आज देवशयनी एकादशी से 25 नवंबर तक मांगलिक कार्य बंद
शहर में धर्म स्थल खुले नहीं हैं लेकिन गुरु पूर्णिमा एवं सावन मास की मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। 1 जुलाई को देवशयनी एकादशी से 25 नवंबर तक सभी तरह के मांगलिक कार्य बंद रहेंगे। जैन समाज के चातुर्मास की कलश स्थापना 4 जुलाई से प्रारंभ होगी। 1 जुलाई को देव योगनिद्रा में जा रहे हैं। ज्योतिर्विद सुमित रावल के अनुसार देवउठनी एकादशी 25 नवंबर के बाद मांगलिक मुहूर्त शुरू हो जाएंगे, जो 25 व 30 नवंबर एवं दिसंबर 7, 9, 11 को विवाह आदि मांगलिक कार्य हो सकेंगे।
अधिक मास के कारण सभी प्रमुख त्योहार आगे बढ़ गए
ज्योतिर्विद शशांक वशिष्ठ के अनुसार 5 जुलाई को गुरु पूर्णिमा, 6 को सावन माह की शुरुआत, 20 को सोमवती अमावस्या, 25 को नागपंचमी, 3 अगस्त को रक्षाबंधन, 11-12 अगस्त को जन्माष्टमी, 13 को गोगा नवमी, 21 को हरतालिका तीज, 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी, 1 सितंबर को अनंत चतुर्दशी, इसी दिन से 16 दिनी श्राद्ध पक्ष शुरू, अश्विन अधिक मास के कारण कुछ प्रमुख त्योहारों की तारीखें आगे बढ़ गई हैं। 17 अक्टूबर को नवरात्रि की शुरुआत, 25 अक्टूबर को नवमी एवं दशहरा, 12 नवंबर को धनतेरस, 14 को दिवाली है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YOkAZG
via IFTTT
Comments
Post a Comment