कांग्रेसी रैली निकालकर बोले- पीएम मोदी की सरकार किसानों की दुश्मन
केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए किसान बिल के विरोध में मंगलवार को कांग्रेसियों ने आचार संहिता लगने से पहले ट्रैक्टर व बैलगाड़ी रैली निकाली। कांग्रेसियों ने शहर की गल्ला मंडी से अपनी रैली शुरू की और नैनागढ़ रोड, जीवाजी गंज, एमएस रोड होते हुए कलेक्टोरेट पर पहुंचे, जहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर कहा कि-किसान बिल किसानों के हित में नहीं है, इसे वापस लिया जाए।
मंगलवार की सुबह 11 बजे किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गुर्जर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा हुसैनपुर, गौरव शर्मा के नेतृत्व में आंदोलन शुरू हुआ। तकरीबन 200 से अधिक कांग्रेसियों ने बैलगाड़ी व ट्रैक्टरों के साथ रैली निकालते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित किया गया किसान बिल तत्काल वाापस लिया जाए। वहीं केंद्र सरकार कोरोनाकाल में बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दे एवं व्यापारियों के बिजली बिल माफ करे।
इस दौरान कांग्रेसी प्रधानमंत्री मोदी मुर्दाबाद व शिवराज सरकार मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। रैली गल्ला मंडी से शुरू होकर कलेक्टोरेट पर खत्म हुई। आंदोलन में सोनेराम यादव, वीरेंद्र हर्षाना, राजेंद्र सोलंकी, राजेंद्र यादव, कौशल पंडित, अंकुर मावई, रामस्वरूप सिकरवार, दिनेश शर्मा, ग्याप्रसाद शर्मा, विनोद शर्मा, गौरव बाथम, जितेंद्र घुरैया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cGkUzf
via IFTTT
Comments
Post a Comment