आबकारी विभाग के जवान ने लक्षण दिखने पर मंदसाैर में दिया सैंपल ताे रिपाेर्ट निगेटिव, देवास में दिया ताे पाॅजिटिव

मंदसाैर में आबकारी विभाग के जवान काे काेराेना वायरस के लक्षण लगे ताे सैंपल दिया। वहां रिपाेर्ट निगेटिव आई। तबीयत खराब हाेने पर वे देवास में अल्कापुरी स्थित घर आ गए। रविवार काे अस्पताल में दिखाया ताे उन्हें उपचार के लिए अमलतास अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां सैंपल लेने के बाद बुधवार काे रिपाेर्ट पाॅजिटिव अाई। इनके अलावा शहर के बावड़िया में रहने वाले पति-पत्नी और भाैंसले काॅलाेनी में रहने वाला ड्राइवर भी संक्रमित पाया गया है। इस तरह से शहर में बुधवार काे 4 और ग्रामीण में 3 कुल 7 मरीजाें की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है।
रैपिड रिस्पांस टीम के अनुसार शहर में अब लाेग जागरूक भी हाे रहे हैं, जिन्हें सर्दी, खांसी और बुखार अाने पर वह जिला अस्पताल में जाकर सैंपल दे रहे हैं। बावड़िया में रहने वाले पति-पत्नी गाैतम नगर में छाेटी सी गुमटीनुमा हाेटल चलाते हैं, जहां पर चाय और नाश्ता बनाते थे। पति काे सर्दी, खांसी हाेने पर उन्हें दाेनाें जिला अस्पताल में उपचार करवाने पहुंचे, जहां डाॅक्टराें ने सैंपल लिए। बुधवार काे दाेनाें की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है। इधर भाैंसले काॅलाेनी में रहने वाला बस चालक, जाे लाॅकडाउन के बाद से वाहन नहीं चला रहा, उसकी रिपाेर्ट भी पाॅजिटिव आई है। वाहन चालक के पास काेई काम नहीं हाेने से वह इधर-उधर घूमता रहता था। पाॅजिटिव आए मरीजाें के परिवाराें काे टीम ने हाेम आइसाेलेशन में रहने की हिदायत दी है।

लाेहारदा में किराना व्यापारी और एक किशाेर संक्रमित
नगर के वार्ड 3 के किराना व्यापारी उम्र 50 वर्ष एवं वार्ड क्रमांक एक के 17 वर्षीय किशाेर की काेराेना रिपाेर्ट बुधवार काे पाॅजिटिव आई। दाेनाें के सैंपल शनिवार काे लिए गए थे, जिसकी रिपाेर्ट बुधवार काे अाई। दाेनाें काे कन्नाैद के काेविड केयर सेंटर भेजा गया है। नगर के शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डाॅ. संताेष काेतकर ने बताया कि दोनों मरीजाें काे इलाज के लिए कन्नाैद भेज दिया गया है। साथ ही नगर परिषद ने दोनों वार्ड सील कर दिए हैं। नगर के कुछ और लाेगाें की रिपाेर्ट आने वाली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Excise department jawans gave samples in Mandsaur on negative symptoms, positive in Dewas


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39EsVTA
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

New top story from Time: Latest Tests Bring Israel a Step Closer to Commercial Drones