बाढ़-बारिश से 51 मकान क्षतिग्रस्त, दो ढहे, सड़क-पुलिया क्षतिग्रस्त, फसलें हो गईं चौपट


शनिवार रातभर व रविवार सुबह हुई भारी बारिश के बाद सोमवार को जब मौसम खुला और नदी-नालों का पानी उतरा तो इससे हुई नुकसानी का मंजर नजर आया। नगर व ग्रामीण क्षेत्र मिलाकर 51 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें से दो पूरी तरह ढह गए जबकि नदी-नालों किनारे खेतों में फसलों पर कीचड़ फैलने से नुकसान हुआ।

कई पुलियाओं की एप्रोच रोड कट गई।
नगर में पीलियाखाल के पानी के साथ सड़कों पर कीचड़ फैल गया था। भीमाखेड़ी अंडरब्रिज में निकासी नहीं होने से पानी भरा है। सोमवार को यहां रिक्शा व अन्य वाहन फंसे।

हाथीखाना पुरानी पुलिया पूरी तरह जर्जर हो गई। फिर भी लोग जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं।

जावरा में पॉलिटेक्निक रोड किनारे निकासी के लिए जेसीबी से खुदाई की थी, इससे यहां गड्‌ढा बन गया। हादसे का अंदेशा है।

मंडावल में नाला उफान पर होने से पुलिया की एप्रोच रोड ही कट गई। जावरा-सीतामऊ रोड पर असावती खाल में डायवर्शन पुलिया के बीच गड्‌ढा हो गया। चंबल, मलेनी, कमला, पंगला, रोजड़ व निनोरी नदी किनारे कई खेतों में बाढ़ के पानी से फसलें खराब हुई, जिसका सर्वे किया जा रहा है।

तहसीलदार नित्यानंद पांडेय ने बताया जिनका नुकसान हुआ, उनकी प्रारंभिक जानकारी जिले में भेजी है। बाकी विस्तृत सर्वे करवाकर नुकसानी की नियमानुसार क्षतिपूर्ति करवाने का प्रयास करेंगे।

बारिश से अनाज भीगा, खाद का नुकसान

खारवाकलां में बारिश से सोमवार को दुकानों में पानी भरा रहा। कहीं अनाज भीगा तो कई खाद की बोरियां गीली हाे गईं। किराना सामान भी खराब हो गया।

मंडावल चौराहा स्थित प्राथमिक कृषि साख समिति व खाद्य भंडार में भी पानी भर गया। इससे खाद, चावल, नमक भीग गया। लोगों ने निजी खर्च से जेसीबी मंगवाकर पानी निकासी की व्यवस्था की।

सुखेड़ा में दर्जनों दुकानें उजड़ीं
बस स्टैंड स्थित दर्जनों दुकानें बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। समीप ही ईदगाह की दीवार और नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की दीवार भी डैमेज हो गई।


स्कूल का रिकाॅर्ड खराब- रियावन |

ठिकरिया में प्रावि ठिकरिया में पानी भर गया। किताबें सहित खेल सामग्री खराब हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
51 houses damaged due to flood, rain, two collapsed, road-culvert damaged, crops damaged


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QGrj39
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

New top story from Time: Latest Tests Bring Israel a Step Closer to Commercial Drones