मकान का ताला तोड़ कर पांच लाख रुपए मांगने वाले आरोपी को जेल
टीचर्स कॉलोनी स्थित एक मकान के खाली पड़े कमरे का ताला तोड़ कर मकान मालिक से पांच लाख रुपए मांगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। मामले में दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने फरियादी प्रवीण कुमार पिता सुजानमल तलेरा नवासी धानमंडी की रिपोर्ट पर सुनीता पति पूनमचंद बाली निवासी हरिजन बस्ती, गब्बू पिता मधु पटेल निवासी पटेल कॉलोनी और हर्ष पिता सुनील शर्मा निवासी अमृत सागर कॉलोनी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। प्रकरण में पुलिस ने आरोपी गब्बू पटेल को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
टीआई मुकेश सस्तिया ने बताया कि प्रकरण में फरार चल रही सुनीता और सुनील शर्मा की तलाश की जा रही है।
यह था मामला
प्रवीण कुमार धानमंडी निवासी होकर माणकचौक में किराना दुकान है। उसके बेटे नितेश तलेरा के नाम से टीचर्स कॉलोनी में मकान है। इसमें पांच कमरे हैं इनमें से एक किराये पर दे रखा है और चार पर ताले लगे हुए हैं। प्रवीण कुमार ने गत रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 सितंबर की रात सुनीता ने अवैध रूप से पांच लाख रुपए की मांग की। गत रात को पता चला कि कुछ लोगों ने उक्त मकान के खाली वाले हिस्से के दरवाजे का ताला तोड़कर दीवार की पुताई कर रहे हैं। इस पर प्रवीण कुमार और उनका भतीजा अंकित मौके पर गए थे। वहां जाकर देखने पर कुछ लोगों ने मकान का ताला तोड़कर दीवार पर पेंट कर रहे थे। मना किया तो सुनीता, गब्बू पटेल और हर्ष ने कहा कि पांच लाख रुपए दे दो वरना इस मकान में पैर मत रखना। फरियादी के अनुसार आरोपियों ने अवैध रूप से रुपयों की मांग करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 327, 448, 506 और 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GcsHsA
via IFTTT
Comments
Post a Comment