जमीनी विवाद व शादी नहीं कराने पर बेटे ने ही की थी पिता की हत्या
ग्राम परसोड़ी के बुजुर्ग का शव अमनी गांव में 24 जून काे खेत में पेड़ से लटका हुआ मिला था। पुलिस ने इस मामले की गुत्थी काे सुलझा लिया है। पुलिस के मुताबिक बेटे ने ही जमीन विवाद और शादी नहीं कराने पर पिता की हत्या की थी। आराेपी पुत्र काे गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
आमला थाना प्रभारी सुनील लाटा ने बताया कि 24 जून काे अमनी गांव में परसराम पिता फग्न्या पिपराज (70) निवासी ग्राम परसोड़ी का शव जामुन के पेड़ पर गले में रस्सी बांध कर दूसरा सिरा जामुन के पेड़ से बंधा मिला था। इसकी सूचना मिलने पर घटना स्थल का निरीक्षण किया था। यहां पुलिस काे आत्महत्या काे लेकर संदेह हुअा। सूचनाकर्ता दुर्गा पिपराज की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच की। पूछताछ में पिता-पुत्र के बीच विवाद की जानकारी मिली। इस पर मृतक के बेटे कृष्णकुमार पिपराज काे हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने पिता परसराम की हत्या कर शव को रस्सी से जामुन के पेड़ से बांध कर गुमराह करना स्वीकार किया। उसका कहना था कि पिता से जमीनी विवाद था वहीं पिता उसकी शादी भी नहीं करा रहे थे। इस कारण उसने यह कदम उठाया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VInRYX
via IFTTT
Comments
Post a Comment