मप्र के 244 किमी हिस्से का काम इसी साल हो जाएगा पूरा

भारतमाला परियोजना में बन रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे 8 लेन का काम जारी है। 1352 किमी के एक्सप्रेस-वे का प्रोजेक्ट मार्च 2023 तक पूरा होगा। 52 पैकेज में अलग-अलग कंपनियां निर्माण करेंगी। इनमें से 39 में टेंडर हो गए हैं।
एक्सप्रेस-वे की कुल लागत एक लाख करोड़ रुपए है। 244 किलोमीटर हिस्सा मप्र में है और यहां 10 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। एक्सप्रेस-वे में मुख्य रूट पर बीच में कहीं कोई टोल बूथ नहीं रहेगा। 120 किमी की रफ्तार से वाहन दौड़ेंगे। दिल्ली से मुंबई का सफर 22 की बजाय 12 घंटे में तय होगा। मप्र में यह रामगंजमंडी सीमा से गरोठ, जावरा, रतलाम, थांदला व झाबुआ होकर निकलेगा।

कहीं टोल बूथ नहीं, एक्जिट पर कटेगा टोल

एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) रतलाम प्रोजेक्ट डायरेक्टर रवींद्र गुप्ता बताते हैं कि एक्सप्रेस-वे मेन रोड पर जैसे ही वाहन एक्सप्रेस-वे पर आएगा, उसकी इंट्री पॉइंट पर नम्बर नोट होंगे, जब वह सफर तय करके बाहर होगा, उस एग्जिट पॉइंट पर उसकी यात्रा की दूरी के हिसाब से फास्टैग सिस्टम से टोल टैक्स कटेगा।। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद टोल दर तय होगी।

जावरा क्षेत्र के दोनों पैकेज में डामरीकरण शुरू : जिले में 5 पैकेज है। जावरा क्षेत्र में 30.02 किलोमीटर क्षेत्र में जीआर इन्फ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड निर्माण कर रही है, कामलिया से सीतामऊ तक 25.03 क्षेत्रफल में जीएचवी कंपनी द्वारा एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है। जावरा के आसपास तीन इंटरचेंज बनेंगे, जहां न केवल रतलाम जिले बल्कि इंदौर-उज्जैन संभाग के वाहन एक्सप्रेस-वे पर चढ़कर दिल्ली-मुंबई का सफर कर सकेंगे। ये इंटरचेंज भूतेड़ा, कांडरवासा और एक उसके पास बनेगा। नीमन के पास दो हेक्टेयर से ज्यादा जगह में एक्सप्रेस-वे यात्रियों के लिए सुविधा केंद्र स्थल बन रहा है। बिनोली, ठिकरिया के पास जीआर इन्फ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड ने पांच किलोमीटर से ज्यादा में डामरीकरण कर दिया है। भविष्य में मालवा से कनेक्टिविटी देने के लिए इंदौर, देवास, उज्जैन, आगर होकर गरोठ तक 173 किमी फोरलेन भी बनाया जाएगा।

जानिए किस राज्य में कितने किमी का हिस्सा व वहां क्या स्थिति

मध्यप्रदेश : 9 पैकेज, 244 किमी - यहां 157 किमी के 6 पैकेज में औसत 15 प्रतिशत काम हो गया। जबकि 87 किमी के तीन पैकेज में काम शुरू होने वाला है।

हरियाणा : 6 पैकेज, 139 किमी - 3 पैकेज 60 किमी के अवाॅर्ड हो गए हैं। 79 किमी के 3 पैकेज में औसत 35 प्रतिशत काम हो गया है।
राजस्थान : 13 पैकेज, 373 किमी - 135 किमी 4 पैकेज में 30%काम हो गया। 280 किमी के 8 पैकेज में अवाॅर्ड हो गए। 1 में सर्वे चल रहा है।

गुजरात : 16 पैकेज, 425 किमी - 6 पैकेज में 171 किमी के टेंडर हो रहे हैं। 5 पैकेज में 125 किमी में 50% काम हो गया है। 4 पैकेज 107 किमी में काम शुरू होगा। 1 का मूल्यांकन होना है।
महाराष्ट्र : 8 पैकेज, 171 किमी - 3 पैकेज 79 किमी टेंडर हो गए। 5 पैकेज की डीपीआर बनी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Work on 244 km of MP will be completed this year


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MnK5xs
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

New top story from Time: Latest Tests Bring Israel a Step Closer to Commercial Drones