अलकापुरी में एटीएम का ढक्कन खुला छोड़ दिया

अलकापुरी में लगे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम का गुरुवार दोपहर को ढक्कन खुला रह गया। रुपए निकालने के लिए लोग एटीएम के कैबिन में दाखिल हुए तो वे ढक्कन खुला देख हैरत में पड़ गए। वहीं लोग तो डर की वजह से अंदर ही दाखिल नहीं हुए। उन्हें यह डर था कि अंदर जाएंगे तो फंस जाएंगे। यहां बैंक ने एटीएम नया लगाया है और इस तरह की बड़ी लापरवाही सामने आ गई। लोगों ने जानकारी एसबीआई को दी। इस पर बैंक ने एजेंसी को निर्देशित कर ढक्कन बंद करवाया।
एजेंसी को ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं - एसबीआई के रीजनल मैनेजर मनोज कुमार चौधरी ने बताया मकान मालिक ने एटीएम का ढक्कन खुला रहने की जानकारी दी थी। एजेंसी को बंद करने को कहा है। साथ ही आगे इस तरह की गलती नहीं करने को भी कहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ATM lid left open in Alkapuri


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o5pjAF
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

New top story from Time: Latest Tests Bring Israel a Step Closer to Commercial Drones