जादौन अंबाह के नए टीआई, गोविल को नूराबाद भेजा, डीएसपी प्रियंका सिंह ने ज्वाइन किया
विधानसभा व लोकसभा का चुनाव करा चुके पुलिस अधिकारियों के तबादले पीएचक्यू से लेकर जिला मुख्यालय से किए गए हैं। इसके तहत अंबाह में योगेन्द्र जादौन को नगर निरीक्षक बनाया गया है। शैलेन्द्र गोविल को नूराबाद टीआई के रूप में पदस्थ किया गया है।
सीएसपी सुधीर सिंह कुशवाह को शिवपुरी के लिए रिलीव किया गया है। अंबाह में टीआई पदस्थ रहे इंसपेक्टर शैलेन्द्र गोविल 2013 के विधानसभा चुनाव व 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान पोरसा थाने में पदस्थ रहे थे। चूंकि अब 3 नवंबर को अंबाह विधानसभा का उपचुनाव है इसलिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एसपी अनुराग सुजानिया ने गोविल को अंबाह से बदलकर नूराबाद पदस्थ कर दिया है।
अंबाह में नए टीआई के रूप में गुना से आए इंसपेक्टर योगेन्द्र जादौन को पदस्थ किया गया है। एसपी ने प्रोवेशनर डीएसपी प्रतिभा शर्मा समेत ओपी मिश्रा को भी उनकी नई पदस्थापना के लिए रवानगी दे दी है। डीएसपी प्रतिभा शर्मा को रीवा भेजा गया है। डीएसपी मुख्यालय मानवेन्द्र सिंह को आईजी चंबल कार्यालय के लिए रिलीव किया गया है। एसडीओपी अंबाह अवनीश बंसल को भी आईजी चंबल कार्यालय भेजा गया है। अंबाह में डीएसपी अशोक सिंह ने ज्वाइन कर लिया है। महिला अपराध शाखा में नवपदस्थ डीएसपी प्रियंका सिंह ने अपना पदभार संभाल लिया। उनका कार्यालय पुलिस अधीक्षक दफ्तर कैम्पस में बनाया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34pKiWn
via IFTTT
Comments
Post a Comment