गमी में जा रहे परिवार को बस की टक्कर, 3 घायल

परिवार में गमी होने पर इंदौर से कार में सवार होकर शिवगढ़ जा रहे एक परिवार को निजी यात्री बस ड्राइवर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आईं।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कालाखेत में बीके यादव ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 13 पी 0416 के ड्राइवर ने एक कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार में सवार इंदौर निवासी जय उनके पिता मनोहर व मां रीना बाई परिहार को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था और बस रोड से नीचे उतर गई थी। बताया जाता है कि कार में सवार परिहार परिवार शिवगढ़ में गमी होने पर उसमें शामिल होने के लिए आए थे। वहीं बस उज्जैन की ओर जा रही थी।
पुलिस ने बस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया :- जांच कर रहे टीआई आर एस भाभोर ने बताया कि ओवरटेक के दौरान दुर्घटना हुई है। घायल जय परिहार की रिपोर्ट पर बस ड्राइवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। बस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Family collided with bus, 3 injured


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HMiCDh
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

New top story from Time: Latest Tests Bring Israel a Step Closer to Commercial Drones