5 करोड़ से बदलेगी गिरवर तालाब की सूरत, पर्यटन के रूप में तैयार करने की योजना

शहर के बीच बने गिरवर तालाब की सूरत जल्द ही बदल जाएगी। तालाब का गहरीकरण कराकर सालभर इसे जिंदा रखा जाएगा। वहीं पाल की पिचिंग कराकर झूले व अन्य पर्यटक संबंधी सामग्री लगेगी। इसके लिए केंद्र सरकार की योजना में शाजापुर के गिरवर तालाब काे शामिल किया गया है।

तालाब सौंदर्यीकरण की पहल दो साल पहले से शुरू हुई है। उस समय पेयजल संकट को देखते हुए नपा ने डेम का गहरीकरण कराया था। गहरीकरण के बाद तालाब में जमा पानी के कारण बढ़े क्षेत्र के जलस्तर को देख नपा ने इसके संरक्षण के लिए योजना तैयार की और जिला प्रशासन के माध्यम से भोपाल व दिल्ली भेजी।

हाल ही में इस तालाब को सरकार के वेटलैंड्स संरक्षण कार्यक्रम फेस-2 में शामिल कर लिया। प्रदेश के चुनिंदा 5-7 तालाबों में से एक शाजापुर का गिरवर तालाब इस योजना में शामिल किया गया है। इसके लिए पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन पर्यावरण विभाग मप्र भोपाल ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को भी भेज दी है।

योजना में शामिल करने के बाद तालाब सौंदर्यीकरण के लिए केंद्र की योजना के तहत 5 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन व नगर पालिका की टीम को प्लान तैयार कर डीपीआर तैयार करना होगी। डीपीआर के आधार पर तालाब में निर्माण कार्य होंगे।
नपा अध्यक्ष शीतल भट्ट के अनुसार गिरवर तालाब को गहरीकरण कराने के बाद इस तालाब की उपयोगिता देखने को मिली। इसके बाद इस तालाब को स्थायी रूप जिंदा रखने (पानी भरा रहने) के साथ ही आकर्षक बनाने का निर्णय लिया। इसका प्लान भेजा है, हाल ही में उसकी स्वीकृति मिल चुकी है। अब इस तालाब की सूरत ही बदल जाएगी।

शहरवासियों को यह फायदा होगा
100 साल से ज्यादा पुराने गिरवर तालाब का ठीक से रखरखाव नहीं हो पाने से तालाब में मिट्टी जमा हो गई। इससे जल भराव क्षमता भी कम हो गई। गहरीकरण हो जाए तो तालाब में पूरे साल पानी रहेगा। इससे क्षेत्र का जलस्तर भी सुधरेगा। समीप के कुएं व ट्यूबवेल में भी पूरे साल पानी रहेगा। वहीं शहर के बीच ही शहरवासियों को मनोरंजन व घूमने के लिए बेहतर स्थान मिल जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
5 crore to change the appearance of Girwar Talab as a tourism plan


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34IhKsk
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

New top story from Time: Latest Tests Bring Israel a Step Closer to Commercial Drones