बाेरवेल से माेटर निकालते समय लाेहे का पाइप बड़ी लाइन से टकराया, करंट से एक की मौत, दूसरा घायल
नगर परिषद के जल प्रदाय विभाग में कार्यरत शेखर पर्ते की मंगलवार शाम करंट लगने से मौत हो गई। वार्ड 10 के पार्षद राजेश पर्ते ने पुलिस को बताया कि शाम 4 बजे के लगभग बाइक में पेट्रोल भरवाने जा रहा था। तभी लंगर बीड़ी कारखाने के सामने भीड़ जमा देखी। जाकर देखा तो मेरे मोहल्ले का शेखर पर्ते बेहोश पड़ा था।
वहीं पर मौजूद नगर परिषद के जलप्रदाय कर्मचारी घनश्याम ग्वाल ने मुझे बताया कि मैं और शेखर बड़ी लाइन के नीचे लगे बोरवेल (होल) से मोटर बाहर निकाल रहे थे। उसी समय लोहे का पाइप बड़ी लाइन से टकरा गया, जिससे हम दोनों को करंट लग गया।
फिर मैं घनश्याम और शेखर को सरकारी अस्पताल खातेगांव लेकर आया, जहां शेखर को डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घनश्याम को हरदा रेफर कर दिया। इसके बाद मैंने दोनों के परिजन को फोन से घटना की सूचना दी। खातेगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शेखर नगर परिषद खातेगांव में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hvZzLp
via IFTTT
Comments
Post a Comment