16 साल के रिकॉर्ड में सबसे ज्यादा 32 नए मरीज 2019 में मिले, इस साल अब तक 18 पॉजिटिव, 2 की मौत

16 साल पहले साल 2004 से जिले में शुरू हुई एड्स की जांच में सबसे ज्यादा खतरा पिछली बार साल 2019 में रहा। इसमें अब तक के सबसे ज्यादा 32 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इस साल इस आंकड़े में गिरावट आई।

2020 में नवंबर माह तक जिले में 18 एड्स पॉजिटिव लाेगों की पहचान हुई। इनमें 10 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल है। उपचार के दौरान कुल संक्रमितों में से इस साल 2 लोगांे की मौत हो गई। ज्ञात रहे पिछले 16 साल के रिकार्ड में अब तक कुल 346 एड्स पॉजिटिव की पहचान हुई है। इनमें से कुल 95 एड्स पीडितों की अब तक मौत हो गई।

इस लाइलाज बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग हर साल जागरूकता अभियान चलाता है। इस बार भी 1 दिसंबर एड्स दिवस से इसकी शुरुआत होगी। इसके बाद आगामी एक सप्ताह तक एड्स से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

सीएमएचओ डॉ. राजू निदारिया ने बताया कि इस दिन जिला अस्पताल में एचआईवी जांच कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान परिसर में पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। एड्स पीड़ितों की मौत के मामले में साल 2007 में सबसे ज्यादा 14 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा 2005 में 12 और 2008 में 10 लोगों की मौतें हुई है। इसके अलावा अन्य सालों में 6 से लेकर 2 लोगों तक की मौत हुई है।

कोरोना : जिले में 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

30 नवंबर की स्थिति में जिले में कुल 1537 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। जिले में अब तक 38438 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 37983 के परिणाम प्राप्त हुए। सोमवार को 110 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमें 02 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह कुल पॉजिटिव मरीजों में से आज तक 1407 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। साथ ही जिले में अब कुल 108 मरीज उपचाररत है, जिनमें से 94 जिले में तथा 14 मरीज जिले से बाहर उपचार ले रहे हैं। जिले में अब तक कुल 22 मरीजों की मृत्यु हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VrqD3T
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

New top story from Time: Latest Tests Bring Israel a Step Closer to Commercial Drones