जिले का पहला हिल स्टेशन तैयार... शंकरगढ़ पहाड़ी
नए साल 2021 में मालवा क्षेत्र के लिए पयर्टन के ताैर पर एक बड़ी साैगात मिलेगी। इंदाैर भाेपाल बायपास स्थित शंकरगढ़ पहाड़ी काे बड़े स्तर पर विकसित किया जाएगा। 100 एकड़ में फैली यह पहाड़ी वीरान थी और यहां अवैध उत्खनन किया जाता था। जिला प्रशासन ने इस पहाड़ी काे बड़े स्तर पर विकसित करने की याेजना तैयार की है और इसकी प्रारंभिक शुरुआत भी हाे चुकी है।
इस पहाड़ी के विकसित हाेने के बाद देवास के अलावा, उज्जैन, इंदाैर, धार, झाबुआ, खंडवा, महू, रतलाम, मंदसाैर सहित मालवा क्षेत्र के लाेग पर्यटन का लुत्फ उठा सकेंगे। पहाड़ी पर अलग-अलग हिस्से में तमाम निर्माण कार्य करवाए जाएंगे। पर्यटकाें के लिए काॅटेज बनेंगे। एडवेंचर फेस्ट, स्पोर्ट्स और फूड जाेन के लिए अलग से निर्माण कार्य करवाए जाएंगे। पहाड़ी के बीच में छोटे- छाेटे कुंंड का भी निर्माण करवाया जाएगा, जिनमें फाउंटेन लगाए जाएंगे।
बडे़ स्तर पर हाेगा प्लांटेशन
जिला प्रशासन द्वारा इस बार पहाड़ी पर बड़े स्तर पर प्लांटेशन की याेजना तैयार की गई है। लक्ष्य यह है कि नए वर्ष में बारिश से पहले यहां तमाम तैयार कर ली जाएंगी, जिससे बारिश के सीजन में यहां बड़े स्तर पर प्लांटेशन किया जा सके।
भगवान की बड़ी मूर्ति स्थापित करने पर भी चल रहा विचार
शंकरगढ़ पहाड़ी पर कुछ सामाजिक संगठनाें द्वारा भगवान शिव या अन्य देवी-देवता की बड़ी प्रतिमा स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है। सहमति बनती है ताे बड़े मंदिर का निर्माण हाे सकता है।
सौगात : एडवेंचर स्पाेर्ट्स के लिए शंकरगढ़ पहाड़ी प्रदेश में सबसे पसंदीदा स्थान बनेगा
शंकरगढ़ की पहाड़ी काे एडवेंचर स्पाेर्ट्स के लिए तैयार किया जा रहा है। पिछले दिनाें तीन दिन तक हुए कार्यक्रम में उम्मीद से ज्यादा लाेग पहुंचे। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने आगे की कार्रवाई तेज कर दी है। हिल टाॅप पर परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए घास का 62 एकड़ मैदान मिलेगा। पहाड़ी के पिछले वाले हिस्से में वन तैयार किया जा रहा है। 8 एकड़ में जैव विविधता पार्क बन रहा है, जाॅगिंग ट्रैक, प्राकृतिक ढलान, फुटपाथ और पाथ-वे का निर्माण डेढ़ किमी में किया जाएगा। एडवेंचर स्पाेर्ट्स के लिए शंकरगढ़ पहाड़ी प्रदेश में सबसे पसंदीदा स्थान बनेगा। पहाड़ी पर सभी कार्यों के लिए 8.86 कराेड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
शंकरगढ़ पहाड़ी पर एडवेंचर फेस्ट के बाद बढ़ी संभावनाएं
हम शंकरगढ़ पहाड़ी काे पर्यटन के ताैर पर विकसित करने की याेजना बना रहे हैं। एक समय था जब पहाड़ी वीरान थी, एडवेंचर फेस्ट की गतिविधियाें के बाद से संभावनाएं बढ़ी हैं, नए साल में यह बड़ी साैगात हाेगी।
चंद्रमाैली शुक्ला, कलेक्टर देवास
1. यहां से पहाड़ी पर चढ़ने के लिए हाल ही में रास्ता बनाया जा चुका है।
2. इस हिस्से में पहाड़ी पर ऊपर जाने के लिए मुख्य द्वार बनाया जाएगा।
3. पर्यटकाें के रुकने के लिए इस हिस्से में हट बनाई जाएंगी।
4. पहाड़ी के इस हिस्से काे एडवेंचर के लिए सुरक्षित किया जाएगा।
5. यहां पत्थराें की दीवार बनाकर पहाड़ी काे कवर्ड किया है।
6. पहाड़ी के इस हिस्से में तालाब का निर्माण हाेगा।
7. इस हिस्से में पर्यटकाें के रुकने के लिए काॅटेज बनाए जाएंगे।
8. पहाड़ी के इस हिस्से में एक मार्ग और बनाया गया है।
9. पहाड़ी के इस हिस्से में प्लांटेंशन किया जा रहा है।
10 पहाड़ी के इस हिस्से काे फूड जाेन घाेषित किया गया है।
11 इस हिस्से में छाेटे छाेटे कुंड बनाए जाएंगे, जिनमें बारिश का पानी ठहरेगा।
12 यहां दाे रास्ते निकलेंगे, जाे निकासी के लिए रहेंगे।
13 पहाड़ी के इस हिस्से में स्पाेर्टस की गतिविधियां हाे सकेंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/350EwLQ
via IFTTT
Comments
Post a Comment