उम्र 60 पार, फिर भी दर्द और बीमारी इनसे काेसाें दूर, क्याेंकि ये जिंदादिली के साथ जीते हैं जिंदगी
अपनाें से दूर, उम्र का तकाजा फिर भी जीवन में उत्साह बरकरार है, क्याेंकि ये जिंदादिली के साथ जिंदगी जीते हैं। जी हां हम बात कर रहे वृद्धाश्रम के इन बुजुर्गाें की, उम्र 60 के ऊपर है, कई ताे 90 पार कर चुके हैं, हर चेहरे पर मुस्कान है।
खास बात ताे यह है कि काेराेना काल में जहां संक्रमण का खतरा शहर सहित जिलेभर में है, वहीं ये बुजुर्ग उस खतरे से बाहर हैं, क्याेंकि इनकी हरसंभव काेशिश रहती है कि कोविड के प्राेटाेकाॅल का पालन गंभीरता से हाे। वृद्धाश्रम बसेरा में 60 से 94 साल तक के बुजुर्गाें में से एक काे भी काेराेना वायरस छू तक नहीं सका है। इसलिए ये बुजुर्ग नए साल की तैयारी में झूम रहे हैं, उन्हें संक्रमण का जरा भी खतरा नहीं है।
आगंतुकों पर प्रतिबंध
आश्रम के संचालक दिनेश चाैधरी ने बताया जब से कोरोना संक्रमण शुरू हुआ तब से बुजुर्गाें काे बिना किसी काम से परिसर से बाहर नहीं जाने दिया गया। आश्रम में आने वाले आगंतुकाें पर भी प्रतिबंध लगाया ताकि वायरस आश्रम में नहीं आ सके। साथ ही आश्रम में काम करने वाले 10 कर्मचारियाें काे बिना मास्क, ग्लब्स, हेड कवर के आने नहीं दिया जाता है। आश्रम में रहने वाली 25 महिलाएं और 19 पुरुष कुल 44 बुजुर्ग स्वस्थ हैं। सुबह-शाम भाेजन के समय भी बुजुर्ग दूर-दूर बैठकर ही भाेजन करते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34WZhYU
via IFTTT
Comments
Post a Comment