परीक्षा फाॅर्म भरने वाले स्टूडेंट्स का ही बनेगा बिना परीक्षा के रिजल्ट, फाॅर्म नहीं भरने वाले, फेल और सप्लीमेंट्री वालाें काे देनी हाेगी परीक्षा
बिना परीक्षा के रिजल्ट बनाने का लाभ केवल उन्हीं काॅलेज स्टूडेंट्स काे मिलेगा जाे परीक्षा फाॅर्म भरकर परीक्षा में शामिल हाेने की प्रक्रिया पूरी कर चुके थे। वहीं जिनके परीक्षा फाॅर्म नहीं भरवाए गए, लेकिन पिछली कक्षा पास करके वर्तमान कक्षा की पढ़ाई कर रहे थे उनका भी बिना परीक्षा के रिजल्ट बनाया जा सकेगा।
फाॅर्म ना भरने वाले, पिछली कक्षा में सप्लीमेंट्री और फेल स्टूडेंट्स के बिना परीक्षा के रिजल्ट नहीं बनाए जाएंगे। बिना परीक्षा के रिजल्ट बनाने की कार्रवाई के लिए उच्च शिक्षा विभाग की विशेष कमेटी परीक्षा और रिजल्ट के प्रत्येक बिंदु पर चर्चा कर रही है। इससे बाद में स्टूडेंट्स, प्राध्यापकाें, काॅलेज प्रबंधन, विश्वविद्यालयाें और उच्च शिक्षा विभाग काे परेशान ना हाेना पड़े।
जिनके रिजल्ट नहीं उनकी हाेगी परीक्षा
जिन स्टूडेंट्स के रिजल्ट नहीं बन सकेंगे वे स्टूडेंट्स स्थिति सामान्य हाेने पर हाेेने वाली परीक्षा में शामिल हाे सकेंगे। यह विशेष परीक्षा हाेगी जिसमें वे स्टूडेंट्स भी शामिल हाे सकेंगे, जाे बिना परीक्षा के बने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हाेंगे। संक्रमण की स्थिति सामान्य हाेने और काॅलेज खुलने पर विशेष परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया जाएगा।
बीयू ने वापस बुलाए पर्चे
1 मार्च से काॅलेजाें में कुछ कक्षाओंकी परीक्षा शुरू हाे गई थी। जाे 22 मार्च तक संचालित हुई इसके बाद स्थगित कर दी गई। इसके बाद फाइनल ईयर की परीक्षा करवाने के निर्देश पर 29 जून से परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया गया था। जिसके लिए बीयू काॅलेजाें में प्रश्नपत्र पहुंचा चुकी थी। अब परीक्षा रद्द हाेने की स्थिति में पर्चे वापस बुलवाए जा रहे हैं।
परीक्षा नहीं ताे क्या और कैसे इस पर लगातार काम किया जा रहा है। छात्रहित में प्रवेश औरपरीक्षा की तैयारी जारी है। निर्णय हाेते ही शासन से निर्देश जारी किए जाएंगे।
डाॅ. धीरेंद्र शुक्ल, ओएसडी उच्च शिक्षा
इन स्टूडेंट्स के बनेंगे रिजल्ट
- जाे स्टूडेंट्स 20 मार्च तक हुई परीक्षा में शामिल हुए।
- जाे स्टूडेंट्स परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया हाेने पर फार्म भर चुके हैं।
- जाे पिछली कक्षा में पास हाेकर वर्तमान कक्षा की पढ़ाई कर रहे हैं।
इन स्टूडेंट्स के नहीं बनेगे बिना परीक्षा के रिजल्ट
- जिनने परीक्षा फार्म नहीं भरे।
- जाे 20 मार्च तक चली परीक्षा में लगातार अनुपस्थित रहे।
- जिनकाे यूजी की वार्षिक परीक्षा में सप्लीमेंट्री और पीजी के में एटीकेटी आई हाे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38eE0dG
via IFTTT
Comments
Post a Comment