पुणे एक्स. 4 दिसंबर से दौंड तक, दो घंटे देरी से चलेगी, फिर भी एक घंटा बचेगा
रेलवे ने इंदौर-पुणे एक्सप्रेस का विस्तार कर दिया है। ट्रेन 4 दिसंबर से दौंड तक जाएगी। अब यह ट्रेन इंदौर से दोपहर 2.30 की जगह शाम 4.30 बजे रवाना होगी, अगले दिन सुबह 10.20 बजे दौंड पहुंचेगी। वहां से 5 दिसंबर से दोपहर 2 बजे रवाना होगी। देरी से चलने के बाद भी पुणे पहुंचने में करीब एक घंटे का समय बचेगा। यह ट्रेन 17 की बजाय 22 कोच से चलेगी, जिसमें करीब 325 और यात्री बैठ सकेंगे।
मालवा एक्सप्रेस: अब महू से दोपहर 12.05 बजे आकर 12.15 बजे रवाना होगी।
इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस: अब जबलपुर से चलकर सुबह 9.35 बजे इंदौर आएगी।
महू-इंदौर-भोपाल इंटरसिटी: अब यह ट्रेन महू से सुबह 6.15 बजे रवाना होकर 6.30 बजे इंदौर आएगी।
कामाख्या एक्सप्रेस: 3 दिसंबर से महू से दोपहर 12.45 बजे रवाना होगी। दोपहर 1.35 बजे आकर 1.40 बजे गुवाहाटी रवाना होगी।
इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस: अब यह ट्रेन रात 12.25 बजे इंदौर आएगी। पहले रात डेढ़ बजे इंदौर आती थी।
(जानकारी रेलवे जनसंपर्क विभाग के अनुसार)
इंदौर से सीधे जुड़ेगा चेन्नई 5 दिसंबर से नियमित उड़ान
इंदौर-चेन्नई के बीच इंडिगो एयरलाइंस 5 दिसंबर से सीधी फ्लाइट शुरू करेगी। फ्लाइट रोज चलेगी।
- चेन्नई से दोपहर 12 बजे उड़ान भरेगी फ्लाइट। दोपहर 2.10 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर उतरेगी।
- इंदौर से चलेगी दोपहर 2.40 बजे। चेन्नई पहुंचेगी शाम 4.50 बजे।
- किराया : फिलहाल 4300 रुपए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JvKvQZ
via IFTTT
Comments
Post a Comment