दोपहर से शाम तक चार बार हल्की बारिश, दिनभर में केवल आधा इंच
शहर में गुरुवार को दोपहर से लेकर शाम तक चार बार हल्की बारिश ने भिगोया लेकिन फिर भी बारिश का आंकड़ा केवल आधा इंच ही रहा। हालांकि अच्छी खबर यह है कि 3-4 अगस्त से शहर सहित जिले में अच्छी बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए थे। दोपहर 1.30 बजे बूंदाबांदी के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई लेकिन 10 मिनट
बाद ही बारिश रुक गई। हालांकि कुछ देर बाद ही फिर से बारिश शुरू हो गई लेकिन इस बार बारिश के बाद धूप निकल आई। इसी तरह दोपहर से लेकर शाम तक चार बार हल्की बारिश हुई। देवास रोड, इंदौर रोड, फ्रीगंज, देवासगेट, गोपाल मंदिर सहित शहर के अधिकांश इलाकों में इस दौरान बारिश हुई। शाम 5 बजे धूप के बीच बारिश होने का नजारा रहा। गुरुवार को दिन का तापमान 33.2 डिग्री व रात का तापमान 23.8 डिग्री रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hTqxLW
via IFTTT
Comments
Post a Comment