बाइक पर पिता के साथ जा रही थी बालिका, टैंकर की टक्कर से मौत

पिता के साथ बाइक पर जा रही बालिका की गुरुवार शाम करीब 7 बजे टैंकर की टक्कर से मौत हो गई। टायर पंचर होने पर खड़ी जेसीबी के आसपास रखे पत्थरों के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना हुई। मलवासी निवासी कालू खड़िया 9 वर्षीय बेटी कलावती को लेकर बहन बसंतीबाई से मिलने सेतुतपाड़ा गया था। वापस मलवासी लौटते समय रानीसिंग में खड़ी जेसीबी के आसपास रखे पत्थर से संतुलन बिगड़ा और बाइक गिर गई। पीछे बैठी कलावती उछलकर सड़क पर गिरी और सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गई। कलावती की घटनास्थल पर मौत हो गई। घायल कालू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hw950M
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

New top story from Time: Latest Tests Bring Israel a Step Closer to Commercial Drones