शिक्षक पहले सीखेंगे बच्चों को कैसे सिखाया जाए

चौथा चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 से 15 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। ऑनलाइन निष्ठा प्रशिक्षण में शिक्षक पहले सीखेंगे बच्चों को किस तरह से सिखाया जाए। जिसमें हर वर्ग के बच्चों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए पहले शिक्षक सामाजिक विज्ञान, भाषा विज्ञान का प्रशिक्षण लेंगे। इसमें बच्चों के प्रति सामाजिक रूचि, विज्ञान के प्रति किस तरह से रुझान बढ़ाया जाए और भाषाओं का ज्ञान किस तरह से बढ़ाया जा सकता है। इसकी जानकारी दी जाएगी। जिला शिक्षा केंद्र के डीपीसी वीएस राठौर ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय ने एक गाइड लाइन जारी की है। इसमें कक्षा 1 से 8वीं तक के शिक्षकों को छह चरण में ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चौथा चरण 1 दिसंबर से एनसीईआरटी का निष्ठा प्रोग्राम 15 दिसंबर तक जारी रहेगा। इस प्रशिक्षण में जिले के करीब 5009 शिक्षक शामिल हुए हैं।
विज्ञान के क्षेत्र में बढ़ाएं आगे: सामाजिक विज्ञान का शिक्षा शास्त्र विषय में शिक्षा में शिक्षकों को आने वाली नई शिक्षा नीति के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें नई शिक्षा नीति में बदलाव और उसकी तैयारी पूर्व से ही करने के लिए शिक्षकों को तैयार किया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद शिक्षक बच्चों को सामाजिक आधार पर तैयार करेंगे, उन्हें शिक्षा देंगे। इसी तरह उन्हें भाषाओं का शिक्षा शास्त्र में क्षेत्रीय भाषाओं के साथ अन्य देश में बोली जाने वाली भाषाओं की रुचि जगाई जाएगी। साथ ही विज्ञान का शिक्षा शास्त्र विषय में बच्चों को प्रयोगात्मक तरीके से खेल-खेल शिक्षा दी जाएगी।
1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलेगा चौथा चरण
निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम का अभी तीसरा चरण चल रहा है। इसमें शिक्षकों को ऑनलाइन स्कूल आधारित मूल्यांकन, पर्यावरण अध्ययन और गणित का शिक्षा शास्त्र के बारे में जानकारी दी गई है। चौथे चरण का प्रशिक्षण 15 दिसंबर तक चलेगा। इसमें तीन विषयों का चयन किया गया है। पहला सामाजिक विज्ञान का शिक्षा शास्त्र, दूसरा भाषाओं का शिक्षा शास्त्र, तीसरा है विज्ञान का शिक्षा शास्त्र है। इसी तरह अगले दो चरण 15 जनवरी 2021 तक जारी रहेंगे।

दो चरण बचे शेष
निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम में 15 दिसंबर के बाद दो चरण पांचवां और छठवां शेष बचेगा। पांचवां चरण 16 से 30 दिसंबर तक रहेगा। इसमें स्कूल नेतृत्व अवधारण और आवेदन, स्कूली शिक्षा में पहल और तीसरा विषय प्री स्कूल शिक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी तरह छठवां चरण 1 जनवरी से 15 जनवरी 2021 तक जारी रहेगा। इसमें पूर्व व्यावसायिक शिक्षा, कोविड-19 परिदृष्य: स्कूली शिक्षा में चुनौतियों का समाधान, अधिकार को लेकर चरण रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/rajgarh/news/teachers-will-first-learn-how-to-teach-children-127963813.html
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

New top story from Time: Latest Tests Bring Israel a Step Closer to Commercial Drones