मामा को रुपए जल्दी नहीं लौटाने पड़ें इसलिए रची लूट की कहानी
ऑप्टीकल फाइबर ठेकेदार रामेन्द्र गुर्जर को पुलिस ने सोम-मंगलवार की रात डेढ़ बजे तोड़ लिया कि...मामा विनोद गुर्जर के 12 लाख रुपए 2 दिन बाद लौटाने नहीं पड़ें इसलिए लूट का स्वांग किया जाए। पुलिस ने सच्चाई सामने आते ही फरियादी बनकर आए युवक की कार से 11 लाख 92 हजार रुपए और उसका बंद मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिस को 13 घंटे तक छकाने वाले ठेकेदार पर पुलिस ने कार्रवाई इसलिए नहीं की क्योंकि उसके परिवार के लोग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं।
सोमवार की दोपहर 12.40 बजे शिकारपुर-छौंदा टोल रोड पर 12 लाख रुपए की लूट की सूचना के बाद चकरघिन्नी हुई पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर रामेन्द्र पुत्र उदय सिंह गुर्जर 38 साल से पूरे सीन का रिक्रिएशन कराया। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देश पर टीआई सिविल लाइन विनय यादव ने टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें घटना के समय बाइक पर दो बदमाश जाते नजर नहीं आए। पुलिस को यहीं से शक हुआ और लगातार 12 घंटे की पूछताछ के बाद रात 1.30 बजे पुलिस ने कथित फरियादी बनकर आए रामेन्द्र से यह कुबूल करा लिया कि उसने 12 लाख रुपए लूटे जाने की स्टोरी गढ़ी है।
रामेन्द्र ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि उसे कारोबार के सिलसिले में रुपयों की जरूरत थी इसलिए अपने मामा विनोद गुर्जर(आरटीओ दलाल) दिमनी से दाे दिन की वापसी पर 12 लाख रुपए लेकर आया था। रकम जल्दी वापस नहीं हो पाती इसलिए मैंने लूट का स्वांग रच लिया। नंदेपुरा रोड से पत्थर उठाकर कार का शीशा तोड़ा और मोबाइल को स्विच ऑफ कर रुपए कार में ही छिपाकर रख दिए। रास्ते में किसी व्यक्ति को मोबाइल फोन लेकर डायल 100 को कथित लूट की सूचना देने काॅल कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n2oNDc
via IFTTT
Comments
Post a Comment