बँगले के सुरक्षाकर्मी को देखकर गुर्राया तेंदुआ; वहाँ रहने वाले परिवारों में दहशत

एमपीईबी नयागाँव एरिया में तेंदुओं के लगातार मूवमेंट से वहाँ रहने वाले परिवार भारी दहशत में हैं। शुक्रवार की रात कारोबारी महेश केमतानी के घर में तेंदुआ घुसने के बाद शनिवार की रात करीब 1 बजे एक प्रशासनिक अधिकारी के बँगले में तैनात सिक्योरिटी गार्ड को अजीबो-गरीब आवाजें सुनाई पड़ीं।

सड़क पर घूमने वाले कुत्तों को यहाँ-वहाँ भागता देख गार्ड समझ गया कि आसपास कोई तेंदुआ है, जिसके कारण वह बँगले के गेट पर बनी चौकी के अंदर चला गया और टॉर्च से पेड़ पर लाइट मारी तो एक जवान तेंदुआ उसकी तरफ घूरते हुए गुर्रा रहा था, गार्ड ने चौकी के अंदर से ही जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया और गायब हो गया।

नयागाँव सोसायटी अध्यक्ष रजत भार्गव का कहना है कि उनकी काॅलोनी में लगातार तेंदुए का मूवमेंट हो रहा है, वे लोग वन विभाग से लगातार इस बात की माँग कर रहे हैं कि वन क्षेत्र को जालियों से कवर्ड कर दिया जाए, ताकि वन्य जीव जंगली एरिया में ही सीमित रहें।

श्री भार्गव ने बताया कि लगातार शिकायतों के बावजूद वन विभाग भगवान भरोसे ही है, अधिकारी वन्य प्राणी अधिनियम और दूसरे नियमों का हवाला देकर ये ही कहते हैं कि तेंदुए या अन्य किसी भी वन्य जीव के रहन-सहन से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती, लेकिन काॅलोनी वालों का मानना है कि किसी भी दिन तेंदुआ किसी इंसान पर हमला कर देगा और फिर प्रशासन की नींद टूटेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The leopard grew to see the bungalow's security guard; Panic in families living there


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jux0xv
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

New top story from Time: Latest Tests Bring Israel a Step Closer to Commercial Drones