सिविल लाइन थाने का प्रधान आरक्षक और एक किशाेरी मिली पाॅजिटिव


जिले में रविवार काे 66 सैंपल की रिपाेर्ट आई। इनमें दाे पाॅजिटिव आए। इसमें सिविल लाइन थाने का प्रधान आरक्षक और टिमरनी के वार्ड 5 की 16 साल की किशाेरी शामिल है। बुखार आने से 5 दिन पहले पहले प्रधान आरक्षक ने सैंपल दिया था। इसके बाद से वह छुट्टी पर था।
इधर, रविवार काे खंडवा बाइपास पर रहने वाले 80 साल के बुजुर्ग की माैत हाे गई। वे काेराेना संदिग्ध थे। हालांकि, उनकी रिपाेर्ट नहीं आई है। भाेपाल में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीएमएचओ डाॅ. केके नागवंशी ने बताया कि सिविल लाइन का 45 साल का युवक और टिमरनी की 16 साल की किशाेरी पाॅजिटिव आई है। अब तक 9548 में से 8490 सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी हैं। 1058 सैंपल की रिपोर्ट आना हैं। काेराेना के सक्रीय मरीजाें की संख्या 59 है। 350 मरीज ठीक हाे चुके हैं। रविवार काे टिमरनी के काेविड केयर सेंटर से 5 मरीज ठीक हाेकर घर लाैटे है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EwatBN
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

New top story from Time: Latest Tests Bring Israel a Step Closer to Commercial Drones