बारिश में भी नहीं भर पाया राजनगर तालाब, जुझारघाट से लिफ्ट किया जा रहा पानी



इस बार राजनगर तालाब बारिश में भी नहीं भर पाया है। पिछले दो दिन से निरंतर हो रही बारिश के बाद भी ओवरफ्लो नहीं हुआ है।
तालाब को भरने के लिए जुझार घाट से पंप से पानी लिफ्ट किया जा रहा है। शनिवार को स्टापडेम तक पानी भरने में करीब 1 फीट का अंतर बाकी था।

दरअसल हर साल बारिश में तालाब ओवरफ्लो होने पर उससे पानी बहने लगता है। जिसका नजारा देखने के लिए काफी संख्या में शहर के लोग परिवार के साथ पहुंचते
हैं, मगर इस बार उन्हें निराशा हाथ लगी है।

बारिश के बावजूद तालाब ओवरफ्लो नहीं हो पाया है। तालाब का बेस्ट वियर बंद है। जबकि हर साल बेस्ट वियर चालू होने
पर यहां युवा और युवतियां खड़े होकर सेल्फी खींचते हुए देखे जाते थे।
भराव की क्षमता भी बढ़ाई गई है
बताते हैं कि पहले जल संसाधन विभाग द्वारा बांध की ऊंचाई बढ़ाई गई थी। जिससे तालाब में जलग्रहण भराव क्षमता 68 से बढ़कर 183 एमसीएफटी (मिलियन क्यूबिक फीट) पहुंच गई है।

तालाब में इतना पानी जमा होने के बाद ही इसका बेस्ट वियर चालू होता है। अभी तालाब में इतना पानी जमा नहीं हो पाया है। इसलिए जुझारघाट से पानी लिफ्ट करके राजनगर तालाब में डाला जा रहा है।


ज्ञात हो कि राजनगर तालाब वर्ष 1919 में अंग्रेजों द्वारा बनाया गया था। उस समय तालाब की क्षमता 68 एमसीएफटी थी, जिसे बढ़ाकर अब 183 एमसीएफटी कर किया गया है। तालाब को बने 101 साल हो गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32BdY1H
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

New top story from Time: Latest Tests Bring Israel a Step Closer to Commercial Drones