चौपाटी टंकी भरने वाली पाइप लाइन फूटी, आज भी नहीं मिलेगा पानी


फिल्टर प्लांट से चौपाटी की टंकी तक जाने वाली मुख्य पाइप लाइन शांतिवन के पास फूट गई। इस कारण सोमवार सुबह टंकी नहीं भरी जा सकी और पानी सप्लाई नहीं हुआ। मंगलवार को भी टंकी नहीं भरने से चौपाटी क्षेत्र में पानी सप्लाई नहीं होगा। इससे 5 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित होंगे।
नगरपालिका ने फिल्टर प्लांट से चौपाटी टंकी भरने रविवार रातभर मोटर चालू की लेकिन सोमवार सुबह पता चला कि टंकी खाली है।

इसके बाद कर्मचारी लाइन वाली जगह से जांच करने निकले तो मालूम हुआ कि चौपाटी शांतिवन मुक्तिधाम की दीवार के पास पानी लीकेज हो रहा है। इसके बाद जेसीबी से यहां खुदाई की।

पहले तो पानी को मोटर लगाकर निकाला और फिर मजदूरों से कीचड़ साफ करवाया। इसके बाद जेसीबी से खुदाई की गई लेकिन खोदने पर मालूम हुआ कि जहां पाइप लाइन निकल रही है, वहीं पर मुक्तिधाम परिसर की बाउंड्रीवाॅल बनी है।

इसे तोड़कर लाइन दुरुस्त करने के लिए शांतिवन समिति को जानकारी देना होगी। फिर इसे तोड़कर दुरुस्त करने में एक दिन और लगेगा। मंगलवार को भी चौपाटी टंकी से सप्लाई मुश्किल है। सोमवार शाम 6 बजे सीएमओ डॉ. केएस सगर, एई अरविंद गंगराड़े मौके पर पहुंचे और पानी सप्लाई इंचार्ज रशीद खान एवं सुपरवाइजर फतेहलाल माली से वस्तुस्थिति की जानकारी ली।

वहीं शांतिवन समिति पदाधिकारियों से बात करके पाइप लाइन दुरुस्त करने का रास्ता निकाला। हालांकि शांतिवन समिति सचिव प्रकाश छाजेड़ का कहना है कि पाइप लाइन बाउंड्रीवाॅल के सहारे बाहर तरफ है। बिना तोड़े भी इसे दुरुस्त किया जा सकता है।

सीएमओ का कहना है कि हम भी प्रयास करेंगे कि बिना तोड़े काम हो जाए। बहुत जरूरी होने पर ही तोड़ेंगे अन्यथा नहीं।

एक दिन चौपाटी व सर्किट हाउस एरिया व दूसरे दिन फाटक एरिया में होता है जलप्रदाय

चौपाटी पर जनपद परिसर में स्थित टंकी से एक दिन सर्किट हाउस एरिया और दूसरे दिन फाटक एरिया में पानी सप्लाई किया जाता है।

सोमवार को मंशापूर्ण मंदिर रोड क्षेत्र, खारीवाल कॉलोनी, तिलकनगर, विवेकानंद कॉलोनी, मित्रनगर में पानी सप्लाई होना था जो नहीं हुआ। वहीं मंगलवार को चौपाटी, गांधी कॉलोनी, शास्त्री नगर, सर्किट हाउस एरिया, बटालियन क्षेत्र में पानी मिलना था जो नहीं मिलेगा।

नपा एई गंगराड़े का कहना है कि जैसे ही लाइन दुरुस्त होगी, प्रयास करेंगे कि दोनों एरिया में पानी सप्लाई कर सकें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chowpatty tank filling pipeline broken, water will not be available even today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/353dsMX
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

New top story from Time: Latest Tests Bring Israel a Step Closer to Commercial Drones