फिर मिले 13 पॉजिटिव, एएसआई और दो बंदी संक्रमित
जिले में गुरुवार को फिर से 13 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसमें सांची का एक एएसआई और बेगमगंज उपजेल के दो बंदी शामिल है। इस तरह जिले में मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 336 पर पहुंच गया है। उदयपुरा में 2, सांची में 3 और बरेली में 5 और मंडीदीप में 1 नया मरीज मिला है। इनमें सांची में एक 60 साल की महिला और रतनपुर निवासी 20 साल का युवक पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा बरेली में गुरारिया, वार्ड नंबर 10, कामतोन में 19 साल की युवती, वार्ड नंबर 12 में रहने वाली एक महिला कोरोना पॉजिटिव आई है।
कलेक्टर उमाशंकर भार्गव तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शशि ठाकुर ने बताया कि अभी तक 226 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। रायसेन जिले में कुल 102 एक्टिव केस हैं, जिनमें डीसीएचसी रायसेन में 37 मरीज, चिरायु अस्पताल भोपाल में 9 मरीज, सीएचसीसी उदयपुरा में 7 मरीज, एम्स भोपाल में 26 मरीज, जीएमसी भोपाल में 5 मरीज तथा मेडिकल कॉलेज सागर में एक मरीज भर्ती हैं। बरेली में 4 मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया है तथा एक मरीज होम आइसोलेशन में है।
इंडियन चौराहे स्थित कोविड केयर सेंटर से गुरुवार सुबह 6 पुलिस कर्मचारी स्वस्थ होकर घर लौट गए। उनकी हौंसला अफजाई के लिए एसपी मोनिका शुक्ला भी वहां पहुंची। उन्होंने पुलिसकर्मियों का तालियां बजाकर स्वागत किया। यह देखकर पुलिस कर्मचारियों की खुशी और बढ़ गई। अब दो पुलिस जवान कोविड केयर सेंटर में और बचे हैं यहां उनका इलाज चल रहा है। जबकि इससे पहले मंडीदीप के पांच पुलिसकर्मी चिरायु में भर्ती हुए थे वे भी स्वस्थ होकर वापस अपने घर आ चुके है। एसपी मोनिका शुक्ला, सिलवानी टीआई गिरीश दुबे, कोतवाली के टीआई जगदीश सिद्धू, जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. विनोद कुमार आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jZual5
via IFTTT
Comments
Post a Comment