ट्रांसफार्मर में करंट से मवेशियों की मौत, आक्रोश पर सुधार के लिए पहुंचे कर्मचारी
टुकराना में 3 वर्षों से गांव में लगे ट्रांसफार्मर से लगातार करंट आ रहा था। हर साल मवेशियों की करंट लगने से मौत होने लगी। ग्रामीणों ने बिजली कंपनी के अधिकारियों को कई बार आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। गत दिनों गांव के ही देवीसिंह भिलाला की करीब 60 हजार की भैंस ट्रांसफार्मर के चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। एक कुत्ते सहित गाय की मौत भी हो गई।
लगातार हो रही मवेशियों की मौत को देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए और विभाग को फोन पर सूचना दी, तब जाकर बिजली कंपनी के अधिकारी गांव पहुंचे। ग्रामीण मंडल अभियंता अमित चौधरी ने बताया भैंस की मौत ट्रांसफार्मर के पास बंधने से हुई है, जिसे लेकर ग्रामीण भड़क गए। भैंस मालिक देवीसिंह भिलाला ने बताया ट्रांसफार्मर के पास मवेशी बांधने की जगह ही नहीं है। भैंस ट्रांसफार्मर के पास से गुजर रही थी, इतने में ही ट्रांसफार्मर में आ रहे करंट से मौत हो गई। गांव के बाबूलाल कबाड़ी का कहना है कि 3 वर्षों से ट्रांसफार्मर में करंट आ रहा है पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VouYoT
via IFTTT
Comments
Post a Comment