अब तेज बारिश की उम्मीद नहीं, 10 सितंबर तक साफ रहेगा मौसम

सिर्फ 24 घंटे तेज बारिश के बाद हमारे जिले में सिस्टम कमजोर हो गया। सोमवार को कभी तेज धूप तो कभी बादल की स्थिति बनी रही। इधर, मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अब तेज बारिश के आसार भी नहीं हैं।
मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे ने बताया मौजूदा सिस्टम मजबूत होने से अच्छी बारिश हुई है। हालांकि, अब यह सिस्टम कमजोर होकर राजस्थान में पाकिस्तान बार्डर की तरफ चला गया है। इससे तेज बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि, दक्षिणी हवा है, इसकी नमी के कारण बारिश हो सकती है। आगामी दिनों में मजबूत सिस्टम भी नहीं बन रहा है, ऐसे में अब मौसम साफ ही रहेगा। ऐसा 10 सितंबर तक रहने के आसार हैं। इसके बाद मानसून कमजोर हो जाता है। बहुत तेज बारिश की उम्मीद कम है।

अब तक जिले में करीब 35 इंच बारिश
जिले में अब तक करीब 35 इंच बारिश हो गई है। जिले की कुल औसत वर्षा 36.14 इंच है। हालांकि, कुल औसत वर्षा सालभर की रहती है। इससे अब छिटपुट बारिश में हमारे जिले का कोटा पूरा होने की उम्मीद बनी हुई है। अगस्त के इस आखिरी सिस्टम ने बड़ी चिंता दूर कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31JHnay
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

New top story from Time: Latest Tests Bring Israel a Step Closer to Commercial Drones