शिक्षित बच्चों के बिना समाज का विकास संभव नहीं

नगर में हाईवे किनारे एक फार्म हाउस पर कुशवाह समाज की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कोलारस क्षेत्र सहित शिवपुरी के समाज बंधुओं ने भाग लिया। इसमें सर्व प्रथम महात्मा ज्योतिवा फुले, माता सावित्रीबाई फुले एवं जननायक सुखलाल कुशवाह के जीवन पर प्रकाश डाला।

इसके बाद समाज में व्याप्त कुप्रथा को खत्म करने पर जोर दिया गया। शैक्षणिक एवं राजनीतिक रूप से समाज को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। अपने विचार रखते हुए पोहरी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कैलाश कुशवाह ने कहा कि जब तक बच्चे शिक्षित नहीं होंगे तब तक समाज का विकास संभव नहीं होगा।

साथ ही आगे बढ़ने के लिए समाज में संगठन मजबूत करना होगा। इसके बाद अन्य समाज बंधुओं ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर भानु प्रकाश कुशवाह, भारत कुशवाह, मंगल सिंह कुशवाह, डॉ. छत्रपाल कुशवाह, रतन लाल कुशवाह, भाई रतन आढ़तिया, भारत अढ़तिया, अनरत सिंह कुशवाह, कर्तिक सिंह कुशवाह एडवोकेट, शिशुपाल सिंह कुशवाह सहित बड़ी संख्या में कुशवाह समाज के लोग मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aW1SWA
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

New top story from Time: Latest Tests Bring Israel a Step Closer to Commercial Drones