15 दिन से खराब हैंडपंप, शिकायत के बाद भी सुध नहीं ले रही पीएचई

करैरा जनपद पंचायत की सलैया में करीब आधा माह से अधिक कस्बे का मुख्य हैंडपंप खराब होने से ग्रामीण परेशान हैं। मुख्य हैंडपंप खराब होने के कारण महिलाएं कुंओं से पानी लाकर अपने परिवार की प्यास बुझाने में लगी हैं। वहीं सलैया की जनता एक हफ्ता पहले से सरपंच-सचिव से लेकर पीएचई विभाग तक शिकायत कर चुकी है। इसके बाद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

कस्बे की जनता एक मटका पानी के लिए आधा किमी दूर दूसरों के कुओं से पानी लाकर परिवार की प्यास बुझाने को मजबूर बनी हुई है। वार्ड मेंबर बल्लू लोधी, जमना पाल, किरन त्रिपाठी ने बताया कि हैंडपंप गांव के निकट एवं मुख्य हैंडपंप हैं। इससे सभी गांव के लोग पानी पीते हैं बीते आधा माह से अधिक हैंडपंप खराब हैं। पीएचई इंजीनियर एसके पंचरत्न ने कहा कि हम आज ही हैंडपंप दुरुस्त करवा देते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o6GEJq
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

New top story from Time: Latest Tests Bring Israel a Step Closer to Commercial Drones