वार्ड 26 के ज्योतिनगर में 15 साल से स्ट्रीट लाइट नहीं, कच्ची सड़क से ऊंची बना दी पक्की नालियां

वार्ड 26 के दिल्लोद रोड से लगे ज्योतिनगर क्षेत्र के रहवासियों काे 15 साल बाद भी अब तक पक्की सड़क व स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं मिल सकी। इस कारण रहवासियों में आक्रोश है। पार्षद व काम कराने वाले उनके प्रतिनिधि ने भी इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया।

इतना ही नहीं कुछ साल पहले यहां बनी नाली को भी दूसरी नाली में मिलाने के बजाए ऐसे ही छोड़ दिया। इस कारण इसका गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है। इस नाली को जहां छोड़ा गया है वहां नाली को सड़क से इतना ऊंचा उठा दिया कि बारिश का पानी इन नालियों में नहीं जाता। नतीजतन सड़क पर ही गंदा पानी फैला रहता है। इससे मच्छर का प्रकोप रहता है और बीमारियां फैलती है। इसकी शिकायत व नपा में कर चुके
हैं परंतु उसका कभी भी कोई निराकरण नहीं हुआ।

क्षेत्र के श्याम राठौर बताते हैं कि नपा के वार्ड 26 के दिल्लौद रोड हनुमान मंदिर के पास वाली गली में करीब 15 साल से न तो सड़क है और न स्ट्रीट लाइट। परेशानी का आलम यह है कि नल के आने-जाने का समय तक निर्धारित नहीं है।

कई बार नगर पालिका अधिकारी से निवेदन करने के बाद भी आज तक समस्या का निराकरण नहीं हो सका। वार्ड निवासी रेखा राठौड़, धर्मेंद्र नागर ने बताया कि सड़क कच्ची होने से कीचड़ व पानी भरा रहता है। कमल अटरिया, कैलाश राठौड़ और शीला राठौर ने बताया रात में लाइट नहीं रहने से दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

वार्ड पार्षद प्रहलाद परमार और उनके बेटे राहुल परमार ने बताया कि क्षेत्र में बनी नाली की वजह से सड़कों पर पानी जमा हो रहा है। इससे नपा सीएमओ को अवगत करा दिया था। वार्ड के कुछ स्थानों पर स्ट्रीट लाइट और सड़क नहीं है। लाइट और सड़क का टेंडर पास नहीं हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No light in street for 15 years in Jyotinagar of Ward 26


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e9DOzg
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

New top story from Time: Latest Tests Bring Israel a Step Closer to Commercial Drones