मराठा समाज ने मल्हार मंदिर में मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव

शहर के दुपाड़ा मार्ग स्थित मल्हार मंदिर में शरद पूर्णिमा उत्सव मराठा समाजजनों द्वारा भगवान मल्हार के पूजा अभिषेक एवं 51 किलो दूध का प्रसादी वितरण कर मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मराठा समाजजन उपस्थित थे।
समाजजनों का कहना था कि ऐसा अनूठा आयोजन लगातार जारी रहना चाहिए। समाज के अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष योगेश बादल इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे। कोषाध्यक्ष विजयराव चव्हाण एवं सचिव कृष्णराव वाघ ने अतिथियों का स्वागत किया।
अपने संबोधन में बादल ने बताया कि मान्यता है कि सालभर में सिर्फ इसी दिन चांद सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है और इस दिन पूर्णिमा को आसमान से अमृत की वर्षा होती है। उन्होंने कहा कि शरद पूर्णिमा की इस रात को घरों की छतों पर खीर रखने का भी प्रचलन है।

कार्यक्रम में कृष्णराव वाइस्कर, मधुर बादल, मुकेश बादल, प्रकाश भिलाला, राजेंद्र तिवारी, कमल वाइस्कर, तरुण झिगरे, कल्पना वाइस्कर, देवश्री बादल, राधा झिंगरे, उर्मिला बादल, किरण चव्हाण आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन निःशुल्क मास्क वितरण से किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/320VYyd
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

New top story from Time: Latest Tests Bring Israel a Step Closer to Commercial Drones