मिनी सुपर काॅरीडाेर, स्पाेर्ट्स पार्क, कलेक्टोरेट भवन और फ्लायओवर बनेंगे
नया साल विकास की तमाम संभावनाएं लेकर आ रहा है। शहर के लिए पांच बड़े विकास कार्य विशेष उपलब्धि भरे हाेंगे। इनमें पहला है मिनी सुपर काॅरीडाेर, इस प्राेजेक्ट काे स्वीकृति मिल गयी है। इसके अलावा आईएसबीटी, कलेक्टाेरेट भवन, स्पाेर्ट्स पार्क और फ्लायओवर नए साल में यह विकास कार्य शहर काे नई दिशा देंगे। इन कार्याें का शुभारंभ शहर में व्यापार और राेजगार के लिए भी महत्वपूर्ण हाेगा, वहीं इन तमाम विकास कार्याें से शहर की सूरत संवरेगी।
नए साल में मधुमिलन से टाटा चाैराहे तक बनेगा स्पाेर्ट्स पार्क, मिलेगी साैगात : एबी राेड पर टाटा चाैराहे से मधुमिलन चाैराहे के बीच पाैन किमी ग्रीन बेल्ट की जमीन पर औद्याेगिक इकाइयाें के सामाजिक उत्तरदायित्व फंड से स्पाेर्ट्स पार्क बनाया जा रहा है। नए साल में शहरवासियों काे पार्क की साैगात मिल जाएगी। पार्क में स्पाेर्ट्स गेम के अलावा रेसिंग ट्रेक भी बनेगा। स्पाेर्ट्स पार्क में फुटबाॅल, बाॅस्केटबाॅल, लाॅन टेनिस, वाॅलीबाॅल, कबड्डी, कराते, कुश्ती के लिए काेर्ट बनेंगे। क्रिकेट के लिए 6 पिच भी बनेगी, जहां खिलाड़ी प्रेक्टिस करेंगे। पार्क में ही फूड काेर्ट बनेगा, जिसमें खाने-पीने की चीजें खरीद सकेंगे।
जाम से निजात : मंडी से लेकर सिविल लाइन चाैराहे तक बनना है फ्लायओवर
नए साल में शहरवासियाें काे एबी राेड के ट्रैफिक से निजात मिलने वाली है। एबी राेड पर मंडी के गेट नंबर तीन से लेकर सिविल लाइन चाैराहे तक फ्लायओवर निर्माण के टेंडर भी पास हाे गए थे, लेकिन सरकार बदलने व काेराना काल आने से काम अटक गया। अब फिर से नए साल में फ्लायओवर का काम शुरू हाेने वाला है। फ्लायओवर की एक भुजा उज्जैन राेड पर भी उतारी जाएगी। इससे शहरसियों को ट्रैफिक दबाव से निजात मिलेगी। इसके अलावा नए साल में मक्सी बायपास से न्यायालय भवन तक सिक्स लेन भी तैयार हाेगा।
बायपास पर बनेगा आईएसबीटी
आईएसबीटी बस स्टैंड देवास बायपास पर जिला जेल के पास सरकारी जमीन पर बनेगा। अंतरराज्यीय टर्मिनल बस स्टैंड सर्वसुविधायुक्त हाेगा। प्राॅपर माॅल बनेगा इसमें कमर्शियल दुकानें निकाली जाएंगी। बसाें के लिए पार्किंग स्थल बनाएंगे। बस ड्राइवर और कंडक्टराें के लिए भी कक्ष बनेगा। स्टैंड पर प्राथमिक चिकित्सा कक्ष, पुलिस नियंत्रण कक्ष, सीसीटीवी से निगरानी, पेयजल, चेंजिंग रूम, टिकट बुकिंग काउंटर, एटीएम, डाकघर, रेलवे आरक्षण काउंटर भी बनेंगे। बायपास पर बस स्टैंड बनने से एबी राेड पर ट्रैफिक का दबाव कम हाेगा।
कलेक्टाेरेट भवन व सरकारी आवास बनेंगे
रीडेंसिफिकेशन स्कीम के तहत नये कलेक्टाेरेट भवन निर्माण की भी मंजूरी मिल गई है। याेजना के तहत नए भवन का निर्माण नगर निगम के नए भवन की तरह हाे सकता है। लाेगाें काे सुविधा हाे इसके लिए शहर के अलग-अलग हिस्साें में अन्य शासकीय विभागाें के कार्यालयाें काे भी यहीं शिफ्ट किया जाएगा, ताकि लाेगाें काे राहत रहे। एडीएम व एसडीएम आवास के पीछे खाली पड़ी जमीन पर 62 सरकारी आवासों की मंजूरी मिली है। राज्य सरकार ने ननि के 3 जाेनल ऑफिस की मंजूरी दी है।
नए साल में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी
नया साल विकास की तमाम संभावनाओं से भरा रहेगा। मिनी सुपर काॅरीडाेर उज्जैन राेड से शुरू हाेकर एबी राेड से जुड़ेगा। प्राेजेक्ट पूरे रिंग राेड काे कवर करेगा, जिससे ट्रांसपाेर्ट की बेहतर सुविधा लाेगाें काे मिल सकेगी। अभी सारे लाेगाें काे यदि उज्जैन की ओर से आकर इंदाैर जाना हाेता है ताे एबी राेड काे ही आना पड़ता है। इसमें एडिशनल बातें यह हैं कि वहां पर बड़े बड़े प्लाट निकाले जाएंगे, वहां पर मिक्स लैंड यूज हाेगा, जिससे विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी।
विशाल सिंह चाैहान, कमिश्नर नगर निगम देवास
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o6wDMa
via IFTTT
Comments
Post a Comment