नए साल में 13,876 युवाओं को मिलेगा रोजगार
उद्योगों से उम्मीद... जी हां पीथमपुर का स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क निश्चित रूप से हमारी उम्मीदों के पंख को ऊंचा आकाश देगा। 2017 में प्रदेश सरकार ने यहां स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क बनाना शुरू किया। 480 हेक्टेयर में फैले इस औद्योगिक क्षेत्र में कुल 90 उद्योग लगेंगे, जिनमें 14600 लोगों को रोजगार मिलेगा। 4 इंडस्ट्री खड़ी हो चुकी है और 724 लोगों को रोजगार मिल चुका है। 7 उद्योगों का काम चल रहा है, ये पूरे होते ही 709 लोगों को और रोजगार मिलेगा। बाकी उद्योगों के लगने पर 13876 लोगों को और रोजगार मिलेगा।
अब तक 55 उद्योगों ने जमीन ले ली है तो 28 ने जमीन के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें फार्मा, ऑटोमोबाइल्स, फूड प्रोसेसिंग, मल्टी प्रोडक्ट सेक्टर उद्योग शामिल है। दुनिया में ख्यात रालसन टायर, दवाई बनाने वाली सिपला कंपनी, मेकलाइड फार्मा और ऑटोमेटिव एक्सेल जैसी कंपनिया आ रही है। रालसन टायर ने तो कंपनी लगाने का काम भी शुरू कर दिया है। पूरी इंडस्ट्रीयल पार्क में 5600 करोड़ का पूंजी निवेश होगा। 2021 के आखिरी तक यहां 90 फीसदी शुरू हो जाएंगे।
कोरोना ने छीनी नौकरी: पीथमपुर के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में पूरे होंगे सपने
स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क ऐसी मुफीद जगह बनाया गया है जहां माल पहुंचाने के लिए धन्नड़ व पीथमपुर में इनलैंड कंटेनर डिपो है जहां से सड़क मार्ग से माल आसानी से बाहर भेजा जा सकता है। यहां के उद्योग उन लोगों के लिए उम्मीदों की किरण बनकर आ रहे हैं जिनकी नौकरिया कोरानाकाल छिन गया और उन नए युवाओं का भी सपना साकार करेगा जिन्होंने पैरों पर खड़े होने के ख्वाब देखे हैं...।
724 को मिल चुका है काम
1. एचडीपीआई पाइप बनाने वाली विजय पाॅलिमर्स (87 को काम मिला)
2. ऑप्टिकल फाइबर केबल बनाने वाली प्रताप डिजिटल (436 को काम मिला)
3. केटेलिटिक कन्वर्टर एंड एक्सास्ट बनाने वाली टनेको कंपनी (192 को काम मिला)
4. प्लायवुड, फ्लशडोर बनाने वाली अल्ट्रान इंडस्ट्रीज (9 को काम मिला )
7 उद्योगों को लगने का काम चल रहा
1. ऑरगेनिक एजेंट्स बनाने वाली राजरतन रिसाइकलिंग (99 को काम मिलेगा)
2. रिसाइकल बोर्ड का बनाने वाली राजरत ग्रीन प्रोडक्ट्स (99 को काम मिलेगा)
3. फार्मास्युटिकल बनाने वाली डाइसिन कंपनी (261 को काम मिलेगा)
4. अर्थ मूविंग रोलर्स बनाने वाली जेपटेक इंजिकार्प (43 को काम मिलेगा)
5. रिसाइकलिंग क्राफ्ट पेपर बनाने वाली इन्कोहब पेपर्स (123 को काम मिलेगा)
6. पीपी बैग बनाने वाली फ्रिसकाॅन पाॅलिफेब (65 को काम मिलेगा)
7. एचडीपीआई बैग बनाने वाली मोदी गनी (19 को काम मिलेगा)
ढाई गुना लोगों को मिलेगा अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार
पार्क के कारण खान, पान की दुकानें चलेगी। लोग किराए पर मकान लेंगे। इस तरह इससे ढाई गुना और लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। लोग मकान खरीदेंगे तो रियल इस्टेट का कोरोबार बढ़ेगा।
2021 में 90 फीसदी उद्योग लग जाएंगे
स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में 2021 के आखिरी तक 90 फीसदी उद्योग लग जाएंगे। बाकी भी अगले 6 महीने में शुरू हो जाएंगे। यहां उद्योगों को सभी सुविधाएं दी जा रही है।
- रोहन सक्सेना, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एमपीआईडीसी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aXgNQo
via IFTTT
Comments
Post a Comment