल में एक ही दिन में 129 संक्रमित मिले, ग्वालियर में आंकड़ा 400 के पार

बाजार अनलाॅक हाेने के कारण कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। पिछले एक महीने में ही 265 नए काेराेना पाॅजिटिव राेगी सामने आए हैं। जबकि इससे पहले लाॅकडाउन के कुल 68 दिन में महज 137 संक्रमित मिले थे। बाजार अनलाॅॅक हाेने पर 1 जून से जहां सैंपलों की संख्या करीब चार गुना बढ़ी ताे पाॅजिटिव मरीज भी इसी रफ्तार से बढ़े। जिले में अभी तक 402 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें 4 मरीजों की इलाज के दाैरान मौत हाे चुकी है।

सख्ती कम हुई, छूट बढ़ने के साथ लापरवाही बढ़ी इसलिए मिला कोरोना को फैलने का मौका
चार में से पहले दो लॉकडाउन में प्रशासन ने सख्ती की। इस कारण लोग घरों से निकल नहीं पाए और इसलिए 25 मार्च से 3 मई तक महज 9 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनमें से 4 मरीजों को आईसीएमआर ने कोरोना संक्रमित नहीं मान। इस तरह पहले दो लॉकडाउन में महज 5 कोरोना संक्रमित सामने आए।
तीसरे लॉकडाउन यानी 4 से 17 मई तक में लोग एक जगह से दूसरी जगह छिपते-छिपाते आना-जाना शुरू हो गए थे। इस कारण कुल 5365 कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। इनमें से 56 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें से डबरा के 76 वर्षीय गंगाराम रोहिरा की मौत हुई थी।
चौथे लॉकडाउन में 18 से 31 मई के बीच तीसरे लॉकडाउन से 1471 कम यानी 3894 सैंपल हुए। फिर भी 76 काेरोना संक्रमित मरीज मिले। इनमें डबरा की 106 साल की देवा बाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। मरीज बढ़ने की वजह ये रही कि लोगों को दूसरे शहरों से आने-जाने में छूट मिल गई थी।
1 जून से अनलॉक वन में मिली छूट के कारण लोगों ने नियमों की अनदेखी की। इसी का परिणाम है कि महज 30 दिन में 265 कोरोना संक्रमित सामने E चुके हैं।

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने के कारण बढ़ रहे हैं केस
अनलॉक-1 में लोग न मास्क पहन रहे हैं और न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। मास्क इस तरह से पहनें ताकि मुंह और नाक ढंके रहें। आवश्यकता होने पर ही घर से निकलें। 10 साल से छोटे बच्चे और 60 साल से अधिक आयु के लोग घरों में ही रहें। अगर सतर्कता नहीं बरती तो आगे स्थिति और भयाभय हो जाएगी।
-डॉ. विजय गर्ग, असिस्टेंट प्रोफेसर, जीआरएमसी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
There were 137 patients in 68 days of lockdown, 265 infected in 30 days of unlock-1


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VB9Vjj
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

New top story from Time: Latest Tests Bring Israel a Step Closer to Commercial Drones