घर बैठे लर्निंग लाइसेंस बनवाने में फर्जीवाड़ा होगा
आधार के माध्यम से घर बैठे लाइसेंस बनाने की नई व्यवस्था को फिलहाल कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है। 1 दिसंबर से सारथी पोर्टल के माध्यम से घर बैठे लर्निंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा दी जा रही थी। जिसके विरोध में परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने हड़ताल कर परिवहन आयुक्त को इसकी खामियां गिनाई।
साथ ही यह भी मांग रखी कि इस व्यवस्था में फर्जीवाड़ा होगा। आवेदक को देखने के बाद ही लर्निंग लाइसेंस बनाया जाएगा नहीं तो ऐसे में शारीरिक विकलांग लोग भी इसका फायदा उठा लेंगे। नई व्यवस्था में कई तरह की खामियां सामने आने पर तारीख आगे बढ़ा दी है। आरटीओ एचके सिंह ने बताया कि इस व्यवस्था में दस्तावेजों की जांच-पड़ताल करना चुनौती है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत खरगोन व सतना में 25 से और राजगढ़ में 30 नवंबर से शुरूआत होना थी। लेकिन गलती की गुंजाइश के चलते इसका विरोध हो रहा है। इसी चलते कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल जारी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36k2Rxi
via IFTTT
Comments
Post a Comment