सुखद आंकड़ा... 15 दिन में 157 कोरोना पॉजिटिव मिले, 475 ठीक होकर घर गए
रिकवरी रेट में सुधार हुआ तो कोरोना संक्रमण भी घटने लगा। एक दिन को छोड़ दें तो पिछले 13 दिनों से लगातार कोरोना मरीजों के मिलने का आंकड़ा कम हुआ है। यह 10 के पार नहीं गया है जबकि इससे पहले प्रतिदिन 20 से 49 तक मरीज मिल रहे थे।
इस माह एक दिन ऐसा भी आया जब एक ही दिन में 105 मरीज ठीक होकर घर पहुंचे थे जो अब तक सर्वाधिक आंकड़ा था। पिछले 15 दिनों की बात करें तो 475 पॉजिटिव ठीक हुए हैं। सीधे एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 390 से सीधे गिरकर 79 पर आ गया। इससे साफ हो जाता है कि अब कोरोना संक्रमण पहले की तरह नहीं फैल रहा है। इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. सुधीर डेहरिया ने बताया कि अभी कोरेाना की रफ्तार कम हुई है। लोगों के सैंपल बराबर लिए जा रहे हैं।
किस तरह रिकवरी रेट में हुआ सुधार
16 अक्टूबर को 42 मरीज ठीक होकर घर गए। इसके बाद 43, 14, 24 10, 29, 31 और फिर सीधे 105 एक ही दिन में डिस्चार्ज हुए। 23 अक्टूबर को जब कोविड केयर सेंटर और होम आइसोलेशन से 105 लोग ठीक हुए और उन्हें डिस्चार्ज किया गया तो एक्टिव कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा भी सीधे गिरकर नीचे आ गया था। इसके बाद से 2 से 8 तक प्रतिदिन नए मरीज मिलते गए लेकिन ठीक होने वालों की संख्या 9 से 46 तक रही।
390 से गिरकर आंकड़ा पहुंचा 79
15 दिन पहले जिले में कोरोना के एक्टिव केस 390 थे। इसके बाद इनकी संख्या में एकदम घटने लगी। शुक्रवार को इनकी संख्या अब 79 रह गई है। इसी तरह संक्रमण की रफ्तार रही तो आने वाले दिनों में पॉजिटिव मरीजों की संख्या जीरो हो जाएगी।
पहले जो फुल था, उस कोविड केयर सेंटर में अब कम मरीज
भोपाल इंदौर फोरलेन स्थित आरटीओ ऑफिस के पास कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। यहां पर सभी कोरोना पीड़ितों को रखा जाता है। अब रिकवरी रेट सुधर जाने से यहां पर मरीजों की संख्या में भी कमी आ रही है। एक समय ऐसा भी आने लगा था जब मरीजों की संख्या अचानक बढ़ी थी लेकिन लोग जागरुक नहीं हैं।
होम आइसोलेशन से नहीं बन रहे अब कंटेनमेंट एरिया
पिछले कुछ दिनों से अब कंटेनमेंट एरिया भी बनना बंद हो गए हैं। इसका कारण यह रहा कि अब होम आइसोलेशन की सुविधा मिलने लगी है। इसलिए अब तो मरीज के घर के बाहर कंटेनमेंट एरिया नहीं बन पा रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31YbA5A
via IFTTT
Comments
Post a Comment