शेयर बाजार की उछाल का असर; सात साल पहले लिए डेढ़ लाख के शेयर, 16 लाख के हुए, म्युच्युल फंड के रिटर्न से खरीदा मकान

कोरोना के बाद शेयर बाजार में 70 फीसदी की ग्रोथ होने के बाद इंदौर के निवेशकों को भी जमकर रिटर्न मिला है। शहर के एक कारोबारी ने साल 2013 में एक आटो कंपनी के सात हजार शेयर मात्र डेढ़ लाख रुपए में लिए थे, जो अब 16 लाख के हो गए हैं। वहीं, एक डॉक्टर ने दस साल में म्युच्युल फंड में हर माह दो हजार की किस्त के साथ करीब ढाई लाख का निवेश किया, और अब इसमें मिले करीब आठ लाख रुपए के रिटर्न को निकालकर उन्होंने एक फ्लैट खरीदने के लिए डाउन पेमेंट कर दिया।

कोरोना के पहले फरवरी-मार्च माह में जहां हर दिन शेयर बाजार में 70 से 80 करोड रुपए की शेयर ट्रेडिंग होती थी, वह अब नवंबर माह में सौ से 120 करोड़ के बीच हो गई है। यानि इसमें करीब 40 फीसदी की बढोतरी हो चुकी है। वहीं शेयर बाजार में ट्रेडिंग के लिए पहले एक लाख 30 हजार खाते थे जो अब 23 फीसदी बढकर एक लाख 60 हजार हो गए हैं।

शहर में म्युच्युल फंड में भी निवेशक बढ गए हैं, पहले विविध कंपनियों के म्युच्युल फंड के इंदौर में खाते दस लाख थे जो अब साढे दस लाख हो गए हैं। इन खातों में जमा म्युच्युल स्कीम का वैल्युशन शेयर बाजार में गिरावट के समय दस हजार करोड के करीब था जो अब बढ़कर 12 हजार करोड़ हो चुका है।

शेयर बाजार विशेषज्ञ तेजपाल सलूजा बताते हैं शेयर बाजार ने अभी काफी रिटर्न दिया है और सबसे अधिक अंकों पर चल रहा है, हालांकि लग रहा है कि बीच में एक बार मुनाफा वसूली होगी और बाजार थोडा नीचे आएगा, लेकिन लंबे समय में बाजार आगे चलेगा और लंबे समय के लिए निवेश करने वालों को अच्छा लाभ होगा।

अच्छे संकेत; सितंबर तिमाही में माइनस 7.5% रही जीडीपी ग्रोथ

कोरोना महामारी के असर से अर्थव्यव्सथा के उबरने के लगातार संकेत मिल रहे हैं। मार्च से नवंबर के बीच शेयर बाजार 71 फीसदी बढ़ गया। वहीं जीडीपी ग्रोथ सितंबर तिमाही में माइनस 7.5 फीसदी रही, जो जून तिमाही के दौरान माइनस 23.90 फीसदी थी। इसका एक बडा कारण मैनुफैक्चरिंग सेक्टर में आई उछाल है। कंसट्रक्सन सेक्टर भी तेजी दिखा रहा है। इसके साथ ही ऑटो सेक्टर में काफी तेजी दिखी है, इंदौर में भी त्योहारी सीजन में रिकार्ड वाहन बिके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इंदौर के निवेशकों को जमकर रिटर्न मिला है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33vjW5y
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

New top story from Time: Latest Tests Bring Israel a Step Closer to Commercial Drones