पांच अगस्त से हो सकते हैं कॉलेज में ऑनलाइन प्रवेश, कोरोना से पनपी आर्थिक तंगी के कारण 3 किस्तों में भर सकेंगे फीस
काॅलेज की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू हाे सकती है। बारहवीं बाेर्ड के डाटा आने के बाद अब उच्च शिक्षा विभाग ने नए सत्र में कॉलेज में दाखिले की तैयारी कर ली है। कोरोना संक्रमण से पनपी तंगी के कारण स्टूडेंट्स से तीन किस्तों में फीस ली जाएगी। कॉलेज में एडमिशन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हाेगी। बीएड कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए प्रदेश में 70 और संभाग में 4 काउंसिलिंग सेंटर बढ़ाए गए हैं।
ऐसे तीन किस्तों में जमा होगी फीस
मैरिट में नाम आने पर निर्धारित फीस की 50% राशि एडमिशन के समय ऑनलाइन देनी हाेगी। अाधी फीस दो बार में कॉलेजों से निर्धारित समय में ऑनलाइन दी जा सकेगी। कॉलेज नहीं जाना हाेगा।
पीजी में यूजी की दो परीक्षा से प्रोविजनल एडमिशन
पीजी के फर्स्ट सेमेस्टर में यूजी के फर्स्ट और सेकंड ईयर की परीक्षा में प्राप्तांक के आधार पर प्रोविजनल एडमिशन दिया जाएगा। यूजी फाइनल का रिजल्ट आने के बाद एडमिशन रेगुलर किया जाएगा।
सत्यापन के लिए नहीं जाना होगा कॉलेज
- एमपी बोर्ड और सीबीएसई से स्टूडेंट्स का डाटा शेयर किया है। इससे स्टूडेंट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कॉलेज नहीं जाना हाेगा। रजिस्ट्रेशन के बाद वेरिफिकेशन भी एमपी ऑनलाइन से ही हाेगा। फाॅर्म का प्रिंट निकालने पर वेरिफाई लिखा हुआ आएगा।
- सीबीएसई या एमपी बोर्ड के अलावा किसी दूसरे बोर्ड या यूनिवर्सिटी से परीक्षा पास करने वाले स्टूडेंट्स जिनके डाटा पोर्टल पर शेयर नहीं होंगे उन्हें कॉलेज जाकर सत्यापन करवाना हाेगा। बीएड कॅालेज में प्रवेश के लिए भी यही प्रक्रिया हाेगी।
संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखते हुए और बदली हुई सामाजिक आर्थिक परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रवेश संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं। सत्यापन और फीस भरने की प्रक्रिया ऑनलाइन हाेगी। प्रवेश मार्गदर्शिका और टाइम टेबल जल्दी ही जारी किए जाएंगे।
- डाॅ. धीरेंद्र शुक्ल, ओएसडी उच्च शिक्षा
यह भी है खास
- बीएड प्रवेश प्रक्रिया में स्टूडेंट्स के बीच सोशल डिस्टेंस का पालन किया जा सके, इसलिए प्रदेश में 70 केंद्र बढ़ाए गए हैं। इसमें बैतूल जिले में अाठनेर, सारनी, मुलताई तीन और होशंगाबाद में एमजीएम कॉलेज इटारसी को नया केंद्र बनाया है।
- इस बार कॅालेज में दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स जिन्हें एमपी बोर्ड 12वीं में 75 और सीबीएसई में 85 प्रतिशत अंक मिले हैं, उन्हें मेधावी छात्र योजना का लाभ मिलेगा। जिसमें प्रवेश निशुल्क होगा और पूरी फीस शासन वहन करेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fdwWzy
via IFTTT
Comments
Post a Comment